Home Blog Page 628

Indian Railways का ये नया ऐप आपने नहीं किया डाउनलोड,तो इन सुविधाओं से रह जाएंगे वंचित,जानें

0

Indian Railways: भारतीय रेलवे द्वारा प्रतिदिन करोड़ों यात्री सफर करते हैं इन यात्रियों को अच्छे अनुभव और सुविधाओं को देने के लिए भारतीय रेलवे किसी ना किसी सुविधा की शुरुआत करता रहता है.इसी क्रम में हाल ही में भारतीय रेलवे द्वारा एक नई रेलवे ऐप PIPOnet को यात्रियों के लिए लॉन्च कर दिया है. इस ऐप के द्वारा अब यात्री रेलवे की कई सारी सुविधाओं के साथ अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे. आइए इस ऐप के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

Railtel और Nure भारत नेटवर्क की हुई साझेदारी

इस नई ऐप को रेलटेल और Nure भारत नेटवर्क की साझेदारी के बाद उतारा गया है.रेलवे के नए ऐप में ई टिकट की सुविधा के साथ होटल की बुकिंग और यात्रियों का मनोरंजन करने के लिए कुछ एप्स भी दिए गए हैं. अब यात्रियों को अलग-अलग सुविधाओं के लिए अलग-अलग ऐप को डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा.

Indian Railways
image sours – google

मिलेंगी यह सुविधाएं

यात्री जो रेलवे स्टेशन पर रुक उतरेंगे तो उन्हें ओला, उबर को बुक करने के लिए नए ऐप की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि इसी एप के द्वारा वह टैक्सी सर्विस को बुक कर सकते हैं. मनोरंजन के लिए इसमें नेटफ्लिक्स आदि प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जाएंगे.वहीं अन्य सुविधाओं में ई टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट,खाने-पीने जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. इस सिंगल ऐप को रेलवे द्वारा लांच करने का मकसद यही है कि यात्रियों को एक प्लेटफार्म पर अनेकों सुविधाएं मिल जाएं. कंपनी का मकसद अगले 5 साल में इससे 1000 करोड़ रुपए रेवेन्यू जनरेट करने का है.

ये भी पढ़ें-Weather Update:दिल्ली NCR में बारिश से हुई दिन की शुरुआत,जानें देश में मौसम का हाल

इतने दिन बाद यात्रियों के लिए होगा उपलब्ध

इस ऐप को लगभग 15 दिन बाद एंड्रॉयड यूजर्स प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे और इन सुविधाओं का आनंद ले पाएंगे.लेकिन ios यूजर के लिए यह कब तक शुरू किया जाएगा.अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.उम्मीद करते हैं ये जानकारी आपको पसंद आई होगी और इसे आप दूसरों के साथ शेयर करेंगे.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Lauki besan chilla: सेहत से भरें लौकी बेसन का चीला है स्वाद में लाजवाब,खाएंगे तो मुंह से निकलेगा वाह! पढ़ें रेसिपी

Lauki besan chilla:लौकी का नाम सुनकर भले ही आप अपना मुंह बना लें लेकिन ये सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज में तो किया ही जाता है .साथ ही. ये पाचन को भी दुरुस्त बनाए रखती है. यही नहीं सेहत से भरपूर इस सब्जी से कई स्वादिष्ट चीज़ें भी तैयार की जा सकती हैं. लौकी का कोफ्ता हो या फिर लौकी की पकौड़ियां, खाने में स्वाद से भरपूर होती हैं. तो‌ आइए आज हम जानते हैं मिनटों में बनने वाले लौकी बेसन के चीला के रेसिपी के बारे में –

आवश्यक सामग्री (Lauki besan chilla)

1 कटोरी बेसन
1/2 कटोरी लौकी उबली,कद्दूकस की हुई
नमक स्वाद अनुसार
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पीसी
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
हल्दी चुटकी भर
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया कटा धोया
2 हरी मिर्च
3-4 चम्मच आयल

ये भी पढ़ें :Bread Vada Recipe : रोज रोज बेसन चीला खाकर हो गए हैं बोर, तो मिनटों में बनाएं ब्रेड वड़ा, खाकर मन हो जायेगा खुश

बनाने की विधि

स्टेप 1
लौकी बेसन का चीला बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में नमक,चाट मसाला,लाल मिर्च,कटी हरी मिर्च, हरा धनिया,हल्दी और लौकी का लच्छा मिलाकर गहेरा घोल तैयार करें.

स्टेप 2
अब पैन में थोड़ा सा तेल अच्छे से डालें.

स्टेप 3
गरम होने पर उसमे बेसन का घोल डालकर,जितना गोल चाहते हैं,उतना बड़ा चीला सेकने के लिए घोल को फेलाएं.

स्टेप 4
एक तरफ से सिक जाने पर,चीला दूसरी तरफ पलट दें.

स्टेप 5
जब दोनों तरफ से हल्का ब्राउन हो जाए,तब प्लेट में निकालकर,हरा धनिया चटनी के साथ सर्व करें.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

BOB Vs Kotak Bank में से FD पर कौन दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज,तुरंत पढ़ें पूरी जानकारी

BOB Vs Kotak Bank: नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद लगातार एक के बाद एक बैंक एफडी पर अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रही हैं. इसी क्रम में अब बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने FD पर दिए जाने वाले इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है.अगर आप इन दोनों बैंकों में से किसी एक बैंक में एफडी करवाने की सोच रहे हैं तो इससे पहले आपको यह जरूर जान लेना चाहिए कि कौन सी बैंक आपको अच्छी ब्याज देगी. आइए आपको इन दोनों बैंक की ब्याज दरों के बारे में विस्तार से बताते हैं.

बैंक ऑफ बड़ौदा सीनियर सिटीजन को देगा इतना ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा एफडी पर ग्राहकों के लिए ब्याज इधर 7.25 फीसद तक कर दी गई है.वहीं वरिष्ठ नागरिकों को FD पर अब 7.75 की दर से इंटरेस्ट रेट प्राप्त होगा. बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक बढ़ी हुई एक ब्याज दरें 12 मई 2023 से प्रभावी हो गई है.

BOB Vs Kotak Bank
RUPEES 500

इतना बढ़ाया गया ब्याज

बैंक 45 दिनों के बीच होने वाली FD पर 3% की ब्याज देता है.वहीं 46 दिनों से 180 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 4. 5%और 181 दिनों से लेकर 210 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर इतना ही ब्याज देता है. 211 दिनों से लेकर 1 साल से कम अवधि के बीच में मैच्योर होने वाली FD पर बैंक 5.75 % का ब्याज देगा.

ये भी पढ़ें-Gold Silver Price Today: सोने चांदी में गिरावट जारी,जानें आज कितना हुआ सस्ता

1 साल से ज्यादा मैच्योर FD पर मिलेगी इतनी ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा के अनुसार 1 साल से 2 साल के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 6.75%,का ब्याज 2 साल से 3 साल तक की अवधि पर 7.05 % का ब्याज और 3 साल से लेकर 10 साल के बीच में चलने वाली FD पर 6.5 की दर से ब्याज मिलेगी. वही ग्राहक को बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम पर विशेष जमा किए जाने पर 399 दिनों की अवधि के लिए 7.5 प्रतिशत की ब्याज देता है.

कोटक महिंद्रा बैंक की FD पर ब्याज दर

वहीं कोटक महिंद्रा बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए न्यूनतम 2.75 की दर से लेकर अधिकतम 7.20 प्रतिशत तक ब्याज FD पर पेश करता है. कोटक महिंद्रा बैंक 7.20 प्रतिशत की अधिकतम ब्याज दर 391 दिन से 23 महीने के बीच और 23 महीने 1 दिन से लेकर 2 वर्ष की अवधि के लिए ये ब्याज देता है. एफडी पर बैंक ने बड़ी हुई ब्याज दरों को 11 मई 2023 से लागू कर दिया है.

आपके लिए  – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Adipurush:फ़िल्म आदिपुरुष में “हनुमान” के डायलॉग पर भड़के दर्शकों ने सुनाई खरी- खोटी,लेखक मनोज मुंतशिर ने दी सफाई

0

Adipurush: सुपरस्टार प्रभास, अभिनेत्री कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म “आदिपुरुष” फिल्म ने शुक्रवार, 16 जून को सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है.

फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं, लेकिन वहीं इस फिल्म के किरदारों के डायलॉग फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आए, जिस वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स मेकर्स को ट्रोल करने लगें. यह फिल्म रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है. “आदिपुरुष” में भगवान हनुमान के डायलॉग को लेकर बवाल मचा हुआ है, जिस पर अब डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने सफाई पेश की है.

मनोज मुंतशिर ने जानबूझकर लिखा ऐसा डायलॉग (Adipurush)

मनोज मुंतशिर का कहना है कि जिस डायलॉग को लेकर हल्ला हो रहा है, उन्हें जानबूझकर ऐसा लिखा गया है, जिससे आजकल के लोग उससे जुड़ सकें.मनोज मुंतशिर ने हाल ही में एक चैनल के साथ बातचीत में कहा कि सिर्फ हनुमान जी की बात क्यों हो रही है. मुझे लगता है अगर बात होनी चाहिए तो हमें भगवान श्रीराम के जो संवाद है, उनके बारे में भी बात करनी चाहिए. हमें जो मां सीता के संवाद है, जहां वह रावण की अशोक वाटिका में बैठकर चुनौती देती हैं कि रावण तेरी लंका में अभी इतना सोना नहीं है कि जानकी का प्रेम खरीद सके. इसके बारे में बात क्यों नहीं हो रही है.

ये भी पढ़ें :Ramayan Serial Fact: महज इतने रूपए के बजट में बनी थी रामानंद सागर की “रामायण”,जानें कभी ना भूलने वाले रोचक तथ्य

मनोज मुंतशिर ने कहा कि ये डायलॉग जानबूझ कर लिखे गए हैं. इसमें कोई गलती नहीं है. बजरंग बली के डायलॉग एक प्रक्रिया से गुजरे हैं, हमने इन्हें बहुत सिंपल रखा है. एक फिल्म में कई किरदार हैं तो हर कोई एक भाषा में नहीं बात कर सकता है, ऐसे में कुछ अलग होना जरूरी है, इसलिए इसे इस तरह से लिखा गया.

मनोज मुंतशिर ने सफाई पेश करते हुए कहा कि हम रामायण को कैसे जानते हैं? हमारे यहां कथा वाचन की भी परंपरा है. रामायण एक ऐसा ग्रंथ है, जिसे हम बचपन से सुनते आ रहे हैं. अखंड पाठ होता है, कथा वाचक होते हैं, मैं एक छोटे से गांव से आया हूं, हमारे यहां दादी-नानी जब कथा सुनाती थीं तो उसी भाषा में सुनाती थीं. यह जो डायलॉग, जिसका जिक्र किया, इस देश के बड़े-बड़े संत, इस देश के बड़े-बड़े कथावाचक ऐसे ही बोलते हैं, जैसे मैंने लिखा है. मैं पहला नहीं हूं, जिसने इस तरह के डायलॉग लिखे हैं. यह पहले से ही हैं.

आपके लिए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Stroke Symptoms:सावधान !ब्रेन स्ट्रोक के इन लक्षणों को हल्के में लेने की न करें भूल,ज़रा सी भी लापरवाही ले सकती है जान

Stroke Symptoms: बढ़ता तनाव,खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल आपको कई क्रॉनिक बीमारियों का शिकार बना देता है. लगातार तनाव में रहने से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की बीमारी का खतरा भी बढ़ने लगता है. इन क्रॉनिक बीमारी की वजह से स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है.

हर कोई चाहता तो है कि वो बीमारियों से कोसों दूर रहे, लेकिन जाने-अनजाने हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसके कारण हम इनकी चपेट में आ जाते हैं. जैसे- ब्रेन स्ट्रोक, ये एक गंभीर स्थिति है और ये तब होती है जब मस्तिष्क के विभिन्न हिस्सों में रक्त की आपूर्ति बाधित हो जाती है. ये मस्तिष्क के ऊतकों को ऑक्सीजन और पोषक तत्व प्राप्त करने से रोकता है, जिसके कारण स्ट्रोक होता है. तो चलिए आपको इसके लक्षण –

स्ट्रोक के लक्षण (Stroke Symptoms)

स्ट्रोक के लक्षण दिल के दौरे की तरह दर्दनाक नहीं होते और न ही इसके कोई गहरे लक्षण होते हैं. लेकिन अगर समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह जीवन के लिए यह बड़ी समस्या बन सकती है. हालांकि कुछ ऐसे लक्षण हैं जिनके दिखने पर तुरंत हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:Panner tikka sandwich:ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन आप्सन है पनीर टिक्का सैंडविच, पढ़ें रेसिपी

ऐसा कहा जाता है कि रात को समय पर सोया जाए, और सुबह जल्दी जागा जाए. ऐसा करने से शरीर को कई फायदे मिलते है. लेकिन लोगों ने अपनी दिनचर्या बिगाड़ रखी है. न तो सोने का कोई निश्चित समय है और न ही जागने का, जिसके कारण ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ता चला जाता है.

सिगरेट – बीड़ी का सेवन करने से ये हमें स्ट्रोक जैसी बीमारियों से ग्रसित करने का काम करते हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि धूम्रपान इस्केमिक स्ट्रोक के लिए आपके जोखिम को लगभग दोगुना तक कर देता है. वहीं, अल्कोहल का सेवन करने से भी स्ट्रोक हो सकता है. इसलिए माना जाता है कि रोजाना दो से ज्यादा ड्रिंक का सेवन न किया जाए, क्योंकि ऐसा करने से रक्चताप बढ़ता है.

आजकल लोग और खासतौर पर युवा व्यायाम से दूर रहते हैं, क्योंकि उनके अंदर आलस भरा रहता है. वो व्यायाम या किसी तरह का वर्कआउट नहीं करते हैं, जिसके कारण उनका मोटापा बढ़ता है और फिर ये स्ट्रोक जैसे जोखिमों को जन्म देने का भी काम करता है.

ऐसी स्थिति में अक्सर सांस लेने में तकलीफ होती है.आप देखते रहें कि मरीज लगातार सांस ले रहा हैं कि नहीं. यदि उसे परेशानी हो रही है, तो शर्ट, टी या स्कार्फ को ढीला कर दें. ऐसा करने से उन्हे थोड़ी राहत मिल सकती है.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Facepack For oily skin:ऑयली स्किन के लिए जरूर इस्तेमाल करें ये होममेड फेस पैक,नहीं होगी मुंहासों की समस्‍या

Facepack For oily skin:लड़कियां हो या लड़के ज्यादातर अपने ऑयली स्किन की वजह से परेशान रहते हैं. क्योंकि ऑयली स्किन में धूल-मिट्टी और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर होता है. जिससे एक्ने और पिंपल निकल आते हैं. जो ना केवल देखने में खराब लगते हैं.बल्कि इनके जाने के बाद धब्बे भी रह जाते हैं. जो लंबे समय के लिए चेहरे पर दिखते हैं. स्किन की ऑयली होने से परेशान रहते हैं तो चेहरे पर ये फेस पैक लगा सकते हैं. इनसे स्किन का ऑयल तेजी से कंट्रोल होता है.

ऑयली स्किन के लिए जरूर इस्तेमाल करें ये होममेड फेस पैक (Facepack For oily skin)

दही और कॉफी

ऑयली स्किन है तो दही को फेस पर लगाएं. दही लगाने के लिए इसे कॉफी पाउडर के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट में एक चुटकी हल्दी भी मिला लें. अब इस पैक को चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर हल्के से गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.ये फेस पैक चेहरे पर आने वाली धूल-मिट्टी, गंदगी के साथ ही टैनिंग को भी खत्म करेगा.

ये‌ भी पढ़ें:Instant Pyaz ka Achar: बहुत कम समय में झटपट तैयार करें लाजवाब प्याज का अचार,फटाफट नोट करें रेसिपी

केला फेस पैक

पका हुआ केला तैलीय त्वचा के इलाज में बहुत कारगर होता है. केले में एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो आपको काले धब्बों से छुटकारा पाने में मदद करते हैं और आपकी सुस्त दिखने वाली तैलीय त्वचा को चमकाते हैं. एक पके केले को मैश कर लें और उसमें 2-3 बूंद नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. फिर कोमलता और ताजगी महसूस करने के लिए अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें.

नींबू और मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. मुल्तानी मिट्टी के फेसपैक से चेहरे पर निकलने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक बनाने के लिए बस मुल्तानी मिट्टी एक एक चम्मच में नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें. करीब आधे घंटे बाद जब ये पैक सूख जाए तो चेहरा धो लें.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Panner tikka sandwich:ब्रेकफास्ट के लिए बेहतरीन आप्सन है पनीर टिक्का सैंडविच, पढ़ें रेसिपी

Panner tikka sandwich:सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए यह हमेशा ही सोचने का विषय बन जाता हैं. ऐसे में आपकी चिंता को दूर करते हुए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आपके लिए पनीर टिक्का सैंडविच बनाने की रेसिपी. यह स्वाद के साथ सेहत भी देने का काम करेगा और इसे दिन के स्नैक्स में भी खाया जा सकता हैं. पनीर टिक्का सैंडविच बनाने में ज्यादा वक्त और सामग्री भी नहीं लगती है. बच्चे हो या बड़े सभी इसका स्वाद लेना पसंद करेंगे. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी-

आवश्यक सामग्री (Panner tikka sandwich)

पनीर – 100 ग्राम
ब्रेड स्लाइस – 2
चीज़ क्यूब – 1
टमाटर – 1 बड़ा
बटर – जरुरत के मुताबिक
चिली फ्लेक्स – 1 टी स्पून
पिज्जा सॉस – 1 टी स्पून
ओरिगेनो – जरुरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार

ये भी पढ़ें:Recipes For Father’s Day: फादर्स डे को और भी स्पेशल बनाएगा ये स्वादिष्ट मीठा व्यंजन, पढ़ें आसान रेसिपी

बनाने की विधि

पनीर टिक्का सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले चीज़ क्यूब को लेकर उसे कद्दूकस करें और एक बाउल में रख दें.

अब टमाटर को धोकर सूती कपड़े से पोछ लें. इसके बाद टमाटर के गोल-गोल टुकड़े काट लें.

इसके बाद पनीर को लें और उन्हें पतले-पतले चौकोर टुकड़ों में काटकर रख लें.अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उसके ऊपर बटर, चिली फ्लेक्स और पिज्जा सॉस को चारों ओर लगा दें.

इसके बाद ब्रेड स्लाइस के ऊपर टमाटर की 4 स्लास को फैलाकर रख दें. इसके ऊपर ऊपर पनीर के 4 टुकड़े काटकर रखें.

अब ब्रेड स्लाइस पर कद्दूकस किया चीज़ चारों और फैला दें. इसके बाद ब्रेड स्लाइस के ऊपर चुटकीभर नमक छिड़क दें.

अब पिज्जा को एक पॉट में रखकर माइक्रोवेव में रखकर 2 मिनट तक सेकें. इसके बाद पनीर टिक्का सैंडविच को बाहर निकाल लें.

आपका स्वादिष्ट पनीर टिक्का सैंडविच बनकर तैयार हो चुका है. चाकू की मदद से सैंडविच को बीच के काटकर टुकड़े कर लें. इसे टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

मिनटों में बनेंगी गोल-गोल रोटियां, घर ले आएं ये Electric roti maker, कम कीमत में फायदे की है डील

0

Electric roti maker: गर्मा गरम रोटी भला किसे खाना पसंद नहीं होता. हर कोई चाहता है उसे सॉफ्ट और गरम रोटी मिले लेकिन अधिकतर लोगों की यह चाहत पूरी नहीं हो पाती है. जो लोग घर से बाहर रहते हैं उनके लिए यह सब नसीब में ही नहीं होता. ज्यादातर लोग शहर में खाने की दिक्कतों को लेकल परेशानी में रहते हैं. हम आपको नीचे कुछ इलेक्ट्रिक रोटी मेकर बता रहे हैं जिन्हें खरीदने के ऊपर विचार कर सकते हैं और सॉफ्ट रोटियों का मजा ले सकते हैं तो चलिए फिर जान लेते हैं इनके बारे में.

Libra Multipurpose Stainless Steel Roti Maker electric automatic

यह ऑटोमेटिर रोटी मेकर स्टील बॉडी के साथ में आता है. इसमें नॉन स्टिक कोटिंग दी गई है जो रोटी को चिपकने से रोकती है. यह 950 वॉट की क्षमता के साथ आता है. इस पर रोटी के अलावा पराठा और ऑमलेट भी बनाया जा सकता है. देखने में आकर्षक लगने वाला यह रोटी मेकर बहुत कम बिजली की खपत करता है. इसे अमेजन से 2,299 रुपये की कीमत पर लिया जा सकता है. खासतौर से ये ऐसे लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है जो घर से बाहर रहते हैं.

IBELL Nonstick Electric Roti Maker

इस पर सॉफ्ट और फूली हुई चपातियां मिनटों में तैयार कर सकते हैं. इसमें ट्रैंपरेचर कंट्रोल का फीचर दिया जाता है.जिसकी वजह रोटी जलती नहीं है. ये रोटी मेकर नॉन स्टिक बेस के साथ में आता है. इसकी क्षमता 1,500 वॉट की है. इस पर भी बिजली की मदद से पराठा, ऑमलेट बना सकते हैं. इसकी कीमत अमेजन पर 2,417 रुपये रखी गई है हालांकि कुछ ऑफर्स वगैरह लगाकर कुछ कम कीमत में लिया जा सकता है.

BAJAJ VACCO Chapati Maker

सॉफ्ट और फूली रोटियां बनाने के लिए यह रोटी मेकर आपके बहुत काम आएगा. इस पर नॉन स्टिंग कोटिंग की गई है. इसकी बॉड़ी को एल्युमीनियम से तैयार किया गया है. इसमें ऑटोमेटिक कट ऑफ फीचर दिया जाता है. ज्यादा देर तक चलने के बाद ये खुद ही बंद हो जाता है. इस पर रोटी के अलावा ऑम्लेट, पनीर टिक्का और सेंडविड भी बनाया जा सकता है. इसकी कीमत फिलहाल अमेजन 2,039 रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें-  AMOLED डिस्प्ले के साथ Amazfit Pop 3S स्मार्टवॉच हुई लॉन्च,सिंगल चार्ज में बैटरी चलेगी धूआंधार, कीमत भी है कम

Prestige PRM 3.0 900-Watt Roti Maker

इलेक्ट्रिक रोटी मेकर की लिस्ट प्रीस्टेज की तरफ से ऑफर किया जाने वाला Prestige PRM 3.0 900-Watt Roti Maker भी शामिल है जिसको आप अमेजन से 2,675 रुपये की कीमत पर ले सकते हैं. इसमें आपको नॉन स्टिक कोटिंग मिल जाती है. जो चपाती को इस पर चिपकने से रोकती है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Shema Zoom : मात्र ₹2500 में घर ले जाएं चमचमाती इलेक्ट्रिक स्कूटर, मिलेंगे कमाल का फीचर्स, जानें

0

Shema Zoom : मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ते डिमांड के कारण नई से लेकर पुरानी कम्पनी तक इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाने पर जोर दे रही है. हालंकि, इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदना उतना भी आसन काम नहीं है. इसे खरीदने के लिए आपको अच्छा खासा रकम अदा करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी एक बढ़िया सा स्कूटर खरीदना चाह रहे हैं किंतु आपके पास उतना बजट नहीं है तो यह खबर आपके लिए काम का हो सकता है. आज हम आपको इस खबर में एक शानदार ऑफर के बारे में बताएंगे, जिसका लाभ उठाकर आप आसानी से अच्छे स्कूटर को खरीद सकते हैं.

Shema Zoom
Shema Zoom

दरअसल हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात कर रहे हैं उसका नाम Shema Zoom है. कम्पनी की यह स्कूटर शानदार रेंज ऑफर करता है. इतना ही नहीं यह स्कूटर कम जबरदस्त फीचर्स के साथ आती है. साथ ही इसका लुक भी काफी बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है.

ये भी पढ़ें : Yadea VF F200 : 130km की बेहतर रेंज के साथ इस स्कूटर ने मचाया तहलका, कम कीमत में मिलता है ढेरों फीचर्स

Shema Zoom : कितनी है इसकी कीमत

अगर आप इस स्कूटर को खरीदना चाह रहे हैं तो आपके पास कम से कम 65 हजार रुपए का होना जरूरी है. लेकिन अगर आपके पास इतना पैसा नहीं हैं तो आप इसे डाउन पेमेंट देकर भी खरीद सकते हैं. अगर आप इसे ईएमआई पर खरीदते हैं तो आपको यह स्कूटर महज काफी कम कीमत में मिल जायेगा.

क्या है कम्पनी का फाइनेंस

अगर आप इस स्कूटर को फाइनेंस प्लान के जरिए खरीदते हैं तो सबसे पहले आपको 18 हजार रूपए डाउन पेमेंट करना पड़ेगा. उसके बाद आपको प्रतिमाह 2500 रुपए ईएमआई भरना पड़ेगा. बता दे, यह अमाउंट काफी कम है जिसे चलाना काफी सस्ता है.

Shema Zoom : रेंज

इसमें 60V/25Ah की कैपेसिटी वाली लिथियम आयन के बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, हो सिंगल चार्ज में 80km का रेंज ऑफर करता है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

AMOLED डिस्प्ले के साथ Amazfit Pop 3S स्मार्टवॉच हुई लॉन्च,सिंगल चार्ज में बैटरी चलेगी धूआंधार, कीमत भी है कम

0

Amazfit ने हाल ही में अपने स्मार्टवॉच सेगमेंट को विस्तार देते हुए भारत में Amazfit Pop 2 के सक्सेजर के तौर पर Amazfit Pop 3S को मार्केट में पेश किया है. इस वॉच को कंपनी की तरफ से कई कमाल के फीचर्स के साथ पेश किया है. इसमें मेटल डिजाइन के साथ एमोलेड डिस्प्ले दी जाती है तो चलिए फिर जान लेते हैं इसके दूसरे स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में.

Amazfit Pop 3S के स्पेसिफिकेशन

Amazfit Pop 3S
Amazfit Pop 3S

Amazfit Pop 3S में 1.96 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी जाती है. जिसको गोल किनोरों वाला डायल और बीच में चमकदार मैटेलिक फ्रेम दिया गया है. इसका रेजोल्यूशन 410 x 502 पिक्सल का है जो कि 2.5डी कर्व्ड ग्लास, 330पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ में आता है. वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है. इसमें इन-बिल्ट-माइक दिया गया है. साथ में इसमें 5.2 ब्लूटूथ कॉलिंग कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है. जिसे गूगल असिस्टेंट और सिरी डिजिटल असिस्टेंट की सुविधा भी दी गई है. इसमें आप कॉल हिस्ट्री को भी चैक किया जा सकता है.

Amazfit Pop 3S बैटरी और आईपी रेटिंग

इस स्मार्टवॉच को आईपी 68 की रेटिंग दी गई है जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखने का काम करती है. इसमें 300 MaH की बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्जिंग में 12 दिन तक चलने में सक्षम है. इसके अलावा इसमें फाइंड माई फोन, मोबाइल कैमरा कंट्रोल, सेडेंटरी रिमाइंडर, ड्रिंक रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसे 100 से अधिक वॉच फेस के साथ जोड़ा गया है. वॉच हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 निगरानी और स्ट्रेस निगरानी के फीचर्स के साथ पेश की जाती है.

ये भी पढ़ें- Jio के कम कीमत वाले ये प्लान मचा रहे धमाल, डाटा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

कीमत और उपलब्धता

इस स्मार्टवॉच को ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध करवाया गया है. इसके सिलिकॉन स्ट्रैप वाले वेरिएंट को कंपनी की आधिकारिक साइट से 3,499 रुपये की कीमत पर लिया जा सकता है. वहीं इसके दूसरे वेरिएंट को जो कि मैटेलिक सिल्वर और मैटल सिल्वर स्ट्रेप में आता है. उसे आप अमेजन इंडिया और कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल