Home Blog Page 627

Fruit And Nut Cake : बच्चों के लिए गर्मी में ऐसे बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर फ्रूट्स और नट्स केक, हो जायेंगे खुश

Fruit And Nut Cake : गर्मी के दिनों में बच्चे तरह तरह के खाने का डिमांड करते हैं. खासकर केक, पेस्ट्री जैसे चीजों को खाना अधिक पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप अपने बच्चों के लिए घर पर ही कोई टेस्टी सा केक बनाना चाहते हैं तो आप उनके लिए फ्रूट्स और नट्स केक को बना सकती हैं. खास बात यह है कि ये केक स्वाद में जितना लजीज होता है उससे कई गुना अधिक यह हेल्थी होता है. इसके खाने से बच्चे के स्वस्थ पर असर नहीं पड़ेगा और वे हैप्पी भी रहेंगे. ऐसे में चलिए इसे बनने की विधि जानते हैं.

Fruit And Nut Cake
Fruit And Nut Cake

सामग्री-Fruit And Nut Cake

मैदा
बादाम
अखरोट
हेज़लनट्स
खजूर
अंडा
चीनी
नमक
चेरी
अंजीर
खुबानी
बेकिंग पाउडर
वनीला
बटर

ये भी पढ़ें : नॉर्मल सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो घर पर बनाएं Soyabean Chilli , बच्चे खाकर हो जायेंगे फैन, जानें रेसिपी

बनाने की विधि

  • घर पर इस टेस्टी केक को बनाने के लिए सबसे पहले ड्राई मिक्सचर तैयार करें इसमें सभी नट्स, खजूर, चेरी, फिग और खुबानी मिलाएं.
  • इसके बाद, एक बाउल लें और बेकिंग पाउडर, चीनी और नमक के साथ मैदा मिलाएं.
  • अब ओवन को 160 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें.
  • अंडे का मिक्सचर बनाने के लिए, एक बाउल में एग्स तोड़ लें और उन्हें इलेक्ट्रिक बीटर से 2-3 मिनट तक अच्छे से फेंट लें.
  • इस अंडे के मिश्रण को अखरोट के मिक्सचर में डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब एक केक टिन लें और इसे थोड़े से बटर से चिकना कर लें.
  • इसे पेपर से लाइन करें और इसमें केक का बैटर डालें.
  • प्रीहीट ओवन में लगभग 1 घंटे के लिए बेक करें.
  • केक को टूथपिक की मदद से चेक करें कि बेक हो गया है या नहीं, अगर नहीं हुआ है तो 20 मिनट के लिए और बेक करें.
  • इसे ओवन से बाहर निकालें और ठंडा होने दें. अपने पसंद के नट्स के साथ फ्रॉस्टिंग कर सर्व करें.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

नॉर्मल सब्जी खाकर हो गए हैं बोर तो घर पर बनाएं Soyabean Chilli , बच्चे खाकर हो जायेंगे फैन, जानें रेसिपी

Soyabean Chilli : सोयाबीन की सब्जी तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या अभी आपने इसका स्नैक बनाकर खाया है? अगर नहीं, तो आपको एक बार बनाकर जरूर खाना चाहिए. सोयाबीन चिली खाने में जितनी स्वादिष्ट है उतनी ही इसे बनाना आसान है. और खास बात यह है कि अगर आप इसे एक बार बनाते हैं तो आपके परिवार वाले इसे बार बार बनाने की जिद्द करेंगे. ऐसे में चलिए इसे बनाने का आसन विधि जानते हैं.

Soyabean Chilli
Soyabean Chilli

सामग्री-Soyabean Chilli

1 कप सोयाबीन
1 कटा हुआ प्याज
2 कटी हुई हरी मिर्च
1 कटी हुई शिमला मिर्च
1 कटा टमाटर
1 कटी हुई गाजर
तेल
2 चम्मच विनेगर
1 चम्मच जीरा
2 चम्मच दही
2 चम्मच सोया सॉस
2 चम्मच मक्के का आटा
आधा चम्मच काली मिर्च
स्वादानुसार नमक
आधा कप कटी हुई हरी प्याज
2 चम्मच ग्रीन चिली सॉस
1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
2 चम्मच बारीक कटा धनिया पत्ता

ये भी पढ़ें : Gold Nath Design : क्यूट लुक देती है सोने की ये नथ, डिजाइन इतना खूबसूरत कि हर कोई देखते ही रह जायेगा

बनाने की विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में पानी और थोड़ा सा नमक डालकर गर्म कर लें.
  • अब इसमें सोयाबीन को 2 से 3 मिनट तक उबाल लें. इसके बाद गैस बंद कर दें और पानी ठंडा होने पर सोयाबीन को निचोड़कर बाहर निकाल लें और फिर अलग रख दें.
  • इसके बाद प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च, हरी प्याज और हरी मिर्च को काट लें.
  • अब एक बाउल में सभी को डालकर दही मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें और इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च, मक्के का आटा और थोड़ा सा नमक भी मिला दें.
  • इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें सोयाबीन को फ्राई कर लें.
  • इसके बाद फिर कढ़ाई में थोड़ा तेल डालें, इसमें थोड़ा जीरा डालें. और इसके बाद प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च का मिक्चर भी डाल दें.
  • साथ ही उबली गाजर को भी डालकर भून लें.
  • अब इसमें विनेगर डालकर ढक दें.अच्छी तरह से पकाने के बाद इसमें फ्राई सोयाबीन डालें और फिर से थोड़ी देर पकाएं.
  • आपकी टेस्टी सोयाबीन चिली बनकर तैयार है.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Unihertz Jelly Star: मार्केट में बवंडर ला देगा ये छोटू फोन, फीचर्स इतने कि आप भी गिनते-गिनते थक जाएंगे

0

Unihertz Jelly Star: अगर आपको तलाश थी किसी ऐसे छोटू फोन की जो दिखने में प्रीमियम लगता हो और साइज में कम हो तो आपके लिए हैंडसेट निर्माता कंपनी Unihertz एक फोन पेश कर दिया है. जानकर दिलचस्प लगेगा ये फोन दुनिया की सबसे छोटी स्क्रीन के साथ आता है. इसका नाम जैली स्टार है जो डिजाइन के मामले में कुछ हद तर नथिंग फोन 1 से मेल खाता दिखाई देता है. इस छोटू फोन ट्रांसपेरेंच रियर पैनल दिया जाता है. नीचे हम आपको इस फोन के बारे तमाम तरह की दूसरी जानकारी दे रहे हैं.

Unihertz Jelly Star के स्पेक्स की डिटेल

फोन में कंपनी की तरफ से एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. 8 जीबी रैम और 256 इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले इस डिवाइस में परफॉर्मेंस के लिहाज से मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट दिया गया है. देखने में ये फोन काफी प्रीमियम क्वालिटी की लगता है जबकि इसका वजन मात्र 116 ग्राम है. फोन सिर्फ 3 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रेजोल्यूशन 480×584 पिक्सल है. इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Music bulb: चमाचम रोशनी के साथ म्युजिक का भी मजा देता ये बल्ब, कीमत भी है बहुत कम

कैमरा

इस फोन में फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर प्रदान किया गया है जबकि सेल्फी की कमी पूरी करने के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. फोन के रियर साइड प्रोफाइल पर एलईडी नोटिफिकेशन लाइट्स की सुविधा भी दी गई है.

Unihertz Jelly Star की कीमत

जैली स्टार की कीमत किकस्टार्टर कैंपेन के तहत 170 डॉलर (लगभग 14 हजार रुपये)निर्धारित की गई है. खबर है इसी साल अक्टूबर महीने में इस फोन के लिए शिपिंग शुरु हो जाएगी. हालांकि ये भी कहा गया है कि उस समय इसकी कीमत 210 डॉलर (लगभग 17 हजार रुपये) तक हो सकती है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Music bulb: चमाचम रोशनी के साथ म्युजिक का भी मजा देता ये बल्ब, कीमत भी है बहुत कम

0

Music bulb: अब तक आपने लाइटिंग बदलने वाले एलईडी बल्ब यूज किए होंगे या मोशन सेंसर बल्ब के बारे में सुना होगा लेकिन आपको जानकर दिलचस्प लगेगा मार्केट में म्यूजिक के साथ आने वाले एलईडी बल्ब भी आ चुके हैं. इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा दी जाती है. जिसे आप आसानी से मोबाइल के साथ कनेक्ट करके रोशनी के साथ ही म्यूजिक का भी आनंद ले सकते हैं. देखने में लाइट्स काफी खूबसूरत और आकर्षत तो लगती ही है साथ ही इन्हें बहुत कम कीमत पर लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Best split ac: ये हैं किफायती कीमत में आने वाले बेहतरीन स्प्लिट एसी, कूलिंग के मामले में नहीं टिकता कोई सामने

LED Music bulb की खास बातें

इस तरह की लाइट्स की खास बात है कि इनमें आपको मल्टीपल तरह के कलर मोड्स मिल जाते हैं. खासतौर से ये उस वक्त जबरदस्त लगते हैं जब हमारे घर में कोई पार्टी वगैरह हो रही होती है. 12 वॉट की पावर क्षमता के साथ आने वाले ये बल्ब घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है. इसको इमरजेंसी लाइट के तौर पर आप इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें ऑटोमेटिक फीचर दिया गया है जिसके कारण जब बिजली सप्लाई हो रही होती है तो ये चार्ज होता रहता है लेकिन जब पावर कट होता है तो ये खुद ही चार्जिंग के दम पर रोशनी देने लगता है.

LED Music Bulb की कीमत

इसकी कीमत की बात करें तो इन्हें आप अमेजन से बहुत सस्ती कीमतों पर खरीद सकते हैं. एक बल्ब की कीमत वैसे तो 1,999 रुपये बताई गई है लेकिन इसे 83 फीसदी के ऑफर के साथ मात्र 348 रुपये में लिया जा सकता है. ये एलईडी म्यूजिक बल्ब आपको चमाचम रोशनी के साथ खुशनुमा म्यूजिक का भी आनंद देते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Best split ac: ये हैं किफायती कीमत में आने वाले बेहतरीन स्प्लिट एसी, कूलिंग के मामले में नहीं टिकता कोई सामने

0

Best split ac: गर्मी ने देश के हर इलाके में लोगों की हालत टाइट कर रखी है. इससे बचने के लिए अधिकतर लोग एसी की तलाश कर रहे हैं. हम आपके लिए कुछ ऐसे एसी लेकर आए हैं जो आपको घर पर रहकर ही शिमला मनाली कश्मीर जैसी ठंडक दे सकते हैं. जी हां, जिन स्प्लिट एसी के बारे में हम आपको बताने वाले हैं वह कूलिंग के मामले में मजा काट देते हैं. इनमें कई तरह के कूलिंग मोड्स प्रदान किए जाते हैं. जिन्हें अपने हिसाब से संतुलित किया जा सकता है तो चलिए फिर जान लेते हैं कौन से हैं वे Best split ac जिन्हें आप इस सीजन में अपना बना सकते हैं.

PanaSonic 2 Ton 3 Star Spilit AC

Best split ac
image-google

इस एसी को 7 इन 1 कन्वर्टिबल मोड्स के साथ पेश किया जाता है. यह दो टन की क्षमता और ढेरों कूलिंग मोड्स के साथ आता है. इसमें आपको प्यूरीफिकेशन फिल्टर, एआई मोड, रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल जाते हैं. यह एसी एक मध्यम साइज के कमरे के लिए बिलकुल परफेक्ट साबित हो सकता है. इसमें वॉयस कंट्रोल का ऑप्शन भी दिया जाता है. इसे आप एक साल की वारंटी के साथ कंपनी की साइट से 50,990 रुपये में खरीद सकते हैं.

Carrier 2 Ton 5 Star Split AC

केरियर की तरफ से ऑफर की जाने वाली ये स्प्लिट एसी भी कई कमाल के फीचर्स के साथ आती है. इसमें आपको कंवर्टिबल 6 इन 1, ड्यूल फिल्ट्रेशन, ऑटो क्लीनर जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं. इसमें एक्वा क्लियर प्रोटेक्शन भी दिया जाता है. बेस्ट कूलिंग क्षमता के साथ आने वाली ये एसी रेफ्रिजरेंट लीकेज डिटेक्टर की सुविधा भी अपने साथ लेकर आता है. इसमें आम एसी की तुलना में बहुत कम बिजली की खपत होती है. इसे आप 53,990 रुपये की कीमत पर कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Lenovo legion slim 5: लेनोवो का ये लैपटॉप गेमिंग के लिए है एकदम परफेक्ट, कीमत भी हो जाएगी बजट में एडजस्ट

Voltas 2 Ton 5 Star Inverter Split AC

ये दो टन क्षमता वाला एसी आपके लिए इस गर्मी के सीजन में परफेक्ट साबित हो सकता है. इसमें 4-कूलिंग मोड़ प्रदान किए गए हैं जिन्हें आप अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं. ये एसी मध्यम साइज के कमरे के लिए तो बेस्ट है ही साथ ही ये बड़े साइज के कमरे को भी आसानी से कूल कर सकता है. इसकी कीमत 46,500 रुपये है जो कि कंपनी की साइट पर लिस्टेड है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Panner tikka recipe:घर पर बनाएं बेहद स्वादिष्ट रेस्टोरेंट स्टाइल लाजवाब पनीर टिक्का,ऐसा होगा झटपट तैयार

Panner tikka recipe: पनीर टिक्का का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा. ये स्वाद में बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब होती है.होटल और ढ़ाबे में मिलने वाले पनीर टिक्का की बात ही अलग होती है. पनीर टिक्का को वैसे तंदूर में सेका जाता है, यही वजह है कि लोग इसे घर में बनाने से बचते हैं. लेकिन आप चाहें तो बिना तंदूर के भी इसे घर में आसानी से बना सकते हैं.

पनीर प्रोटीन से भरपूर होता है, ऐसे में यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर को भी कुछ हद तक फायदा पहुंचाती है.पनीर टिक्का बनाने के लिए पनीर के साथ ही कैप्सिकम और अन्य सब्जियों, फलों का इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपको भी होटल जैसा पनीर टिक्का खाने का मन है तो इस रेसिपी को एक बार घर में जरूर ट्राई करें.

आवश्यक सामग्री (Panner tikka recipe)

पनीर 200 ग्राम
प्याज 3 से 4
शिमला मिर्च 3 से 4
तेल 2 बड़ा चम्मच
दही 2 बड़ा चममक
नमक ¼ छोटा चम्मच
अदरक का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
तंदूर मसाला 2 बड़ा चम्मच
चाट मसाला 1 छोटा चम्मच
नीबू का रस 2 छोटे चम्मच

बनाने की विधि

सबसे पहले पनीर को 1 से 2 इंच के टुकड़ों में काट लें. ध्यान रखे की पनीर ज्यादा मोटा नहीं होना चाहिए. अगर मोटा है तो चाकू की मदद से पतला कर लें.

ये भी पढ़ें:Mango kheer recipe:लाजवाब आम की खीर से हर पल को बनेगा यादगार, पढ़ें बेहतरीन समर स्पेशल डेजर्ट

इसके बाद प्याज और शिमला मिर्च को धो ले. इनको भी 1 से 2 इंच के टुकड़ों में काट लें. कोशिश करे की आप सभी को चौकोर टुकड़ो में काटे.

इसके बाद आपको दही की जरुरत होगी. आवश्यकता के अनुसार दही ले और उसमे तंदूर मसाला को अच्छे से मिला ले. कोशिश करे की आप गाढ़ा दही ही लें.

आपके द्वारा काटे गये पनीर, शिमला मिर्च और प्याज को दही में डाल दे. इनको दही में कम से कम 2 घंटे के लिए रहने दे.

आप पनीर, शिमला मिर्च और प्याज को भून सकते है या ग्रिल कर सकते है.

भुनने के लिए आपको एक नॉन स्टिक पैन की जरुरत होगी. जिसमे आप तेल डाल कर सब को भून सकते है.

ग्रिल करने के लिए आप ओवन या तंदूर की जरुरत होगी. सबसे पहले आप पनीर, शिमला मिर्च और प्याज को skewers पर लगा दें.

इसके बाद सब पर तेल की पतली परत लगा दे और सेकना शुरू कर दे.आपको पनीर को सुनहरा होने तक सेकना है. आपको इसमें लगभग 10 मिनट तक का समय लग सकता है.

आपके द्वारा बनाया गया पनीर टिक्का बना कर तैयार हो चूका है. इसको गरम ही सर्व करें.
आप चाहे तो आधे नीबू का रस और चुटकी भर चाट मसाला डाल कर खा सकते हो.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Lenovo legion slim 5: लेनोवो का ये लैपटॉप गेमिंग के लिए है एकदम परफेक्ट, कीमत भी हो जाएगी बजट में एडजस्ट

0

Lenovo legion slim 5: लेनोवो के द्वारा हाल ही गेमिंग सीरीज लीजन के पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए Lenovo legion slim 5 को मार्केट में पेश किया है. यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें विगत लैपटॉप के मुकाबले शक्तिशाली प्रोसेसर दिया गया है. इसके अलावा इसमें कंपनी की तरफ से क्या कुछ जोड़ा गया है. ये जानने के लिए पूरा लेक पढ़ डालिए. इसके बारे में सब कुछ पता लग जाएगा.

Lenovo legion slim 5 स्पेसिफिकेशन

खासतौर गेमिंग के शौकिनों के लिए डिजाइन किए गए ये लैपटॉप काफी पतले साइज में आते हैं. इनका वजन बहुत कॉम्पैक्ट है जिसके कारण इन्हें कैरी करना बहुत आसान है. इसमें 16 इंच का IPS एंटी ग्लेयर डिस्प्ले दिया जाता है. जिसकी अधिकतम पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक जा सकती है. इसके साथ कंपनी 100% DCI-P3 सपोर्ट भी देती है. खरीददारी करते वक्त आपके सामने दो विकल्प होते हैं जिनमें 13th Gen Intel Core i9-13900H या फिर AMD Ryzen 9 7940HS प्रोसेसर हैं. आप अपने बजट और काम के लिहाज से किसी का भी चयन कर सकते हैं. ये दोनों ही वेरिएंट्स 32GB 5600MHz DDR5 RAM और NVIDIA GeForce RTX 4070 GPU के साथ में पेश किए जाते हैं.

बैटरी और अन्य खासियतें

इस सीरीज के दोनों ही वेरिएंट्स में Lenovo LA1 AI चिप का सपोर्ट दिया गया है. गेमिंग करते वक्त लैपटॉप गर्म न हो इसके लिए सीरीज में Legion ColdFront 5.0 थर्मल्स प्रदान किए गए हैं. इसके साथ एक कस्टमाइज की-बोर्ड भी दिया जाता है. बैटरी की बात करें तो Legion Slim 7 और Slim 7i 99.99Wh Super Rapid बैटरी के साथ आता है. जबकि दूसरी तरफ Legion Slim 5 और Slim 5i में 80Wh बैटरी पावर के लिए दी गई है. बता दें कि लीजन स्लिम 5 और स्लिम 5i लैपटॉप्स 19.99mm पतले तो वहीं Legion Slim 7 और Slim 7i मॉडल्स 19mm पतले मिलते हैं.

ये भी पढ़ें- LG gram series: एलजी ने मार्केट में मचा दिया तहलका, एक साथ लॉन्च किए चार लैपटॉप, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल

कीमत

सबसे अहम चीज कीमत की बात करें तो लेनोवो लीजन स्लिम को 1.61 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लिया जा सकता है. इन लैपटॉप्स पर कुछ चुनिंदा बैंकों के कार्ड से खरीददारी करने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इन्हें खरीदने के लिए आप लेनोवो इंडिया की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Mango kheer recipe:लाजवाब आम की खीर से हर पल को बनेगा यादगार, पढ़ें बेहतरीन समर स्पेशल डेजर्ट

Mango kheer recipe:गर्मियों में के मौसम मे आम से बनी हुई तमाम चीजें घरों और बाजारों में आपको देखने को मिलेंगी लेकिन क्या आपने सोचा है कि आम की खीर भी बनाई जा सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि आम की खीर कैसे बनाते है? यह स्वाद में कितना भरपूर होती है तथा स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होती है.दरअसल गर्मियों के मौसम मे आम की कीमत बढ़ जाती है. मैंगो शेक के दीवानों को एक बार आम की खीर भी ट्राई करनी चाहिए. तो चलिए आपको बताते हैं कैसे बना सकते हैं आम की खीर.

आम की खीर बनाने के लिए सामग्री (Mango kheer recipe)

•1 लीटर फूल क्रीम दूध
•पके हुए आम का पल्प
•आधा कप छोटा चावल
•आधा कप चीनी
•बारिक कटे हुए काजू
•बारिक कटे हुए बादाम
•थोड़ी सा इलायची पाउडर

ये भी पढ़ें:Mango jelly: गर्मियों में बच्चों को बाजार का नहीं घर का बना के खिलाएं कच्चे आम का जेली, पढ़ें आसान रेसिपी

आम की खीर बनाने की विधि

आम की खीर बेहद ही कम सामग्री के साथ बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाने के लिए कहीं मार्केट नहीं जाना पड़ेगा घर पर मौजूद सामग्रियों से आसानी से बनाया जा सकता है.
आम की खीर बनाने के लिए सबसे एक पतीले में 1 लीटर फुल क्रीम दूध को गैस पर रख दे. काजू और बादाम को बारीक काट लें.जैसे ही गैस पर रखे हुए दूध में उबाल आने लगे उसका फ्लेम कम कर दे.
उबाल आने के बाद दूध फिल्म को बहुत अधिक ना करें और इसे धीरे-धीरे चलाते रहें. कुछ देर में चावल पक जाएंगे.जब दूध हल्का सा गाढ़ा हो जाए और चावल पक जाए तो इसमें कटे हुए काजू और बादाम डाल दें.
अब अच्छे से काजू,बादाम और दूध को चलाते हुए 10 मिनट तक पका लें जब तक कि यह अच्छे से मिक्स ना हो जाए.अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद इसमें इलायची पाउडर मिक्स करके 5 मिनट के लिए और पका लें.
अब गैस बंद कर दे और खीर को नीचे उतार कर ठंडा कर ले. ठंडा होने के बाद इसमें आम का पल्प और कटे हुए टुकड़े को डाल कर अच्छे से मिक्स कर दे. मिक्स करने के बाद आपकी टेस्टी आम का खीर बनकर तैयार हो जाएगी. इसे किसी बर्तन में निकाल कर ऊपर से काजू, बादाम और चेरी से सजा दें.

टिप्स

आम की खीर बनाते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि आम बेस्ट क्वालिटी का हो.
इसे बनाने के लिए ऐसे आम को ही खरीदें जिसमें रेशे ना हो.
इसे बनाते समय बीच-बीच में चलाना बहुत जरूरी है ताकि यह नीचे लगे ना.
अगर खीर हल्की कम मीठी ट लग रही हो तो आप इसमें चीन का भी इस्तेमाल कर सकते है.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

LG gram series: एलजी ने मार्केट में मचा दिया तहलका, एक साथ लॉन्च किए चार लैपटॉप, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल

0

LG gram series: अगर आप लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो एलजी के द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई LG gram series में से किसी एक लैपटॉप को खरीद सकते हैं. इस लाइनअप में कंपनी की तरफ से LG Gram 2023, Gram Style, Gram 2-in-1, और LG Ultra PC के साथ कई दूसरे और वर्जन शामिल हैं. ये लेटेस्ट लैपटॉप विडोंज 11 पर ही परफॉर्म करते हैं. इनका डिस्प्ले साइज 17 इंच का है जबकि बैटरी 65 वॉट से लेकर 80 वॉट को सपोर्ट करने वाली दी गई है. लेख में आपको हम इस सीरीज के बारे में ही बताने वाले हैं.

LG gram series की कीमतें

LG gram series
LG gram series

लेटेस्ट एलजी ग्राम 2023 की कीमत 1.27 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि 14-इंच वेरिएंट के लिए है. एलजी ग्राम 16 इंच और 17 इंच को 1.42 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर लिया जा सकता है. बात एलजी ग्राम 2-इन-1 की कीमत की करें तो इसे लेने के लिए आपको 2.5 लाख रुपये शुरुआती खर्चने होंगे. जबकि एलजी अल्ट्रा पीसी की शुरुआती कीमत 1,04,000 रुपये रखी गई है.

LG gram 2023

इस लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये इंटेल ईवीओ प्रमाणित 13th जेन कोर प्रोसेसर से संचालित है. इसमें LPDDR5 6000 मेगाहर्ट्ज रैम और जेन.4 एनवीएमई (x2) मिलता है. लाइनअप में वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ 16:10 WQXGA डिस्प्ले, DCI-P3 99% कलर रिप्रोडक्शन और 400nits तक की ब्राइटनेस के साथ एंटी-ग्लेयर IPS डिस्प्ले जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं. सिक्योरिटी के मकसद से इसमें आपको मिरामेट्रिक्स एलजी ग्लांस और फेस लॉगिन दिया जाता है.

LG Gram स्टाइल

एलजी ग्राम स्टाइल के स्पेक्स की बात करें तो इसमें 14 इंच की डिस्प्ले दी जाती है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2280×1800 दिया गया है जो कि ओलेड पैनल के साथ जुड़ा हुआ है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90 हर्टज और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स कर की मिल जाती है. इसमें भी 13th Gen इंटेल कोर प्रोसेसर दिया गया है जो कि 16GB तक LPDDR5 रैम और 512GB NVMe SSD स्टोरेज वेरिएंट में आता है. इसमें बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए डॉल्बी एटमॉस की सुविधा दी गई है. लैपटॉप 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 72Wh की बैटरी लेकर आता है.

ये भी पढ़ें- कमरे को मिनटों में कश्मीर बना देता है ये Hywecy portable ac, कीमत इतनी कम कि कोई भी खरीद लेगा

LG Gram 2-in-1

इसमें 16 इंच की डिस्प्ले मिलती है. ये भी 3th जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें आपको इंटेल आइरिस एक्स ग्राफिक्स, 32 जीबी एलपीडीडीआर5 रैम और 2टीबी एनवीएमई जेन4 एसएसडी स्टोरेज दिया जाता है. विंडोज 11 होम ओएस पर काम करने वाला ये लैपटॉप 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 80Wh की बैटरी के साथ पैक्ड है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

कमरे को मिनटों में कश्मीर बना देता है ये Hywecy portable ac, कीमत इतनी कम कि कोई भी खरीद लेगा

0

Hywecy portable ac: देश के हर हिस्से में तपती धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं. कुछ लोग तो इससे बचाव के लिए एयर कंडीशनर खरीद रहे हैं लेकिन कुछ लोग जिनके पास एसी खरीदने का बजट नहीं है. वह कोई सस्ता विकल्प तलाश रहे हैं लेकिन सोचिए किफायती दाम में अगर आपको एयर कंडीशनर का सुख मिल जाए तो कैसा होगा. हम आपको एक सस्ते एसी के बारे में बता रहे हैं. जिसको कई कूलिंग फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया जाता है.

Hywecy portable ac के फीचर्स

इस एसी के फीचर्स की बात करें तो इसमें 4 इन 2 मल्टी फंक्शन दिया जाता है. मिनी एयर कूलर, ह्यूमि़डिफायर और प्यूरिफायर के साथ नॉर्मल फैन जैसे फीचर्स के साथ आने वाली इस एसी में 20 मिली लीटर का वॉटर टैंक दिया जाता है. जिसमें आप आइस क्यूब डालकर भी कूलिंग प्राप्त कर सकते हैं. इसमें कूलिंग अपने हिसाब से एडजस्ट करने के लिए तीन कूलिंग मोड्स दिए जाते हैं. खास बात इसको चलाने के लिए बिजली की जरुरत नहीं होती बल्कि इसमें एक 4,000 MAh की बैटरी दी गई है जिसे सिंगल चार्ज में करीब 5 से 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें- मिनटों में बनेंगी गोल-गोल रोटियां, घर ले आएं ये Electric roti maker, कम कीमत में फायदे की है डील

Hywecy portable ac कीमत और ऑफर्स

इस एयर कंडीशनर की कीमत की बात करें तो इसे आप अमेजन 7,499 रुपये की कीमत पर ले सकते हैं. हालांकि इस पर 8 प्रतिशत की छूट मिलने के बाद इसका मूल्य केवल 6,885 रुपये रह जाता है. अगर आप एचडीएफसी बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो यहां भी आपको 1200 रुपये का डिस्काउंट मिल जाता है. इस पर ग्राहकों EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल