Home Blog Page 252

348.36cc इंजन के साथ लौट आई नई Honda की ये नई बाइक, लुक देखते ही हो जायेगा प्यार, जानें खासियत

0

Honda H’ness CB350 Legacy Edition : मौजुदा समय में मार्केट में 350cc सेगमेंट में कई बाइक मौजूद है जिसे युवा पीढ़ी काफी पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही बढ़ते फीचर्स की डिमांड ग्राहकों को घेरकर रखने के लिए कंपनी इन गाड़ियों को नए नए एडिशन में लॉन्च करते रहती है. इसी कड़ी में Honda ने अपनी Hness CB350 नियो-रेट्रो को लीगेसी एडिशन (Honda H’ness CB350 Legacy Edition) में लॉन्च कर दिया है. ऐसे में चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं.

कितनी है इसकी कीमत

आपको बता दें, कम्पनी ने इस बाइक को 2.16 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है जो मौजूदा Honda H’ness CB350 Pro Chrome से 1500 रुपए अधिक महंगा है. इसकी कीमत 2,14,856 रुपए है.

Honda H’ness CB350 Legacy Edition : पॉवर ट्रेन

आपको बता दे इस नई बाइक में 348.36 सीसी, सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 5500 आरपीएम पर 21ps की पावर और 3000 आरपीएम पर 30एनएम का टॉर्क पैदा करता है. इसके मोटर को 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ कनेक्ट किया गया है. पहली बार मोटरसाइकिल सेगमेंट में होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) का इस्तेमाल किया.

ये भी पढे़ : Skoda Slavia Matte Edition और Volkswagen Virtus GT Plus में कौन है ज्यादा परफेक्ट? तुरंत पढ़ें

181kg और 15 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है ये बाइक

181 किलोग्राम की वजन वाली इस बाइक में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन रियर शॉक से जुड़ा हाफ डुप्लेक्स क्रैडल फ्रेम लगाया गया है. ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में सिंगल 310mm फ्रंट और 240mm रियर डिस्क और ड्यूल चैनल एबीएस दिया गया है. Hness CB350 की ईंधन टैंक क्षमता 15 लीटर है.

युवाओं को आकर्षित करेगा इसका डिजाइन

आपको बता दें, ये बाइक 1970 के दशक के CB350 से प्रेरित साइड पैनल पर ‘लीगेसी एडिशन’ बैज के साथ आता है. बाइक को आकर्षित दिखाने के लिए इसके फ्यूल टैंक पर बोल्ड ग्राफिक्स के साथ पर्ल सायरन ब्लू कलर स्कीम दिया गया है जो संभवतः युवा को अपनी ओर आकर्षित करेगा.

इन खूबियों से लैस है Honda H’ness CB350 Legacy Edition

होंडा ने इस बाइक में सेमी डिजिटल कंसोल, ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस एसिस्ट, स्लिपर क्लच, यूएसबी पोर्ट और टर्न बाय टर्न नेविगेशन जैसे के साथ पेश किया है और ये बाइक Royal Enfield Classic 350 को टक्कर देती है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

TVS Raider या फिर Bajaj Pulsar किससे बढ़ेगा आपका भौकाल?, जानें कंपैरिजन

0

TVS Raider 125 VS Bajaj Pulsar 125: न्यू जेनरेशन को हाई स्पीड और फ्यूचरिस्टिक लुक बाइक काफी पसंद आती हैं। इसी सेगमेंट में दो धांसू बाइक हैं TVS की Raider और Bajaj Pulsar. दोनों की बाइक में 125 सीसी  का इंजन है। यह इंजन हाई माइलेज देता है।

Bajaj Pulsar 125

इस बाइक में छह वेरिएंट और आठ कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह बाइक शुरुआती कीमत 82,712 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का टॉप वेरिएंट 94,594 हजार रुपये में आता है। Bajaj Pulsar 125 में 124.4cc का BS6 इंजन मिलता है। यह इंजन सड़क पर 11.64 bhp की पावर और 10.8 Nm का टॉर्क देता है।

बाइक के आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक

बाइक के आगले पहिए पर डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में कंबांइड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। बाइक में 11.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक में बड़े टायर सिंगल सीट और आरामदायक सस्पेंशन दिए गए हैं। यह हाई स्पीड बाइक है, जिसे खासकर न्यू जेनरेशन का ध्यान में रखकर बनाया गया है।

ये भी पढे़ : लड़कियों को इंप्रेस करने जल्द आ रहा Hero का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, लुक इतना शानदार की देखते ही हो जायेंगे फैन

TVS Raider 125

इस बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसमें 124.8 cc का इंजन दिया गया है। यह हाई स्पीड बाइक बाजार में चार वेरिएंट और दस कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। यह बाइक शुरुआती कीमत 97,054 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक में 11.2 bhp की पावर मिलती है, जो इसे खराब रास्तों पर हाई पावर देता है।

बाइक में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम

बाइक का टॉप वेरिएंट 1,06,573 लाख रुपये में आता है। बाइक में अगले टायर पर डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इस बाइक का कुल वजन महज 123 kg का है, जिससे सड़क पर हाई स्पीड में इसे कंट्रोल करना आसान है। बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह एयर कूल्ड इंजन है।

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Raw Garlic: रात में कच्चे लहसून खाने से मिलते हैं गजब के फायदे, इन लाइलाज़ बीमारियों से दिलाता है निजात

Raw Garlic for Health: रात में कच्चे लहसुन के सेवन से रक्तचाप कम होता है. इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी शरीर में इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है. खासकर कान और आंख के इनफेक्शंस के लिए फायदेमंद होता है. लहसुन में ओबेसिटी के गुण प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं जो पेट की चर्बी को कम करने में मदद करते हैं. वजन कम करने के लिए लोग रात में कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं.

कच्चे लहसुन का सेवन लाभकारी

रात में भोजन के बाद कच्चे लहसुन के सेवन से एक साथ कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जाता है. कच्चे लहसुन के सेवन से इन गंभीर बीमारियों को भी मात दिया जा सकता है. कच्चे लहसुन का सेवन हार्ट, खांसी, सर्दी, पाचन तंत्र, त्वचा, कैंसर, और मोटापा जैसी गंभीर बीमारी से राहत पाने के लिए किया जाता है.

हार्ट के लिए कच्चे लहसुन का सेवन

हार्ट के मरीजों के लिए लहसुन में पाया जाने वाला एलिसन नामक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है. जिससे हार्ट से ग्रसित व्यक्ति के शरीर में रक्तचाप कम होता है. लहसुन का नियमित सेवन रक्त को थक्का होने से भी रोकता है. हार्ट के मरीजों को रोजाना रात में सोने से पहले कच्चे लहसुन की एक कली का सेवन जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: इस गंभीर बीमारी का नहीं है अभी तक कोई इलाज, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

लाइलाज़ बीमारियों का इलाज है कच्चा लहसुन

कच्चे लहसुन की सेवन से शरीर की कोई तरह की समस्याओं का इलाज किया जाता है आईए जानते हैं कुछ बीमारियों के बारे में जिनमें कच्चे लहसुन के सेवन से राहत पाया जा सकता है.

• रक्तचाप नियंत्रित
• मोटापा से छुटकारा
• खांसी और सर्दी से दूरी
• त्वचा रोग में सुधार
• कैंसर और अल्सर से राहत
• रक्त विषाक्त से दूरी
• थकान में कमी

कैसे करें कच्चे लहसुन का सेवन

कच्चे लहसुन के 1/2 कली को सुबह खाली पेट और रात में सोने से पहले सेवन करने से पेट में पाचन तंत्र के साथ-साथ हार्ट की समस्याओं पर नियंत्रण मिलता है. कच्चे लहसुन को खाने के बाद एक गिलास हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए. इसे सलाद और सब्जी के साथ भी शामिल कर सेवन किया जा सकता है.

नोट: लेख में दी गई जानकारी की सटीकता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. लेकिन फिर भी इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हमारा उद्देश्य आपको सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना है. Bloggistan इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

लड़कियों को इंप्रेस करने जल्द आ रहा Hero का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, लुक इतना शानदार की देखते ही हो जायेंगे फैन

0

Hero Electric AE-8 : मार्केट में बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड को देखते हुए दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो (Hero) ने भी इस सेगमेंट में अपना कदम बढ़ा दिया है. कंपनी बहुत जल्द अपना एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने का प्लान बना रही है. इस स्कूटर को कंपनी शानदार लुक के साथ-साथ बेहतरीन फीचर्स में उपलब्ध कराएगी. इतना ही नहीं इस स्कूटर का प्राइस 1 लाख से भी कम होगा. ऐसे में चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं…

दरअसल , हम जिस स्कूटर के बात कर रहे हैं उसका नाम हीरो इलेक्ट्रिक AE – 8 Neo Retro हो सकता है. बता दें, पहली बार कंपनी ने इस स्कूटर को ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था. फिलहाल कंपनी के तरफ से इसकी कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है, किंतु अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे ₹70000 की कीमत पर पेश किया जाएगा.

ये भी पढे़ : Skoda Slavia Matte Edition और Volkswagen Virtus GT Plus में कौन है ज्यादा परफेक्ट? तुरंत पढ़ें

Hero Electric AE-8 देगा 80km का माइलेज

वैसे तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर (Hero Electric AE-8) के पावर ट्रेन और रेंज की जानकारी सामने नहीं आई है. किंतु, रिपोर्ट से मुताबिक ये सिंगल चार्ज में 80 किलोमीटर की दूरी तय करेगा. वही इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है. बात करें इसमें मिलने वाले ब्रेकिंग सिस्टम की तो आपको बता दे स्कूटर के दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक मिलने की उम्मीद है.

इन फीचर्स के साथ आएगा

बात करें इसमें मिलने वाले फीचर्स की तो आपको बता दे, फिलहाल कंपनी ने इसके फीचर्स से पर्दा नहीं उठाया है. किंतु अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें फुल एलईडी हेडलाइट, एलइडी डीआरएल और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जायेंगे. वहीं, ये स्कूटर नीले रंग में आएगा, जो झट से लड़कियों को इंप्रेस करेगा.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Maruti Baleno या फिर Nissan की नई EZ Shift कौन सी कार आपकी फैमिली के लिए बेस्ट?, यहां जानें डिटेल

0

Maruti Baleno VS Nissan Magnite EZ Shift: मिड सेगमेंट फैमिली कार की मार्केट में काफी डिमांड है। इसी सेगमेंट में निसान ने हाल ही में अपनी नई धाकड़ कार Nissan Magnite EZ Shift को लॉन्च किया है। वहीं, पहले से इस सेगमेंट में Maruti की शानदार कार Baleno मौजूद है। अब इनसे से आपके लिए किसे खरीदना बेस्ट रहेगा। आइए आपको बताते हैं इन दोनों कार के फीचर्स और कीमत।

Nissan Magnite EZ Shift

यह शानदार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ऑफर की जा रही है। इसमें XE, XL, XV, और XV Premium चार वेरिएंट मिलेंगे। इस बिग साइज कार में जबरदस्त 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह कार शुरुआती कीमत 6.50 लाख रुपये एक्स् शोरूम में मिलेगी। कार में सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस मिलेगा, जो पहियों का कंट्रोल करने में मदद करेगा।  

कार में 336 लीटर का बड़ा बूट स्पेस

इसमें क्लाइमेट कंट्रोल और एलईडी हेडलैंप्स हैं। कार में 336 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसमें बड़े टायर साइज और आरमादायक सस्पेंशन है। इस नई कार में 8 कलर ऑप्शन मिलेंगे। कार 98.63 PS की पावर देगी। कंपनी का दावा है कि यह सड़क पर करीब 20 kmpl की माइलेज देती है।

ये भी पढे़ : Skoda Slavia Matte Edition और Volkswagen Virtus GT Plus में कौन है ज्यादा परफेक्ट? तुरंत पढ़ें

Maruti Baleno

इस कार में 1197 cc का इंजन मिलता है। कार में रियर पार्किंग सेंसर का फीचर भी है। कार में पेट्रोल और सीएनजी दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। यह कार 88.5 Bhp की पावर देती है। कार का सीएनजी इंजन सड़क पर 30.61km/kg की माइलेज देता है। इसमें पैसेंजर सेफ्टी के लिए आगे और पीछे 6 एयरबैग दिए गए हैं।

कार में हिल-होल्ड असिस्ट सिस्टम

कार में हिल-होल्ड असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है, जो हादसों से बचाव करने में मददगार है। यह कार शुरूआती कीमत 6.61 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कार में चार वेरिएंट और छह मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। कार में 318 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Skoda Slavia Matte Edition और Volkswagen Virtus GT Plus में कौन है ज्यादा परफेक्ट? तुरंत पढ़ें

0

Skoda Slavia Matte Edition Vs Volkswagen Virtus GT Plus : बीते दिन भारतीय मार्केट में Skoda ने अपनी सेडान कार स्लाविया मैट संस्करण (Skoda Slavia Matte Edition) के कीमतों का खुलासा कर दिया है. बता दें, कंपनी ने इस कार को 15.2 लाख रूपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है. खास बात ये है कि मौजूदा समय में मैट एडिशन में लांच हुई ये कार भारत की दूसरी मैट एडिशन गाड़ी है. इससे पहले Volkswagen Virtus GT Plus को Matte Edition में लॉन्च किया गया था. ऐसे में यदि आप भी इस कार को खरीदने की चाहते रखते हैं तो सबसे पहले इन दोनों कारों के बारे में जान लेना बेहतर होगा ताकि आप अपने लिए एक बेहतर कार खरीद सकते हैं.

कितनी होगी कीमत

आपको बता दें, स्लाविया मैट संस्करण को कंपनी ने चार वेरिएंट में पेश किया है. इसके 1.0 टीएसआई-एमटी मैट एडिशन की कीमत 15.52 लाख, 1.0 टीएसआई-एटी मैट एडिशन की कीमत 16.72 लाख रुपए, 1.5 टीएसआई-एमटी मैट एडिशन की कीमत 17.72 लाख रुपए और 1.5 टीएसआई-एटी मैट एडिशन की कीमत 19.12 लाख रुपए रखी गई है. बता दें, ये नई कार मौजूदा मॉडल से 40 हजार रुपए महंगी है.वहीं, Volkswagen Virtus GT Plus Matte Edition की कीमत 17.62 लाख रुपए से शुरू होती है और 19.29 लाख रुपए तक जाती है.

ये भी पढे़ : ₹6.50 लाख की कीमत पर लॉन्च हुई Nissan Magnite AMT, देती है 19.70kmpl का माइलेज, जानें फीचर्स

Skoda Slavia Matte Edition Vs Volkswagen Virtus GT Plus : इंजन

Skoda Slavia Matte Edition में कंपनी ने 1.5लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है जो 115hp की पावर और 150एनएम का टॉर्क पैदा करता है. इसके मोटर को 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के कनेक्टेड है. वहीं इसका दूसरा इंजन 1.5लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 150hp की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. ये मोटर 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड DSG गियरबॉक्स से जुड़ा है.

जबकि, Volkswagen Virtus GT Plus Matte Edition में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 147.51बीएचपी की पावर और 250एनएम का टॉर्क पैदा करता है. इसके मोटर को 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड DSG से कनेक्ट किया गया है.

इन खासियतों से लैस है ये

इस नई कार में कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है.इसमें ड्यूल टोन डैशबोर्ड के साथ पावर्ड फ्रंट सीट और फुटवेल रोशनी आदि का इस्तेमाल किया गया है जो इसके मौजूदा मॉडल में देखने को मिलता है. वहीं, Volkswagen Virtus GT Plus Matte Edition को हल्के लाल हाइलाइट्स, काले मिश्रधातु के पहिए और काले OVRM के साथ मैट ग्रे बाहरी हिस्सा में मिलता है. वही, कार के अंदर की तरफ चेरी रेड अपहोलसट्री, अलमुनियम पैडल, और रेड एंबिएंट लाइटिंग दिया गया है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

मात्र ₹434 की मंथली EMI पर realme C51 खरीदने का शानदार मौका, यहां से करें बुक

0

Realme C51: नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं. तो फ्लिपकार्ट पर चल रहे फ्लिपकार्ट बिग बिलीयन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale 2023) में रियलमी C51 (Realme C51) 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन को आप बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं अगर आपका बजट उतना नहीं बैठ पा रहा है तो कंपनी की ओर से आपको मंथली EMI भी ऑफर की जा रही है. तो आइए इस फोन पर मिलने वाले ऑफर और कैसे छूट का फायदा उठाएं सब जानते है..

Realme C51 में क्या है कुछ खास ?

रैम और सिम कार्ड

इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ दो सिम स्लॉट के साथ पेश किया है. और Unisoc T612, ऑक्टा कोर, 1.8 GHz प्रोसेसर भी दिया हुआ है.

डिस्प्ले:

कंपनी ने इस फोन को 17.12 cm (6.74 इंच) HD LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस किया है.

• कैमरा

बेहतर क्वालिटी के फोटो और वीडियो के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी AI कैमरा दिया गया है. इसे आप पोर्ट्रेट मोड, ब्यूटी मोड, HDR, फेस रिकॉग्निशन, फिल्टर, के तैर पर इस्तेमाल कर सकते है. वहीं सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा भी मिल जाता है.

ये भी पढ़ें: Realme दे रहा 6GB रैम वाले 5G स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका, बस देने होंगे इतने रुपए

• बैटरी

एक बार के चार्ज में पूरे दिन चलाने के लिए 5000mAh बैटरी पावर और 33W SUPERVOOC चार्ज से जोड़ा गया है. जो महज 28 मिनट में 0-50% तक बैटरी कोस चार्ज कर देता है.

Realme C51 प्राइस और ऑफर

• कंपनी ने अपनी स्मार्टफोन को 10,999 रूपये कीमत के साथ मार्केट में लॉन्च किया था. लेकिन अभी फ्लिपकार्ट पर चल रहे ऑफर में आप इसे 8,900 की कीमत के साथ खरीद सकते हैं.

• कंपनी इस स्मार्टफोन को 19% डिस्काउंट के साथ 434 रुपए की मंथली EMI के साथ ग्राहकों को ऑफर कर रही है.

• अगर आप स्मार्टफोन खरीदते समय SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आप 895 का एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं.

नोट:- ऊपर बताई गई कीमत और ऑफर को लेकर Bloggistan दावा नहीं करता है. क्योंकि ये कीमत और ऑफर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट से लिया गया है. यहां समय-समय पर कीमत में बदलाव देखने को मिलता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

इस गंभीर बीमारी का नहीं है अभी तक कोई इलाज, जानें लक्षण और बचाव के उपाय

Remedies of Alzheimer: अल्जाइमर दिमाग को प्रभावित करने वाली बीमारी है जो इंसान को पागल बना देती है. इससे प्रभावित व्यक्ति में सोने की क्षमता नष्ट हो जाती है. इम्यूनोथेरेपी, स्टीम सिल्क थेरेपी और जिम थेरेपी के शोध से इस गंभीर रोग के इलाज में संभवत कोशिश की जा रही है. कई बार अल्जाइमर से ग्रसित व्यक्ति अपनी आंखों की रोशनी भी खो देता है. दिमाग के संतुलन खोने के बाद व्यक्ति अपने ही घर से कहीं दूर भटक कर चला जाता है.

Alzheimer
Symptoms of Alzheimer

अल्जाइमर रोग के शुरुआती लक्षण

अल्जाइमर और डिमेंशिया से ग्रसित व्यक्ति अपने लोगों को भूलने, अपनी भाषा पर कमजोरी और याददाश्त की क्षमता होने लगता है. हालांकि ये बीमारी बहुत ही कम समय में व्यक्ति को पूरी तरीके से जकड़ लेता है. ग्रसित व्यक्ति अपने डेली रूटीन पर काम करना भी भूल जाता है. इस बीमारी को एक तरीके से पागलपन भी कहा जा सकता है. ग्रसित व्यक्ति में उत्तेजना, चिंता, डिप्रेशन, आक्रामकता और गंभीर नींद की समस्या शामिल हो जाती है.

अल्जाइमर को‌ कैसे रोकें

अल्जाइमर से छुटकारा पाने के लिए कई तरह की औषधि उपचार को अपनाया जाता है जो इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करते हैं. रोजाना व्यायाम और संतुलित पोषण आहार को लेने से भी इस जोखिम को काम किया जा सकता है. व्यक्ति को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए. अल्जाइमर से ग्रसित व्यक्ति को धूम्रपान पर लगाम लगाना अत्यंत जरूरी होता है.

ये भी पढ़ें: गुड़ का रोजाना सेवन आपको कई बीमारियों से दिलाता है छुटकारा, ऐसे करें इस्तेमाल

इस कारण भी हो सकते हैं अल्जाइमर

• ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल के स्तर में तेजी से चढ़ाव के कारण भी व्यक्ति अल्जाइमर का शिकार हो सकता है.
• ज्यादा धूम्रपान और नशा करना भी अल्जाइमर का शिकार बन सकता है.
• मोटापे से व्यक्ति को अल्जाइमर से ग्रसित होने की संभावना बढ़ जाती है.

अल्जाइमर से बचने के इन चीजों का करें सेवन

अल्जाइमर से राहत के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी होता है जिसमें मन डाइट के फलों सब्जियों साबुत अनाज और प्रोटीन के गुणों से भरपूर पदार्थ का सेवन करना चाहिए. ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए.

नोट: लेख में दी गई जानकारी की सटीकता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. लेकिन फिर भी इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हमारा उद्देश्य आपको सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना है. Bloggistan इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Weather Update Today: पहाड़ से लेकर मैदान तक कहां रहेगी बारिश और कहां रहेगा मौसम साफ,पढ़ें पूरी डिटेल

0

Weather Update Today: देश से धीरे-धीरे मानसून की विदाई होने लगी है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अभी भी कुछ राज्यों में बारिश देखने को मिल रही है. आइए आपको आज के मौसम का हाल बताते हैं कि कहां-कहां मौसम शुष्क रहेगा और कहां आज बारिश पड़ने की संभावना है.

दिल्ली NCR में मौसम रहेगा साफ

सबसे पहले बात करते हैं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके एनसीआर की तो आपको बता दें कि दिल्ली एनसीआर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन कहीं कहीं पर आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें : भूटान घुमाने के लिए IRCTC ने ये सस्ता स्पेशल टूर पैकेज किया शुरू,8 दिन रहने का मिलेगा मौका

यूपी में साफ रहेगा मौसम

बात देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की करें तो यूपी से भी मानसून की विदाई लगभग हो गई है. आज प्रदेश में अधिकतर जगहों पर मौसम साफ रहेगा कहीं भी बाद बारिश की संभावना बेहद कम है. यूपी में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रह सकता है.

इन राज्यों में होगी आज बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आज आंध्र प्रदेश,कर्नाटक, तमिलनाडु,उत्तरी केरल में बारिश होने की संभावना है. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

बिहार-छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

बिहार,छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन तक कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. बिहार के कुछ जिलों में आज सुबह-सुबह कोहरा भी दिखाई पड़ा है जिसके कारण न्यूनतम तापमान भी गिर गया है.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

ICC World Cup: मोहम्मद रिज़वान बने मैन ऑफ द मैच, खेली शानदार पारी

0

ICC World Cup: पाकिस्तान और श्रीलंके के बीच हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से विश्व कप में दूसरी जीत मिली. इस जीत के बाद पाकिस्तान ने विश्वकप की ओर अपने एक और कदम बढ़ा लिए हैं. वहीं इस मुकाबले में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने शानदार बल्लेबाजी की. रिज़वान ने 131 रनो की नाबाद पारी खेल टीम को जीत ही ओर बढ़ाया. वहीं पाकिस्तान की यह चेस करते हुए सबसे बड़ी जीत थी.

क्या बोले रिज़वान

वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान को इस मुकाबले में मन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. वही मैदान में रिज़वान थोड़ा परेशानी में भी दिखाई दिए. रिज़वान ने मन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद कहा “जब भी आप अपने देश के लिए प्रदर्शन करते हैं तो यह हमेशा गर्व का क्षण होता है. मैं इस वक्त निःशब्द हूं. काफी मुश्किल था. बात यह थी कि गेंदबाजी पारी के बाद हम वापस गए और हर कोई आश्वस्त था. दुर्भाग्यवश, उन्हें बाबर आज़म का विकेट जल्दी मिल गया लेकिन उसके बाद हमें अच्छी साझेदारियाँ मिलीं.”

ये भी पढ़ें: ICC World Cup: श्रीलंका ने जीता टॉस, लिया ये निर्णय, जानें प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान की दूसरी बड़ी जीत

वहीं आगे रिज़वान कहते हैं “यह एक अच्छा ट्रैक है, हमारा समर्थन कर रहा था. मैंने शफीक से कहा कि इसे चरण दर चरण आगे बढ़ाएं.” वही क्रैंप को लेकर जब रिज़वान से पूछा गया तो उन्होंने हस्ते हुए कहा ” कभी कभी यह क्रैंप होता है तो वहीं कभी कभी यह एक्टिंग होता है.” वहीं आपको बता दें पाकिस्तान की यह विश्वकप के दूसरी जीत थी. न्यूज़ीलैंड के बाद पाकिस्तान अंकतालिका में दूसरे स्तन पर है.

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें