Home Blog Page 638

Kinetic Green Zoom : 100Km की रेंज के साथ मार्केट में बवंडर मचा रहा है ये शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या है इसमें खास

0

Kinetic Green Zoom : बढ़ते पेट्रोल और डिजल की कीमत ने लोगों के कमर तोड़ दिए हैं. जिस वजह से वे ईंधन वाहन खरीदना पसंद करते हैं. क्योंकि इसे चलाने में कम खर्च आता है साथ ही इससे प्रदूषण भी कम होता है. ऐसे में अगर आप भी कम कीमत में बढ़िया रेंज वाला स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काम का हो सकता है. आज हम आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बतायेंगे जो कम कीमत में शानदार रेंज देता है.

Kinetic Green Zoom
Kinetic Green Zoom

साथ ही इसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स भी मौजूद है. जी हां दरसल हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात कर रहे हैं उसका नाम काइनेटिक ग्रीन जूम इलेक्ट्रिक स्कूटर (Kinetic Green Zoom Electric Scooter) हैं, जो एक स्लीक डिजाइन और लंबी रेंज वाला स्कूटर है.

Kinetic Green Zoom : बैटरी पैक

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 60V, 28Ah क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक लगाया गया है जिसके साथ 250W वाली BLDC तकनीक वाली इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ा गया है. यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 100km का रेंज देने में सक्षम है. वहीं, इसे चार्ज होने में 3 से 4 घंटे का समय लगता है. यह स्कूटर 40kmph की टॉप स्पीड प्रदान करता है.

ये भी पढ़ें : Hyundai Creata की खटिया खड़ा करने जल्द आ रही है Citroen C3 Aircross कार, जानें लॉन्चिंग से लेकर कीमत तक की डिटेल

Kinetic Green Zoom : फीचर्स

बात करें इसमें मौजूद फीचर्स के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, काइनेटिक ग्रीन जूम इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिमोट स्टार्ट, पुश बटन स्टार्ट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट,सेंट्रल लॉकिंग,पास स्विच, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिप मीटर, एलईडी हेड लाइट, एलईडी टेल लाइट एलईडी टर्न सिग्नल लैंप, लो बैटरी इंडिकेटर जैसे फीचर्स मौजूद है.

कीमत

काइनेटिक ग्रीन जूम इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने 75,100 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा है. वहीं, इसके टॉप मॉडल की कीमत 82,500 रुपये तय की गई है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Incognito Mode: क्या होता है इनकॉग्निटो मोड़, यूज करते समय ये गलती कर देगी बर्बाद,जानें यूज करने का सही तरीका

0

Incognito Mode: तकनीक आज हमारे चारों तरफ पैर पसार चुकी है इससे चाहकर भी किनारा नहीं किया जा सकता. इंटरनेट भी टेक्नोलॉजी का ही एक छोटा सा रूप है. इसका यूज हर कोई अपने काम और सहुलियत के हिसाब से करता है. इंटरनेट चलाने के लिए हमें किसी न किसी ब्राउजर की जरूरत होती है और लगभग सभी ब्राउजर में एक फीचर होता है वह है Incognito Mode. इसका इस्तेमाल बहुत से लोग करते हैं ताकि उनकी सर्च हिस्ट्री किसी को पता न लग पाए लेकिन क्या वास्तव में ये संभव है. अगर हां तो इसको यूज करने का सही तरीका क्या है जैसे तमाम सवालों के जबाव इस लेख में आपको मिलने वाले हैं.

क्या है Incognito Mode

सबसे पहले जानें कि आखिर Incognito Mode होता क्या है. सरल भाषा में कहें तो ये एक तरह का ब्राउसिंग फीचर होता है इसमें हम जो भी सर्च करते हैं वह ब्राउजर की हिस्ट्री में सेव नहीं होता है. इसे प्राइवेट ब्राउजर भी समझ सकते हैं लेकिन कुछ ऐसी मिस्टेक्स होती हैं जो अगर हम करते हैं तो इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. हम आपको नीचे इनकॉग्निटो मोड़ को यूज करने का सही तरीका बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  Hammer Fit Plus: इस स्मार्टवॉच ने लॉन्च होते ही लोगों के दिल में बना लिया ठिकाना, कम कीमत मिल रहे हैं प्रीमियम वाले फीचर्स

