Home Blog Page 630

Amazon Sale: महाबचत के साथ खरीदें ये कलर प्रिंटर, घर पर मिनटों में ही निबटेंगे सारे काम

0

Amazon Sale: स्कूल और कॉलेज खुलने में बस कुछ दिन और बचे हैं. ऐसे में ज्यादातर स्टूडेंट्स अपने लिए जरुरी किस्म की खरीदने की भागम-भाग में लगे हुए होंगे. किसी को बुक्स लेने की जल्दी होगी को कोई लैपटॉप लेने की प्लानिंग कर रहा होगा लेकिन एक बहुत जरूरी चीज जिसको कोई नहीं खरीदता है और नहीं किसी के दिमाग इसे खरीदने का विचार आता है. हम प्रिंटर की बात कर रहे हैं जिसकी हमें बहुत जरुरत पड़ती है. जो लोग कॉलेज में एडमिशन लेंगे उन्हें तो पूरे तीन चार प्रिंटर की जरुरत होती है. बाहर नोट्स प्रिंट करवाना बहुत मंहगा भी होता है. ऐसे में आपके लिए बढ़िया विकल्प है कि आप कोई सस्ता प्रिंटर तलाश करें और खरीद लें. इस लेख में हम आपको कुछ प्रिंटर्स के बारे में ही बताने वाले हैं जो किफायती कीमत में आते हैं जिन्हें आप खरीदकर पूरे कॉलेज टाइम खर्च से बच सकते हो. खास बात है ये प्रिंटर्स ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सस्ती कीमतों पर मिल रहे हैं.

HP Deskjet 2331 Colour Printer Compact Size

ये कलर प्रिंटर कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए काम का साबित हो सकता है. इसको सेटअप करने के लिए कोई खास तामझाम नहीं इकट्ठा नहीं करना पड़ता है. इसे यूएसबी के जरिये कनेक्ट किया जा सकता है. इसका वजन भी बहुत कम है. इसका यूज आप नोट्स वगैरह प्रिंट करने के लिए कर सकते हैं यहां तक कि ये दुकान पर भी काम कर जाएगा. इसको अमेजन से खरीदने के लिए आपको 3,799 रुपये खर्च करने होंगे. इसकी असल कीमत तो काफी ज्यादा है लेकिन आपको ऑफर्स के साथ ये कम कीमत में मिल रहा है.

Canon Pixma E477 All-in-one ink Colour Printer

इस प्रिंटर को यूजर्स के द्वारा बढ़िया रेटिंग दी गई है. इसे ऑफर्स के साथ अमेजन से लिया जा सकता है. ये ए4 साइट के पेपर बड़ी आसानी से प्रिंट कर देता है. इसे भी आप आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं. ये एक वायरलेस प्रिंटर है जिसे आप 5,399 रुपये की कीमत पर ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 200MP कैमरा वाले Realme 11 Pro+ 5G की पहली सेल हुई शुरू,धड़ाधड़ हो रही खरीददारी,देखें ऑफर्स

Epson EcoTank L3250 A4 All-in-one ink Colour Printer

इस प्रिंटर को वाई-फाई टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाता है. इसमें यूजर्स को मोनोक्रोम और कलर प्रिटिंग का भी ऑप्शन मिल जाता है. इसे यूजर्स के द्वारा कमाल की रेटिंग दी गई है. इसे ऑफर्स के साथ ले सकते हैं. इसकी असल कीमत 17,999 रुपये है लेकिन फिलहाल आपको सिर्फ 15,299 रुपये चुकाने होंगे. इस पर 15 प्रतिशत की छूट मिल रही है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Shoes for Fathers : इस फादर्स डे पर अपने पापा को गिफ्ट करें ये शानदार शूज, देखते ही हो जायेंगे फैन

Shoes for Fathers : फादर्स डे आने में अब कुछ ही दिन शेष रह गया है. इस साल 18 जून को फादर्स डे मनाया जायेगा. इस दिन की प्लानिंग बच्चे महीनों पहले ही शुरू कर देते हैं. कई बच्चे पापा को अच्छा फील करवाने के लिए तरह तरह के सरप्राइज़ और पार्टी का प्लानिंग करते हैं तो वहीं, कुछ बच्चे अपने पिता के दिल को जीतने के लिए अनोखा गिफ्ट भी देते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने पिता को कुछ बढ़िया गिफ्ट देना चाहते हैं तो आप उन्हें शूज भी गिफ्ट कर सकते हैं. यकीन मानिए आपके पिता को आपका दिया हुआ तोहफा काफी पसंद आएगा.

Shoes for Fathers
FFathers Day 2023

Shoes for Fathers : बाटा (BATA)

बाट भारत में सबसे बड़ा फुटवियर ब्रांड है, जिसका सेल 70 से अधिक देशों में किया जाता है. इसके जूता को देशभर में खूब पसंद किया जाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने पिता को बाटा का शूज गिफ्ट कर सकते हैं.

Shoes for Fathers : प्यूमा (PUMA)

भले ही प्यूमा के जूते महंगे होते हैं, लेकिन फैशनेबल और आरामदायक होते हैं. ऐसे में अगर आप अपने पिता को इस ब्रांड का शूज गिफ्ट करते हैं तो उन्हें काफी अच्छा लगेगा.

एडिडास (ADIDAS)

यह जूते, कपड़े, सहायक उपकरण डिजाइन का निर्माण करती है. यह यूरोप का सबसे बड़ा स्पोर्ट्सवेयर ब्रांड है जो नाइके के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक कंपनी है. ऐसे में अगर आप अपने पापा को इसका शूज गिफ्ट करते हैं तो उन्हें काफी अच्छा महसूस होगा.

रेड टेप (RED TAPE)

अगर आपके पिता रनिंग, जॉगिंग करते हैं तो आपको उन्हें रेड टेप का स्पोर्ट्स शूज गिफ्ट करना चाहिए. यकीन मानिए उन्हें पहनने के बाद काफी अच्छा फील होगा.

ये भी पढ़ें : Chutki Roti : नॉर्मल रोटी खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें ये चुटकी रोटी,चाटते रह जायेंगे अंगुलियां

Chutki Roti : नॉर्मल रोटी खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें ये चुटकी रोटी,चाटते रह जायेंगे अंगुलियां

Chutki Roti : आप सभी ने बहुत तरह के रोटी को खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी चुटकी रोटी ट्राई किया है? अगर नहीं तो आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए. यकीन मानिए इसका टेस्ट इतना लाजवाब है कि अंगुलियों चाटते रह जायेंगे. और खास बात यह है कि इसे बनाना भी काफी आसान है. आप इसे अपने किचन में आसानी से बना सकते हैं. इतना ही नहीं आप इस डिश को मेहमान को भी खिला सकते हैं. साथ ही रोटी को आप बिना चटनी या सब्जी के भी खा सकते हैं. ऐसे चलिए इसे बनने की विधि जानते हैं.

Chutki Roti
Chutki Roti

Chutki Roti : बनाने की विधि

  • चुटकी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले टाइट आटा गूंथ लें.
  • इसके बाद मोटी मोटी लोई काटकर रोटी बेल लें.
  • अब रोटी पर आधी बारीक कटी हरी मिर्च, चुटकीभर नमक और चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें.
  • इसके बाद थोड़ा घी डालकर मिश्रण को रोटी पर फैला दें. अब एक कोने से इसे फोल्ड करते जाएं.
  • फोल्ड करने के बाद एक लंबी लोई बन जाएगा. इसको गोल शेप में ले आए और वापस बेल लें.
  • अब तवे पर सेंके और चिमटे से रोटी में चुटकी लगा दें. (आप चाहें तो ऊंगलियों से भी ऐसा कर सकते हैं)
  • दोनों तरफ से सेंकने के बाद रोटी को सीधी आंच पर सेंक लें.
  • इसके बाद इसपर बटर और चटनी लगाकर खाएं. यकीन मानिए आपको काफी अच्छा लगेगा.

ये भी पढ़ें : Daliya Lapsi Recipe: मीठे में खाना है कुछ अलग, तो ट्राई करें ये स्पेशल दलिया लापसी, खाकर मन हो जायेगा प्रसन्न

Daliya Lapsi Recipe: मीठे में खाना है कुछ अलग, तो ट्राई करें ये स्पेशल दलिया लापसी, खाकर मन हो जायेगा प्रसन्न

Daliya Lapsi Recipe: हम में से ज्यादातर लोग खाना खाने के बाद मीठा में कुछ खाना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आपके भी परिवार वाले मिठाई, खीर आदि खाकर बोर हो गए हैं तो आपको उन्हें कुछ अलग डिश बनाकर खिलाना चाहिए. आप चाहे तो उन्हें लापसी (Lapsi) यानी ‘दलिया शीरा’ भी खिला सकते हैं. यह राजस्थान व गुजरात की पारंपरित डिश है, जिसे वहां के लोग खास मौके पर बनाते हैं. साथ ही उत्तर भारत में होली के अवसर पर इसे खासतौर पर खाया जाता है. यह खाने में टेस्टी होने के साथ पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है. तो चलिए जानते हैं इस हैल्दी डिश को बनाने की रेसिपी…

Daliya Lapsi Recipe
Daliya Lapsi Recipe

Daliya Lapsi Recipe: आवश्यक सामग्री

गेहूं का दलिया- 1 कटोरी
घी- 2 कटोरी
ड्राई फ्रूट्स- जरूरत अनुसार (कटे हुए)
गुड़- 1/3 कटोरी
इलाइची पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
गर्म पानी- ½ लीटर

बनाने की विधि

  • दलिया लपसी बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को कटोरी में तोड़ कर रखें.
  • इसके बाद एक पैन में गुड़ व पानी मिलाकर चाशनी बनाएं.
  • अब एक कड़ाही में घी डालकर दलिया को अच्छी तरह भूनें.
  • इसके बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर वापस से भूनें.
  • अब दलिया में गर्म पानी डालकर 7-8 मिनट तक पकाएं.
  • अब इसमें गुड़ का पानी या चाशनी डालकर अच्छे से पकाएं.
  • आपका टेस्टी लापसी बनकर तैयार है.
  • इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर इलाइची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें.

ये भी पढ़ें : Bamboos benefits : डायबिटीज सहित इन परेशानियों से छुटकारा दिलाता है ये पत्तियां, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

200MP कैमरा वाले Realme 11 Pro+ 5G की पहली सेल हुई शुरू,धड़ाधड़ हो रही खरीददारी,देखें ऑफर्स

0

Realme 11 Pro+ 5G: हाल ही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी  Realme ने Realme 11 सीरीज के अंतर्गत Realme 11 Pro,Realme 11 Pro+ 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इन स्मार्टफोन को 7050 प्रोसेसर, 200 मेगापिक्सल कैमरा, 12GB रैम और 100 W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ लॉन्च किया है.आज इस स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू हो चुकी है.आइए आपको स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन,कीमत और ऑफर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं.

Realme 11 Pro+ स्पेसिफिकेशन

Realme 11 Pro+ में अगर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.70 इंच की एमोलेड डिस्प्ले होगी. जिसमें 120hz का रिफ्रेश रेट होगा.फोन में कवर्ड रियर फ्रेम दिया गया है. स्मार्टफोन एंड्राइड के ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होता है.

Realme 11 Pro+ 5G
Realme 11 Pro+

प्रोसेसर और रैम

यह 12GB रैम और 256 GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है. स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है.Realme 11 Pro+ इस स्मार्टफोन में भी 7050 मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर दिया गया है.

कैमरा

Realme 11 Pro+ में कैमरे की बात करें तो इसमें में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा,8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

बैटरी

वही स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 5000 mAh की बैटरी होगी जिसे 100 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हासिल होगा.

कीमत और ऑफर्स

Realme 11 Pro+ की कीमत की बात करें तो इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत ₹27,999 है.ग्राहक ICICI, HDFC और SBI बैंक कार्ड द्वारा फोन को खरीदते हैं 8GB + 256GB मॉडल पर 2,000 रुपये की छूट का लाभ ले सकते हैं.स्मार्टफोन को अमेजन और कंपनी की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Biparjoy: देखें, 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष से कैसा द‍िख रहा चक्रवात बिपरजॉय,हर ट्रैंड कर रहा है वीडियो

0

Biparjoy: देश के कई राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है वजह है चक्रवात विरपजॉय. जिसके कारण देश के कुछ राज्यों सहित पाकिस्तान के कई तटों से टकराने की संभावना थी हालांकि भारत के राज्य गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाकों में इसकी आहट देखी जा चुकी है. इससे बचने के लिए कई देश के इलाकों में एनडीआरएफ की टीमों को काम पर लगा दिया गया है. अब एक वीडियो सामने आया है जिसे देख अनुमान लगाया जा सकता है कि विपरजॉय चक्रवात कितना भयावह और डरावना है. ये वीडियो स्पेस से लिया गया है.

4.30 मिनट का है वीडियो

इस वीडियो को बनाने वाले शख्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर तैनात संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी हैं. जिन्होंने स्पेस से 4.30 मिनट का वीडियो बनाया है जिसमें चक्रवात विपरजॉय कहर बरपाता दिख रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं चक्रवाती बादलों का एक समूह गुजरात के तटीय इलाकों से होते हुए पाकिस्तान की तटिय इलाकों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. इस अंतरिक्ष यात्री के द्वारा साझा किये गए इस वीडियो को अब लाखों बार देखा जा चुका है. बता दें सुल्तान अल नेयादी इस वीडियो को मंगलवार के दिन ट्विटर पर साझा किया था.

ये भी पढ़ें- Nubia Neo 5G: बहुत सस्ता गेमिंग फोन ला रही ZTE Nubia, दमदार स्पेसिफिकेशन से होगा लैस, जानें कीमत और लॉन्च डेट

400 किमी ऊपर से बनाया गया है

बता दें कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) जमीन से लगभग 400 किलोमीटर ऊपर तक अंतरिक्ष में सफर करता है. वाकई इस ऊंचाई से बिपरजॉय को देख पाना बेहद दिलचस्‍प नजारा है. गौरतलब है कि यह तूफान काफी वक्‍त से अरब सागर के ऊपर बना हुआ है शुरुआत में अनुमान लगाया गया कि बिपरजॉय भारतीय तटों और राज्‍यों के प्रभावित नहीं करेगा लेकिन समय के साथ इसने धीरे-धीरे अपनी दिशा बदली और भारतीय तटों की ओर बढ़ता चला गया. लेकिन अभी हालात को देखें तो भारत को इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन अब देखने वाली बात होगा पाकिस्तान विपरजॉय कैसा असर दिखाता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Business Idea: बेहद कम लागत लगाकर कमाना चाहते हैं मोटा मुनाफा,तो तुरंत शुरू करें ये बिजनेस

Business Idea: गांव हो या शहर हर जगह पीने के शुद्ध पानी का होना बहुत बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रहा है. देश में कई जगह पानी लगभग खत्म हो गया है और जहां बचा भी है वहां तेजी से प्रदूषित हो गया है. पीने का शुद्ध पानी पानी कैसे लोगों को मिले और कैसे आप उससे पैसा कमा सकते हैं.आज हम इसी विषय पर आपको बताने वाले हैं.

लगाएं RO प्लांट

आजकल कई कम्पनियां प्योरीफाइड पानी बेचने के प्रोडक्ट बना रही हैं और साफ पानी भी बेच रहीं हैं और अच्छा बेच कर अच्छा खासा लाभ कमा रही हैं. आप भी इस व्यापार के जरिए बेहद कम निवेश के साथ आप मोटी कमाई कर सकते हैं. बिज़नेस के लिए आपको आरओ (RO) प्लांट लगावाना पड़ता है. छोटे स्तर पर 1000 स्क्वायर फीट की जगह से पानी का व्यापार शुरू किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले आप अपने कंपनी को पंजीकृत कराना होगा. साथ ही साथ पानी का बिजनेस शुरु करने के लिए आपको ISI सर्टिफिकेट भी लेना पड़ेगा.

Business Idea
Chilled Water Side Effects

सही स्थान का चयन

आपको वाटर प्लांट लगाने के लिए ऐसे स्थान का चयन करना होगा जहा पानी का TDS का स्तर कम हो. इसके साथ-साथ आपको पानी के व्यापार की शुरुआत में आपको कुछ जार लेने पड़ेंगे. एक जार 20 लीटर का होता है. इनका उपयोग पानी को लोगों को देने के लिए किया जाता है. अगर आप बंद बोतल पानी का उत्पादन करना चाहते है तो इसके लिए 1 लीटर से लेकर 5 लीटर तक के बोतल आप रख सकते हैं. अगर वाटर प्लांट में लगने वाली मशीन की बात करें तो इसकी कीमत व्यापार के अनुसार बड़ी या छोटी हर प्रकार की मशीन उपलब्ध होती है. इनकी कीमत 50 हजार रूपए से लेकर 5 या 6 लाख तक हो सकती है। मशीन के बारे में आप इंटरनेट पर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं

खर्चा कम मुनाफा ज्यादा

पानी के व्यापार को शुरू करने में लगभग आपको 4 लाख का खर्च आता है. प्लांट को लगाने के लिए 2 लाख रुपए तक का खर्च आ सकता है. इसके अलावा 2 लाख का खर्च अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च आता है. अगर इसके मुनाफे की बात की जाए तो अगर आप वाटर प्लांट में 2 घंटो में 2000 लीटर पानी को शुद्ध करते हो तो आपको महीने के 50 से 60 हजार रूपए तक का मुनाफा प्राप्त हो सकता है. इसलिए यह कम खर्च में अधिक मुनाफे का एक अच्छा विकल्प साबित होगा.

मार्केटिंग

आप अपने पानी के व्यापार को विज्ञापन के जरिए मार्केटिंग कर सकते है. मार्केटिंग के लिए आप सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी इस्तेमाल कर सकते है. साथ ही आप अच्छा सा विज्ञापन तैयार कर फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब के जरिए अपनी कंपनी की मार्केटिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप अखबार में पैम्फलेट डालकर भी अपने बिजनेस का प्रचार कर सकते हैं. इससे बेहद कम ख़र्च में आपके कंपनी का प्रचार भी हो जाएगा.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Nubia Neo 5G: बहुत सस्ता गेमिंग फोन ला रही ZTE Nubia, दमदार स्पेसिफिकेशन से होगा लैस, जानें कीमत और लॉन्च डेट

0

Nubia Neo 5G: गेमिंग फोन के लिए सबसे जरुरी चीज प्रोसेसर होता है ताकि वह हैवी वर्क लोड़ को झेल पाए. गेमिंग फोन कीमत में काफी मंहगे आते हैं लेकिन ZTE की Nubia का नया गेमिंग फोन मार्केट में पेश करने की योजना बना रही है. खास बात है कंपनी इसे बहुत सस्ती कीमत पर तैयार कर रही है. इसकी प्री-बुकिंग 20 जून से शुरू होने वाली है. पहले ये गेमिंग फोन चाइनीज बाजार में पेश किया जाएगा. जहां इसकी प्री ऑडर्स कंपनी कुछ ही दिनों में लेना शुरू कर देगी. इस लेख में इस गेमिंग फोन संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में ही हम आपको बताने वाले हैं तो चलिए फिर जान लेते हैं कि आखिर कंपनी इसमें क्या कुछ ऑफर कर सकती है.

Nubia Neo 5G के संभाविक स्पेसिफिकेशन

इस गेमिंग फोन के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई लेकिन कहा गया इसमें कंपनी परफॉर्मेंस के लिए कंपनी में Qualcomm या MediaTek जैसे लीडिंग प्रोसेसर्स का सपोर्ट नहीं देने वाली है बल्कि इनकी जगह पर कोई और चिपसेट फोन में देखने को मिल सकता है. खबर है कि इसमें Unisoc T820 चिपसेट देखने को मिल सकता है. जो कि एक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है जिसका ARM Cortex-A76 है जो कि 2.7 GHz की फ्रिक्वेंसी पर क्लॉक किया गया है. इसमें संभावित तौर पर 6.5 इंच की IPS LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जो कि HD+ रेजोल्यूशन और 1600 x 720 पिक्सल के 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ में आएगी. वहीं इसका रिफ्रेश रेट 90Hz हो सकता है.

बैटरी

फोन में पावर के लिए 5,000 MAh की बैटरी दी जाएगी जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट प्रदान करेगी. इसमें 4 जीबी रैम देखने को मिलेगी. इसके अलावा इसके बारे में कुछ भी अपडेट सामने नहीं आया है. कंपनी की तरफ से न तो इसके कीमतों के बारे में कुछ कहा गया है और न ही कीमत पर कोई जानकारी मिली है.

ये भी पढ़ें- Cheapest Refrigerator:कम दाम में ज्यादा कूलिंग करने वाले इन फ्रिज का नहीं है कोई मुकाबला,तुरंत देखें डिटेल

संभावित कीमत

इस अपकमिंग फोन की कीमत के बारे में बात करें तो संभावित तौर पर इसकी कीमत 200 डॉलर (लगभग 16 हजार रुपये) के इर्द-गिर्द हो सकती है हालांकि भारत में इसकी कीमतें इससे कम या ज्यादा हो सकती हैं लेकिन फिलहाल तो इसके लॉन्च को लेकर ही कन्फर्म नहीं है कि ये फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Ice Fomentation Benefits: गर्मियों में आइस पैक के उपयोग से स्किन को मिलेंगे ये चौंकाने वाले फायदे, पढ़ें

Ice Fomentation Benefits:चेहरे पर बर्फ ही तो लगाना है. ये सुनने में जितना सिंपल लग रहा है उतना है नही. चेहरे पर बर्फ लगाने और चेहरे पर सही तरीके से बर्फ लगाने में बहुत अंतर है. अगर आपका तरीका गलत होगा तो ये फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है.

स्किन एक्सपर्ट गुरवीन वराइच ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक रील शेयर की. जिसमें उन्होंने फेशियल आइसिंग से जुड़ी कई बातें बताईं.

अक्सर हमें चोट लगने, पैरों में सूजन आने और कमर दर्द में राहत पाने के लिए बर्फ की स‍िकाई करने की सलाह दी जाती है. दरअसल बर्फ से स‍िकाई करने पर सूजन की समस्या कम हो जाती है. इससे नसों को आराम म‍िलता है.

अगर आप चोट पर बर्फ से सिकाई करते हैं तो इससे ब्‍लड फ्लो रुक जाता है और उसी जगह पर जम जाता है. आइस पैक से स‍िकाई करने पर मसल्‍स को आराम म‍िलता है. तो आइए जानते हैं गर्मियों में आइस पैक से सिकाई करने से मिलने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में –

ये भी पढ़ें :Best juice for asthma:अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद है ये जूस, ऐसे करें इस्तेमाल कई और बीमारियां होंगी दूर

बर्फ से स‍िकाई करने के फायदे (Ice Fomentation Benefits)

सूजन की समस्या

आइस पैक से सिकाई करने पर सूजन की समस्या को कम करने में मदद मिलती है. इससे अंदरूनी चोट जल्दी ठीक होती है.

मोच के लिए फायदेमंद

अगर आपको कहीं मोच आ जाए तो बर्फ की स‍िकाई कर सकते हैं. बर्फ से स‍ेकने पर नसों को आराम म‍िलता है और मोच जल्दी ठीक होती है.

चोट के लिए फायदेमंद

अगर कहीं चोट लग जाए तो आइस लगा देनी चाहिए. इससे खून का फ्लो उस जगह रुक जाता है. आइस पैक से स‍िकाई करने पर ब्‍लड फ्लो ठीक होता है.

दर्द में आराम

गर्मी में आइस पैक से सिकाई करने पर दर्द में आराम मिलता है. आप घुटनों के दर्द में या कमर के दर्द में इससे सिकाई कर सकते हैं.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Cheapest Refrigerator:कम दाम में ज्यादा कूलिंग करने वाले इन फ्रिज का नहीं है कोई मुकाबला,तुरंत देखें डिटेल

0

Cheapest Refrigerator: देश में भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो चुकी है. ऐसे में ठंडा पानी और खाने- पीने की चीजों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज की आवश्यकता हर घर में महसूस की जाती है. लेकिन कई बार फ्रीज के महंगे होने की वजह से लोग उसे खरीद नहीं पाते हैं. आप भी ऐसे ही लोगों में से एक हैं तो आपके लिए आज हम ऐसे कुछ फ्रिज यानी रेफ्रिजरेटर के बारे में बताने वाले हैं जो सस्ते भी है और छोटे भी है और अच्छे भी हैं. इन फ्रिज को आप आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं. आइए आपको इन छोटे और किफायती फ्रिज के बारे में बताते हैं.

Cheapest Refrigerator
Whirlpool Mini Refrigerator

Whirlpool Mini Refrigerator

Whirlpool के इस फ्रिज की अगर बात करें तो यह फ्रिज 190 लीटर की क्षमता के साथ आता है. यह फ्रिज इंसुलेटेड कैपिलरी टेक्नोलॉजी की मदद से बहुत जल्दी कूलिंग करता है. फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बिजली जाने के बाद भी यह 9 घंटे तक खूब ठंडा रहता है. अगर इसकी कीमत की बात करें तो इसे 12790 में खरीदा जा सकता है.

Samsung mini Refrigerator

अगर आपका परिवार छोटा है तो आपके लिए सैमसंग का यह मिनी फ्रिज बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. इस फ्रिज में 198 लीटर की क्षमता है. फ्रिज डिजिटल इनवर्टर कंप्रेशर के साथ पेश किया गया है. कंपनी का दावा है ये फ्रिज बिजली की खपत तो कम करता ही है साथ ही शोर भी नहीं करता है. इस फ्रिज की कीमत की बात करें तो इसे 16540 रूपये में खरीदा जा सकता है.

नोट: ये सभी जानकारी अमेज़न पर आधारित हैं,कीमतों में फेरबदल होने के लिए हम उत्तरदाई नहीं है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल