Home Blog Page 636

Weather Update: दिल्ली NCR में आज गर्मी से मिलेगी राहत,जानें कहां होगी भारी बारिश

0

Weather Update :: दिल्ली सहित देश के अधिकतर राज्यों में गर्मी अपना कहर बरपा रही है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान,मध्य प्रदेश,बिहार,झारखंड,आंध्रप्रदेश,तेलागंना, में हीट वेब लोगों को परेशान कर रही है.वहीं केरल के रास्ते मानसून देश में दस्तक दे चुका है.आइए आपको मौसम की जानकारी विस्तार से बताते हैं.

दिल्ली NCR में आज गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज दिल्ली में हवा चलेगी जबकि 15 और 16 जून को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.17 और 18 जून को बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में तापमान अभी बढ़ता रहेगा.सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 41 डिग्री को पार कर गया था.जिसके कारण गर्मी से लोगों बेहाल रहे थे.

Weather Update
Weather Update

लखनऊ में 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा. IMD के मुताबिक आज लखनऊ में मौसम साफ रहेगा और आने वाले दिनों लखनऊ का तापमान और भी बढ़ सकता है.उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान में वृद्धि होगी.

ये साल रह सकता है सबसे गर्म

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अबकी बार गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि प्रशांत महासागर में अल नीनो साल के अंत में वापसी करेगी,जिसके बाद पूरी दुनिया तापमान बढ़ जाएगा और गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. जानकारी के मुताबिक वर्ष 2016 अब तक दुनिया का सबसे गर्म वर्ष रहा है.

इस तारीख तक पूरे देश मानसून दे देगा दस्तक

केरल में मानसून की एंट्री हो चुकी है जिसके बाद IMD ने केरल में 5 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है.जल्द मानसून महाराष्ट्र और बिहार से टकराने के बाद ये गुजरात,झारखंड में दस्तक देगा.20 जून के मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश में एंट्री मारेगा. इस महीने के अंत तक यह पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड,हिमाचल और कश्मीर में दस्तक देने के साथ-साथ मैदानी राज्य दिल्ली, हरियाणा,पंजाब और राजस्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा और उसके बाद 8 जुलाई तक पूरे देश में यह फैल जाएगा.

ये भी पढ़ें :Odisha Train Accident: स्टेशन मास्टर सहित इन 4 कर्मचारियों की भूमिका की होगी जांच,हो सकता है ये खुलासा

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

गुजरात,पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों सहित,सिक्किम,अंडमान निकोबार दीप समूह केरल कर्नाटक,मणिपुर त्रिपुरा मिजोरम में आज भारी होने की संभावना है.असम में भी भारी बारिश की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में पड़ेगी बारिश

14 और 15 जून तक पहाड़ी राज्यों में मौसम खराब रहेगा. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले और बिजली गिरने की संभावना है.

बिहार,झारखंड में हीटवब का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बिहार,महाराष्ट्र,ओडिसा, आंध्र प्रदेश अगले 5 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.महाराष्ट्र में भी तापमान बढ़ गया है.सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए 15 जून तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है.वहीं बिहार में जिस तरीके से लू चल रही है उसके अनुसार सरकार ने सभी नागरिकों से बच्चों, बुजुर्गों की देखभाल करने के लिए कहा है.विशेषज्ञ संभावना जता रहे हैं कि जिस तरह पिछले दिनों भारी बारिश हुई है उससे ये अनुमान है कि अबकी बार ज्यादा भीषण गर्मी की मार लोगों को सहन करनी पड़ सकती है.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Gold Silver Price Today: चांदी में दाम में बड़ी गिरावट,सोने में स्थिरता बरकरार,जानें आज का ताजा भाव

0

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी (Gold Silver Price) के दामों में उछाल के बाद आज जहां सोने के दाम स्थिर हैं वहीं चांदी के दाम आज भी कम हो गए हैं. 14 जून के 22 कैरेट सोने के भाव की अगर बात करें तो आज इसका दाम 55550 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जो कल भी 55550 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं आज 24 कैरेट सोने का भाव 60600 रूपए प्रति 10 ग्राम है.जो कल भी 60600 रूपए प्रति 10 ग्राम था.

दिल्ली और लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव आज 55550 रूपए प्रति 10 ग्राम है. जो कल भी 55550 रूपए प्रति 10 ग्राम था. जबकि 24 कैरेट सोने का भाव आज 60600 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जो कल भी 60600 प्रति 10 ग्राम था. यूपी की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव आज 55550 रुपए प्रति 10 ग्राम है.जो कल भी 55550 रूपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव आज 60600 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जो कि कल 60600 रूपए प्रति 10 ग्राम था.

ये भी पढ़ें :Senior Citizen Scheme: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे शानदार हैं ये योजनाएं,बुढ़ापे में मिलेगा भरपूर पैसा

Gold silver Price Today
image sours google

ये है आज चांदी का भाव

चांदी के भाव की बात करें तो भारत में आज यानि 14 जून को 1 किलो चांदी का भाव 74100 रूपए प्रति किलोग्राम है. जो कल 74300 रूपए प्रति किलोग्राम था.

ना लें बिना हॉलमार्क वाला सोना

सोना खरीदते वक्त बिना हॉल मार्क वाला सोना लेने से परहेज करें. क्योंकि असली सोने की पहचान करने में हॉल मार्क बहुत महत्वपूर्ण होता है. बता दें हॉल मार्क आईएसओ सर्टिफाइड होता है. जब आप 24 कैरेट सोने का कोई आभूषण लें तो उस पर 999,23 कैरेट पर 998 का और 22 कैरेट पर 916 और 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पा 750 हॉलमार्क को जरूर लिखा देखें. सबसे ज्यादा शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है.जिसके कारण वो सबसे महंगा होता है.जबकि 18 कैरेट का सोना सबसे ज्यादा सस्ता होता है.

मिस्ड काल से जानें सोने का भाव

सोने का खुदरा भाव जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. मिस्ड कॉल देने के तुरंत बाद आपको SMS के द्वारा सोने के भाव मिल जाएंगे. जिस दिन सरकारी छुट्टी होगी उस दिन आपको ये जानकारी नहीं मिल पाएगी.

आपके लिए  – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Homemade Hair Dye : सफेद बालों से हो गए हैं परेशान तो घर पर ही बनाएं ये हेयर कलर, मिलेगा दुगना फायदा

Homemade Hair Dye : आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने बालों का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते हैं.जिस वजह से लोगों के कम उम्र में बाल सफेद और झड़ने लगते हैं. जिसका एक प्रमुख वजह खान पान को माना जाता है. सेहत के साथ ही हमारी खराब लाइफस्टाइल का असर हमारी त्वचा और बालों पर भी पड़ने लगा है. जिससे परेशान होकर लोग कम मार्केट में मिल रहे महंगे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगते हैं और इसका परिणाम और भी खराब निकलता है.

Homemade Hair Dye
Homemade Hair Dye

ऐसे में अगर आप भी असमय सफेद होते बालों की समस्या से परेशान हैं, तो आप बिना कमिकल वाली हेयर डाई घर पर बना सकते हैं. आज के इस खबर में हम आपको बताएंगे कैसे आप आसानी से घर पर हेयर कलर बना सकते हैं. इसको अपने बालों पर लगाने से न केवल आपके बाल काले होंगे बल्कि इससे बाल का झड़ना भी कम हो जायेगा.

ये भी पढ़ें : Chain for Baby Girl : अपनी गुड़िया के लिए खरीदें ये लेटेस्ट डिजाइन वाले चेन, बढ़ जायेगी बच्चे की गले की खूबसूरती

हेयर डाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 5 से 6 अनार के छिलके
  • एक छोटा पाउच ब्रू कॉफी
  • एक चम्मच कत्था पाउडर
  • एक चम्मच आंवला पाउडर
  • मेहंदी पाउडर 5 बड़े चम्मच
  • एक गिलास पानी

Homemade Hair Dye : ऐसे बनाएं होममेड हेयर डाई

  1. घर पर नेचुरल हेयर डाई बनाने के लिए सबसे पहले एक लोह की कड़ाही लें.
  2. अब इसमें एक ग्लास पानी डालकर गर्म करें. इसके बाद इसमें अनार के छिलके, कत्था पाउडर, आंवला पाउडर, ब्रू कॉफी डालें.
  3. अब इसे 15 मिनट तक अच्छे से पकाएं और फिर एक रात के लिए ढंककर रख दें.
  4. अगले दिन सुबह इस मिश्रण को छन्नी की मदद से छान लें और लोह की कड़ाही में हीना पाउडर डालकर इसमें ऊपर से मिश्रण डालें और अच्छे से मिक्स कर लें.
  5. इसके बाद इस मिश्रण को 6 घंटे तक कड़ाही में फिर से रहने दें.
  6. इसके बाद आप इसे अपने बालों पर 2 घंटे तक लगाकर रखें और सूखने दें.
  7. अब हेयर वाश कर लें.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Chain for Baby Girl : अपनी गुड़िया के लिए खरीदें ये लेटेस्ट डिजाइन वाले चेन, बढ़ जायेगी बच्चे की गले की खूबसूरती

Chain for Baby Girl : बेटी के जन्म से ही पूरे घर की रौनक बढ़ जाती है. बच्ची के माता पिता वो हर प्रयास करते हैं, जिससे उनकी बेटी के स्वागत में कोई कमी न रहे. ऐसे में अगर आप भी अपनी बेटी के जन्म पर उसे उपहार में चेन देना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काम का हो सकता है. आज के इस खबर में हम आपको चेन के कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिसे पहनने के बाद आपकी लाडली की खूबसूरती और भी बढ़ जायेगी. ऐसे में बिना देर किए इन खूबसूरत डिजाइन्स को देखते हैं.

Chain for Baby Girl
Chain for Baby Girl

Chain for Baby Girl : डेली वियर चेन

Chain for Baby Girl
Chain for Baby Girl

चांदी की चेन की बात करें तो इसे आप डेली वियर में ही नहीं बल्कि पार्टी में भी पहन सकती हैं. आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत सोने की चेन डिजाइन लेकर आए हैं जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें : Fathers Day Masseges : इस फादर्स डे पर अपने पापा को भेजे ये दिल छू लेने वाले मैसेज, पढ़कर हो जाएंगे खुश

नेम प्लेट डिजाइन

Chain for Baby Girl
Chain for Baby Girl

इन दिनों यह डिजाइन काफी ट्रेंड में चल रहा है जिसे आप अपनी बेटी को उसका नाम लिखवाकर दे सकते हैं. यकीन मानिए ये डिजाइन बच्ची पर काफी जचेगा.

Chain for Baby Girl
Chain for Baby Girl

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Fathers Day Masseges : इस फादर्स डे पर अपने पापा को भेजे ये दिल छू लेने वाले मैसेज, पढ़कर हो जाएंगे खुश

Fathers Day Masseges : इस साल फादर्स डे 18 जून को मनाया जा रहा है. हरेक बच्चों के लिए उनके पापा सुपर हीरो होते हैं. क्योंकि एक पिता ही होते हैं जो अपने बच्चों के ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए हर मुमकिन प्रयास करते हैं. वैसे तो पापा के लिए किसी एक दिन का स्पेशल होना सही नहीं है किन्तु अधिक व्यस्तता के कारण बच्चे इस दिन को खास बनाने की कोशिश करते हैं. फादर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए तरह तरह के सरप्राइज़ प्लान करते हैं साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने पापा को स्पेशल महसूस करवाने चाहते हैं तो आप उन्हें यूनिक मैसेजेस भेजकर अच्छा फील करवा सकते हैं.  यकीन मानिए उन्हें पढ़कर काफी बेहतर फील होगा.

ये भी पढ़ें : Gold Earrings Design : आपके लुक में चार चांद लगा देगी सोने की ये खूबसूरत इयररिंग्स, यहां देखें न्यू डिजाइन

Fathers Day Masseges
Fathers Day Gift

Fathers Day Masseges :

पिता के बिना जिंदगी वीरान है,
सफर तन्हा और राह सुनसान है.
वही मेरी जमीं वही आसमान है,
वही खुदा वही मेरा भगवान है.

मुझे छांव में बिठाकर, खुद जलते रहे धुप में.
मेरे पैरों में कांटे कभी न चुभे,
मगर तुम्हारे तलवों में छाले मिले.
तुम सफर में हर दम साथ रहे,
तभी मुझको मंजिल मिली.
हैप्पी फादर्स डे

यू तो दुनिया के सारे दर्द हंस कर झेल लेता हूं,
मगर जब भी आपकी याद आती है,
आंखों में आए आंसुओं को रोके नहीं पाता हूं.

मतलब की इस दुनिया में वह पिता ही तो है,
जो औलाद को बेमतलब प्यार करता है.

दिल के हर कोने में है आपके होने का आभास,
गालों पर आपके हाथों की वह थपकी,
दूर रहकर भी कराती है
आपके पास होने का एहसास.

मन की बात जो पल में जान ले,
आंखों से जो हर बात पढ़ ले.
दर्द हो या खुशी, हर बात को पल में जान ले.
पापा ही तो है, जो आपको बेपनाह प्यार दे.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Flipkart Sale में Moto के इस फोन पर मिल रही है जबरदस्त छूट,14 जून के बाद फिर नहीं मिलेगा मौका,देखें

0

अगर आप Moto का शानदार फीचर से लैस कोई ऐसा फोन करना चाहते हैं जो कीमत में सस्ता हो लेकिन फीचर्स अच्छा हो तो आपके लिए मोटो ई 13 (Moto E13) एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.अगर इस फोन को आप 14 जून तक खरीद लेते हैं तो फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डे सेल में आपको यह फोन वास्तविक कीमत से कम दाम पर मिल जाएगा तो चलिए आपको बताते हैं इस फोन की स्पेसिफिकेशन और कीमत आदि के बारे में.

Moto E13 स्पेसिफिकेशन

Moto E13 फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है.जो HD प्लस रिजॉल्यूशन, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 269 पिक्सल डेनसिटी पेश करती है. सॉफ्टवेयर की बात करें ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन आउट ऑफ द बॉक्स पर संचालित होता है.

Moto
image credit(Google)

रैम

रैम की बात करें तो फोन मे 2GB रैम के साथ 64 GB की स्टोरेज मिलता है. जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाना जा सकता है. फोन में यूनिसॉक टी606 प्रोसेसर दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए माली जी57 MP1 जीपीयू का उपयोग किया गया है.

ये भी पढ़ें : Vivo के इस चमकदार फोन की कीमत हुई धड़ाम, सस्ते में खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा कभी

कैमरा

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

बैटरी और कीमत

फोन की बैटरी की बात करें तो फोन में 5000 mAh की बैटरी पावर देने के लिए दी गई है जिसे 10 वॉट चार्जिंग का सपोर्ट किया गया है.

कीमत और ऑफर्स

Moto E13 स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज में ₹7499 में लिस्ट किया गया है. अगर इसे ईएमआई या कार्ड से पेमेंट करके लिया जाता है तो 10% की छूट मिल सकती है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Infinix-Tecno के शानदार फीचर्स से लैस इन दो 5G स्मार्टफोन की कीमतों में बड़ी गिरावट,जानें कितने हुए सस्ते

0

InfinixTecno: कुछ समय पहले ही भारत में 5G नेटवर्क की शुरुआत हुई है और ऐसे में अब हर कोई 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहा है ताकि तेज इंटरनेट स्पीड का मजा ले सके. अगर आप भी नया 5G स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और आपका बजट 10,000 रुपए तक का है तो आज हम 2 बेस्ट 5G फोन के बारे में बताएंगे जो दमदार फीचर्स के साथ आते हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.

Infinix-Tecno
Infinix Hot 11

Infinix Hot 11 फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Infinix Hot 11 में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉलूशन 1080 × 2400 पिक्सल है. इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है वहीं सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इस फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है साथ ही इसमें UniSoc T610 चिपसेट मिलता है.

बैटरी और कीमत

Infinix के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कीमत की बात करें तो Infinix Hot 11 की कीमत 9,999 रुपए है और ये सनसेट गोल्ड, औरोरा ग्रीन और पोलर ब्लैक में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें : Vivo के इस चमकदार फोन की कीमत हुई धड़ाम, सस्ते में खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा कभी

Tecno Spark 7T
Tecno-Spark-7T

Tecno Spark 7T फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Tecno Spark 7T में 6.25 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. कैमरा की बात करें तो इस फोन में 48MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही ये फोन दो वेरिएंट 4GB+64GB और 4GB+128GB में आता है.

बैटरी और कीमत

इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और साथ में ये फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड HIOS 7.6 पर चलता है. Tecno Spark 7T की कीमत सिर्फ 7,999 रुपए है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Realme GT 3 की लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा,मात्र 9 मिनट में फोन होगा फुल चार्ज,देखें डिटेल

0

Realme GT 3: स्मार्टफोन मार्केट में Realme लगातार अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराता जा रहा है.अब इसी क्रम में अब कम्पनी Realme GT3 को लांच करने वाली है. कंपनी का यह नया फोन 240W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा. जो कि मिनटों में फोन को फुल चार्ज कर देगी.लीक्स के मुताबिक ये स्मार्टफोन को 14 जून को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा.आइए इस फोन संभावित स्पेसिफिकेशन आदि के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन में 6.74 इंच की अमोलेड डिस्पले 144 हर्टज रेट और 360 हर्टज रेट के साथ आएगी. स्मार्टफोन एंड्राइड 13 बेस्ड Realme UI 4.0 पर संचालित होगा. स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8+Gen Soc दिया गया है. स्मार्टफोन में 16GB LPDDR5X रैम दी गई है.

Realme GT 3
Realme GT3

कैमरा

स्मार्ट फोन में कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप आएगा. जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी प्राइमरी कैमरा,अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा शामिल होगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा. सेफ्टी के लिए फोन में डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

ये भी पढ़ें : Vivo के इस चमकदार फोन की कीमत हुई धड़ाम, सस्ते में खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा कभी

बैटरी

स्मार्ट फोन में बैटरी की बात करें तो इसमें 4600 MAh की बैटरी दी गई है जिसे 240 W चार्जिंग का सपोर्ट हासिल है. कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जर सिर्फ 4 मिनट में बैटरी को 50% तक चार्ज कर देगा.वहीं फोन को फुल चार्ज होने में लगभग 9 मिनट का समय लगता है.

कीमत

स्मार्टफोन की बेस वेरिएंट की कीमत लगभग 53000 हो सकती है. फिलहाल आधिकारिक तौर पर कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Indian Railways ने बिपारजॉय तूफान के चलते ये 95 ट्रेनें की कैंसिल,तुरंत देखें पूरी लिस्ट

0

Indian Railways: चक्रवात तूफान बिपारजॉय (Cyclone Biparjoy) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. इस तूफान ने अब अपना रास्ता भी बदल लिया.अब ये पाकिस्तान से ना जाकर सीधे गुजरात के तटीय इलाकों से टकराएगा. आप अगर रेलवे से गुजरात के तटीय इलाकों के आसपास फिलहाल अपने घर या किसी काम के लिए जाने वाले हैं तो अपना प्रोग्राम कैंसिल कर दें,क्योंकि भारतीय रेलवे ने अपनी 95 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है.

Indian Railways
Railways Big News

13 से 15 जून तक कैंसिल की गई हैं ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने 13 जून से 15 जून तक इस तूफान के कारण अपनी 95 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 15 जून को समुद्र तट से टकराएगा और इस दौरान 150 पर मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

ये भी पढ़ें :Weather Update: दिल्ली NCR में आज गर्मी से मिलेगी राहत,जानें कहां होगी भारी बारिश

निरस्त की गईं हैं ये ट्रेनें

  • 12 जून से 16 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 09480 ओखा-राजकोट अनारक्षित स्पेशल
    -12 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 09479 राजकोट-ओखा अनारक्षित स्पेशल (दैनिक)
    -12 जून से 15 जून 2023 तक चलने वाली ट्रेन संख्या 19251 वेरावल-ओखा एक्सप्रेस
    -12 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 19252 ओखा-वेरावल एक्सप्रेस
    -13 जून 2023 को ट्रेन नंबर 09523 ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल
    -14 जून 2023 को ट्रेन नंबर 09524 दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा स्पेशल
    -12 जून से 14 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 19209 भावनगर टर्मिनस-ओखा एक्सप्रेस
    -12 जून से 14 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 19210 ओखा-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस
    -12 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 09522 वेरावल-राजकोट एक्सप्रेस
    -12 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 09521 राजकोट-वेरावल एक्सप्रेस
    -12 जून से 14 जून 2023 तक ट्रेन संख्या 22957 अहमदाबाद-वेरावल
    -12 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 22958 वेरावल-अहमदाबाद
    -13 जून से 15 जून 2023 ट्रेन नंबर 19119 अहमदाबाद- वेरावल इंटरसिटी
    -13 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 19120 वेरावल-अहमदाबाद इंटरसिटी
    -13 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 19207 पोरबंदर-वेरावल एक्सप्रेस
    -12 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 19208 वेरावल-पोरबंदर एक्सप्रेस
    -13 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन संख्या 09513 राजकोट-वेरावल
    -12 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन संख्या 09514 वेरावल-राजकोट
    -14 जून 2023 को ट्रेन नंबर 19319 वेरावल-इंदौर महामना
    -13 जून 2023 को ट्रेन नंबर 19320 इंदौर-वेरावल महामना
    -14 और 15 जून 2023 को ट्रेन नंबर 19016 पोरबंदर-दादर सौराष्ट्र एक्सप्रेस
    -12 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 09550 पोरबंदर-भंवड़
    -12 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 09549 भानवड़-पोरबंदर
    -12 जून 19 से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 09515 कनालुस-पोरबंदर स्पेशल
    -12 जून से 15 जून 2023 तक चलने वाली ट्रेन संख्या 09551 भनवड़-पोरबंदर एक्सप्रेस
    -13 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 09516 पोरबंदर – कनालुस स्पेशल
    -12 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 09552 पोरबंदर-भौंरा एक्सप्रेस
    -12 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 09595 राजकोट-पोरबंदर स्पेशल
    -13 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 09596 पोरबंदर-राजकोट स्पेशल
    -ट्रेन नंबर 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 13 जून 2023 को
    -14 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 12905 पोरबंदर-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस
    -16 जून से 17 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 12906 शालीमार-पोरबंदर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
    -14 जून 2023 को ट्रेन नंबर 22903 बांद्रा टर्मिनस-भुज एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
    -15 जून 2023 को ट्रेन नंबर 22904 भुज-बांद्रा टर्मिनस एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
    -12 जून से 14 जून 2023 तक ट्रेन संख्या 22483 जोधपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस
    -13 जून से 15 जून 2023 तक चलने वाली ट्रेन संख्या 22484 गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस
    -15 जून 2023 को ट्रेन नंबर 22952 गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस
    -16 जून 2023 को चलने वाली ट्रेन संख्या 22951 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस
    -13 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 19571 राजकोट-पोरबंदर एक्सप्रेस
    -12 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 19572 पोरबंदर-राजकोट एक्सप्रेस
    -15 जून 2023 को चलने वाली ट्रेन संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
    -13 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 20908 भुज-दादर एक्सप्रेस
    -14 जून से 16 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 20907 दादर-भुज एक्सप्रेस
    -15 जून 2023 को ट्रेन नंबर 09416 गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल
    -16 जून 2023 को चलने वाली ट्रेन नंबर 09415 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम स्पेशल

