Home Blog Page 629

Jio के कम कीमत वाले ये प्लान मचा रहे धमाल, डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

0

Jio : देश की सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ (Reliance Jio) समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक प्लान पेश करती रहती है. इसी क्रम में जियो ने कुछ और नए प्लान को पेश किया है. इन प्लांस के अंतर्गत यूजर को डाटा,अनलिमिटेड के साथ बहुत कुछ मिलता है.आइए आपको इन दोनों प्लांस के बारे में डिटेल में बताते हैं.

Jio 119 Plan

जिओ के ₹119 वाले प्लान की वैधता की अगर बात करें तो इस प्लान की वैधता 14 दिन है. इन 14 दिनों के तक यूजर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग कर पाएंगे. इसके साथ ही यूजर को 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा. जिओ के प्लान में 300 एसएमएस भी यूजर को मिलेंगे. इसके साथ ही यूजर को जिओ सिनेमा, जिओ सिक्योरिटी, जिओ क्लाउड और जिओ टीवी जैसे एप्स काफी सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा.

ये भी पढ़ें-  AMOLED डिस्प्ले के साथ Amazfit Pop 3S स्मार्टवॉच हुई लॉन्च,सिंगल चार्ज में बैटरी चलेगी धूआंधार, कीमत भी है कम

Jio 155 Plan

जिओ के ₹155 वाले इस प्लान की वैधता की बात करें तो इस प्लान की वैधता 28 दिन है. प्लान में यूजर को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ कुल 2GB डाटा दिया जाता है. इसमें यूजर को 300 SMS की भी सुविधा मिलती है.

Jio
Jio free trial

Jio 219 Plan

सबसे पहले बात करते हैं रिलायंस जिओ के ₹219 के प्रीपेड प्लान के बारे. रिलायंस जिओ के इस प्लान के अंदर 14 दिन की वैलिडिटी आती है. इसमें कंपनी यूजर को 3GB डाटा प्रतिदिन देती है. इसके साथ-साथ 2GB डाटा एक्स्ट्रा यूजर को मिलता है यानी कुल 44 जीबी डाटा यूजर्स प्लान के तहत मिलेगा. यूजर को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है और ग्राहक को 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे.

Jio 399 Plan

अब बात करते हैं जिओ के ₹399 वाले प्लान की. जिओ के प्लान में यूजर को हर दिन 3GB हाई स्पीड डाटा मिलता है और उसके साथ ही 6GB एक्स्ट्रा डाटा भी दिया जाता है. इस प्लान में भी यूजर को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस मुफ्त प्रत्येक दिन दिए जाते हैं. प्लान के तहत यूजर को 100 जिओ टीवी और जिओ सिनेमा का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Yadea VF F200 : 130km की बेहतर रेंज के साथ इस स्कूटर ने मचाया तहलका, कम कीमत में मिलता है ढेरों फीचर्स

0

Yadea VF F200 : बढ़ते पेट्रोल डीजल की कीमत ने ग्राहकों के कमर तोड़ दिए हैं जिस वजह से लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल के तरफ अपना रुख कर रहे हैं. बढ़ते इलेट्रिक वाहनों की संख्या से काफी हद तक प्रदूषण भी कंट्रोल आ गया है. इसके अलावा सरकार भी अपनी तरफ से इस इलेक्ट्रिक वाहन इंडस्ट्री को काफी ज्यादा प्रोमोट करने में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें : Avon E Plus EV Scooter : मोबाइल की कीमत पर घर ले जाएं चमचमाती इलेक्ट्रिक स्कूटर, बच्चे देखते ही हो जायेंगे खुश

Yadea VF F200
Yadea VF F200

वर्तमान समय में इस सेक्टर में देश विदेश की कंपनियां अपनी गाड़ी को पेश कर रही है. जिससे ग्राहकों के पास काफी कलेक्शन मौजूद हो गया है. ऐसे में आज हम इस लेख में ऐसे ही एक विदेशी गाड़ी पर चर्चा करेंगे जो जल्द ही भारत के सड़को पर देखने को मिलेगा.

आने वाला यह स्कूटर जबरदस्त लुक के साथ आएगा. साथ ही इसमें शानदार फीचर्स भी मौजूद होगा. इतना ही नहीं यह स्कूटर अच्छा खासा रेंज भी ऑफर करेगी.बता दे इसका नाम Yadea VF F200 इलेक्ट्रिक स्कूटर है.

Yadea VF F200 : बैटरी पैक

इसमें इस्तेमाल किया गया बैटरी 40 लेयर प्रोटक्शन के साथ आती है यानि की कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है. इसमें 11 kW की मोटर का इस्तेमाल किया गया है जोकि IP67 डस्ट और वाटर प्रूफ रेटिंग के साथ आती है. इसके साथ यह मोटर 236 Nm का टार्क और 14.7bhp की पावर उत्पन करने में सक्षम है.

रेंज और टॉप स्पीड

कंपनी के दावे के अनुसार यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब लगभग 130 की रेंज देने में सक्षम है. वहीं, इसकी टॉप स्पीड भी लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा होने वाली है.

Yadea VF F200 : फीचर्स और कीमत

फीचर्स के तौर पर इसमें डिस्क ब्रेक, ड्यूल सस्पैंशन, LED हेड लाइट, टर्न सिग्नल, साइड स्टैंड आदि किया गया है. वहीं, इसके कीमत को लेकर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Avon E Plus EV Scooter : मोबाइल की कीमत पर घर ले जाएं चमचमाती इलेक्ट्रिक स्कूटर, बच्चे देखते ही हो जायेंगे खुश

0

Avon E Plus EV Scooter : मौजूदा समय में इंडियन मार्केट में ऐसे कई स्कूटर मौजूद है जो कम कीमत में जलवा बिखेर रहा है. ये स्कूटर्स कम से कम कीमत में या आपके पसंद के हिसाब से आता है. ऐसे में अगर आप भी कम कीमत में बढ़िया स्कूटर खरीदना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम का हो सकता है. आज हम आपको इस खबर में एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताएंगे जो मोबाइल फोन की कीमत में आती है. इतना ही नहीं कम्पनी ने इस स्कूटर में अच्छा खासा रेंज भी ऑफर किया है. ऐसे में चलिए इसके बारे में थोड़ा डिटेल से जानते हैं.

Avon E Plus EV Scooter
Avon E Plus EV Scooter

दरअसल हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात कर रहे हैं उसका नाम Avon E Plus है. जिसे खास तौर पर स्कूल गोइंग बच्चे और शहर में रहने वाले लोगों के लिए डिजाइन किया गया है. इसे कई स्मार्ट फीचर्स से लैस करके तैयार किया गया है. खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए लाइसेंस की भी जरूरत नहीं पड़ती है.

ये भी पढ़ें : 160km की रेंज के साथ मार्केट में NIJ Automotive Accelero R14 स्कूटर ने मचाया धमाल, शानदार फीचर्स से साथ कीमत बस इतनी

बैटरी पैक और रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 48V/12Ah का लिथियम आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही इसमें 220 W पावर वाला इलेक्ट्रिक हब मोटर का इस्तेमाल किया गया है जो बेहतर टॉर्क और पावर देने में सक्षम है. वहीं, कम्पनी के दावे के अनुसार यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब 50 किलोमीटर का ड्राइव रेंज देने में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीड 24 किलोमीटर प्रति घंटे की है. नॉर्मल चार्जर से इसे चार्ज करने पर लगभग 7 से 8 घंटे में फुल चार्ज होता है.

Avon E Plus EV Scooter : कीमत

अगर इसकी कीमत के बारे में बात करे तो बता दें, कंपनी ने एवन ई-प्‍लस की शुरुआती एक्‍स-शोरूम प्राइस 25,000 रुपये तय किया है. वहीं, इसकी ऑनरोड कीमत में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Adipurush: जिस VFX को लेकर हो रही आदिपुरुष की जमकर आलोचना, जानें क्या है वो टेक्नोलॉजी

0

Adipurush: लंबे समय से चर्चा में चल रही फिल्म थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का लंबे समय से दर्शक इंतजार कर रहे थे लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद जैसा दर्शकों का रिएक्शन है उसको देखकर तो कहा जा सकता है. मेकर्स दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. इस फिल्म पर तमाम तरह की कॉट्रोवर्सी तो चल ही रही है साथ ही इसमें जो वीएफएक्स यूज किया गया है. उसकी भी लोग जमकर खिंचाई कर रहे हैं. ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें नहीं पता है कि आखिर वीएफएक्स क्या होता है ये कैसे काम करता है. हम आपको इसी बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं.

क्या है वीएफएक्स तकनीक

सबसे पहले जानते हैं कि आखिर वीएफएक्स तकनीक होती क्या है. इसको विजुअल इफेक्ट्स (एब्रिएटिव वीएफएक्स) प्रोसेस के नाम से भी जाना जाता है. इस तकनीक के जरिए जो भी सीन व शॉर्ट्स लिए जाते हैं वह बिलकुल रियर प्रतीत होते है. रियलेस्टिक विजनरी क्रिएट करने के लिए इसका यूज आज कल फिल्मों में जमकर किया जाता है. अधिकतर फिल्में जो आधी असल सीन पर आधारित होती हैं तो आधे से ज्यादा उनमें इसी तकनीक का यूज करके दिलचस्प बनाने की कोशिश की जाती है.

कैसे काम करती है वीएफएक्स तकनीक

जब किसी स्टोरी को फिल्माया जा रहा होता है तो उसमें किसी भी तरह की क्रिएटिविटी नहीं देखी जाती है लेकिन जब वह शूट होने के बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर आती है तो उसमें कई ऐसे बदलाव कर दिए जाते हैं जो देखने में काफी आकर्षक लगते हैं. फिल्म के बनने के बाद उसमें बढ़िया सा बैकग्राउंड लगाया जाता है. चीजों को अपने हिसाब से बड़ा या छोटा कर दिया जाता है. जो कि बिलकुल रियर दिखाई पड़ते हैं. इस तकनीक को हम Computer-Generated इमेजरी के नाम से जानते हैं. ऐसा करने के लिए कुछ सॉफ्टवेयर खूब चर्चित है जैसे कि Eye on Fusion, Auto desk Maya, Stop Motion Pro, Adobe After Effects जैसे सॉफ्टवेयर वीएफएक्स बनाने के लिए यूज किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- मात्र इतने रुपये में धड़ाधड़ बिक रही Fire-Boltt की ये दमदार स्मार्टवॉच, सस्ते में है अच्छी डील

कब करते हैं वीएफएक्स तकनीक का यूज

आमतौर पर इसका यूज ऐसी स्थिति में किया जाता है. जहां असल फिल्माकंन करना बहुत मुश्किल हो या किसी कलाकार को दिक्कत हो रही हो. फिल्मों में कुछ ऐसे सीन होते हैं जिन्हें काफी खतरनाक तरीके से दिखाया जाता है लेकिन वह असल में वीएफएक्स के जरिए बनाए गए होते हैं. इस तकनीक से मेकर्स की समय की खूब बचत होती है. साथ ही इसमे वह इसमें अपने हिसाब से फेरबदल भी करवा सकते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

160km की रेंज के साथ मार्केट में NIJ Automotive Accelero R14 स्कूटर ने मचाया धमाल, शानदार फीचर्स से साथ कीमत बस इतनी

0

NIJ Automotive Accelero R14 : मौजुदा समय में जिस तरह से मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ रहा है ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि निकट कुछ ही समय के देशभर में केवल इलेक्ट्रिक वाहन ही देखने को मिलेगा. इलेक्ट्रिक वाहन में भी सबसे ज्यादा अभी के समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग देखने को मिल रही है.जिसके कारण कई कंपनियों द्वारा एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया जा रहा है. इसी कड़ी में भारतीय बाजार में एक दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया गया है जो कि शानदार रेंज ऑफर करता है. साथ ही इसकी कीमत भी काफी कम रखा गया है. इतना ही नहीं यह स्कूटर कमाल के लुक के साथ आता है.

NIJ Automotive Accelero R14
NIJ Automotive Accelero R14

180km के रेंज के साथ आता है यह

दरअसल हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात कर रहे हैं उसका नाम NIJ Automotive Accelero R14 इलेक्ट्रिक स्कूटर है. जिसके रेंज को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 180km तक की दूरी तय किया जा सकता है. इसके बैटरी को नॉर्मल चार्जर से चार्ज करने पर लगभग 6 घंटे का समय लगता है. वहीं, फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर 2 घंटे का समय लगता है.

ये भी पढ़ें : मात्र ₹3 हजार की कीमत पर घर ले जाएं चमचमाती Hero Electric Photon, लुक देख जल उठेंगे पड़ोसी, जानें खासियत

NIJ Automotive Accelero R14 : बैटरी पैक

बात करें इसमें मौजूद बैटरी पैक के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसमें 48V/32Ah की कैपेसिटी वाली लिथियम आयन बैटरी का प्रयोग किया गया है. जिसके साथ 250 वाट की बीएलडीसी इलेक्ट्रिक मोटर को कनेक्ट किया गया है.

कितनी है इसकी कीमत

बात करें इसकी कीमत के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, कंपनी ने इसे आपके बजट में पेश किया है. बता दें, इस स्कूटर को खरीदने के लिए आपको ₹64,000 की एक्स शोरूम कीमत चुकानी होगी.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

मात्र इतने रुपये में धड़ाधड़ बिक रही Fire-Boltt की ये दमदार स्मार्टवॉच, सस्ते में है अच्छी डील

0

Fire-Boltt: आज के समय में हर कोई अपनी कलाई पर स्मार्टवॉच पहनने की दबी चाहत रखता है लेकिन इनकी कीमतें ज्यादा होती हैं जिसकी वजह से बहुत से लोग इस चाहत को पूरा नहीं कर पाते हैं. अगर कोई स्मार्टवॉच कम दाम में मिल भी रही होती है तो उसमें बुनियादी स्पेसिफिकेशन नहीं मिल रहे होते हैं. ऐसे में हम कन्फ्यूजन में आ जाते हैं कि आखिर किस वॉच को खरीदा जाए तो हम आपके लिए एक कमाल की स्मार्टवॉच लेकर आ गए हैं. जो किफायती दाम में तो आती ही है साथ ही उसमें कई सारे बुनियादी स्पेक्स का समायोजन मिल जाता है तो चलिए फिर जान लेते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.

Fire-Boltt Ninja 3 स्पेसिफिकेशन

जिस स्मार्टवॉच के बारे में हम आपसे बात कर रहे हैं उसको फायरबोल्ट के द्वारा ऑफर किया जाता है. इसमें 1.83 इंच का फुल टच के साथ डिस्प्ले मिलता है. वॉच में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड के अलावा Sp02 ट्रैकिंग और 100 से ज्यादा क्लाउड आधारित वॉच फेस की सुविधा दी गई है. पानी और धूल से सुरक्षित रखने के लिए इसे आईपी 68 की रेटिंग भी दी गई है. इसमें आपको हेल्थ ट्रैकिंग,स्पोर्ट्स ट्रैकिंग की सुविधा मिल जाती है. सोशल मीडिया के साथ कॉल नोटिफिकेशन भी इसमें मिल जाते हैं.

बैटरी

कंपनी दावा करती है कि इसे 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. सिंगल चार्जिंग में ये वॉच 7 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान कर देती है जबकि स्टैंडबाय मोड में 25 दिन तक इसको आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें इसके जरिए ब्लड ऑक्सीजन, हार्ट रेट भी मापा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- कम दाम में 100MP कैमरे से लैस Realme 11 Pro 5G की पहली सेल हुई शुरू,खूबसूरत डिजाइन मचा रही बबाल

कीमत और ऑफर्स

कीमत की बात करें तो इसकी असल की एमआरपी 9,999 रुपये दिखाई है लेकिन आपको इसे खरीदने के लिए महज 1,099 रुपये चुकाने होंगे क्योंकि इस पर अमेजन पर 89 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसे यूजर्स के द्वारा 5 में 4.2 की बढ़िया रेटिंग दी गई है. आप चाहें तो इस स्मार्टवॉच को ईएमआई विकल्प के साथ भी खरीद सकते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता,जानें आज का ताजा भाव

0

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी  (Gold Silver Price) के दामों में उछाल के बाद आज दोनों धातुओं के दामों गिरावट दर्ज की गई है. 17 जून के 22 कैरेट सोने के भाव की अगर बात करें तो आज इसका दाम 55250 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जो कल 54850 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं आज 24 कैरेट सोने का भाव 60260 रूपए प्रति 10 ग्राम है.जो कल 59820 रूपए प्रति 10 ग्राम था.

दिल्ली और लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव आज 55250 रूपए प्रति 10 ग्राम है. जो कल 54850 रूपए प्रति 10 ग्राम था. जबकि 24 कैरेट सोने का भाव आज 60260 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जो कल 59820 प्रति 10 ग्राम था. यूपी की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव आज 55260 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जो कल 54850 रूपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव आज 60260 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जो कि कल 60200 रूपए प्रति 10 ग्राम था.

ये भी पढ़ें- Business Idea: बेहद कम लागत लगाकर कमाना चाहते हैं मोटा मुनाफा,तो तुरंत शुरू करें ये बिजनेस

ये है आज चांदी का भाव

चांदी के भाव की बात करें तो भारत में आज यानि 17 जून को 1 किलो चांदी का भाव 73200 रूपए प्रति किलोग्राम है. जो कल 73100 रूपए प्रति किलोग्राम था.

Gold silver Price Today
image sours google

ना लें बिना हॉलमार्क वाला सोना

सोना खरीदते वक्त बिना हॉल मार्क वाला सोना लेने से परहेज करें. क्योंकि असली सोने की पहचान करने में हॉल मार्क बहुत महत्वपूर्ण होता है. बता दें हॉल मार्क आईएसओ सर्टिफाइड होता है. जब आप 24 कैरेट सोने का कोई आभूषण लें तो उस पर 999,23 कैरेट पर 998 का और 22 कैरेट पर 916 और 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पा 750 हॉलमार्क को जरूर लिखा देखें. सबसे ज्यादा शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है.जिसके कारण वो सबसे महंगा होता है.जबकि 18 कैरेट का सोना सबसे ज्यादा सस्ता होता है.

मिस्ड काल से जानें सोने का भाव

सोने का खुदरा भाव जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. मिस्ड कॉल देने के तुरंत बाद आपको SMS के द्वारा सोने के भाव मिल जाएंगे. जिस दिन सरकारी छुट्टी होगी उस दिन आपको ये जानकारी नहीं मिल पाएगी.

आपके लिए  – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Weather Update:दिल्ली NCR में हल्की बूंदाबांदी होगी आज,जानें दूसरे राज्यों का हाल

0

Weather Update: पूरे उत्तर भारत में इस समय गर्मी का प्रकोप जारी है.लेकिन मानसून की दस्तक और चक्रवात के कारण दिल्ली एनसीआर उत्तर प्रदेश, राजस्थान,पंजाब हरियाणा में होने वाली बारिश गर्मी से थोड़ी राहत देगी.आइए आपको मौसम की जानकारी विस्तार से बताते हैं.

दिल्ली NCR में आज हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज दिल्ली में हवा के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है.आज और 18 जून को बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में तापमान 20 जून का 40 डिग्री के लगभग रहेगा.

लखनऊ में 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. IMD के मुताबिक आज लखनऊ में मौसम साफ रहेगा और आने वाले दिनों लखनऊ का तापमान और भी बढ़ सकता है.उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान में वृद्धि होगी.

ये भी पढ़ें- Vande Bharat: 26 जून को पटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस होगी शुरू,जानें किराया और रूट्स

Weather Update
Weather Update

ये साल रह सकता है सबसे गर्म

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अबकी बार गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि प्रशांत महासागर में अल नीनो साल के अंत में वापसी करेगी,जिसके बाद पूरी दुनिया तापमान बढ़ जाएगा और गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. जानकारी के मुताबिक वर्ष 2016 अब तक दुनिया का सबसे गर्म वर्ष रहा है.

इस तारीख तक पूरे देश मानसून दे देगा दस्तक

केरल में मानसून की एंट्री के बाद अब ये जल्द ही महाराष्ट्र और बिहार से टकराने के बाद ये गुजरात,झारखंड में दस्तक देगा.20 जून के मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश में एंट्री मारेगा. इस महीने के अंत तक यह पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड,हिमाचल और कश्मीर में दस्तक देने के साथ-साथ मैदानी राज्य दिल्ली, हरियाणा,पंजाब और राजस्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा और उसके बाद 8 जुलाई तक पूरे देश में यह फैल जाएगा.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

गुजरात,पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों सहित,सिक्किम,अंडमान निकोबार दीप समूह केरल कर्नाटक,मणिपुर त्रिपुरा मिजोरम में आज भारी होने की संभावना है.असम में भी भारी बारिश की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में पड़ेगी बारिश

आज पहाड़ी राज्यों में मौसम खराब रहेगा. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले और बिजली गिरने की संभावना है.

बिहार,छत्तीसगढ़ में हीटवब का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बिहार, छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र,ओडिसा, आंध्र प्रदेश अगले 5 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.महाराष्ट्र में भी तापमान बढ़ गया है.सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए 15 जून तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है.वहीं बिहार में जिस तरीके से लू चल रही है उसके अनुसार सरकार ने सभी नागरिकों से बच्चों, बुजुर्गों की देखभाल करने के लिए कहा है.विशेषज्ञ संभावना जता रहे हैं कि जिस तरह पिछले दिनों भारी बारिश हुई है उससे ये अनुमान है कि अबकी बार ज्यादा भीषण गर्मी की मार लोगों को सहन करनी पड़ सकती है.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Gold Nath Design : क्यूट लुक देती है सोने की ये नथ, डिजाइन इतना खूबसूरत कि हर कोई देखते ही रह जायेगा

Gold Nath Design : वैसे तो महिलाओं को आभूषण पहनना बहुत अच्छा लगता है. क्योंकि आभूषण पहने के बाद महिला की खूबसूरती में चार चांद लग जाता है. खासकर जब महिला नथ पहनती है तो उनकी खूबसूरती और भी निखर कर सामने आती है. ऐसे में अगर आप भी अपने लिए सोने का नाथ खरीदना चाह रही हैं तो यह खबर काम का हो सकता है. आज हम आपको इस खबर में नथ के कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन के बारे में बताएंगे, जिसकी खूबसूरती महफिल में चार चांद लगा देगा.

Gold Nath Design
Gold Nath Design

Gold Nath Design : फैन्सी नथ

इन दिनों मार्केट में छोटे नाथ का काफी क्रेज देखने को मिलता है. लड़कियां से लेकर महिला तक इसे शौक से कैरी करती है. इतना ही नहीं ये खूबसूरत नथ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है.

Gold Nath Design : पहाड़ी नथ

इन दिनों ब्राइडल में पहाड़ी नथ काफी लोकप्रिय हो रहा है. दुल्हन अपने शादी ने आउटफिट के हिसाब से इस नथ का चुनाव करती है जो इनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है.

मराठी नथ

मराठी दुल्हन ही नहीं बल्कि इसे हर कोई पहन सकता है क्योंकि इसे बहुत अच्छे से डिजाइन किया गया है. इस तरह की ब्राइडल नथनी जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही टिकाऊ भी होती है. आम तौर पर, ये डिजाइन नाक के चारों ओर गोल हीरे के साथ आता है. लेकिन इसमें सिर्फ 1 साइड नोज डिजाइन है जो मोतियों से जड़ा हुआ है और जिसके पीछे एक चेन लगा होता है.

ये भी पढ़ें : Shoes for Fathers : इस फादर्स डे पर अपने पापा को गिफ्ट करें ये शानदार शूज, देखते ही हो जायेंगे फैन

कम दाम में 100MP कैमरे से लैस Realme 11 Pro 5G की पहली सेल हुई शुरू,खूबसूरत डिजाइन मचा रही बबाल

0

Realme 11 Pro 5G: हाल ही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने Realme 11 सीरीज के अंतर्गत Realme 11 Pro 5G, Realme 11 Pro+ 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. आज 100 मेगापिक्सल कैमरे से लैस Realme 11 Pro की पहली सेल शुरू हो चुकी है.आइए आपको स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन,कीमत और ऑफर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं.

Realme 11 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

Realme 11 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की फुल HD सुपर अमोलेड डिस्पले के साथ पेश किया गया है. स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्टज है.स्मार्टफोन एंड्राइड 13 बेस्ड Realme UI 40 सॉफ्टवेयर पर संचालित होगा.

Realme 11 pro 5G
Realme 11+ Pro 5G

रैम और प्रोसेसर

प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर उपलब्ध है. स्मार्टफोन 8GB और 256GB स्टोरेज और 12GB रैम और 512 GB स्टोरेज में पेश किया गया है.स्मार्टफोन एंड्राइड 13 बेस्ड Realme UI 40 सॉफ्टवेयर पर संचालित होता है.सेफ्टी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

कैमरा और बैटरी

कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन में 100 मेगापिक्सल का मेन कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है. साथ ही स्मार्ट फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है.Realme 11 प्रो में बैटरी की बात करें तो इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है जिससे 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हासिल है.

कीमत और ऑफर्स

Realme 11 Pro में 8GB रैम और 8GB रैम +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹23,999 और 8+256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए है. स्मार्टफोन 15 जून दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से फ्लिपकार्ट और रियलमी इंडिया द्वारा फोन को खरीदने पर 1500 रूपये का डिस्काउंट मिल जाएगा.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल