Home Blog Page 637

Flipkart Sale में Realme के 108MP कैमरे वाले इस फोन पर मिल रही है तगड़ी छूट,तुरंत जानें पूरी डिटेल

0

Realme: हाल ही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारत में Realme 10 Series के तहत Realme 10 Pro 5G को लांच किया था. कंपनी का यह एक ऐसा फोन है जो कि कम दाम में शानदार फीचर्स से लैस है. फिलहाल फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डे सेल में इस फोन पर काफी अच्छी छूट दी जा रही है. अगर इसे आप अभी खरीदते हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका साबित होगा. तो चलिए आपको बताते हैं इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में.

स्पेसिफिकेशन

रियलमी 10 प्रो 5जी स्मार्टफोन को 6.72 इंच फुलएचडी+ स्क्रीन में पेश किया गया है. स्क्रीन पर पंच-होल मिलता है. स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर है. इस स्मार्टफोंड में 6 जीबी व 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है.स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : Vivo के इस चमकदार फोन की कीमत हुई धड़ाम, सस्ते में खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा कभी

Realme 10 pro
Realme 10 pro

कैमरा

कैमरे की बात करें तो इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिए गए हैं. पावर देन के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

कनेक्टिविटी

फोन में कनेक्टिविटी के लिए सभी स्टैंडर्ड फीचर्स जैसे ड्यूल-सिम, 5G, ब्लूटूथ 5.1, GNSS और USB टाइप-सी, ड्यूल-बैंड वाई-फाई जैसे फीचर्स मिलते हैं. फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Realme UI 4.0 के साथ आता है. फोन में 3.5 MM हेडफोन जैक मिलता है. स्मार्टफोन में ड्यूल-स्पीकर्स और सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं.

कीमत

Realme 10 Pro 5G के 6 जीबी रैम व 128 GB स्टोरेज को सेल में डिस्काउंट के बाद 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. ऑफर्स के बारे में भी आप चेक कर सकते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

हवा और समुंद्र में राह दिखयेगा भारत का NavIC, जानिए इससे जुड़ी कुछ ख़ास बातें

0

अभी हाल ही में 29 मई 2023 को इंडियन स्पेस रिसर्च ओर्गनइजेशन (ISRO ) ने श्रीहरिकोटा से अपने उन्नत नेविगेशन उपग्रह GSLV-F12 और NVS-01 को लॉन्च किया। यह भूस्थिर उपग्रह  (geostationary satellite) प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) के जरिए एक नौवहन उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा से जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया गया। 

इसरो ने 2nd जनरेशन के  नौवहन उपग्रह श्रृंखला के लॉन्चिंग की योजना बनाई है, जो नाविक (NavIC) यानी भारत की स्वदेशी नौवहन प्रणाली सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करेगी। यह उपग्रह भारत और मुख्य भूमि के आसपास लगभग 1500 किलोमीटर के क्षेत्र में अपनी  सेवाएं प्रदान करेगा।

#Image source PTI : ISRO successfully launches next-gen navigational satellite GSLV NVS-1 Navic

नाविक उपग्रह क्या होते हैं?

नाविक ( NAVIC) एक भारतीय क्षेत्रीय सेटेलाईट है। जिसका का फुल फॉर्म  “नेविगेशन विथ इंडियन कॉन्स्टेलशन” है। नेविगेशन विथ इंडियन कॉन्स्टेलशन एक  नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) है,नाविक  सेटेलाईट (NavIC) एक खास तकनीक से बने उपग्रह होते हैं। ये उपग्रह पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए जाने वाले सात उपग्रहों का एक समूह है, जो ग्राउंड स्टेशनों के साथ कनेक्ट होगा। इन उपग्रहों को खास तौर पर नागरिक उड्डयन, सशस्त्र बलों की ताकत मजबूत करने और नौवहन सेवाओं की निगरानी के लिए बनाया गया है। 

परमाणु घड़ी ( Atomic Watch ):  

इस उपग्रह में रुबिडियम परमाणु घड़ी (Rubidium Atomic Clock) लगी है  जो भारत द्वारा विकसित एक महत्त्वपूर्ण तकनीक है। नेविगेशन तारामंडल में मौजूद कुछ उपग्रहों की परमाणु घड़ियों (एटॉमिक क्लॉक) ने इनके खराब होने के कारण स्थान का सटीक डेटा प्रदान करने की क्षमता खो दी है। जब घड़ियाँ खराब हो जाती हैं, तो उपग्रह सटीक स्थान की जानकारी नहीं दे सकता है। उपग्रह-आधारित पोज़िशनिंग प्रणाली स्थानों को निर्धारित करने हेतु परमाणु घड़ियों द्वारा सटीक समय मापन किया जाता है। 

जीपीएस डिवाइस में  होगा बेहतर L1 सिग्नल का उपयोग:  

नाविक  L5 और S फ्रीक्वेंसी सिग्नल के अलावा  तीसरा L1 सिग्नल भी भेजेगा, जिससे अन्य उपग्रह-आधारित नेविगेशन प्रणालियों के साथ इंटरकनेक्टिविटी और अधिक बढ़ेगी।

L1 फ्रीक्वेंसी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) में सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली फ्रीक्वेंसी में से एक है। यह वियरएवल डिवाइस में सिंगल-फ्रीक्वेंसी चिप्स का उपयोग करने वाले व्यक्तिगत ट्रैकर्स में क्षेत्रीय नेविगेशन सिस्टम के उपयोग को बढ़ाएगी।

कितना लंबा है नाविक मिशन :  

नाविक का मिशन  12 वर्ष से अधिक का होगा, जबकि देखा जाये मौजूदा सैटेलाइट  का मिशन काल 10 वर्ष है।

Senior Citizen Scheme: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे शानदार हैं ये योजनाएं,बुढ़ापे में मिलेगा भरपूर पैसा

Senior Citizen Scheme: अगर आप वरिष्ठ नागरिक है और निवेश पर सुरक्षित और ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की कुछ ऐसी योजनाएं बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं,जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं. पोस्ट ऑफिस की इन स्कीमों में अगर आप निवेश करते हैं तो इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आपको टैक्स में छूट का लाभ मिलेगा. तो चलिए पढ़ना कीजिए शुरू इन स्कीम के बारे में.

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में अगर कोई सीनियर सिटीजन अपना खाता खुलवाता है तो उन्हें इनकम टैक्स की धारा 80C के अंतर्गत छूट मिलती है.इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 8:10 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज मिलता है.

Senior Citizen Scheme
FD

FD

अगर आप एफडी में निवेश करने पर भी आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा. अभी ज्यादातर बैंक, खासकर प्राइवेट बैंक वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या इससे ऊपर) को आधा फीसदी (0.5 फीसदी) ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं. एफडी की मैच्योरिटी की अवधि 5 साल के लिए होती है. लेकिन इसे आप आगे बढ़ाना चाहते हैं और आपको पैसे की जरूरत नहीं है तो आप इसे 5- 5 साल के लिए आगे बढ़ा सकते है. यदि आप भी ज्यादा ब्याज की चाह रखते हैं तो FD को करवाना सबसे बढ़िया विकल्प रहेगा.

मंथली इनकम स्कीम

मंथली इनकम स्कीम के तहत कोई सिंगल व्यक्ति या पति – पत्नी ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं. इसके बाद 5 साल तक निवेश कर सकते हैं. जमा की गई राशि पर 7.2 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है. उम्मीद करते हैं आपको ये जानकारी पसंद आई होगी और इसे आप दूसरों के साथ शेयर करेंगे.

आपके लिए  – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Kitchen Tips: लम्बे समय तक स्टोर कर रखना चाहते हैं नींबू,तो इस तरीके से दिनों बाद भी कर पाएंगे उपयोग

Kitchen Tips:गर्मियों के मौसम में नींबू की जरूरत हर घर में होती है. ज्यादातर घरों में आपको नींबू मिल ही जाएगा. इसकी मदद से कई चीजें बनाई जाती हैं. ये काफी एसिडिक होते हैं, जिस वजह से इन्हें सही तापमान में स्टोर करना बेहद जरूरी होता है.अगर आप भी नींबू स्टोर करके रखने का सोच रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि जब इन्हें खरीदें तो ये एकदम ताजे हों. स्टोर करने के लिए हमेशा ताजे और पतले छिलके वाले नींबू ही खरीदें. ऐसा इसलिए क्योंकि ये सख्त छिलके वाले नींबू के मुकाबले ज्यादा रसीले होते हैं.

ऐसे लम्बे समय तक स्टोर कर रखें नींबू (Kitchen Tips)

टाइट कंटेनर का करें उपयोग

नींबू को स्टोर करके रखने के लिए एयर टाइट कंटेनर सबसे बेस्ट ऑप्शन है. इसके लिए आपको बस इन्हें धोकर सुखाना है. इसके बाद एक पॉलीथिन में इसे पैक करके एयर टाइट कंटेनर में रख दें. इस कंटेनर को फ्रिज में रख दें.

ये भी पढ़ें :Recipes For Father’s Day: फादर्स डे को और भी स्पेशल बनाएगा ये स्वादिष्ट मीठा व्यंजन, पढ़ें आसान रेसिपी

तेल का इस्तेमाल

अगर नींबू को स्टोर करके रखना चाहती हैं तो इन पर हल्का तेल का हाथ लगाकर इन्हें एक डिब्बे में रख दें. इस डिब्बे को उठा कर आप फ्रिज में रख सकती है.

जिप-लॉक बैग का इस्तेमाल

नींबू को स्टोर करके रखने के लिए आप जिप-लॉक बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं. ये आसानी से आपको बाजार में मिल जाएंगे. इसमें नींबू को रखकर आप इसे स्टोर करके रख सकती हैं.

एल्युमिनियम फॉयल में लपेट कर रखें

एल्युमिनियम फॉयल में लपेटें. एल्युमिनियम फॉयल में लपेटने से नमी को बाहर निकलने से रोकने में मदद मिलेगी. इसके बाद आप नींबू को ज्यादा समय तक स्टोर रख सकती हैं.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

ये है डिजिटल मार्केटिंग के नए स्किल सेट,अगर नहीं पढ़ा तो रह जाओगे पीछे

0

जैसा की हम सभी जानते है डिजिटल मार्केटिंग नए दौर की जरुरत है , लेकिन बीते कुछ सालों में इसने अपना रूप और तकनीकी दोनों में कई ख़ास तरह के बदलाव किये है।  हमारा भविष्य का बाज़ार इन्ही तकनीकियों पर निर्भर करेगा। अगर आप एक डिजिटल मार्केटर है और क्षेत्र में अपना योगदान रखते या करना चाहते है तो आप को भी इस बदलते वक़्त के साथ आने वाली  तकनीक और  विकास को समझना होगा। हमने विज्ञान के क्षेत्र को मक्निक से इलेट्रॉनिक , इलेक्ट्रॉनिक से है एन्ड ऑटोमेशन और अब ऑटोमेशन से आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की ओर बढ़ते देखा है। आज के युवाओं को चाहिए नए स्किल सेट को सीखें और खुद को भविष्य के लिए तैयार करें। 

ये भी पढ़ें : Vivo के इस चमकदार फोन की कीमत हुई धड़ाम, सस्ते में खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा कभी

#Digital Marketing , Bloggistan.

डिजिटल मार्केटिंग के भविष्य के बाजार में विकास के कुछ नए स्किल सेट इस प्रकार हैं:

आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स (AI ) और मशीन लर्निंग (ML ) : आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्सऔर मशीन लर्निंग तकनीकों ने पहले से ही डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया  को बदल कर  दिया है। यह बड़ी मात्रा में डेटा का विश्लेषण कर सकते हैं, प्रक्रियाओं को स्वचालित कर सकते हैं, उपभोक्ताओं के अनुभव को व्यक्तिगत(personalize user experiences) बना सकते हैं और मार्केटिंग अभियानों को अनुकूलित कर सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स संचालित चैटबॉट्स, रेकमेंडेड  इंजन, और पूर्वानुमानात्मक विश्लेषण (predictive analytics) को और अधिक प्रचलित कर रहे हैं, जिससे व्यापार निश्चित संदेश पहुंचा सकते हैं और ग्राहक भागीदारी में सुधार कर सकते हैं.

वॉइस सर्च एंड स्मार्ट अस्सिटेंस : सिरी, अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट जैसे आवाज सक्रिय उपकरणों और स्मार्ट सहायकों की प्रसिद्धि तेजी से बढ़ रही है। डिजिटल वमार्केटिंग  के लिए कंटेंट  को वॉइस सर्च  के लिए अनुकूलित करना और वॉइस सर्च पर  आधारित विज्ञापन का उपयोग करना डिजिटल मार्केटरों के लिए महत्वपूर्ण होगा। व्यापार अपनी एसईओ (SEO )रणनीतियों को आवाज के प्रश्नों के लिए बदलकर और वार्तालापीय ढंग से संबंधित जवाब प्रदान करके पब्लिश करने  के लिए अपने कंटेंट  अनुकूलित करने की आवश्यकता होगी।

इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग : इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग ने हाल के वर्षों में महत्वपूर्ण प्रगति की है और यह बढ़ने की उम्मीद है। ब्रांड व्यापारों को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरऔर कंटेंट  निर्माताओं के साथ सहयोग से एक बड़ी ऑडियंस तक पहुंचने में  काफी मदद मिलती है , इसमें  कंटेंट मार्केटिंग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । , विशेषकर युवा जनता के बीच, इस प्रकार की मार्केटिंग सच्ची और संबंधपूर्ण ब्रांड अनुभव दर्शाती है।  

वीडियो मार्केटिंग: वीडियो कंटेंट  डिजिटल परिदृश्य में अब तक का सबसे बड़ा बाज़ार कब्जा कर चुकी है। यूट्यूब, टिकटोक और इंस्टाग्राम स्टोरीज़ जैसे प्लेटफॉर्म्स ने छोटी लंबाई की वीडियो कंटेंट के  प्रचार को तेजी से बढ़ाया है। व्यापार उनके लक्ष्य दर्शक का ध्यान आकर्षित करने और अपना ब्रांड संदेश प्रभावी ढंग से संचारित करने के लिए आकर्षक वीडियो कंटेंट पर ध्यान केंद्रित करने  की आवश्यकता होगी।

यूजर एक्सपीरिएंस ( UX ) : तेजी से बढ़ते ब्रांडों से ऑडियंस एक बेहतरीन यूजर एक्सपीरिएंस ( UX ) की अपेक्षा कर रहे हैं। डिजिटल मार्केटिंग को ग्राहक डेटा का लाभ उठाने की जरूरत है ताकि कई टचप्वाइंट्स के अनुरूप कंटेंट , प्रोडक्ट और ऑफ़र प्रदान किए जा सकें। ग्राहकों को आकर्षित करने और बनाए रखने के लिए यूजर ट्रैफिक को  बढ़ाना और बेहतर  प्रदान करना महत्वपूर्ण होगा। इसमें डाटा साइंस और  बिज़नेस एनालिटिक्स  का यूज़ बहुत महत्वपूर्ण होने  वाला है। 

आगूमेन्टेड रियलिटी  (एआर) और वर्चुअल रियलिटी  (वीआर): एआर और वीआर प्रौद्योगिकियां व्यवसायों के ग्राहकों के साथ जुड़ने के तरीके में क्रांति लाने के लिए तैयार हैं। ये इमर्सिव टेक्नोलॉजी , प्रोडक्ट और सर्विसेज़ को एक  इंटरैक्टिव और यादगार अनुभव बना सकती हैं, जिससे उपभोक्ता उत्पादों की कल्पना कर सकते हैं, आभासी नमूने आज़मा सकते हैं या आभासी शोरूम का पता लगा सकते हैं। डिजिटल वमार्केटिंग एआर और वीआर का उपयोग जुड़ाव बढ़ाने, उत्पाद प्रदर्शनों को बढ़ाने और नवीन विज्ञापन अभियान बनाने के लिए कर सकते हैं। मेटा AI  इसका एक अच्छा उदाहरण है। 

डेटा गोपनीयता और सुरक्षा: आज के वक़्त में जैसे-जैसे डेटा उल्लंघन और गोपनीयता संबंधी चिंताएँ सुर्खियों में बनी रहती हैं, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म में उपभोक्ता का विश्वास अधिक महत्वपूर्ण होता जा रहा है। डिजिटल मार्केटिंग  को डेटा गोपनीयता और सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने, सामान्य डेटा संरक्षण विनियमन (GDPR) जैसे नियमों का पालन करने और अपने डेटा संग्रह और उपयोग प्रथाओं में पारदर्शी होने की आवश्यकता होगी।

कुल मिलाकर, डिजिटल मार्केटिंग में भविष्य का बाजार उभरती हुई तकनीकों का लाभ उठाने, अनुभवों को निजीकृत  और विभिन्न डिजिटल चैनलों में प्रासंगिक और आकर्षक कंटेंट वितरित करने के इर्द-गिर्द घूमेगा। इन प्रवृत्तियों के साथ रहकर और उनकी रणनीतियों को अपनाकर, व्यवसाय गतिशील डिजिटल मार्केटिंग परिदृश्य में फल-फूल सकते हैं।

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Khasta kachori recipe: अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें हलवाई स्टाइल खस्ता-कचौड़ी,बस इन टिप्स को करें नोट

Khasta Kachori recipe:बाजार में क्रिस्पी और खस्ता कचौड़ियां मिलती हैं. जिसे हर किसी को खाना पसंद होता है. स्ट्रीट फूड के तौर पर खस्ता कचौड़ी की अच्छी खासी डिमांड होती है. लेकिन अगर आप इसे घर में बनाने की सोचिए तो ये बाजार जैसी बिल्कुल नहीं बनती. लेकिन आज हम ऐसी रेसिपी लेकर आएं है. जिससे ये बाजार की तरह ही स्वादिष्ट और खस्ता बनकर तैयार होगी. तो चलिए जानें क्या है बाजार जैसी खस्ता कचौड़ी बनाने की रेसिपी-

आवश्यक सामग्री (Khasta kachori recipe)

1 कप मैदा
1/2 छोटा चम्मच नमक
1 बड़ा चम्मच तेल/घी
पानी आवश्यकतानुसार
1 कटोरी मूंग की दाल
2 बड़े चम्मच तेल
1 बड़ा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच साबुत धनिया, कूटा हुआ
एक चुटकी हींग
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
एक चुटकी हींग
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून बेसन
कसूरी मेथी
1 चम्मच सूजी
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच सौंफ

बनाने की विधि

मूंग दाल की खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले दाल को 3 घंटे तक भिगोकर रखें.

इसके बाद दाल को पानी से निकालकर सिलबट्टे में पीस लें. आप इसे ग्राइंडर में भी पीस सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसे महीन न पीसें.

ये भी पढ़ें:Recipes For Father’s Day: फादर्स डे को और भी स्पेशल बनाएगा ये स्वादिष्ट मीठा व्यंजन, पढ़ें आसान रेसिपी

अब एक परात में मैदा निकालें और उसमें नमक, सूजी और घी डालकर पानी से गूंथ लें. आटे को थोड़ा सा सख्त गूंथें. तैयार आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें.

इसके बाद एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें और उसमें जीरा, सौंफ, धनिया (कूटा हुआ), हींग, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और बेसन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

आंच को एकदम धीमा रखकर उसमें दरदरी पीसी हुई दाल डालें और उसे अच्छी तरह से मिला लें. दाल को कम से कम 5-10 मिनट तक पकाएं.

इसके बाद मसाले में नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसे एक प्लेट में निकाल लें. इसमें कसूरी मेथी डालकर एक बार और मिक्स कर लें.

अब आटे को एक बार फिर गूंथे और उसकी लोइयां बनाकर अलग रखें. इन लोइयों को लेकर उसे हाथ से थोड़ा सा फैलाएं और उसमें दाल का मिश्रण भरें. ध्यान रखें कि मिश्रण ज्यादा या फिर एकदम कम न हो.

इन्हें भी पूरी जितना बेल लें. ध्यान रखें कि बेलते वक्त आप ज्यादा जोर न दें वरना आटा फट सकता है और दाल बाहर आ जाएगी.

कढ़ाही में तलने के लिए तेल डालकर गर्म करें और फिर उसमें ये कचौड़ी डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं.

आपकी खस्ता कचौड़ी तैयार है. इसे आलू की सब्जी और हरी और लाल चटनी के साथ परोसें.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Royal Enfield Hunter 350 Vs Meteor 350 में कौन है ज्यादा दमदार, जानें यहां

0

Royal Enfield Hunter 350 Vs Meteor 350 : क्या आप भी कम कीमत में बढ़िया क्रूजर बाइक खरीदने का सोच रहे हैं किंतु समझ नहीं आ रहा है कि कौन सी बाइक आपके लिए बेस्ट है तो यह खबर आपके लिए काम का हो सकता है. आज हम आपको इस लेख में ऐसे दो बाइक के बारे में बताएंगे जो अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक है. कम कीमत होने के कारण ग्राहक इसे खूब पसंद करते हैं. जी हां दरअसल हम बता कर रहे हैं Royal Enfield Hunter 350 Vs Enfield Meteor 350 बाइक के बारे में…जो सालों से ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही है. ऐसे में चलिए इसके बारे में पूरी डिटेल जानते हैं.

Royal Enfield Hunter 350 Vs Meteor 350
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350 Vs Meteor 350 : इंजन

रॉयल एनफील्ड हंटर में मौजूद इंजन के बारे में बता करें तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसमें 349.34 सीसी का सिंगल सिलेंडर वाला इंजन मौजूद है, जो 20.4 पीएस की पावर और 27 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है. जबकि, Royal Enfield Meteor 350 में 349cc का इंजन दिया गया है जो 20.4ps पॉवर और 27Nm का टॉर्क पैदा करता है.

ये भी पढ़ें : कतीलाना अंदाज में मार्केट में धमाल मचाने जल्द आ रही MG RC-6 कार, जानें कीमत से लेकर लॉन्चिंग तक की डिटेल

Royal Enfield Hunter 350 Vs Meteor 350 : माइलेज

अगर एक नजर इनमें मिलने वाले माइलेज पर डाले तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 एक लीटर पेट्रोल में 38 किलोमीटर तक का दूरी तय करती है. वहीं, Royal Enfield Meteor 350 35kmpl की माइलेज देने में सक्षम है.

कीमत

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की कीमत के बारे में बात करें तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, कम्पनी ने इसे 1.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किए हैं, वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 1.72 लाख रुपये रखी गई है. वहीं, Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती कीमत 2,05,844 रुपये है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Gizmore की ये स्मार्टवॉच मार्केट में उठा रही धुआं,कम कीमत मिलेंगे शानदार फीचर्स

0

Gizmore: आज के समय में स्मार्टवॉच को पहनने का प्रचलन लगातार बढ़ता जा रहा है.लेकिन कुछ लोग इसलिए स्मार्टवॉच नहीं पहन पाते हैं कि उनकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है. इसलिए आज हम ऐसे लोगों के लिए हाल ही में लांच हुई Gizmore Blaze Max smartwatch के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है. बता दें फिलहाल इस स्मार्ट वॉच पर फ्लिपकार्ट से खरीदने पर आपको भारी छूट मिलेगी.आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

फीचर्स

Gizmore Blaze Max smartwatch की डिस्प्ले की ब्राइनटेस 450 निट्स है.स्मार्ट वॉच के द्वारा यूजर हार्ट रेट मॉनिटर,हाइड्रेशन स्लीप मॉनिटर,स्टेप काउंटर, स्ट्रेस मॉनिटर,ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर,जैसे फीचर का लाभ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  Hammer Fit Plus: इस स्मार्टवॉच ने लॉन्च होते ही लोगों के दिल में बना लिया ठिकाना, कम कीमत मिल रहे हैं प्रीमियम वाले फीचर्स

Gizmore
beatXP Marv Raze Smartwatch

पूरी तरह है वॉटरप्रूफ

ये एक वॉटरप्रूफ स्मार्ट वॉच है.वॉटरप्रूफ होने के लिए इसको को IP67 की रेटिंग मिली है. स्मार्ट वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आती है. AI आधारित वॉयस असिस्टेंट कमांड वाली इस स्मार्ट वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए माइक और स्पीकर के साथ कॉलिंग के लिए कॉल स्विच,कॉल म्यूट और डायल पैड टीचर भी दिया गया है.

पीरियड भी होंगे ट्रैक

Gizmore की Blaze Max smartwatch में महिलाओं के लिए स्मार्ट वॉच एक शानदार फीचर दिया गया है जिसके द्वारा वह पीरियड को भी ट्रैक कर सकती हैं. इस स्मार्ट वॉच में आप गेम्स भी खेल सकते हैं और हिसाब किताब लगाने के लिए केलकुलेटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. भाषा की बात करें तो इंग्लिश के अलावा आप हिंदी में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

बैटरी और कीमत

स्मार्ट वॉच की बैटरी की बात करें तो कंपनी ने इसका 15 दिन बैटरी बैकअप देने का दावा किया है
स्मार्ट वॉच में कई सारे स्पोर्ट्स मोड भी उपलब्ध हैं.अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी स्मार्ट वॉच में उपलब्ध है. Gizmore Blaze Max की कीमत की बात करें तो इसे फ्लिपकार्ट से 73 प्रतिशत की छूट के साथ 1599 रुपये में खरीदा जा सकता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

कातीलाना अंदाज में मार्केट में धमाल मचाने जल्द आ रही MG RC-6 कार, जानें कीमत से लेकर लॉन्चिंग तक की डिटेल

0

MG RC-6 : क्या आप भी एक शानदार कार की तलाश में हैं? अगर आपका जवाब हां में है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम का हो सकता है. आज हम आपको इस खबर में एमजी मोटर के एक बेहद ही शानदार कार के बारे में बतायेंगे जो आपको बहुत पसंद आने वाला है. बता दें, MG अपने RC-6 क्रॉस कूप, प्रीमियम सेडान को लॉन्च करने जा रही है. जिसमें शानदार फीचर्स के साथ जबरदस्त पॉवरट्रेन ऑफर किया जायेगा. इतना ही नहीं इसका लुक भी काफी शानदार होने वाला है. ऐसे में चलिए इसके बारे में डिटेल जानते हैं.

MG RC-6
MG RC-6

MG RC-6 : स्पेसिफिकेशंस

MG RC 6 आरामदायक और काफी स्पेशियस वर्कप्लेस, पैनोरमिक सनरूफ और एक इनोवेटिव इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी सुविधाओं के साथ आयेगी. वहीं, इसके इंटिरियर की बात करें तो आपको बता दें, यह 4,925 मिमी, चौड़ाई 1,880 मिमी और लंबाई 1,580 मिमी के साथ आयेगी. साथ ही इसमें 2,800 मिमी का व्हीलबेस और 198 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा.

ये भी पढ़ें : Okinawa Cruiser : लॉन्च होने से पहले ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने युवाओं के दिलों में मचाई खलबली,जानें खासियत

MG RC-6 : इंजन

बात करें इसमें मिलने वाले इंजन के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसमें 1.5 जुड़ा टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जायेगा, जो 5,200 Rm पर 146.84 PS पॉवर और 2,200-3,400 Rm पर 250 Nm का टार्क पैदा करता है.

लॉन्चिंग और कीमत

बात करें इसके लॉन्चिंग को लेकर तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, फिलहाल कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दिया है. हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे जुलाई 2023 में लॉन्च कर दिया जायेगा. वहीं, इसकी कीमत 18.00 लाख से शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है.

फीचर्स

इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसमें एक सनरूफ, इंफोटेनमेंट यूनिट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दो कनेक्टेड स्क्रीन, एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, लेदरेट टचपॉइंट और कंट्रास्ट स्टिचिंग देखने को मिलेगा. इसमें कनेक्टेड कार तकनीक भी मिलती है जो एसी, विंडोज़, सनरूफ को कंट्रोल करने के लिए वॉयस कमांड के साथ रियल टाइम लोकेशन शेयरिंग, रिमोट लॉक, अनलॉक की अनुमति देती है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Okinawa Cruiser : लॉन्च होने से पहले ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने युवाओं के दिलों में मचाई खलबली,जानें खासियत

0

Okinawa Cruiser : देश की जानी-मानी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Okinawa ने Auto Expo 2020 में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa Cruiser से पर्दा उठाया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें, सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर ज्यादा फोकस कर रही हैं, जिसके चलते मार्केट में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रेंज बढ़ते जा रही है. इसी बीच खबरें निकल कर सामने आ रही है कि Okinawa Cruiser को जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश किया जायेगा. हालांकि, इसके लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

Okinawa Cruiser
Okinawa Cruiser

आपकी जानकारी के लिए बता दें, Okinawa Cruiser को शानदार पॉवरट्रेन और कमाल के फीचर्स के साथ पेश किया ज़ायेगा. वहीं, इसका कातिलाना लुक युवाओं में खलबली मचा देगा.

ये भी पढ़ें : Kinetic Green Zoom : 100Km की रेंज के साथ मार्केट में बवंडर मचा रहा है ये शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या है इसमें खास

Okinawa Cruiser : चार्जिंग और टॉप स्पीड

बात करें इसके टॉप स्पीड की तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, Okinawa Cruiser 100 Km प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है.वहीं, यह बड़े साइज वाला स्कूटर है, जिसे चलाने के बाद राइडर को बेहतर महसूस होगा. वहीं, यह 2-3 घंटे में फुल चार्ज हो जायेगा.

पावर और स्पेशिफिकेशन

पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो आपको बता दें, Okinawa Cruiser में 3kW की ब्रशलैस मोटर दी गयी है, जिसे पावर देने के लिए 4kW लिथियम आयन बैटरी दी गई है. इसे एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 80km की दूरी तय किया जा सकता है.

Okinawa Cruiser : फीचर्स

बात करें इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, Okinawa Cruiser में फुल LED हैडलाइट, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फ्रंट डिस्क ब्रेक और फ्रंट में एक्स्ट्रा स्टोरेज दी गई है. साथ ही इसमें सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, एंटी थेफ्ट अलार्म, कीलैस एंट्री और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे.

कीमत

बात करें इसके कीमत के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, फिलहाल कंपनी ने इसके कीमत का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसे 1 लाख की कीमत पर पेश किया जायेगा.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें