टेकGoogle ने Play Store से हटाए ये 4 डाटा...

Google ने Play Store से हटाए ये 4 डाटा चुराने वाले खतरनाक एप्स, आप भी कर दें तुरंत डिलीट

-

होमटेकGoogle ने Play Store से हटाए ये 4 डाटा चुराने वाले खतरनाक एप्स, आप भी कर दें तुरंत डिलीट

Google ने Play Store से हटाए ये 4 डाटा चुराने वाले खतरनाक एप्स, आप भी कर दें तुरंत डिलीट

Published Date :

Follow Us On :

Google : जोकर मैलवेयर (Joker malware) के बारे में तो आपको मालूम ही होगा. 2017 में इसकी पहली बार पहचान हुई थी. 2019 में गूगल ने लोगों को आगाह करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट किया था जिसमें उसने जोकर मैलवेयर से बचने के तरीके बताए थे. अब यह जोकर मैलवेयर फिर से वापस आ गया है. जोकर मैलवेयर चार ऐसे एंड्रॉयड मोबाइल एप्स में मिला है जिन्हें लाखों यूजर्स ने डाउनलोड किया है. गूगल ने इन चारों एप्स को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से हटा दिया है.आइए जानते हैं इन एप्स के बारे में.

जोकर मैलवेयर वाले एप के नाम

सिक्योरिटी रिसर्चर कंपनी Pradeo ने इन एप्स की जानकारी दी है. ये इन एप्स की पहचान Smart SMS Messages, Blood Pressure Monitor, Voice Languages Translator और Quick Text SMS के रूप में हुई है. यदि आपके फोन में भी इनमें से कोई ऐसा एप है तो आपको तुरंत डिलीट कर देना चाहिए. इन एप्स को एक लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है. इन सभी एप्स में जोकर मैलेवयर है.

Play Store
#image_title

ये सभी एप्स यूजर्स के फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन और मैसेज को पढ़ रहे थे और डाटा स्टोर कर रहे थे. सबसे खास बात यह है कि यह मैलवेयर अपनी पहचान फोन में नहीं छोड़ता है. ऐसे में किसी को भनक तक नहीं लगती कि उनके फोन में मैलवेयर है.

आपको क्या करना चाहिए?

यदि आप भी उन 1 लाख लोगों में से एक हैं. जिन्होंने इनमें से किसी भी एक एप को डाउनलोड किया है तो फोन से एप को तुरंत डिलीट करें. इसके अलावा गूगल प्ले-स्टोर पर जाएं और मीनू में जाकर सभी सब्सक्रिप्शन को चेक करें और कैंसिल करें. फोन के फाइल मैनेजर में यदि कोई ऐसा कोई फोल्डर दिख रहा है जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं है तो उसे भी डिलीट करें.

ये भी पढ़ें : Snapchat Update: स्नैपचैट यूजर्स को दे सकता है ये बड़ा झटका, पढ़ें पूरी खबर

Dushyant Raghav
Dushyant Raghavhttps://bloggistan.com
दुष्यंत राघव Bloggistan में बतौर Chief Sub Editor कार्यरत हैं. ये पिछले 5 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने उमर उजाला, पंजाब केसरी जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. इन्हें राजनीति और टेक पर लिखना पसंद है. दुष्यंत ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से की है.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

Honor Pad X9 टैबलेट भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियों की डिटेल

Honor ने भारतीय मार्केट में लंबे समय के बाद...

आज ही घर लें जाएं ये Electric Bike, महज 4000 रुपए की मंथली EMI पर, देखें पूरी डिटेल

Pure EV Etryst 350 इलेक्ट्रिक स्ट्रीट बाइक (Electric Bike)...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you