Incognito Mode यूज करने का सही तरीका

  • हम आपको यहां चर्चित वेब ब्राउजर क्रोम में इनकॉग्निटो मोड़ यूज करने का तरीका बता रहे हैं हर ब्राउजर में तरीका लगभग सेम होता है.
  • पहले आपको गूगल क्रोम को ओपन कर लेना है.
  • राइट साइड पैनल पर 3 डॉट्स पर क्लिक करना है.
  • यहां न्यू Incognito टैब का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • फिर काले रंग की हिस्ट्री स्क्रीन खुल जाएगी यहां आप जो भी सर्च करेंगे वह ब्राउजर हिस्ट्री में सेव नहीं होगा.

कभी न करें ये गलतियां

बेशक इस मोडं में कुछ भी जानकारी सेव नहीं होती है लेकिन अगर आप इस पर कुछ उटपटांग चीज सर्च करते हैं तो आपका सारी डिटेल निकल जाएगी. क्युंकि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के पास इसकी पूरी जानकारी सेव होती है. चाहे आप नॉर्मल ब्राउजर में कुछ सर्च करें या फिर इस वेब ब्राउजर में. कुल मिलाकर जहां से आपका इंटरनेट चलता है वहां आपकी पूरी हिस्ट्री देखी जा सकती है. ऐसे में भूलकर भी कोई गलत काम करने की मंशा न पालें. मिनटों में आपकी लोकेशन ट्रैक हो सकती है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Hammer Fit Plus: इस स्मार्टवॉच ने लॉन्च होते ही लोगों के दिल में बना लिया ठिकाना, कम कीमत मिल रहे हैं प्रीमियम वाले फीचर्स

0

Hammer Fit Plus: किफायती रेंज में अगर आप प्रीमियम दिखने वाली कोई स्मार्टवॉच खोज रहे हैं तो आपकी ये खोज हैमर ने पूरी कर दी है. दरअसल हाल ही कंपनी ने अपने स्मार्टवॉच पोर्टपोलिया का विस्तार करते हुए एक नई वॉच पेश की है. जो Hammer Fit Plus है. इसे काफी बढ़िया क्वालिटी सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ लॉन्च किया गया है ये आपकी सेहत का भी ख्याल रखने का काम करती है तो चलिए इसके स्पेक्स और फीचर्स पर एक नजर डाल लेते हैं.

Hammer Fit Plus स्पेसिफिकेशन

Hammer Fit Plus स्मार्टवॉच में आपको 1.85 इंच की डिस्प्ले मिलती है जो कि 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इसे एंड्रॉइड और आईओएस के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है. ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ इसमे गूगल वॉयस असिस्टेंट की सुविधा भी इसमें दी जाती है. इसमें इन-बिल्ट-स्पीकर दिया जाता है. अन्य स्पेक्स के तौर पर इसमें SpO2, स्लीप ट्रैकर, हार्ट रेट, ब्लड प्रेसर, ब्लड ऑक्सीजन और मेंशुरेशन साईकिल की सुविधा दी गई है, वॉच एक इन-ऐप जीपीएस के साथ आती है, जिसके जरिये यूजर्स रियल टाइम में एक्टिविटी को ट्रैक और मॉनिटर कर सकते हैं.

बैटरी और दूसरी खासियतें

इसमें जो बैटरी दी गई है वह नॉर्मल मोड में 8 दिनों तक चल जाती है कंपनी का कहना है कि इसे आप पावर सेविंग मोड में दो से तीन दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए आईपी 67 की रेटिंग दी गई है. इसमें हैमर फिटनेस+ स्मार्टवॉच में अलार्म, कैलकुलेटर, स्टॉपवॉच, एंबिएंट साउंड, डीएनडी, टॉर्च और थिएटर मोड की सुविधाएं भी यूजर्स के लिए प्रदान की गई हैं. वॉच में 5 मेन्यु स्टाइल, 4 वॉच फेस, 100+ वॉलपेपर देखने मिल जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Solar Stove: सिलेंडर को रख दीजिए किनारे, किफायती कीमत में खरीद लें ये सोलर स्टोव, नहीं होगी कोई दिक्कत

कीमत

इसकी सेल 12 जून यानी कल से अमेजन और हैमर की आधिकारिक साइट पर शुरू हो चुकी है. इसकी कीमत 2,399 रुपये रखी गई है लेकिन कुछ ऑफर्स वगैरह लगाकर इसे कम कीमत में लिया जा सकता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Solar Stove: सिलेंडर को रख दीजिए किनारे, किफायती कीमत में खरीद लें ये सोलर स्टोव, नहीं होगी कोई दिक्कत

0

Solar Stove: गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतें घर के बजट को बिगाड़ रही हैं. ऐसे में हर कोई रसोई गैस को रिप्लेस करने के ऑप्शन खोज रहा है. अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए हम एक तरीका लेकर आ गए हैं. जिसका यूज करके आप सिलेंडर खरीदने के झंझट से मुक्ति पा सकते हैं और बहुत कम कीमत में खाना बना सकते हैं. जिस सोलर स्टोव के बारे में हम आपको बताने वाले हैं उसका नाम सुर्य नूतन है. जिसे पिछले दिनों ही लॉन्च किया गया था तो चलिए फिर जान लेते हैं इसके बारे में.

कम पैसे में खाना होगा तैयार

सूर्य नूतन चूल्हे को कुछ दिनों पहले इंडियन ऑयल तेल कॉर्पोरेशन के द्वारा लॉन्च किया गया था. यह चूल्हा सोलर एनर्जी पर काम करता है. इसको एक बार चार्ज करने के बाद तीन टाइम खाना बनाने के लिए यूज किया जा सकता है. सबसे अच्छी बात है कि इसमें कोई भी खर्चा नहीं करना पड़ता है. इस चूल्हे को दो वेरिएंट आते हैं. पहला वेरिएंट 12,000 रुपये की कीमत पर लिया जा सकता है जबकि दूसरे वेरिएंट को आप 23,000 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. खबर है इसमें कुछ सब्सिडी सरकार के द्वारा भी दी जा सकती है. सूर्ट नूतन चुल्हा ऐसे लोगों के लिए खास तौर से डिजाइन किया गया है जो सिलेंडर की कीमतों से तंग आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Blaupunkt atomic speaker: 12 घंटे तक नॉनस्टॉप धूआं उठाएगा ये दमदार स्पीकर, आवाज सुन लोग खुद को नहीं कर पाएंगे नाचने से कंट्रोल

सूर्य नूतन चूल्हे की खासियत

इस चूल्हे को खरीदने पर दो पैनल दिये जाते हैं. इसके साथ जो सोलर पैनल मिलता है उसे छत पर स्थीयी रुप से सेट कर दिया जाता है जबकि दूसरा यानि की चूल्हा आप कहीं भी रख सकते हैं. इसकी दूसरी स्प्लिट धूप से ऑटोमेटिक चार्ज होती है तो दूसरे युनिट पर बिना किसी झंझट के खाना बनाया जा सकता है. इसका प्रीमियम मॉडल 4 लोगों के लिए खाना बना सकता है. इसमें आपको सोलर कूकिंग सिस्टम मिल जाता है. भले ही किसी समय धूप न हो तब भी यह बढ़िया काम करता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Blaupunkt atomic speaker: 12 घंटे तक नॉनस्टॉप धूआं उठाएगा ये दमदार स्पीकर, आवाज सुन लोग खुद को नहीं कर पाएंगे नाचने से कंट्रोल

0

Blaupunkt atomic speaker: अगर आप धूआं उठाने वाला कोई स्पीकर तलाश रहे हैं तो आपके लिए Blaupunkt ने atomic speaker को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है. जो दमदार ऑडियो क्वालिटी के साथ ही बढ़िया बैटरी बैक-अप के साथ आते हैं. इनमें आकर्षण के लिए लाइट्स भी प्रदान की गई हैं तो चलिए इनके बारे में पूरी जानकारी जान लेते हैं.

बैटरी मिलती है दमदार

इनमें कंपनी की ओर से शक्तिशाली बैटरी प्रदान की जाती है. इनमें 3,000 MAh की बैटरी दी गई है जो फुल चार्ज होने के बाद 10 घंटे तक का लंबा बैकअप निकालकर दे देती है. वहीं दूसरे स्पीकर में जो बैटरी दी गई है वह लगभग 12 घंटे का बैकअप दे सकती है. दोनों ही स्पीकर मॉडल डीप बास, क्लैरिटी वाला ऑडियो, दमदार साउंड क्वालिटी के साथ आते हैं. इनमें 3 इंच के स्पीकर दिये गए हैं. अन्य फीचर्स की बात करें तो ये ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एफएम रेडियो, टीएफ कार्ड और माइक आउट जैसे फीचर्स के साथ आते है. इसके अलावा भी इनमें एक मूड सिलेक्टर, बास बूस्टर ऑप्शन, वॉल्यूम कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिल जाती है.

ये भी पढ़ें-  CFL VS LED में कौन सा बल्ब है हमारे लिए परफेक्ट, किसमें कम खर्च होती है बिजली, जानें यहां सब कुछ

कीमत और खरीददारी

इन दोनों ही स्पीकर वेरिएंट को आप कंपनी की आधिकारिक साइट पर जाकर खरीद सकेंगे. इनकी कीमत 3,499 रुपये जो कि Blaupunkt atomic BB25 की है. वहीं दूसरे की कीमत 4,999 रुपये है. बता दें इन स्पीकर्स को आप कहीं भी ले जा सकते हैं इनका वजन बहुत ही कॉम्पैक्ट है. देखने में भी ये काफी प्रीमियम क्वालिटी के लगते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या

CFL VS LED में कौन सा बल्ब है हमारे लिए परफेक्ट, किसमें कम खर्च होती है बिजली, जानें यहां सब कुछ

0

CFL VS LED: आज कल सीएफएल बल्ब बहुत कम देखने को मिलते हैं. अधिकतर लोग आज के समय में एलईडी लाइट्स को पहली वरियता देते हैं. जिसकी कई सारी वजह हैं. हालांकि कुछ लोग कन्फ्यूजन में रहते हैं कि आखिर उन्हें किस बल्ब को साथ जाना चाहिए. हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कि CFL VS LED में कौन सा बल्ब हमारे लिए परफेक्ट है. किसमें कम बिजली खर्च होती है तो चलिए फिर जान लेते हैं.

एलईडी बल्ब

एलईडी बल्ब जिसको लिक्विड क्रिस्टल डायोड कहा जाता है. ये बल्ब कम बिजली की खपत करते हैं.जिस तरह आज कल टीवी एलईडी टीवी आते हैं और जो डिस्प्ले उनमें मिलती है. वही टेक्नोलॉजी इसमें भी इस्तेमाल की जाती है. जब LED BULb को ऑन किया जाता है तो ये डायोड के नाम के सेमीकंडक्टर मटेरियल के जरिए इलेक्ट्रिक करंट प्रवाह करते हैं. जब इलेक्ट्रिक करंट के इलेक्ट्रॉन सेमीकंडक्टर के जरिए प्रवाह होता रहता है तो लाइट बनती रहती है बता दें इस तरह के बल्ब ट्रेडिशनल बल्ब की तुलना में 90 प्रतिशत तक बिजली बचाते का काम करते हैं.

ये भी पढ़ें- Smartphones under 40k: DSLR को फेल कर देगा इन स्मार्टफोन्स का कैमरा, बैटरी का भी नहीं है कोई मुकाबला

सीएफएल

ये बल्ब पहले के समय खूब यूज किये जाते थे हालांकि अब इनका चलन खत्म हो चुका है. ये बल्ब पारंपरिक बल्ब की तुलना में बहुत कम बिजली की खपत करते हैं लेकिन एलईडी के मुकाबले ये बहुत बिजली की खपत करते हैं. साथ ही इन्हें पावर ऑन होने में वक्त लगता है. जब आप इसे ऑन करेंगे तो आप देखेंगे यह कुछ मिनट बाद रोशनी देता है,जबकि एलईडी तुरंत फुल रोशनी देने लग जाता है. लेकिन इनका सबसे फायदा है कि ये स्वास्थ को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाते हैं. जबकि एलईडी का आंखों पर खराब प्रभाव पड़ता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या

Smartphones under 40k: DSLR को फेल कर देगा इन स्मार्टफोन्स का कैमरा, बैटरी का भी नहीं है कोई मुकाबला

0

Smartphones under 40k: अगर आप कोई नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके सामने मार्केट में ढरों विकल्प हैं लेकिन सभी की अपनी अलग-अलग खासियतें हैं जिनकी वजह से हम कन्फ्यूजन में आ जाते हैं तो हम आपकी इस कन्फ्यूजन को खत्म करने के लिए ये लेख लिख रहे हैं.जिसमें जानेंगे कि 40 हजार के नीचे आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन कौन से हैं. जो बढ़िया कैमरा और प्रोसेसर के समायोजन के साथ पेश किए जाते हों तो चलिये फिर जान लेते हैं.

Motorola edge30 fusion

लिस्ट में पहले नंबर पर मोटोरोला की तरफ से ऑफर किये जाने वाला स्मार्टफोन Motorola edge30 fusion का नाम है. इस फोन 4,400 MAh की बैटरी पावर के लिए दी जाती है. 68 वॉट की टर्बो चार्जिंग के साथ आती है. कंपनी दावा करती है फोन सिर्फ 10 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाता है. इसमें परफॉर्मेंस के लिए कंपनी Snapdragon® 888+ 5G प्रोसेसर देती है. इसमें 6.55 इंच का पोलेड पैनल के साथ कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाता है. कैमरे की बात करें तो इसमें रियर ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल दिया जाता है. जिसमें 50-मेगापिक्सल+13-मेगापिक्सल+डेप्थ सेंसल दिया गया है. सेल्फी की चाहत रखने वालों के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है. कीमत की बात करें तो इसे 39,999 रुपये की कीमत पर पेश गया थी. फिलहाल इसकी कीमत 37,999 रुपये है. दो कि रिलायंस डिजिटल पर है. यहां ग्राहकों को छूट दी जा रही है.

Oppo Reno 7 Pro 5G

यह फोन 6.55 इंच की AMOLED पैनल वाली डिस्प्ले के साथ आता है. जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्टज का है तो रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल का मिल जाता है. फोन 4,500 MAh की बैटरी जो कि 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप 50MP+8MP+2MP मिलता है. जबकि सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसल मिल जाता है. फोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 1200 Max प्रोसेसर है जो कि 12GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है. फोन को आप कंपनी की साइट से 39,999 रुपये की कीमत पर ले सकते हैं.

Vivo V23 Pro 5G

विवो की ओर से ऑफर किए जाने वाले इस फोन को 38,990 रुपये में लिया जा सकता है. इसमें आपको MediaTek MT 6893 Dimensity 1200 5G (6 nm) प्रोसेसर मिलता है जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ में मिलता है. फोन में पावर सपोर्ट 4,300 MAh की बैटरी का जो 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें भी ट्रिपल कैमरा दिया जाता है. जो कि 108MP+8MP+2MP है. सेल्फी के लिए इसमें 50MP का सेंसर दिया गया है. इसकी कीमत कंपनी की साइट पर 38,990 रुपये हैं.

ये भी पढ़ें- Philips T Beamer: बिजली जाने पर भी नहीं होगी रोशनी की दिक्कत, एक बार की चार्जिंग में घंटों होगा चकाचक उजाला

Realme GT Neo 3

लिस्ट में जगह बनाने में रियलमी की ओर से आने वाला ये फोन भी कामयाब हो गया है. फोन में 5,000 mAH की बैटरी दी जाती है जो 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. सिर्फ 32 मिनट में ही ये जीरो से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने की क्षमता रखता है. इसमें 8GBRAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 36,999 रुपये में अपना बना सकते हैं. इसके स्पेक्स की बात करें तो ये फोन प्राइमरी कैमरा 50MP, सेकेंडरी कैमरा 8MP और तीसरा कैमरा 2MP के सेंसर से सजा हुआ है. सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

OnePlus 10R

ये फोन भी कई कमाल के फीचर्स और स्पेक्स की टोकरी लेकर आता है. इसमें Dimensity 8100-MAX प्रोसेसर दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 150 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000 MAh की बैटरी दी गई है. फोन महज 17 मिनट में ही फुल चार्ज होने में सक्षम है. इसको आप 38,999 रुपये में ले सकते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Best juice for asthma:अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद है ये जूस, ऐसे करें इस्तेमाल कई और बीमारियां होंगी दूर

Best juice for asthma:अस्थमा फेफड़ों की एक ऐसी स्थिति है, जिसमें कभी-कभार तो सांस लेने में भी बहुत तकलीफ होती है. अस्थमा के कारण छाती में दर्द, थकान और जकड़न महसूस होती है. सांस लेने में कठिनाई, बलगम और गले से घरघराहट की आवाज आना ये सभी अस्थमा के लक्षण हो सकते हैं.आज हम अस्थमा के मरीजों के लिए जूस के बारे में शेयर की जा रहे है, जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है. तो देर किस बात की, आइए जानते हैं अस्थमा के लिए बेहद स्वादिष्ट जूस के बारे में-

अस्थमा के मरीजों के लिए बेस्ट है ये जूस (Best juice for asthma)

टमाटर जूस

टमाटर के रस में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. विटामिन सी आपके शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ता है और शरीर को मजबूत बनाता है. कई बार आपको कमजोरी के कारण भी अस्थमा अटैक आ सकता है. टमाटर के साथ आप अन्य फलों और सब्जियों का जूस भी मिला सकते हैं. फलों और सब्जियों के जूस से फेफड़ों की सूजन और जकड़न को कम करने में मदद मिलती है. इसके लिए आप टमाटर और संतरे का जूस भी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें:Mango jelly: गर्मियों में बच्चों को बाजार का नहीं घर का बना के खिलाएं कच्चे आम का जेली, पढ़ें आसान रेसिपी

पालक का जूस

विटामिन डी आपकी हड्डियों को मजबूत और वायुमार्ग की सूजन को कम करने का काम करता है ताकि सांस लेने में आसानी हो. इससे अस्थमा अटैक को कम करने में भी मदद मिल सकती है. इसके लिए आप पालक का जूस या संतरे का जूस भी पी सकते हैं. पालक के साथ आप चुकंदर और अन्य चीजों को भी मिला सकते हैं.

सेब का जूस

सेब का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है.लेकिन सेब से बने जूस का सेवन करने से भी सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं. सेब का जूस पीना शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. सेब के जूस में विटामिन ए, विटामिन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट्स और मिनरल्स के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करते है.जो लोग सांस से जुड़ी समस्याओं जैसे- अस्थमा, सांस फूलना या लंग्स की कोई समस्या से जूझ रहे होते हैं उनके लिए सेब के जूस का सेवन करना बेहतरीन साबित हो सकता है.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Philips T Beamer: बिजली जाने पर भी नहीं होगी रोशनी की दिक्कत, एक बार की चार्जिंग में घंटों होगा चकाचक उजाला

0

Philips T Beamer: एक तरफ गर्मी तेवर दिखा रही है तो दूसरी तरफ लोग पावर कट की समस्या से जूझ रहे हैं. गर्मी के सीजन में लोड़ ज्यादा होने के कारण कई-कई घंटे तक बिजली गोल हो जाती है. जिसकी वजह हम काफी दिक्कत में आ जाते हैं लेकिन हम आपको आज एक ऐसे कारगर तरीके के बारे में बताने वाले हैं. जिसका यूज करके आप रोशनी की दिक्कत जड़ से खत्म कर देंगे. सबके घर में अंधेरा झाया रहेगा लेकिन बिजनी कट जाने पर आपका घर जगमगा रहा होगा तो चलिए फिर इसके बारे में जान लेते हैं.

Philips T Beamer
Philips T Beamer

हम जिस लाइट के बारे में बात कर रहे हैं वह है 20W के PHILIPS T Beamer. जो ऑटोमेटिक काम करती है जब बिजली कट जाती है तो ये खुदी ही जल जाती है. वहीं लाइट आने पर खुद ही चार्ज भी होने लगती है. फिलिप्श की तरफ से ऑफर किए गई इस लाइट में कई और फीचर्स भी दिए गए हैं. जो इसे दूसरों से खास बनाते हैं. फिलिप्स ने इस चार्जेंबल इन्वर्टर बल्ब में कंपनी ने LED बल्ब दिये हैं जो जगमग रोशनी देने का काम करते हैं. Philips T Beamer की लंबाई 60 सेमी लंबी जबकि चोड़ाई 11.2 सेमी की है. इसका कुल वजन 200 ग्राम का है.

ये भी पढ़ें- दमदार बैटरी और धांसू कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Moto G53j, किफायती रेंज में गेम बदल देगा ये स्मार्टफोन,जानें स्पेक्स और कीमत की डिटेल

फीचर्स

इसके फीचर्स की बात करें तो कंपनी क्लेम करती है कि इसे सिंगल चार्ज में तीन घंटे तक बिना किसी तामझाम के यूज किया जा सकता है. 20 वॉट का ये बल्ब जरुरत होने पर खुद ही चार्ज भी हो जाता है. इसको फिलहाल ऑफर्स में लिया जा सकता है. अमेजन की तरफ से इसे लेने पर फ्री होम डिलीवरी, पे ऑन डिलीवरी, 10 दिन की रिप्लेसमेंट सर्विस और 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है.

कीमत

Philips T Beamer की असल कीमत 1,049 रुपये है लेकिन इसे आप 799 रुपये में ले सकते हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो इसकी खरीददारी करना आपके लिए घाटे की डील नहीं होने वाला है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

दमदार बैटरी और धांसू कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Moto G53j, किफायती रेंज में गेम बदल देगा ये स्मार्टफोन,जानें स्पेक्स और कीमत की डिटेल

0

Moto G53j: अमेरिकन टेक कंपनी मोटोरोला के द्वारा अपनी स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की G सीरीज का विस्तार करते हुए हाल ही में जापानी बाजार में Moto G53j को पेश किया गया है. फोन को कंपनी के द्वारा मिड बजट सेगमेंट में पेश किया है. इसमें लगभग सभी बुनियादी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स कंपनी की तरफ से ऑफर किये गए हैं. यहां हम आपको इसी फोन के बारे में पूरी जानकारी बता रहे हैं तो चलिए फिर जान लेते हैं.

Moto G53j के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में आईपीएस एलसीडी पैनल वाली 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है. जो एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ (720 x 1600 पिक्सल) आती है. इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है तो रिफ्रेश रेट 120 हर्टज का है. फोन में परफॉर्मेंस के लिहाज से Snapdragon 480 Plus चिपसेट को जोड़ा गया है. इसमें 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GPS, NFC और USB-C पोर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. फोन हल्के-फुल्के पानी के छींटों से बचाव कर सकता है. इसको आईपी52 की रेटिंग दी गई है.

बैटरी और कैमरा

फोन 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आने वाली 5,000 MAh की बैटरी के साथ आता है. फोन में साइड फिंगरप्रिंट दिया जाता है. कैमरो को देखें तो इसमें डुअल सेटअप है जिसका पहला कैमरा 50-मेगापिक्सल का जबकि दूसरा 2-मेगापिक्सल का मिलता है. सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा कंपनी देती है.

ये भी पढ़ें- Twitter New Feature:अब सिर्फ ब्लू यूजर्स ही उठा पाएंगे ट्विटर की इस सुविधा का लाभ,आने वाला है नया अपडेट

कीमत और उपलब्धता

फिलहाल ये डिवाइस भारत और ग्लोबली लॉन्च नहीं किया गया है और न ही कंपनी की तरफ से इस बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर कहा गया है. इसकी कीमत जापानी येन में 4,800 रखी गई है जो कि भारतीय मुद्रा में करीब 20,500 रुपये के आस-पास होती है. खबर है कि कंपनी जब इस डिवाइस को भारत में पेश करेगी तो कुछ कम कीमत पर लाएगी. देखने वाली बात होगी कंपनी इस फोन के साथ कब दस्तक देती है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल