Home Blog Page 631

Lava Agni 2 स्मार्टफोन के लिए लोगों का उमड़ा प्यार,सेल शुरू होते है खाली हो गया स्टॉक,जानें क्या हैं ऑफर्स

0

Lava Agni 2: स्वदेशी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा के चर्चित Lava Agni 2 स्मार्टफोन को लोग भर-भरकर प्यार दे रहे हैं. जब फोन की कोई सेल शुरू होती है तो मिनटों में ही स्टॉक खाली होता दिखता है. कल यानि 15 जून को अमेजन इंडिया पर इसके लिए एक सेल का आयोजन किया गया लेकिन फोन का क्रेज लोगों में इतना था कि कुछ ही घंटों में इसका स्टॉक खत्म हो गया. महज एक घंटे के अंदर ही कंपनी के सारे स्मार्टफोन्स बिक गए. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है यूजर्स अब भारतीय प्रोडक्ट्स की तरफ आकर्षित हो रहे हैं. इस लेख में बताने वाले हैं कि आखिर इसमें ऐसा क्या खास है जो लोग इसे खरीदने के लिए लोग इतने उतावले हो जा रहे हैं तो चलिए फिर जान लेते हैं.

Lava Agni 2 ऑफर्स और कीमत की डिटेल

Lava Agni 2
Lava Agni 2

लावा के द्वारा पिछले दिनों इस फोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था. ये सिर्फ इकलौते वेरिएंट में आता है जो कि 8GB+256GB स्टोरेज है. इसकी कीमत 21,999 रुपये रखी गई है लेकिन ऑफर्स वगैरह लगाकर ये इस कीमत से कम में ही मिल जाता है. भले ही कंपनी की वेबसाइट पर फिलहाल आउट ऑफ स्टॉक लिखा आ रहा है लेकिन www.fliptwirls.com नाम की साइट से इसे खरीदा जा सकता है. जहां इसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. यानी आप सीधे तौर पर लगभग 2000 रुपये की बचत कर सकते हैं. इस साइट से खरीदने पर 10 दिन रिप्लेसमेंट पॉलिसी और फास्ट डिलीवरी का ऑप्शन दिया जा रहा है.

जानें स्पेसिफिकेशन जिन पर उमड़ा है यूजर्स का प्यार

डिस्प्ले- लावा अग्नि 2 में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी जाती है जिसको फुल एचडी प्लस पैनल के साथ जोड़ा गया है. इसमें HDR10+ के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है.

प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 चिपेसट का सपोर्ट दिया गया है. इसमें आप आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें : लॉन्च से पहले ही Oppo Reno 10 Pro+ की लाइव फोटो हुई लीक,देखें फोन की पहली झलक और फीचर्स

ओएस- फोन एंड्रॉइड़ 13 पर ही काम करता है. इसमें कंपनी 14 और 15 एंड्रॉइड का अपग्रेड देने का वादा करती है.

कैमरा- कैमरा के लिहाज से ये आपको निराश नहीं करने वाला है. इसमें आपको 50MP+8MP+2MP+2MP क्वाड कैमरा सेटअप कंपनी दे रही है. सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाता है.

बैटरी- फोन को पावर देने के लिए 4,700 MAh की बैटरी दी गई है. जिसको 66 वॉट के फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

लॉन्च से पहले ही Oppo Reno 10 Pro+ की लाइव फोटो हुई लीक,देखें फोन की पहली झलक और फीचर्स

0

Oppo Reno 10 Pro+ : मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) लगातार अपने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन को लॉन्च करती जा रही है. अब इस क्रम में कंपनी अपने एक और फोन Oppo Reno 10 Pro+ को लॉन्च करने वाली है.अब इस फोन की लाइव फोटो शेयर की गई है.आइए आपको इस स्मार्टफोन की संभावित स्पेसिफिकेशन आदि के बारे में डिटेल में बताते हैं.

स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.74 इंच की बड़ी डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz होगा.Oppo Reno 10 Pro+ स्मार्टफोन में 16 GB रैम और 512GB का स्टोरेज मिल सकता है. स्मार्टफोन ColourOS 13.1 पर संचालित होगा. स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8+Gen 1 प्रोसेसर के साथ आएगा.

Oppo Reno 10 Pro+
Oppo Reno 10 Pro+

कैमरा

स्मार्टफोन में ट्रिपल लेयर कैमरा सेटअप हो सकता है,जिसमें 64 MP मैन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का वाइट एंगल लेंस हो सकता है.सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा.साथ में एलईडी फ्लैश भी होगी.

बैटरी और कलर

स्मार्टफोन में 4700 Mah की बैटरी दी गई है जिसे 100W फास्ट चार्ज का सपोर्ट हासिल है.स्मार्टफोन तीन कलर ब्लैक पर्पल और गोल्ड में लांच किया जा सकता है. कंपनी ने फिलहाल स्मार्टफोन की डिजाइन और इतने ही स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है. जैसे ही अन्य जानकारी सामने आएगी,लेख को अपडेट किया जाएगा.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Samsung Smart TV के साथ फ्री मिल रहा है ये धांसू स्मार्टफोन, 20 हजार तक के कैशबैक का भी उठा सकते हैं लाभ

0

Samsung Smart TV: अगर आप एक स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं और कोशिश है कि किफायती दाम में कोई बढ़िया सी टीवी हाथ लग जाए तो जिस डील के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. वह आपकी इस चाहत को पूरी कर सकती है ना सिर्फ चाहत को पूरी करेगी बल्कि इस स्मार्ट टीवी को खरीदने पर आपको एक स्मार्टफोन भी मुफ्त में मिलेगा तो चलिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार दे दे देते हैं.

खरीदारी का है सुनहरा मौका

दरअसल, इन दिनों सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर एक बिग टीवी डेज सेल चल रही है जिसमें कंपनी के ब्रांडेड टीवी भारी-भरकम डिस्काउंट के साथ सेल किए जा रहे हैं. बता दें, यह सेल 25 जून तक जारी रहने वाली है यानी की खरीदारी के लिए आपके पास ठीक-ठाक मौका है. जानकर खुशी होगी सैमसंग गैलेक्सी S3 अल्ट्रा स्मार्टफोन भी स्मार्टटीवी की खरीदारी पर मुफ्त में दिया जा रहा है साथ ही 20,000 हजार रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है.

सैमसंग की 98-इंच QN90A Samsung Neo QLED 4K स्मार्ट टीवी पर भारी-भरकम छूट दी जा रही है. अगर आप इस टीवी को खरीदते हैं तो इसके साथ सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा भी आपको मिल सकता है. फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ आता है. वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार इस टीवी पर 44% से अधिक की छूट दी जा रही है. बता दें, कंपनी की तरफ से S23 अल्ट्रा को फ्री देने के लिए एक पेशकश की गई है दरअसल, आपको इसके लिए कंपनी की वेबसाइट से 15.74 लाख रुपये की खरीदारी करनी होगी तब जाकर कहीं गैलेक्सी s23 अल्ट्रा फोन आपका होगा.

ये भी पढ़ें : Electricity Saving Tips: घर में चलाना बंद कर दें ये तीन चीजें, बिजली बिल हो जाएगा आधा

बैंक ऑफर्स की भी है भरमार

इस स्मार्ट टीवी को खरीदने के लिए अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के अलावा कुछ चुनिंदा बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 20,000 हजार रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. साथ ही कुछ प्रोडक्ट पर एक्सचेंज ऑफर भी कंपनी की तरफ से दिया जा रहा है. बता दें, 55 इंच का Neo QLED TV सैमसंग की वेबसाइट पर मौजूद है जो OLED पैनल के साथ आता है. इसको 15,490 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. इस कीमत पर HW-B450 साउंडबार मार्केट में मिलते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Electricity Saving Tips: घर में चलाना बंद कर दें ये तीन चीजें, बिजली बिल हो जाएगा आधा

0

Electricity Saving Tips: बिजली का इस्तेमाल सभी घरों में किया जाता है लेकिन बिजली बिल के कारण कई लोग परेशानी में रहते हैं क्योंकि गर्मियों के सीजन में तो घर के सभी उपकरण लगातार चलते रहते हैं. ऐसे में बिजली का बिल भी काफी अधिक आता है लेकिन कुछ ऐसे इलेक्ट्रिसिटी सेविंग टिप्स हैं जिन्हें फॉलो करके आप बिजली बिल को बहुत कम कर सकते हैं. इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि आपको किन तरीकों से बिजली बिल कम करना है तो चलिए जान देते हैं.

नॉर्मल की जगह इस्तेमाल करें इनवर्टर एसी

अधिकतर घरों में नॉर्मल एसी देखने को मिलता है जो बहुत ज्यादा बिजली की खपत करता है लेकिन अगर आप इसकी जगह इनवर्टर एसी घर में लगवा लेते हैं तो आपको बहुत कम बिजली का बिल देना पड़ेगा. हालांकि शुरुआत में आपको इनवर्टर एसी खरीदने में थोड़ा अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा लेकिन एक बार के खर्चे में आप कई सालों तक अधिक बिजली के बिल से मुक्ति पा लेंगे. इनवर्टर एसी अन्य एसी की तुलना में बहुत कम बिजली की खपत करते हैं.

घर में लगे चिमनी को हटा दें

अक्सर आपने शहरों में देखा होगा चिमनीओं का इस्तेमाल किया जाता है जो बहुत ज्यादा बिजली की खपत करते हैं. ऐसे में अगर आप इनको हटा देते हैं तो बिजली बिल काफी मात्रा में कम हो सकता है. चिमनी की जगह आप कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. जो घर की एयर को बाहर निकाल सकें.

ये भी पढ़ें : Samsung galaxy watch 6: एप्पल की टक्कर पर आती है सेमसंग की ये स्मार्टवॉच सीरीज, स्पेसिफिकेशन भी मिलते हैं जबरदस्त

गीजर का ना करें इस्तेमाल

गीजर का इस्तेमाल अधिकतर घरों में किया जाता है और यह जरूरी भी है लेकिन कोशिश करें कि गीजर का इस्तेमाल कम से कम किया जाए और जरूरत ना हो तो बिल्कुल भी गीजर का इस्तेमाल ना करें. इसको रुक रुक कर इस्तेमाल करना चाहिए. आपको इसकी जगह रोड को अपना लेना चाहिए क्योंकि और बहुत कम बिजली की खपत करती है जबकि गीजर बहुत ज्यादा बिजली को खाता है. ऐसे में आप पर बिजली बिल की एक पोटली बन जाती है जिसे भरना मुश्किल हो जाता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Samsung galaxy watch 6: एप्पल की टक्कर पर आती है सेमसंग की ये स्मार्टवॉच सीरीज, स्पेसिफिकेशन भी मिलते हैं जबरदस्त

0

Samsung galaxy watch 6: दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग अपने प्रीमियम प्रोडक्ट के साथ-साथ बजट रेंज के प्रोडक्ट बनाने के लिए भी जानी जाती है कंपनी स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप, स्मार्टवॉच सेगमेंट में छाई हुई है. खबर मिली है कि सैमसंग गैलेक्सी वॉच 6 सीरीज को इस साल के अंत में मार्केट में पेश कर सकती है हालांकि, इनके लांच होने से पहले ही कई तरह के फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है. इस लेख में हम आपको इस सीरीज के लीक हुए स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताने वाले हैं.

Samsung galaxy watch 6 स्पेसिफिकेशन

Samsung galaxy watch 6
Samsung galaxy watch 6

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक galaxy watch 6 सीरीज के इन मॉडल्स में Exynos W980 SoC प्रोसेसर देखने को मिल सकता है यह विगत Exynos W920 SoC की तुलना में 10% तक अधिक शक्तिशाली है. कहा गया यह प्रोसेसर 5nm टेक्नोलॉजी पर परफॉर्म करेंगे. बैटरी की बात करें तो इस सीरीज में 300 एमएएच की बैटरी की गई है जो विगत 284 एमएच की तुलना में बड़ी है वहीं इसके 44 एमएम वेरिएंट में 425 एमएएच की बैटरी यूनिट दिखाई दे सकती हैं. डिस्प्ले पर नजर डालें तो 1.47 इंच की डिस्प्ले के साथ यह आएंगी. जो 450×450 पिक्सेल के रेजोल्यूशन के साथ मिलेगा फीचर्स के तौर पर इसमें फिजिकल रोटेटिंग की सुविधा भी देखने को मिल सकती है वहीं पुराना वाला 5लाइनअप भी डिजिटल वॉच में बरकरार रह सकता है.

ये भी पढ़ें : किफायती दाम में दमदार फीचर्स के साथ Xiaomi Pad 6 हुआ लॉन्च, अब लैपटॉप लेने का सपना होगा पूरा

कीमत और लांच

खबर के मुताबिक कंपनी इस सीरीज को साल के अंत में मार्केट में पेश कर सकती है साथ ही इनकी कीमतें विगत स्मार्टवॉच सीरीज से अधिक होंगी लेकिन कंपनी की तरफ से इनके बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया गया है. देखने वाली बात होगी कंपनी का इस सीरीज को भारतीय मार्केट में कब पेश करती है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

किफायती दाम में दमदार फीचर्स के साथ Xiaomi Pad 6 हुआ लॉन्च, अब लैपटॉप लेने का सपना होगा पूरा

0

Xiaomi Pad 6: चाइना की दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी के द्वारा हाल ही में शाओमी पैड 6 को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है. कंपनी ने कीबोर्ड और एक पेन सपोर्ट वाला यह टैब मार्केट में पेश किया है. इसको जरूरत पड़ने पर लैपटॉप में भी तब्दील किया जा सकता है. इसमें 6/128GB स्टोरेज और 8/256GB स्टोरीज वेरिएंट भारत में उतारे हैं. बता दें पहले ही कंपनी इन वेरिएंट को चीन में लॉन्च कर चुकी है. इसका प्रो वेरिएंट भी चाइनीस मार्केट में उतारा गया था लेकिन भारत में फिलहाल प्रो वेरिएंट के आने की खबर नहीं है.

Xiaomi Pad 6 स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Pad 6 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह 11 इंच की 2.8K एलसीडी डिस्प्ले के साथ आते हैं डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं. पैड की स्क्रीन hdr10 प्लस और डॉल्बी विजन के साथ आती है. प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 का सपोर्ट दिया गया है वहीं परफॉर्मेंस के लिए शाओमी पेड़ 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 870 प्रोसेसर दिया गया है. इसे पावर देने के लिए 8,840 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो 33 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है वहीं बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का कैमरा और रियर में 8- मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है.

ये भी पढ़ें :  Amazon laptop sale: इन लैपटॉप पर मिल ही बंपर छूट, जल्दी करें कहीं मौका हाथ से न निकल जाए

कीमत

कीमतों की बात करें तो इसका 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 26,999 रुपये की कीमत पर आता है जबकि 8GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स को आप 28,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं वहीं ऑफर की बात करें तो आप आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो इस पर आपको 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाता है. की-बोर्ड की कीमत की बात करें तो 4,999 रुपये की कीमत जबकि स्मार्ट पेन की कीमत 5,999 रुपये है वहीं इसके केस को कंपनी ने 1,499 रुपये में लॉन्च किया है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

मात्र ₹3 हजार की कीमत पर घर ले जाएं चमचमाती Hero Electric Photon, लुक देख जल उठेंगे पड़ोसी, जानें खासियत

0

Hero Electric Photon : वर्तमान समय में भारतीय बाजार में Electric Scooter and Bike की रेंज काफी बढ़ गई है. जिसमें अलग अलग कीमत और फीचर्स वाले ई स्कूटर और बाइक आसानी से मिल जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी कम कीमत में शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाह रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम का हो सकता है. आज हम आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताएंगे, जो सालों से ग्राहकों के दिलों पर राज कर रहा है. जी हां दरअसल हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम Hero Electric Photon है. यह स्कूटर शानदार फीचर्स और जबरदस्त लुक के साथ आता है. इतना ही नहीं ये शानदार रेंज भी ऑफर करता है.

Hero Electric Photon
Hero Electric Photon

Hero Electric Photon : battery and Power

इसमें 1.87 kWh क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक मौजूद है. जिसे 1200 W पावर वाली बीएलडीसी मोटर को जोड़ा गया है. कंपनी के मुताबिक, नॉर्मल चार्जर से चार्ज करने पर ये बैटरी पैक 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है. इस बैटरी पैक पर कंपनी 3 साल की वारंटी भी ऑफर की गई है.

ये भी पढ़ें : Tata Tiago EV: इस इलेक्ट्रिक कार ने लूटा लडकियों का दिल, बिक्री ने तोड़े मार्केट के रिकॉर्ड, जानें इसकी खासियत

रेंज और टॉप स्पीड

यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 108 किलोमीटर की रेंज देता है. इस रेंज के साथ कंपनी 45 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलने का दावा भी करती है.

Hero Electric Photon : फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने डिजिटल क्लॉक, डिजिटल स्पीडोमीटर, रिमोट स्टार्ट, पुश बटन स्टार्ट, एंटी थेफ्ट अलार्म, पास स्विच, ईबीएस, डीआरएलएस, लो बैटरी इंडिकेटर, बैटरी स्पाइपिंग जैसे फीचर्स को दिया है.

Hero Electric Photon : कीमत

बात करें इसकी कीमत के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस स्कूटर को शुरुआती कीमत ₹ 86,459 तय किया गया है. यानी इस खरीदने के लिए आपके पास 87 हजार रुपए का होना जरूरी है. किंतु अगर आपके पास इतना पैसा नहीं है तो आप इसे ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं. अगर आप इसे फाइनेंस प्लान पर खरीदते हैं तो आपको हर महीने ₹3 हजार ईएमआई भरना होगा.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Amazon laptop sale: इन लैपटॉप पर मिल ही बंपर छूट, जल्दी करें कहीं मौका हाथ से न निकल जाए

0

Amazon laptop sale: किफायती रेंज में लैपटॉप खरीदने की चाहत हर किसी की होती है लेकिन ज्यादातर लोगों की यह चाहत पूरी नहीं हो पाती है हालांकि आप अमेजॉन पर चल रही सेल में खरीदारी करके काफी हद तक बचत कर सकते हैं दरअसल, इन दिनों ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन पर कई ब्रांड्स के लैपटॉप पर भारी-भरकम छूट दी जा रही है. साथ ही कई कमाल के ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि किस-किस लैपटॉप पर कितनी छूट मिल रही है तो चलिए जान लेते हैं.

Lenovo ThinkPad L440 4th Gen Intel i3

लेनोवो की तरफ से ऑफर किया जाने वाला यह लैपटॉप 4th Gen और इंटेल के I3 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाता है. इसकी कीमत अमेजॉन पर 15 हजार रुपये से भी कम है. इसमें 4GB रैम और 320 जीबी हार्ड डिस्क ड्राइव का इस्तेमाल किया गया है. इसकी डिस्प्ले का साइज 14 इंच का है जबकि इसमें एमएस ऑफिस के साथ विंडोज 10 प्रो और वाईफाई की सुविधा भी दी गई है. अमेजॉन पर इस लैपटॉप को खरीदने से आपको 56% तक की बचत हो सकती है.

HP Chromebook 13 G1 6th Gen

इस लैपटॉप को आप 13.13 इंच की स्क्रीन के साथ खरीद सकते हैं इस पर फिलहाल 50% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसमें 32gb रैम एएमसी स्टोरेज विकल्प भी मिलता है इसको शानदार परफॉर्मेंस और इंटेल कोर ग्राफिक कार्ड की वजह से लोगों ने बढ़िया रेटिंग दी है. इसकी कीमत मात्र 15,999 रुपये है.

DELL Latitude

तगड़ी बचत के साथ डेल के इस लैपटॉप की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है. इसमें 8 जीबी रैम और 512gb का एसएसडी स्टोरेज मिलता है इसका स्क्रीन साइज 14 इंच है जो कि फुल एचडी प्लस के साथ आता है. यह वजन में बहुत हल्का है. इस पर कंपनी 6 महीने की वारंटी भी पी रही है इस लैपटॉप को अमेजॉन से 15,999 हजार रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस पर 82% की भारी भरकम छूट दी जा रही है इस पर ईएमआई विकल्प भी मौजूद है.

ये भी पढ़ें : धूप से चार्ज होकर घंटों तक चमाचम रोशनी देती हैं ये Solar LED लाइट्स,कीमत भी है कम,देखें डिटेल

HP Probook Multi Touch Laptop

लिस्ट में एक बार फिर एचपी की तरफ से पेश किया जाने वाला लैपटॉप शामिल है. इस लैपटॉप को यूजर्स के द्वारा 3.3 की रेटिंग दी गई है. इसमें 256gb एसएसडी मेमोरी दी गई है. परफॉर्मेंस के लिहाज से भी यह लैपटॉप बढ़िया काम कर देता है. वहीं वजन में यह काफी लाइटवेट है. जिसकी वजह से आप इसे आसानी से कहीं भी कैरी कर सकते हैं. इसकी कीमत 78% के डिस्काउंट के साथ 19,959 हजार रुपये है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Tata Tiago EV: इस इलेक्ट्रिक कार ने लूटा लडकियों का दिल, बिक्री ने तोड़े मार्केट के रिकॉर्ड, जानें इसकी खासियत

0

Tata Tiago EV : जब बात देश में किफायती इलेक्ट्रिक कारों की हो रही होती है तो टाटा की लोकप्रिय कार टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) का नाम निश्चित रूप से चलता है. बता दें, पिछले साल ही कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को इंडियन मार्केट में पेश किया था. वहीं, इसकी डिलीवरी इसी साल जनवरी से शुरू हुई थी. कंपनी की इस कार ने बेहद कम समय में ग्राहकों के दिलों में अपना जगह बना लिया है.वहीं, मौजूदा समय के कंपनी ने इस कार की 15000 से अधिक यूनिट की बिक्री कर चुकी है.

Tata Tiago EV
Tata Tiago EV

महिला भी नहीं है किसी से कम

इस कार न केवल लड़के को बल्कि लड़कियों को भी अपना दीवाना बना दिया है. जी हां दरअसल आपकी जानकारी के लिए बता दें, कम्पनी ने बताया है कि टियागो ईवी को खरीदने वालों में 56% ग्राहक युवा हैं जिनकी उम्र 40 साल से कम है. वहीं इस इलेक्ट्रिक कार की ग्राहक महिला की संख्या 25% है. यानी इस कार के हर 4 ग्राहक में से 1 महिला ग्राहक है. वहीं पूरी इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक कारों को खरीदने में महिला ग्राहकों की हिस्सेदारी 12% है.

ये भी पढ़ें : Hyundai i20 Facelift : हुंडई की इस अपकमिंग कार ने लॉन्च होने से पहले ही मार्केट में मचाया तहलका, जानें ऐसा क्या है इसमें खास

Tata Tiago EV वेरिएंट्स

इंडियन मार्केट में टाटा टियागो ईवी को कंपनी ने चार ट्रिम लेवल – XE, XT, XZ+ और XZ+ Lux में पेश कर रही है. आपको इस कार में कई कलर ऑप्शन -सिग्नेचर टील ब्लू, डेटोना ग्रे, ट्रॉपिकल मिस्ट, प्रिस्टिन व्हाइट और मिडनाइट प्लम मिलता है.

Tata Tiago EV दो बैटरी पैक से लैस

टियागो ईवी में दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है. इसमें 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक शामिल है. 19.2kWh वाली बैटरी पैक 61पीएस की पॉवर और 110एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. तो वहीं, 24kWh वाली बैटरी पैक 75पीएस की पावर और 114एनएम का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है. वहीं, बेस मॉडल की यह कार 250km की रेंज और टॉप मॉडल 315km की रेंज देती है. इसे डीसी फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर यह कार महज 57 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है.

कैसा है इसका फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस कार में Android Auto और Apple CarPlay के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार ट्वीटर के साथ चार स्पीकर वाला हरमन साउंड सिस्टम और ऑटो AC, रेन-सेन्सिंग वाइपर्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

धूप से चार्ज होकर घंटों तक चमाचम रोशनी देती हैं ये Solar LED लाइट्स,कीमत भी है कम,देखें डिटेल

0

Solar LED: अगर आप किसी ऐसे इलाके में रहते हैं जहां पावर कट होने की वजह से दिक्कतें आती हैं तो आपके लिए सोलर एलईडी लाइट्स बढ़िया काम कर सकती हैं. इन्हें रोशनी देने के लिए बिजली की कोई जरुरत नहीं होती है बल्कि इन्हें सूरज की रोशनी से चार्ज करके चकाचक रोशनी प्राप्त की जा सकती है. हम आपको नीचे कुछ बढ़िया क्वालिटी की सोलर लाइट्स के बारे में बता रहे हैं. जिन्हें आप कम कीमत में ले सकते हैं और रोशनी का मजा ले सकते हैं तो चलिए फिर जान लीजिए इनके बारे में.

Wipro Coral Plus Rechargeable Solar LED Lantern

ये लाइट 16 वॉट की पावर के साथ आती है. इसको सूरज की रोशनी से चार्ज करके आप किचिन, ड्राइंग रूम, लिविंग रूम में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको बनाने में पॉलीकार्बोनेट मटेरियल का यूज किया गया है. येलो कलर में आने वाली इस लाइट को आप अमेजन से महज 1071 रुपये की कीमत पर अपना बना सकते हैं.

D.Light S100 Solar Rechargeable LEd Light

इस सोलर एलईडी लाइट का इस्तेमाल आप पढ़ाई करने के वक्त कर सकते हैं. यह एक टेबल लैंप है जिसको आप ऑफिस में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको अमेजॉन से खरीदा जा सकता है खास बात है एक बार चार्ज होने के बाद यह लगभग 8 घंटे का बैटरी बैकअप दे देती है. आउटडोर और इंडोर में कारगर साबित होने वाली इस लाइट को अमेजन से फिलहाल 699 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है.

ये भी पढ़ें : मार्केट में धमाल मचाने आ रहा 150W वाला Realme का ये धाकड़ फोन, दमदार फीचर्स से ग्राहकों के दिलों पर करेगा राज

Sunking Pico Plus Portable Solar Emergency Light

सोलर एलइडी लाइट का इस्तेमाल भी आप अपनी सहूलियत के हिसाब से कहीं भी कर सकते हैं. यह 360 डिग्री रोटेट पर घूम भी जाती है. इसमें तीन लाइटिंग मोड दिए गए हैं जिन्हें अपने हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है इसकी कीमत अमेजॉन पर 790 रुपये है.

Wozit-24 Energy Pre-Charged 21 LEd Solar Light

यह सोलर एलइडी लाइट 21 वाट की पावर के साथ आती है खास बात है यह मोबाइल चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. इसे सिंगल चार्जिंग में करीब 5 से 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है इसे आप बाहर और अंदर कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें दो लाइटिंग मोड मिलते हैं आप इसे अमेजॉन से खरीद सकते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल