Home Blog Page 934

Vitamin A Deficiency symptoms:शरीर में ये लक्षण बताते हैं विटामिन A की कमी, जरूर पढ़ें

Vitamin A Deficiency symptoms:विटामिन-ए शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है. यह एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभावों से बचाने में मदद करता है. विटामिन-ए को नवजात शिशुओं और बच्चों के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है. यह प्रतिरक्षा तंत्र के कार्य में भी सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है.तो आइए जानते हैं विटामिन A के लक्षणों के बारे में –

विटामिन ए के लक्षण ( Vitamin A Deficiency symptoms)

पैदा करने में असमर्थता, सूखी आंखें विटामिन ए की कमी का एक सामान्य संकेत है. यदि सही समय पर इसका इलाज नहीं किया गया, तो इसके कारण आंखों में अंधापन या जानलेवा कॉर्निया भी हो सकता है.

विटामिन ए त्वचा की कोशिकाओं के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है. इसलिए इसकी कमी से एक्जिमा जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसकी कमी से आपकी त्वचा शुष्क, खुजली और सूजन वाली बनती है.

मुंहासों का निकलना भी विटामिन ए की कमी का संकेत है, क्योंकि विटामिन ए का पर्याप्त मात्रा में सेवन करने से त्वचा की सूजन दूर हो जाती.

गर्भधारण करने में समस्या का अनुभव होना विटामिन ए की कमी का संकेत हो सकता है, क्योंकि प्रजनन क्षमता के लिए इस विटामिन की पर्याप्त मात्रा की आवश्यकता होती है.

विटामिन ए शरीर को एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण है. ये ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है, जो प्रजनन क्षमता के लिए महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें:Subsidy Scheme: इस चीज की खेती अगर करेगा किसान,तो मिलेगा 75 फीसद अनुदान,पढ़ें पूरी जानकारी

Vitamin B Deficiency Symptoms: जानें,सेहत के लिए कितनी खतरनाक है विटामिन बी की कमी, जरूर पढ़ें

Vitamin B Deficiency Symptoms: शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए विटामिन बी (Vitamin B) की आवश्यकता होती है. लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और तंत्रिका तंत्र की रक्षा के लिए इस विटामिन की दैनिक रूप से शरीर को आवश्यकता होती है. आहार के माध्यम से इस विटामिन की पूर्ति की जा सकती है. तो आइए जानते हैं विटामिन बी की कमी से होने वाले खतरनाक लक्षणों के बारे में –

ये लक्षण विटामिन बी की कमी का संकेत देते हैं (Vitamin B Deficiency Symptoms)

थकानशक्ति की कमी

मुंह के छालें

छाले से पीड़ित जीभ

डिप्रेशन

उलझन

स्मृति समस्याएं, आदि.

विटामिन-बी 8 प्रकार के होते हैं ( Vitamin B Deficiency Symptoms )

नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, विटामिन-बी 8 प्रकार के होते हैं जिसके ग्रुप को बी-कॉम्प्लैक्स कहा जाता है. इनमें Vitamin B1 (थियामिन), Vitamin B2 (राइबोफ्लेविन), Vitamin B3 (नियासिन), Vitamin B5 ( पैंटोथेनिक एसिड), Vitamin B6, Vitamin B7 (बायोटीन), Vitamin B9 (फोलेट या फोलिक एसिड) और Vitamin B12 शामिल हैं.

विटामिन बी की कमी से होते हैं ये रोग-

शरीर में विटामिन बी1 और विटामिन बी2 की कमी से नर्वस सिस्टम, स्किन, आखों आदि पर प्रभाव पड़ता है. इससे ये अंग कमजोर हो सकते हैं और मुंह में कट या छाले हो सकते हैं.

विटामिन बी1 और विटामिन बी2 की कमी को दूर करने के लिए साबुत अनाज, फिश, नट्स और सीड्स, अंडे, ब्रोकली व पालक जैसी हरी सब्जियां, लो-फैट मिल्क आदि जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें.

वहीं विटामिन बी3 से उल्टी, थकान, भ्रम, कब्ज, डायरिया, जीभ का चटक लाल रंग, खुरदुरी त्वचा, खराब पाचन, जी मिचलाना, पेट में क्रैंप आदि जैसी परेशानियां हो सकती हैं.इससे बचने के लिए आप पीनट सोस, मीट, फिश आदि के फूड का सेवन कर सकते हैं.

विटामिन बी9 (फोलेट) की कमी से शरीर में थकान, फोकस करने में कमी, चिड़चिड़ापन, तेज धड़कन या घबराहट, सांस फूलना, मेगालोब्लास्टिक एनीमिया, स्किन-बाल-नाखूनों के रंग में बदलाव आदि जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं.इसके लिए आप अपने खाने में सरसो व पालक जैसी हरी-पत्तेदार सब्जी, संतरा, मूंगफली, राजमा, मटर आदि को शामिल कर सकते हैं.

विटामिन बी6 की कमी से आपको डिप्रेशन, कंफ्यूजन, जी मिचलाना, एनीमिया, बार-बार इंफेक्शन होना, स्किन रैशेज या डर्माटाइटिस आदि जैसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss 16: शालीन और टीना पर आगबबूला हुए सलमान, गुस्से में देखकर कंटेस्टेंट ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

Twitter Update: एलन मस्क का बड़ा ऐलान,अब कंटेंट क्रिएटर्स भी कमा सकेंगे मोटा पैसा,पढ़ें पूरी जानकारी

0

जब से एलन मस्क ने ट्विटर (Twitter) की कमान संभाली है तब से Twitter में कई बड़े बदलाव हो चुके हैं और इन बदलावों का सिलसिला अभी भी थम नहीं रहा है. ट्विटर चीफ (Elon Musk) ने टि्वटर यूजर्स के लिए एक और खुशखबरी का ऐलान कर दिया है. मस्क के मुताबिक अब ट्विटर विज्ञापन से होने वाली कमाई का एक हिस्सा कंटेंट क्रिएटर्स को देगी. आइए ट्विटर की इस खुशखबरी के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

Twitter
image credit (Google)

3 फरवरी 2023 से हो चुकी है शुरुआत

ट्विटर चीज एलन मस्क में ट्वीट करके इस जानकारी के बारे में बताते हुए कहा कि ट्वीट के बीच में आने वाले विज्ञापन या वीडियो के साथ आने वाले विज्ञापन से होने वाली कमाई कंटेंट क्रिएटर के साथ साझा की जाएगी. इसकी शुरुआत 3 फरवरी 2023 से हो चुकी है. लेकिन मस्क ने इसमें एक शर्त रखते हुए कहा की पैसा कमाने की ये सुविधा सिर्फ ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगी.

लेकिन एलन मस्क ने यह नहीं बताया कि यूजर्स को कमाई किस हिसाब से होगी या यूजर को कितना हिस्सा दिया जाएगा और दूसरी बात ये है कि एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स के लिए इस सुविधा को देने का ऐलान किया है जिसके कारण जिन लोगों के पास ब्लू चेकमार्क नहीं है वह पैसा नहीं कमा पाएंगे जबकि ट्विटर के प्लेटफार्म पर उन लोगों की संख्या सबसे अधिक है. और अगर किसी यूजर को पैसा कमाने के लिए अगर ब्लूटिक लेना है तो उसको ट्विटर को भी ब्लूटूथ का मासिक शुल्क देना पड़ेगा जो कि उसके लिए महंगा साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Chinese App Ban:सरकार ने चाइनीज ऐप्स पर फिर की स्ट्राइक,200 से ज्यादा ऐप को किया बंद,पढ़ें पूरी खबर

Vitamin K Deficiency Symptoms: विटामिन K की कमी से हो सकती है ये गंभीर समस्याएं, हल्के में ना लें कभी

Vitamin K Deficiency Symptoms:अच्छे स्वास्थ्य के लिए कई विटामिन, खनिज और प्रोटीन की जरुरत होती है. विटामिन में कई प्रकार हैं और इन्हीं विटामिनों में से एक बेहद महत्वपूर्ण है विटामिन K (Vitamin K). ये विटामिन फैट में आसानी से घुल जाने वाले विटामिनों में से एक है.तो आइए जानते हैं इसके कमी से होने वाले गंभीर समस्याओं के बारे में –

शरीर में अगर विटामिन K की कमी हो जाए तो हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और उससे संबंधित बीमारियां, जैसे ऑस्टियोपोरोसिस हो सकती है. विटामिन K की कमी से रक्त धमनियां सख्त हो जाती हैं और आंखों की समस्या भी हो सकती हैं. इसके अलावा इससे दिल से जुड़ी बीमारियां भी हो जाती हैं.

गर्भावस्था या डिलीवरी के दौरान डॉक्टर अक्सर शिशुओं की जांच करते हैं, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर शिशु में विटामिन-के की कमी हो तो उनमें रक्तस्रावी रोग होने का खतरा पैदा हो सकता है. इसलिए गर्भवती महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है.

विटामिन K की कमी के कारण बोन डेंसिटी कमजोर हो

ने लगती है. जिसकी वजह से बार हड्डी टूटती या क्रैक होने लगती है. इसके अलावा Vitamin- K की कमी की वजह से ही जोड़ों में भी दर्द की समस्या होने लगती है.

शरीर में विटामिन K की कमी की वजह से हृदय के काम में बाधा उत्पन्न होने लगती है. इसकी वजह से कैल्सीफिकेशन की समस्या होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह विटामिन प्लाक के निर्माण को रोकने के लिए धमिनयों से कैल्शियम को दूर कर देता है.

अगर आपको अक्सर ब्रश करते समय या इंजेक्शन लेते समय खून निकलने लगता है. तो यह विटामिन के की कमी हो सकती है. इसके अलावा नाक से बार- बार खून आते रहना भी विटामिन K की कमी होने के लक्षणों में से एक हो सकता है.

ये भी पढ़ें:Bigg Boss:बजर टास्क में अर्चना के अत्याचार उन्हीं पर पड़े भारी ,बिग बॉस के बाद करण जौहर ने लगाई फटकार

Chinese App Ban:सरकार ने चाइनीज ऐप्स पर फिर की स्ट्राइक,200 से ज्यादा ऐप को किया बंद,पढ़ें पूरी खबर

0

Chinese App Ban: भारत सरकार ने एक बार फिर चाइनीज ऐप पर सख्त एक्शन लेते हुए उन पर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है. गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से 200 से ज्यादा ऐप को भारत में बैन कर दिया है. आइए इस खबर के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

Hackers
Hackers

इतने ऐप हुए बंद

जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने जिन एप्स को ब्लॉक किया है उनमें चाइना के 138 बैटिंग और 94 लोन एप शामिल हैं. ये 94 एप ऐसे हैं जो, एप स्टोर पर उपलब्ध हैं और अन्य एप थर्ड पार्टी लिंक के माध्यम से काम कर रहे थे यह लोन एप लोगों को पहले लोन के जाल में फंसाकर उन्हें पैसा देते थे उसके बाद ग्राहक को परेशान करते थे.

6 महीने से गृह मंत्रालय कर रहा था जांच

गृह मंत्रालय को इन एप्स के बारे में उत्तर प्रदेश तेलंगाना,ओडिशा सहित अनेकों राज्यों से शिकायत मिली थीं. जिसके बाद गृह मंत्रालय पिछले 6 महीने से इनके क्रियाकलाप पर नजर रख रहा था. अपनी जांच में जब गृह मंत्रालय ने इनमें गड़बड़ियां पाई तो अपनी रिपोर्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भेजी जिसके बाद इन एप्स हो ब्लॉक करने की कार्यवाही शुरू की गई.

रहें सावधान

बता दें ऐसे चाइनीज ऐप्स अभी भी भारत में मौजूद हैं जो बिना किसी कागजी कार्यवाही को किए बिना आसान किस्तों पर कम ब्याज पर लोन देने का ऑफर देते हैं. जब एक बार ग्राहक लोन करवा लेता है उसके बाद ये ऐप मनमाने तरीके से लोन की ब्याज दर में फेरबदल कर देते हैं और ग्राहक की निजी जानकारियों को चुरा लेते हैं इसलिए लोगों को इंस्टेंट लोन देने वाले इन चाइनीज ऐप से बचना चाहिए जो बिना किसी कागजी कार्रवाई और बिना KYC के लोन देने का ऑफर देते हैं.

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर इस ट्रिक के इस्तेमाल से तुरंत सेव हो जाएगा नंबर,जानें कैसे करेगी काम,जानें

OnePlus का 16GB रैम वाला ये धाकड़ स्मार्टफोन 7 फरवरी को होगा लॉन्च,देखें दमदार फीचर्स और कीमत

0

OnePlus 11 5G: प्रसिद्ध स्मार्टफोन कंपनी OnePlus अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus 11 5G को 7 फरवरी को होने वाले अपने इवेंट क्लाउड 11 (OnePlus Cloud 11 Event) में लॉन्च करने वाली है. अनुमान के मुताबिक कंपनी इस फोन के साथ 5 साल तक का एंड्राइड अपडेट भी यूजर को देगी. हालांकि कंपनी की तरफ से उसकी स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक्स के माध्यम जो जानकारी सामने आई है उसे हम आपको बताने जा रहे हैं.

OnePlus 11 5G
google

टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB + 256GB और 16GB + 256GB में लॉन्च होने की उम्मीद है. फोन की डिस्प्ले के बारे में बताया गया है कि स्मार्टफोन में में 6.7 इंच की 2K रिजॉल्यूशन वाली AMOLED LTPO 3.0 डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा.फोन में प्रोसेसर की बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 13 के साथ ColorOS 13 के साथ मिलता है.

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी लेंस सेंसर,32 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस,48 मेगापिक्सल का Sony IMX581 और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आने की संभावना है. OnePlus 11 5G की 14 फरवरी से बिक्री शुरू हो सकती है.फोन की शुरुआत कीमत 61,999 रूपए हो सकती है.

ये भी पढ़ें : WhatsApp पर इस ट्रिक के इस्तेमाल से तुरंत सेव हो जाएगा नंबर,जानें कैसे करेगी काम,जानें

WhatsApp पर इस ट्रिक के इस्तेमाल से तुरंत सेव हो जाएगा नंबर,जानें कैसे करेगी काम,जानें

0

WhatsApp Update: आज के समय में जो व्यक्ति स्मार्टफोन चलाता है वो व्हाट्सएप (WhatsApp) का उपयोग जरूर करता है. जिसके कारण WhatsApp काफी लोकप्रिय है और सभी के लिए अनिवार्य बन गया है.लेकिन WhatsApp में ऐसे कई फीचर मौजूद होते हैं जिनके बारे में लोगों को पता नहीं होता.आइए आपको आज ऐसे ही खास फीचर के बारे में आपको बताते हैं.

बता दें व्हाट्सऐप में एक ऐसा खास फीचर दिया हुआ है जो क्यूआर कोड से जुड़ा हुआ है इस फीचर की सहायता से यूजर आसानी से तुरंत किसी का नंबर सेव कर सकते हैं. ये तरीका है, अगर आप व्हाट्सएप क्यूआर कोड का उपयोग करते हैं, तो इसमें बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा और प्रक्रिया आसान है. व्हाट्सऐप एक इन-बिल्ट क्यूआर कोड (क्विक रिस्पांस कोड) के साथ आता है जो यूजर्स को कुछ ही टैप में अपने परिवार और दोस्तों को जोड़ने की अनुमति देता है.

Whatsapp
image credit (google)

ऐसे WhatsApp में मिलेगा QR Code

व्हाट्सऐप में QR Code खोजने के लिए “More Option” या तीन डॉट्स मेनू पर टैप करना है. वहां सेटिंग्स टैब पर क्लिक करें। IOS यूजर्स के लिए “सेटिंग” टैब सबसे नीचे उपलब्ध है. आपको अपने नाम के आगे छोटा क्यूआर कोड आइकन दिखाई देगा, उस पर टैप करें और अपना नंबर जिस किसी के साथ भी चाहे शेयर करें.

ये भी पढ़ें : WhatsApp बहुत जल्द लाने वाला है ये धांसू फीचर,बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे चैट,पढ़ें डिटेल

Hero Splendor Plus: मात्र 25 हजार में खरीदें हीरो की ये शानदार बाइक, जल्दी करें कहीं मौका हाथ से ना निकल जाए

0

Hero Splendor Plus: देश में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला बाइक के लिस्ट में हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) का नाम है. इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी इस बाइक को कई मॉडल में पेश कर चुकी है. खास बात यह है कि यह बाइक ऑल टाइम सबका फेवरेट रहा है क्योंकि इसके दमदार इंजन और माइलेज ने सबका दिल जीत लिया है.

Hero Splendor Plus
Hero Splendor Plus (Bikewale)

बता दे कि, इस बाइक की ऑन रोड कीमत 72,076 रुपये से लेकर 76,346 रुपये के आसपास रखी गई है. हालांकि अगर आप इस बाइक खरीदना चाहते हैं तो, इसे कम बजट में भी खरीद सकते हैं. बता दें कि, आज हम आपके लिए कुछ ऑनलाइन वेबसाइट का नाम लेकर आए हैं, जिसपर से आप इस बाइक को बहुत ही कम कीमत में खरीद सकते हैं.

OLX पर मिल रहा ये ऑफर (Hero Splendor Plus)

अगर आप भी हीरो की सेकंड हैंड मॉडल लेना चाहते हैं तो यह ऑफर आपके लिए बहुत अच्छा ऑफर हो सकता है. बता दे ऑनलाइन वेबसाइट OLX पर हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) बाइक को देखा गया है. जिसे आप यहां से मात्र 25 हजार में खरीद सकते हैं. यह बाइक 2015 मॉडल है, जो दिल्ली नंबर पर रजिस्टर्ड कराई गई है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बाइक को खरीदने के लिए आपको कोई फाइनेंस प्लान नहीं दिया जायेगा.

Bikedekho पर मिल रहा है ऑफर

हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) बाइक के 2017 मॉडल को ऑनलाइन वेबसाइट Bikedekho पर देखा गया है. जिसे आप मात्र 32 हजार में खरीद सकते हैं. इस बाइक को भी दिल्ली नंबर पर रेजिस्टर्ड कराई गई है. गौर करने वाली बात यह है कि, इस बाइक को खरीदने के लिए आपको कोई फाइनेंस प्लान नहीं दिया गया है.

ये भी पढ़ें : Maruti XL7 : जल्द ही मार्केट ने धूम मचाने आयेगी ये शानदार कार, लुक देख करेगा खरीदने का दिल, जानें

Maruti XL7 : जल्द ही मार्केट ने धूम मचाने आयेगी ये शानदार कार, लुक देख करेगा खरीदने का दिल, जानें

0

Maruti XL7: वर्तमान समय में भारतीय ऑटो बाजार में गाडियों की बाढ़ आ गई है. आय दिन ऑटो कम्पनियां नई नई गाड़ियों को लॉन्च करती रहती है. इसी लाइनअप में वाहन निर्माता कम्पनी मारुति (Maruti) भी अपनी एमपीवी कार Maruti XL7 लॉन्च करने की तैयारी में लगी है. बता दे कि कम्पनी एमपीवी सेगमेंट में पहले से ही दो गाड़ियां मारुति एर्टिगा (Maruti Ertiga) और XL6 (Maruti Xl6) पेश कर चुकी है. जो ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है.

Maruti XL7
Maruti XL7 (Image-Google)

ऐसे में अब कंपनी इस सेगमेंट में अपनी तीसरी कार लॉन्च करने वाली है. इस नई अपकमिंग कार में XL6 की अपेक्षा काफी बदलाव देखने को मिलेगी. लीक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडोनेशिया में आयोजित हुए एक प्राइवेट इवेंट के दौरान इस कार के इंटिरियर, डिजाइन और कीमत से जुड़ी जानकारी लीक कर दी गई है.

Maruti XL7: फीचर्स

इस नई अपकमिंग कार में कई एडवांस फीचर्स एड किए जायेंगे . जो इस कार को और भी शानदार बनाएगा. बता दे कि इस कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कार्बन फाइबर डैशबोर्ड ट्रिम, फ्रंट और सेकेंड रो के लिए चार्जिंग, बीच वाली रो के लिए स्टैंडर्ड सेंटर आर्मरेस्ट, लेदर रैप स्टियरिंग व्हील्स, पुश बटन/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड कप होल्डर, रिवर्सिंग कैमरा, ISOFIX चाइल सीट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स मौजूद होंगे.

इंजन

इस नई अपकमिंग एमपीवी कार को कंपनी तीन वैरिएंट – Zeta, Beta और Alpha वेरिएंट में पेश करेगी. अगर बात करे इस एमपीवी कार के इंजन के बारे में तो बता दे कि कंपनी इस कार में 1.5 लीटर का K15B माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दे सकती है जो 6000rpm पर 104hp का अधिकतम पावर और 4,400rpm पर 138Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी. वहीं इसकी कीमत की बात करे तो, बता दे कि कम्पनी ने इस कार को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दिया है. इसके अलावा इस नई XL7 में कंपनी 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दे सकती है.

ये भी पढ़ें: Hero Xoom: एक्टिवा की नींद उड़ाने मार्केट में आया ये नई स्कूटर, कीमत जानकर करेगा खरीदने का मन

BSNL के इस प्लान में 365 दिन नहीं बल्कि 425 दिन तक मिलेगा बंपर फायदा,देखें पूरी डिटेल

0

BSNL Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान आती रहती है. हाल ही में कंपनी अपने यूजर के लिए 2399 रूपये वाला प्लान लेकर आई है. आइए आपको बताते हैं कि इस प्लान में क्या खास मिलता है.तो चलिए पढ़ना कीजिए शुरू.

BSNL Recharge Plans
BSNL Recharge Plans

बता दें बीएसएनल का ₹2399 का ये प्लान एक लॉन्ग टर्म प्लान हैं. इस प्लान में यूजर को पहले से ही एक साल की वैलिडीटी मिलती है, लेकिन अब बीएसएनएल द्वारा यूजर्स को इस प्लान में 60 दिनों की यानि 2 महीने की एक्स्ट्रा वैलिडीटी की पेशकश की जा रही है. इसका मतलब है कि इस बीएसएनएल प्लान में अब आपको 365 दिन के स्थान पर एक लिमिटेड टाइम के लिए 425 दिन की वैलिडीटी मिलने वाली है.

बीएसएनल के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर असीमित कॉल और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा के साथ ग्राहकों को 425 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2जीबी डेटा मिलता है. इस प्लान में बीएसएनएल ट्यून्स और ईआरओएस नाउ सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल रहा है.

ये भी पढ़ें : BSNL Recharge Plans: बीएसएनएल के इस प्लान ने jio-Airtel के छुड़ाए पसीने, मात्र 6 रुपए में लें पूरे साल भर