टेकPhone में ऑन कर लें ये सेटिंग, बची रहेगी...

Phone में ऑन कर लें ये सेटिंग, बची रहेगी आंखों की रोशनी

-

होमटेकPhone में ऑन कर लें ये सेटिंग, बची रहेगी आंखों की रोशनी

Phone में ऑन कर लें ये सेटिंग, बची रहेगी आंखों की रोशनी

Published Date :

Follow Us On :

iphone Eye Protect Tips: आज सभी के हाथों में स्मार्टफोन है और लोग अपना आधे से अधिक समय उस स्मार्टफोन के साथ गुजर रहे हैं. अब जाहिर सी बात है कि स्मार्टफोन यूज करना है तो उसकी स्क्रीन पर नजर गड़ी रहेगी. अब ऐसे में लोगों की आंखों पर लगातार स्क्रीन से निकलने वाले रेडिएशन की वजह से बुरा प्रभाव पड़ रहा है.

जिसकी वजह से उनकी आंखें जल्दी खराब हो जा रही है. लेकिन अभी समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एप्पल ने एक नया फीचर iOs 17 के साथ जोड़कर पेश किया है. इसकी मदद से आंखों पर पढ़ने वाली चमक कम हो जाएगी और लोगों की आंखों पर भी काम प्रभाव पड़ेगा.

आंखों पर नहीं पड़ेगा बुरा असर

बता दें कि, आज फोन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. ऐसे में हम अपना अधिक समय इस स्मार्टफोन या आईफोन के साथ गुजारते हैं. जिसकी वजह से हमारी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है लेकिन अब इससे बचने के लिए हमें अपने फोन में एक ऐसी सेटिंग ऑन कर लेनी है जो आंखों पर जोर पड़ने से बचाएगा. आइए देखते हैं …

रखें इतनी दूरी

इस नए फीचर के बाद जब कभी भी आप अपना आईफोन या फोन यूज करेंगे तो उसे दौरान आपको 12 इंच की दूरी बनाकर रखनी होगी. जैसे ही आप 12 इंच की दूरी को कर करेंगे वैसे ही आपके फोन पर अलर्ट मैसेज भेज दिया जाएगा. यानी कि अब आप अपने आप से करीब 12 इंच दूर रखकर ही फोन यूज कर सकेंगे.

यहां से करें सेटिंग

  • इसके लिए आपको स्क्रीन टाइम के विकल्प में जाना होगा.
  • यहां पर आपको स्क्रॉल डाउन करते हुए स्क्रीन डिस्टेंस का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • अब आपको कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करते हुए फीचर को टॉगल ऑन करके एक्टिव कर लेना होगा.
  • इस तरह यह फीचर आपके आईफोन में ऑन हो जाएगा और काम करना शुरू कर देगा.

ये भी पढ़ें: नाइट लैंप चाहिए तो यहां मिल रही है सबसे सस्ती, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Vivek Yadav
Vivek Yadavhttps://bloggistan.com
विवेक यादव डिजिटल मीडिया में पिछले 2 सालों से काम कर रहे हैं. Bloggistan में विवेक बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले`द बेगुसराय' के साथ इन्होंने अपनी पारी खेली है. ऑटो और टेक पर लिखने में इनकी विशेष रुचि है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से अपनी स्नातक की पढ़ाई की है.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

जारी हुआ CTET 2023 के लिए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

सीटीईटी की परीक्षा की देने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you