-12 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 19405 पालनपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस
-13 जून से 16 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 19406 गांधीधाम- पालनपुर एक्सप्रेस
-13 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस
-14 जून से 16 जून, 2023 तक चलने वाली ट्रेन संख्या 22955 बांद्रा टर्मिनस-भुज कच्छ एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20927 पालनपुर-भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 जून से 15 जून 2023 तक
-13 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 20928 भुज-पालनपुर एसएफ एक्सप्रेस
-12 जून से 13 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 09505 वेरावल-अमरेली
-12 जून से 13 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 09540 जूनागढ़-अमरेली
-12 जून से 13 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 09295 वेरावल-देलवाड़ा स्पेशल
-12 जून से 13 जून, 2023 तक ट्रेन नंबर 09531 डेलवाड़ा-जूनागढ़ स्पेशल
-13 जून 2023 को ट्रेन नंबर 09291 वेरावल-अमरेली
-13 जून 2023 को ट्रेन नंबर 09508 अमरेली-वेरावल
-13 जून 2023 की ट्रेन नंबर 09539 अमरेली जूनागढ़
-13 जून 2023 को ट्रेन नंबर 09292 अमरेली-वेरावल
-13 जून 2023 को ट्रेन नंबर 09532 जूनागढ़-देलवाड़ा स्पेशल
-13 जून 2023 को ट्रेन नंबर 09296 डेलवाड़ा-वेरावल स्पेशल
-13 जून 2023 को ट्रेन नंबर 09456 भुज-साबरमती स्पेशल
-13 जून से 15 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 22959 वडोदरा जामनगर सुपरफास्ट इंटरसिटी
-14 जून से 16 जून 2023 तक ट्रेन नंबर 22960 जामनगर-वडोदरा सुपरफास्ट इंटरसिटी
-13 जून 2023 को ट्रेन नंबर 19202 पोरबंदर-सिकंदराबाद

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Fathers Day Gift: पापा को फादर्स डे पर करना है खुश,तो चुपके से दे दें ये धांसू स्पीकर,खुशी से झूम उठेंगे

0

Fathers Day Gift: फादर्स डे आने वाला है ऐसे में अगर आप अपने पापा को शानदार गिफ्ट देना चाहते हैं जिसे देखकर वह नाच उठे हैं तो आज हम आपको ऐसे शानदार स्पीकर के बारे में बताने वाले हैं जिसे अगर आप एक बार चालू कर देंगे तो आपके पापा झूमे बिना नहीं रह पाएंगे. तो चलिए इन स्पीकर्स के फीचर्स और कीमत आदि के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

U&i Tower Box 2.0 फीचर्स

U&i Tower Box 2.0 स्पीकर को 6000 W के दमदार पावर के साथ आते हैं.स्पीकर के अंदर 4 इंच के ड्राइवर और आरजीबी लाइट दी गई है.जो कि पार्टी के अंदर एक नया रोमांच पैदा कर देती है.इसके 5.25 इंच के दमदार वूफर आपको हिला देंगे.

कनेक्टिविटी और कीमत

कनेक्टिविटी के लिए इस स्पीकर में USB, ब्लूटूथ जैसे फीचर दिए गए हैं. FM रेडियो भी आप इससे कनेक्ट कर सकते हैं.स्पीकर के साथ आपको रिमोट भी मिलेगा जिससे आप दूर बैठे कर उसको कंट्रोल कर पाएंगे. U&i Tower Box 2.0 स्पीकर की कीमत की बात करें तो इसे 6,999 रूपए में खरीदा जा सकता है. खास बात ये है कि कंपनी इसके साथ 6 महीने की वारंटी भी दे रही है. उपलब्धता की बात करें तो इसे कंपनी के सभी स्पोर्ट्स सहित ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें : Vivo के इस चमकदार फोन की कीमत हुई धड़ाम, सस्ते में खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा कभी

Zoook Legend
Zoook Legend

Zoook Legend: 32.5 फीचर्स और कीमत

Zoook Legend: 32.5 स्पीकर उन ब्लूटूथ 5.0 तकनीक वाला पावरफुल स्पीकर्स के है. इसमें वायर्ड माइक के लिए भी 2 पोर्ट हैं. कनेक्टिविटी में यूएसबी, ऑक्स टू लाइन यूजर को सुविधा के अनुसार कनेक्ट करता है.इसकी कीमत 2499 रुपए है लेकिन अमेजन से इसे 999 रुपए में खरीदा जा सकता है.उम्मीद करते हैं ये जानकारी आपको पसंद आई होगी और इसे आप दूसरों के साथ शेयर करेंगे.

(कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है इसके लिए हम उत्तरदाई नहीं हैं.)

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल