Home Blog Page 981

Popular Actor: शाहरुख खान और सलमान खान से छिना नंबर 1 का ताज ! जानें किसने ली जगह

0

Popular Actor: ये हेडिंग पढ़कर आपका भी सिर चकरा गया होगा कि, आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि, भला सलमान और शाहरुख खान नंबर वन की रेस से बाहर हो गए हैं.आज के दौर में बॉलीवुड का समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है.लंबे समय से ऐसी कोई भी फिल्म नहीं आई है, जिसने छप्परफाड़ कमाई की हो.लेकिन वहीं दूसरी तरफ साउथ की इंडस्ट्री है जो बैक टू बैक वर्ल्ड वाइड छप्परफाड़ कमाई कर रहीं हैं.लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि, आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि बॉलीवुड के दोनों खान इस रेस से बाहर हो गए हैं.

तो जनाब ये हम नहीं लेकिन मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स कह रही है.इसने मोस्ट पॉपुलर मेल और फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी की है.इस लिस्ट में कई स्टार्स शामिल हैं.लेकिन ये देखकर आपको हैरानी होगी कि, इस लिस्ट में दोनों ही खान मौजूद नहीं हैं.तो चलिए आपको बताते हैं आखिर वो कौन शख्स है, जिसने इनका ताज इनसे छीना है.

Sharurkh and Salman(Image source-Google)
Shah Rukh Khan and Salman khan(Image source-Google)

Popular Actor में कौन है नंबर वन !

ऑरमैक्स ने ये लिस्ट जारी करके सभी को हैरान कर दिया है.ऑरमैक्स की तरफ से जारी इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति नंबर 1 की पोजिशन पर काबिज हैं. ये डेटा सोशल मीडिया पर मिले रिएक्शन के आधार पर स्टार्स की रैंकिंग तय करता है.इस लिस्ट की सबसे खास बात ये है कि, इसमें किंग खान और सलमान खान दोनों ही आउट हैं और नंबर 5 तक किसी भी पोजिशन में नहीं हैं.विजय थलापति की फिल्म वारिसु हाल ही में रिलीज हुई है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रही है.

Vijay thalapathy(Image source-Google)
Vijay thalapathy(Image source-Google)

दूसरे नंबर की पोजिशन पर पूरे इंडिया में बाहुबली से सभी के दिलों में जगह बनाने वाले प्रभास हैं.तीसरे नंबर पर जूनियर एनटीआर हैं, जिन्होंने RRR में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है.

Prabhas and Junior ntr(Image source-Google)
Prabhas and Junior ntr(Image source-Google)

वहीं चौथे स्थान पर अक्षय कुमार हैं.बॉलीवुड से टॉप 5 में सिर्फ अक्षय कुमार लिस्ट में जगह बना पाए हैं.पांचवे नंबर की जगह पुष्पा से पूरे देश में फेमस हुए अल्लु अर्जुन हैं.

Popular Actor-Akshay kumar and Allu arjun(Image source-Google)
Akshay kumar and Allu arjun(Image source-Google)

लेकिन अगर किंग खान की बात करें तो वो 8वें नंबर पर अपनी जगह बना पाए हैं.वहीं सलमान खान तो टॉप 10 से भी बाहर हैं.उधर, आमिर खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में नाकाम साबित हुए हैं.हालांकि आमिर खान की हाल में कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है तो हो सकता है कि, इस लिस्ट से बाहर होने की एक वजह ये भी हो.

ये भी पढ़ें Shehzada: परेश रावल को किसने मारा जोरदार तमाचा! जानिए पूरा सच

 

Fake petrol: मिलावटी पेट्रोल-डीजल से लग्जरी कार बन जाएगी कबाड़, ऐसे करें रियलिटी चेक

0

Fake petrol: अगर आपके पास कार या टू व्हीलर है तो आप नजदीकी पेट्रोल पंप पर भरोसा करके वहां जाते होंगे.लेकिन कई जगह पेट्रोल या डीजल में मिलावट की खबरें आती हैं.लेकिन आम लोगों के लिए ये पता लगाना काफी मुश्किल होता है कि, उनकी कार में पड़ने वाला पेट्रोल असली है या मिलावटी.लेकिन अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि, आपकी कार में जो पेट्रोल पड़ा है, उसमें कोई गड़बड़झाला तो नहीं है.चलिए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे आप आसानी से पता लगा सकेंगे कि, आपकी बाइक या कार में पड़ने वाला पेट्रोल या डीजल किस हद तक प्योर है.  

Fake petrol(Image source-Google)
Fake petrol(Image source-Google)

ऐसे करिए रियलिटी चेक

पेट्रोल में मिलावट चेक करना बहुत आसान है.इसके लिए आपको एक फिल्टर पेपर की जरूरत होगी. आपको रियलिटी चेक करने के लिए फिल्टर पेपर पर नोजल से पेट्रोल की एक दो बूंद डालनी होगी.फिर आपको इसके सूखने का इंतजार करना होगा. जब पेट्रोल पूरी तरह से इवेपोरेट हो जाए तो फिल्टर पेपर पर कोई दाग दिखाई दे तो समझ लें कि उस पेट्रोल में मिलावट है.अगर मिलावट नहीं है तो फिल्टर पेपर का रंग एक जैसा रहता है.

साफ नोजल से करें चेक

अगर आप पेट्रोल में मिलावट चेक करना चाहते हैं तो पेट्रोल भरने वाले नोजल को साफ करना होगा. नोजल में गंदगी भरने पर मिलावट की जांच सही से नहीं हो पाती.

मिलावट चेक करना आपका अधिकार

सरकार ने आपको पेट्रोल में मिलावट जांचने का पूरा अधिकार दिया है.हमारे और आपके जैसे कस्टमर किसी भी पेट्रोल पंप पर रियलिटी चेक कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात है कि, इसके लिए आपको अलग से कोई पेमेंट नहीं करना होगा. लेकिन अगर आप मिलावट पाते हैं तो पेट्रोल पंप पर ताला तक पड़ सकता है.

माइलेज पर पड़ता है फर्क

कई बार आपको लगता है कि, आपका पेट्रोल सही नहीं है.कई बार आपकी गाड़ी कम एवरेज देती है.जिसके बाद आपको डाउट होता है कि, आप जिस पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ी में फ्यूल ले रहे हैं वो मिलावटी है.अगर आपको भी माइलेज कम लगता है, तो पेट्रोल का रियलिटी चेक जरूर करें.

ये भी पढ़ेंBasmati Rice : अब थाली में महकेगा असली बासमती चावल, दुकानदार नहीं कर पाएंगे घालमेल,जानें क्यों?

Nepal Plane Crash: नेपाल के लिए क्यों मनहूस रही है 15 जनवरी की तारीख! पढ़ें वजह

0

Nepal Plane Crash: नेपाल में हुए हादसे ने हवाई सफर करने वालों को हिलाकर रख दिया है.ये हादसा कितना भयानक था, इसका अंदाजा सामने आ रहे वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है.72 लोगों ने इसमें अपनी जान गंवाईं है. मलबे में मिल रहे शवों को देख सबके दिल कांप उठ रहे हैं.15 जनवरी 2023 को येति एयरलाइंस का प्लेन हादसे का शिकार हो गया.ये विमान पोखरा एयरपोर्ट के पास हादसे का शिकार हुआ.इस प्लेन में भारत के भी 5 लोग सवार थे.

इतना ही नहीं ये फ्लाइट कई विदेशियों को भी ले जा रही थी.लोगों की मानें तो 30 साल बाद इतना भयंकर हादसा हुआ है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि, 15 जनवरी की तारीख नेपाल के लिए एक बार फिर मनहूस साबित हुई है. 15 जनवरी 1934  को हुए हादसे में 11 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.तब यहां पर प्राकृतिक आपदा आई थी.इस दिन आए भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली थी.

Nepal plane crash 2023 (Image source-Google)
Nepal plane crash 2023 (Image source-Google)

भूकंप ने ली थी 11 हजार की जान

15 जनवरी 1934 के उस मनहूस दिन को भला कौन भूल सकता है.जब हजारों लोग काल के गाल में समा गए थे. नेपाल और भारत के लोगों के लिए ये दिन काफी दुखदाई है. 8 की तीव्रता से आए इस भूकंप ने सब कुछ तहस नहस कर दिया था.

Nepal earthquake in 15 jan 1934(Image source-Google)
Nepal earthquake in 15 jan 1934(Image source-Google)

इस भयंकर भूकंप से नेपाल की राजधानी काठमांडू को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था.वहीं बिहार के मुंगेर और मुजफ्फरपुर भी पूरी तरह से तबाह हो गए थे. भूकंप का केंद्र पूर्वी नेपाल के माउंट एवरेस्ट से लगभग 9.5 किलोमीटर दक्षिण में था.

Nepal earthquake in 15 jan 1934(Image source-Google)
Nepal earthquake in 15 jan 1934(Image source-Google)

भूकंप इतना भयानक था कि, इसके झटके भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए थे.भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कोलकाता में कई इमारतों में दरारें आ गईं थीं.वहीं सेंट पॉल कैथेड्रल का टॉवर गिर गया था.

ये भी पढ़ें : Joshimath Sinking: आ रही है तबाही ! 5.4 CM धंस गया जोशीमठ, ISRO ने जारी की सैटेलाइट तस्वीर

Relationship Tips:रिलेशनशिप में ये 5 गलतियां, कभी भी कपल्स को नहीं रहने देती खुश, जानें

Relationship Tips:अक्सर पुरुषों के कुछ ख़राब आदतों के कारण महिलाएं उनसे दूर हो जाती है और इन आदतों को वह नापसंद करती हैं. ये आदतें रिश्ते में ऐसी खटास लाती हैं. तो आइए जानते हैं 5 ऐसी गलतियों के बारे में जो कपल्स को नहीं रहने देती खुश-

1)पार्टनर को फैसले न लेने देना

आमतौर पर पुरुष रिलेशनशिप में खुद ही सारे फैसले लेते हैं और महिलाओं से उम्मीद करते हैं कि वे बिना किसी शिकायत के उस फैसले को माने. यह देखा गया है कि ज्यादातर महिलाओं को पति या पार्टनर की इस आदत को बिल्कुल पसंद नहीं करती है.इसलिए अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं तो आपको ये गलती जरूर सुधारनी चाहिए.

2)दूसरे लड़कियों से फ्लर्ट करना

पुरुषों को फ्लर्टिंग करना अच्छा लगता है. लेकिन महिलाओं को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है.कभी- कभी पुरुष अपने पार्टनर के सामने ही फ्लर्टिंग करना शुरू कर देते हैं लेकिन ऐसा करना आपको बहुत भारी पड़ सकता है.इसलिए अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं तो आपको ये गलती जरूर सुधारनी चाहिए.

3)पार्टनर से दूसरी महिलाओं की बात करना

अगर आप अपने पार्टनर के सामने दूसरी महिलाओं की तारीफ करते हैं ,तो यह महिलाओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है. वह नहीं चाहतीं कि उनका पार्टनर उनके सामने किसी और महिला की बातें करें. अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं तो आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए.

4) देखभाल न करने वाला पार्टनर

अक्सर महिलाओं को पुरुषों का लापरवाह होना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता. पुरुषों में यह आदत होती है कि वे घर में सामान को कहीं भी और किसी भी हालत में छोड़ देते हैं और अपने पार्टनर के तबीयत ख़राब होने पर भी उनका देखभाल और घर की कामों में बिल्कुल हाथ नहीं बटाते है.इसलिए अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं तो आपको ये गलती जरूर सुधारनी चाहिए.

5 )देर से घर लौटना

कई बार पार्टनर देरी से घर लौटते हैं और यह अक्सर देखा गया है कि पत्नियों को ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं होती. देखा जाए तो पूरे दिन घर या ऑफिस के कामों में व्यस्त रहने वाली पत्नियां ये चाहती हैं कि उनका पति शाम को जल्दी घर आए.जिससे कुछ सुकून के पल साथ में गुजार सकें.अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं तो आपको ऐसी गलती करने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें:Makhana khichdi: व्रत में बनाएं ये टेस्टी मखाना खिचड़ी,पूरे दिन नहीं लगेगी भूख,जानें रेसिपी

Railway Recruitment 2023: 10 वीं पास छात्रों के लिए रेलवे लेकर आया है जबरदस्त वेकेंसी, 2026 पदों पर होगी अप्रेंटिस की भर्ती

0

NWR Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना होगा पूरा क्योंकि रेलवे लेकर आया है, 10वीं पास लोगों के लिए यह यह सुनहरा मौका. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे विभिन्न सेक्टर (ट्रेड्स) मेन 2026 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. जिसमें इलेक्ट्रिकल, कार पेंटर, फिटर, मैकेनिकल, पेंटर सहित विभिन्न ट्रेड्स शामिल हैं. क्या आपने भी 10वीं के साथ आईटीआई कर रखा है? तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है.

आप भी अपने सपने को साकार करना चाहते हैं तो RRC Jaipur की वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर तुरंत फॉर्म भर दें. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 फरवरी तक की है.


NWR Apprentice Recruitment: How to Apply

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाएं.
  2. पेज ओपन होने के बाद होम पेज पर Recruitment के लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद RRC North Western Railway NWR Jaipur Act. Apprentice Recruitment 2023 के लिंक पर जाकर अप्लाई नाउ पर क्लिक करें.
  4. यहां सभी डिटेल्स को फिल करें.
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. साथ ही आवेदन का प्रिंट निकल लें.

NWR Apprentice Recruitment 2023

उम्र सीमा15-24 वर्ष
क्वालिफिकेशन10 वी पास + ITI
फॉर्म शुल्क100 रुपए(इस वैकेंसी में एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए आवेदन फ्री है)
आवेदन फीस मोडऑनलाइन
NWR Apprentice Recruitment Detail

ये भी पढ़ें: LIC AAO Recruitment 2023: LIC ने AAO के पदों के लिए निकाली बंपर वेकेंसी, जल्दी करें अप्लाई, मिलेगी 56000 सैलरी

Reationship Tips: गर्लफ्रेंड की तारीफ करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां,वरना हो सकता है ब्रेकअप

Reationship Tips: तारीफ सुनना हर किसी को पसंद है, फिर चाहे वो आपकी फ्रेंड हो, बीवी हो या गर्लफ्रेंड. इनके दिल का रास्ता तारीफों से होकर ही गुजरता है.तारीफ करने से आप उस इंसान के दिल,दिमाग में उतर जाते हैं. किसी के काफी पास यानी उसके दिल में जगह बनाने के लिए सामने वाले की बस तारीफ करनी होती है.

लेकिन कई बार खुलकर तारीफ करने के चक्कर में हम कुछ ऐसा बोल देते हैं जिससे सामने वालो को बुरा लग जाता है या आपका रिश्ता बिगड़ सकता हैं. ऐसे में आज के इस खास लेख में हम अपने bloggistan के दर्शकों को बताएंगे कि तारीफ करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए,जिससे आपकी गर्लफ्रेंड या बीवी गुस्सा नहीं होगी.


• गुस्से में भी सुंदर दिखती हो

अक्सर हम अपने पार्टनर का मूड ठीक करने के लिए कुछ फनी जोक्स बोलते है. जिससे सामने वाले का चेहरा खिल उठे. लेकिन जब बीवी या गर्लफ्रेंड गुस्से में हो तो उन्हें कॉम्प्लीमेंट में ‘तुम गुस्से में भी बहुत सुंदर दिखती हो ‘ इस वर्ड का उपयोग न करें वरना हो सकता हैं आपकी पार्टनर और ज्यादा गुस्सा हो जाएं,


• आज तुम बहुत प्यारी लग रही हो

अक्सर आप अपनी बीवी या गर्लफ्रेंड की तारीफ में ये वर्ड यूज करते होंगे ‘आज तुम बहुत प्यारी लग रही हो ‘ वैसे तो यह वर्ड तारीफों के ही हैं लेकिन कभी कभी यह आपकी पार्टनर की नाराजगी की वजह भी बन सकती है.


• तुम मेरी एक्स से ज्यादा केयरिंग हो

जल्दी- जल्दी में तारीफ करने के चक्कर में ऐसा वर्ड ‘ तुम मेरी एक्स से ज्यादा केयरिंग हो ‘ जैसे शब्द का उपयोग करते हैं, तो आपके लिए मुश्किल बन सकता है. ऐसे में अगर आप भी एक खुशहाल रिश्ता चाहते हैं तो, भूल कर भी अपने पास्ट को प्रेजेंट में लेकर नही आएं. वरना आपकी गर्लफ्रेंड को आपके ऊपर भरोसा नहीं रहता है और रिश्ता खराब हो जाता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं.

ये भी पढ़ें: Relationship tips: इन 5 आदतों को बदल डालें,नहीं तो पत्नी से कभी नहीं पटेगी! जानें

Honey Singh:हनी सिंह ने म्यूजिक से लंबे ब्रेक की बताई वज़ह,कहा-“हर दिन मौत की दुआ करता था….”

0

Honey Singh:मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह ने बड़े लंबे ब्रेक के बाद अपनी वापसी की है. उनका नया एल्बम हनी 3.0 हाल ही में रिलीज हुआ हैं. साल 2016 में अचानक ब्रेक लेकर हनी सिंह ने अपने चाहने वालों को हैरान कर दिया था.

हनी सिंह ने अपनी बीमारियों पर खुलकर बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी हालत इतनी खराब थी कि वह हर दिन अपनी मरने की दुआ करते थे.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) ने कहा कि उन्हें एंजाइटी और डिप्रेशन जैसी चीजें कभी नहीं हुई थीं, जिस कारण बीमारी का पता चलने में ही दो साल का समय लगा और फिर इलाज के लिए सही डॉक्टर मिलने में तीन साल लग गए. हनी सिंह ने यह भी कहा कि म्यूजिक से इतना लंबा ब्रेक लेने की वज़ह उनकी यही बीमारी थी.

सिंगर और रैपर हनी सिंह ने मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा, “मेंटल हेल्थ एक ऐसी बीमारी है, जिसके बहुत सारे वेरिएशन हैं. इसके बहुत सारे रंग हैं, एंग्जायटी और डिप्रेशन कुछ भी नहीं हैं. वो एक सर्दी जुखाम है. मुझे मेंटल हेल्थ का कोविड 19 हुआ था. इसे साइकोटिक सिमटम ऑफ बाइपोलर डिसऑर्डर बोलते हैं. बहुत खतरनाक चीज है. किसी को भी न हो, मेरे दुश्मन को भी नहीं. मैं दिन-रात मौत की दुआ करता था.”

ये भी पढ़ें: पीरियड्स के असहनीय दर्द से मिलेगी निजात, ये उपाय दर्द करेंगे छूमंतर

Shehnaaz Gill: पैपराजी पर बुरी तरह भड़की बिग बॉस फेम शहनाज़ गिल, कहा- “चुप रहो..नहीं तो..”

0

Shehnaaz Gill:कन्ट्रोवर्सीयल रियलिटी शो बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं.इन दिनों वह अपने शो “देसी वाइब्स विद शहनाज गिल” को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. अपने शो में एक्ट्रेस स्टार्स से उनकी लाइफ से जुड़े सवाल पूछती नज़र आती हैं. इसी बीच शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है,जिसमें वह काफी भड़की हुई नज़र आ रही हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

अभिनेत्री शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) का यह विडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. इसमें अभिनेत्री शहनाज गिल पैपराजी से बात करती नजर आ रही हैं. इसी दौरान काफी शोर आ रहा था. वहीं दूसरे शख्स से बातचीत के दौरान ही एक अन्य शख्स बार-बार शहनाज का नाम लेकर उनसे सवाल पूछने की कोशिश कर रहा था, जिसे लेकर शहनाज का पारा हाई हो गया और वह पैपराजी पर भड़क गई. इसके बाद शहनाज गिल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में शहनाज कहती नजर आ रही हैं, “यह अपमान है, अभी हम बात कर रहे हैं.आपको सुनना चाहिए. उनको बोलो चुप रहो.”

बता दें कि अभिनेत्री शहनाज के इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं. कोई एक्ट्रेस के साथ नजर आ रहा है, कोई शहनाज की बात को एकदम पसंद नहीं कर रहा. एक यूजर ने लिखा, “सही बात है शहनाज की. जब कोई बात कर रहा हो तो उसे सुनना चाहिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “शहनाज के जो दिल में है, वहीं उनकी जुबां पर होता है. इसलिए, वह इतनी शानदार हैं.” एक यूजर ने लिखा, “शहनाज ने बिल्कुल सही कहा.”

ये भी पढ़ें:Roopa Ganguly:रूपा गांगुली नहीं “द्रौपदी” के किरदार बीआर चोपड़ा की पहली पसंद थी ये मशहूर अभिनेत्री, पढ़िए कौन

LIC AAO Recruitment 2023: LIC ने AAO के पदों के लिए निकाली बंपर वेकेंसी, जल्दी करें अप्लाई, मिलेगी 56000 सैलरी

0

LIC AAO Recruitment 2023: आप सबके लिए एलआईसी लेकर आया है एक और सुनहरा मौका. अब आप भी बेरोजगार नहीं बैठेंगे. क्योंकि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आमंत्रण जारी की हैं. योग्य उम्मीदवार 15 जनवरी, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर अपना आवेदन का अप्लाई कर सकते हैं.

LIC में ऑफिसर बनने के लिए आवेदक इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in के माध्यम से भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार इस लिंक LIC AAO Recruitment 2023 Notification PDF के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं.

LIC AAO Recruitment 2023 candidate details

आवेदक का आयु21-30 वर्ष
आवेदन शुल्कजनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के तौर 700/- रुपये जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 85/- रुपये
रिक्त पद300 पद
क्वालिफिकेशनग्रेजुएट
चयन प्रक्रियाप्रीलिम्स लिखित परीक्षा
1.मुख्य लिखित परीक्षा
2.साक्षात्कार
3.डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
4.मेडिकल टेस्ट
Details

ये भी पढ़ें: Tips: क्या आपके बच्चे का भी डगमगता है आत्मविश्वास,तो आजमाएं ये सीक्रेट टिप्स

Offers: अमेजन इन फोनों पर दे रहा है जबरदस्त छूट, जल्दी कीजिए कहीं हाथ से ना निकल जाए मौका

0

Amazon Great Republic Day Sale 2023: 26 जनवरी 2023 को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. इस खास अवसर पर ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न अपने ग्राहकों के लिए ग्रेट रिपब्लिक सेल लेकर आ रहा है. जो 15-20 जनवरी तक चलेगी. इस बिग सेल धमाका में सभी चीजों पर जोरदार ऑफर्स दिए जायेंगे. साथ ही आपको समान पर नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी मिलेगा. यह आप सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है जब आप अपने मन पसंद समान को सस्ते दामों पर खरीद पाएंगे.

अगर आप भी बढ़िया फोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा फोन लेकर आये हैं, जिसे आप अपने बजट के अनुसार खरीद सकते हैं. कंपनी के ये सभी स्मार्टफोन तगड़ी बैटरी, दमदार कैमरा, और जबरदस्त फीचर्स के साथ आते हैं. तो आइए बिना देर किए इन फोनों के बारे में और अधिक जानते हैं..

Redmi Note 10s

इस ग्रेट रिपब्लिक डे में Redmi Note 10S phone(4GB,64GB) पर जबरदस्त सेल चल रही है. इसकी एमआरपी प्राइस पर 12 प्रतिशत की छूट के बाद 14,999 में उपलब्ध है.Redmi स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G95 SoC के साथ आता है. कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ 6.43-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 5000 mAH का बैटरी पावर और 33W का चार्जर है.

ओप्पो ए31 (OPPO A31)

इस रिपब्लिक डे सेल में ओप्पो के इस फोन पर शानदार छूट मिल रहा है. यह फोन 6.5-इंच वाटरड्रॉप मल्टी- टच स्क्रीन के साथ आता है, जिसमेें 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन मौजूद है. इस फोन पर 22% का छूट दिया जा रहा है. इस फोन का कीमत वर्तमान में 12,490 रुपये है. स्मार्टफोन में 4,230mAh की बैटरी है.

सैमसंग गैलेक्सी एम32(Samsung galaxy M32)

अगर आप सैमसंग स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं, तो सैमसंग गैलेक्सी एम32 आपके लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है. इस फोन को 21 प्रतिशत की छूट के बाद 13,499 रुपये में खरीद सकते हैं साथ ही SBI का क्रेडिट कार्ड यूज करने पर आपको 1,000 रुपये तक का छूट मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Mobile Offers: Vivo के इस शानदार ऑफर ने मारी बाजी, घंटो में इस फोन का स्टॉक हो रहा है खाली, देखें डिटेल