टेकSmartphone Tips: फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें...

Smartphone Tips: फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम,नहीं तो जिंदगी भर पछताएंगे आप,तुरंत पढ़ें

-

होमटेकSmartphone Tips: फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम,नहीं तो जिंदगी भर पछताएंगे आप,तुरंत पढ़ें

Smartphone Tips: फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम,नहीं तो जिंदगी भर पछताएंगे आप,तुरंत पढ़ें

Published Date :

Follow Us On :

Smartphone Tips: वर्तमान समय में अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन (Smartphone) की उपलब्धता हो गई है. लोगों के लिए स्मार्टफोन इसलिए भी जरूरी हो गया है क्योंकि इसके द्वारा उनके बहुत सारे जरुरी काम आसानी से हो जाते हैं.अमूमन ऐसा देखा गया है कि यूजर के स्मार्टफोन में बेहद निजी और जरूरी जानकारियां सेव रहती हैं लेकिन जब स्मार्टफोन चोरी हो जाता है तो यूजर को यह चिंता सताती है कि कहीं स्मार्टफोन का गलत उपयोग ना हो जाए या मेरी निजी जानकारियां किसी गलत व्यक्ति के हाथ में ना पड़ जाए. जिससे उनका दुरुपयोग हो. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं कि जब आपका स्मार्टफोन चोरी हो जाए या खो जाए तो तुरंत सबसे पहले इन बातों का पालन आप करें.

तुरंत बंद करवाएं मोबाइल बैंकिंग

अगर आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो उसको भी आप बैंक के कस्टमर केयर पर जाकर या बैंक जाकर तुरंत बंद करवा दें. इससे आपके साथ कोई भी बैंक से संबंधित फ्रॉड होने से बच जाएगा.

Smartphone Tips
google

सिम को करवाएं ब्लॉक

हमारा मोबाइल नंबर हमारे बैंक अकाउंट सहित अनेकों जरूरी डॉक्यूमेंट से लिंक होता है इसलिए अपना मोबाइल फोन गलत हाथों में जाने से पहले उस नंबर को ब्लॉक कर दें. सिम बंद करवाने के लिए आप कस्टमर केयर पर संपर्क कर सकते हैं.

UPI Without Internet
image credit(Google)

UPI करें ब्लॉक

जब आपका मोबाइल चोरी हो जाए या खो जाए तो तुरंत अपनी UPI आईडी और वॉलेट्स को बंद कर दें. बहुत सारे लोग यूपीआई पर पासवर्ड लगाकर नहीं रखते इसलिए उनकी बैंकिंग डिटेल आसानी से फोन खो जाने पर किसी के हाथ लग सकती है.

दर्ज करवाएं FIR

सबसे आखरी बात अपनी सुरक्षा और बचाव के लिए निकटतम पुलिस थाने में जाकर या जहां पर घटना हुई है वहां पर एफ आई आर जरूर दर्ज करवा दें. जिससे मोबाइल खोजने में पुलिस भी आपकी मदद कर सके.

ये भी पढ़ें : WhatsApp ने यूजर्स के लिए नया फीचर किया शुरू, अब स्टेटस होगा और भी खास,पढ़ें डिटेल

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Dushyant Raghav
Dushyant Raghavhttps://bloggistan.com
दुष्यंत राघव Bloggistan में बतौर Chief Sub Editor कार्यरत हैं. ये पिछले 5 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने उमर उजाला, पंजाब केसरी जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. इन्हें राजनीति और टेक पर लिखना पसंद है. दुष्यंत ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से की है.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

Honda CB350: Royal Enfield Hunter 350 को धूल चटाने आ रही होंडा की ये नई बाइक, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Honda CB350: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया आज अपनी...

Flipkart Sale: सिर्फ 999 रुपये में अपना बना लीजिए Google Pixel 6a स्मार्टफोन, नहीं तो खत्म हो जाएगी सेल

Flipkart Sale: गूगल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए पूरी...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you