Home Blog Page 625

Masala Paratha: नाश्ते में झटपट बनाएं बेहद स्वादिष्ट मसाला पराठा, ऐसे होगा मिनटों में तैयार

Masala Paratha:नाश्ते में पराठा सबसे कॉमन फूड डिश है. ज्यादातर घरों में ब्रेकफास्ट के लिए पराठे बनाए जाते हैं. कई बार सिंपल पराठे तो कई बार आलू के पराठे, गोभी के पराठे, पनीर के पराठे थाली में नजर आते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको मसाला पराठा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं.

स्वाद से भरपूर मसाला पराठा बनाना काफी आसान है. आप अगर रोज एक जैसा नाश्ता करते-करते बोर हो गए हैं और पराठे की वैराइटीज में भी कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मसाला पराठा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.मसाला पराठा बेहद कम वक्त में तैयार किया जा सकता है और इसका टेस्ट बच्चों को भी काफी पसंद आएगा.तो‌ आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में –

आवश्यक सामग्री (Masala Paratha)

3 कप गेहूं
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
1 टेबल स्पून कसूरी मेथी
1 टेबल स्पून घी मोयन के लिए
1/2टीस्पुन अजवाइन
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/2टीस्पुन जीरा पाउडर
1/4 कप बेसन

ये भी पढ़ें:Mango jelly: गर्मियों में बच्चों को बाजार का नहीं घर का बना के खिलाएं कच्चे आम का जेली, पढ़ें आसान रेसिपी

बनाने की विधि

स्टेप 1

आटे को किसी परात में छान लें और इसमे बेसन, नमक,लाल मिर्च पाउडर, क़सूरी मेथी,हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, ओर अजवाइन को हाथों से क्रश कर के डाल दे और मोयन डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें.

स्टेप 2
अब इस मे थोड़ा 2 पानी डॉलकर एक सॉफ्ट आटा लगा लें और ढ़ककर 10 मिनट रख दें .10 मिनट बाद इसमे से पराठे से थोड़ी बड़ी लोई तोड़कर रेडी कर लें. अब पराठे को थोड़ा सा बेल ले ओर ऊपर से घी लगा कर तिकोने आकार में फोल्ड करके दुबारा बेल लें.

स्टेप 3
अब हल्के गर्म तवे पर पराठे को डाल दे और दोनो तरफ घी डालकर क्रिस्पी गोल्डन होने तक शेक लें.

स्टेप 4
तैयार है मसाला पराठा इसे दूध अचार के साथ सर्व करे ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Chandrayaan 3: इस दिन लॉन्च होगा भारत का तीसरा मून मिशन, इसरो चीफ ने बता दी पुख्ता तारीख, आप भी जानें

0

Chandrayaan 3: भारत के गौरवशाली बनने के क्रम में बहुत जल्द एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है. जल्द ही देश के तीसरे मिशन के तहत चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जा सकता है. इसे जोरों शोरों से लॉन्च करने की तैयारियां चल रही हैं. हाल ही में आई एनडीवी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसे 12 से 19 जुलाई के बीच इसी साल लॉन्च किया जाएगा. इस बात की जानकारी खुद इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के चेयरमैन एस सोमनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान दी है. बताया गया इस मिशन को चंद्रयान को यूआर राव सैटेलाइट सेंटर से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड पर पहुंचा दिया गया है.

12 से 19 जुलाई के बीच लॉन्च होगा मिशन

Chandrayaan 3
Chandrayaan 3

एस सोमनाथ के मुताबिक, मिशन से जुड़ी तमाम तैयारियां अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुकी हैं. संभावना है इस महीने के अंतिम सप्ताह तक सभी काम पूरा कर लिया जाएगा. इस मिशन के सफलता पूर्वक लॉन्च के लिए LVM-3 रॉकेट का इस्तेमाल करने के ऊपर बातें चल रही हैं. इतना ही नहीं लैडिंग को सुनिश्चित करने के मकसद से चंद्रयान-3 के हार्डवेयर, स्‍ट्रक्‍चर, कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर और सेंसर में काफी बदलाव व सुधार किया गया है. इसके अलावा ज्‍यादा फ्यूल जोड़ा गया है ताकि लैंडिंग लैग्‍स को मजबूत किया जा सकें. एस सोमनाथ आगे कहते हैं चंद्रयान-3 में स्पीड को मापने के लिए ‘लेजर डॉपलर वेलोसीमीटर’ की सुविधा दी गई है.

ये भी पढ़ें: Google Pixel 8, Pixel 8 Pro के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन हुए लीक, जानें क्या मिलेगा खास

2019 में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था चंद्रयान-2

जानकारी के लिए बता दें , चंद्रयान-2 का परिक्षण साल 2019 में किया गया था लेकिन मिशन के दौरान ये सफलता पुर्वक काम नहीं कर पाया था चंद्रमा पर यान उतारने की कोशिश नाकामयाब रही यह भारत की पहली कोशिश थी हालांकि, एक बार फिर लगभग तीन साल बाद देश को समायोजित करने के साथ इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर लैंड कराने के मकसद से चंद्रयान भेजेगा.

इस्तेमाल की गई है आधुनिक तकनीक

बीते साल इसरो के प्रमुख ने कहा था कि चंद्रयान-3 को बनाने में विगत चंद्रयान से काफी अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. पिछली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इसके बुनियादी ढांचे में कई बदलाव किए गए हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Odisha Train Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 291,कई यात्रियों की हालत बनी हुई है गंभीर,पढ़ें डिटेल

0

Odisha Train Accident: 5 जून की शाम 7 बजे उड़ीसा के बालासोर में ट्रेनों के टकराने के कारण भीषण हादसे में 3 ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हुई थीं.जिसमें एक मालगाड़ी शामिल थी.इस हादसे में 288 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि लगभग 1000 से अधिक लोग घायल हुए थे.लेकिन अब मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 291 हो गई है.आइए आपको डिटेल में इस जानकारी के बारे में बताते हैं

रेलवे के 5 कर्मचारी आए जांच के दायरे में

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बालोसर रेलवे स्टेशन से जुड़े हुए 5 कर्मचारी जांच के बारे में आए हैं. जिनमें स्टेशन मास्टर सहित सिग्नल के कामकाज से जुड़े अन्य चार कर्मचारी शामिल है. बता दें अधिकारियों को संभावना जताई थी कि इंटरलॉकिंग प्रणाली से छेड़छाड़ की गई हो जिसके कारण सिग्नल हरा हो गया और ट्रेन लूप लाइन में प्रवेश करके मालगाड़ी से टकरा गई. रेलवे की हाई लेवल कमिटी के साथ-साथ CBI भी इस घटना की जांच कर रही है.

Odisha Train Accident
Odisha Train Accident

ड्राइवर ने दिया था ये बयान

हावड़ा-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के लोको पायलट के मुताबिक उसे ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए ग्रीन सिग्नल दिया गया था,जिसके बाद उसने उस लूप ट्रैक पर ट्रेन को आगे बढ़ाया जिस पर माल गाड़ी खड़ी हुई थी. दुर्घटना कैसे हुई इसके सटीक कारणों को पता लगाने के लिए रेलवे बोर्ड के अनुसार अभी थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन प्रारंभिक तौर पर सिग्नल की गड़बड़ी की बात सामने आ रही है.

ऐसे हुआ था हादसा

शुक्रवार शाम लगभग 7:00 बजे रेल से एक ट्रैक पर हावड़ा-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ने खड़ी हुई
मालगाड़ी को तेज रफ्तार से टक्कर मारी जिसके बाद उसके कुछ डिब्बे पटरी से उतर कर दूसरे ट्रैक पर जा पहुंचे और वो डिब्बे यशवंतपुर- हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन से टकरा गए और उस ट्रेन के भी 2 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस तरह 3 ट्रेन के यात्रियों को जान माल का नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें:Weather Update:दिल्ली NCR में बारिश से हुई दिन की शुरुआत,जानें देश में मौसम का हाल

88 शवों की नहीं हुई है अभी तक पहचान

एम्स के अधिकारियों के अनुसार अभी तक 88 शवों की पहचान नहीं की जा सकी है. इसलिए 50 से अधिक मृतकों के रिश्तेदारों की डीएनए प्रोफाइलिंग की प्रक्रिया पूरी करते उनके ब्लड के सैंपल DNA जांच के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है. जिससे कि जिन शवों की पहचान पुख्ता तौर पर नहीं हुई है उनकी पहचान हो जाए.

बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

रेलवे के मुताबिक ट्रेन में बिना टिकट की यात्रा कर रहे दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों को भी मुआवजे की राशि दी जाएगी. रेलवे की तरफ से मृतकों के परिजनों को 10 लाख,गंभीर घायलों को 2 लाख और मामूली घायलों को ₹50 हजार की राशि दी जाएगी. कई राज्य सरकारों ने भी अपने राज्य के मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार रूपया दिया जाएगा.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन हुए लीक, जानें क्या मिलेगा खास

0

Google Pixel 8, Pixel 8 Pro: पिछले दिनों ही गूगल के द्वारा गूगल पिक्सेल 7 और पिक्सेल 7 प्रो को मार्केट में पेश किया गया. इसे अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता है लेकिन अब सीरीज के आगामी हैंडसेट Google Pixel 8 और Pixel 8 Pro के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन की डिटेल लीक हो चुकी है. खबर है कि कंपनी इसी साल अक्टूबर महीने में इस सीरीज से पर्दा उठा सकती है. हालांकि इससे पहले एंड्रॉइड अथॉरिटी के द्वारा इसके डिस्प्ले के बारे में कुछ जानकारी दी गई है तो चलिए जान लेते हैं क्या है पूरी खबर.

Google Pixel 8 series display specifications

लीक्स के आधार परल कहा जा सकता है पिक्सेल 8 में 6.3 इंच की डिस्प्ले देखने को मिल सकती है. इसके प्रो वेरिएंट में पिक्सेल 7 प्रो की तरह ही 6.7 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलने की संभावना है लेकिन ध्यान रहे 7 प्रो में कर्व्ड-एज स्क्रीन मिली थी हालांकि इसके उत्तराधिकारी के तौर पर आने वाले 8 प्रो में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगी. आई रिपोर्ट में कहा गया कि ये सीरीज विगत फोन्स की तुलना में कम डिस्प्ले साइज के साथ आएगा. बता दें जो रिपोर्ट आई है उसमें दावा किया गया है कि Pixel 8 6.17 इंच की स्क्रीन के साथ आएगा जो 1080 x 2400 पिक्सल का फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट, 427 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस पेशकश करेगा. इस डिस्प्ले को ओलेड पैनल के साथ जोड़ा जाएगा.

Pixel 8 Pro display

Pixel 8 Pro की डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.70 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना जताई गई है जो 1344 x 2992 पिक्सल का एचडी + रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 490 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस पैदा करता है.

ये भी पढ़ें: Motorola Razr 40 की सेल हुई शुरु, स्पेसिफिकेशन देख लोग हो रहे हैं दीवाने, जानें क्या है कीमत

पिक्सेल 7A डिस्प्ले

आपको याद दिला दें विगत सीरीज के पिक्सेल 7A को 6.3-इंच OLED पैनल के साथ 1080 x 2400 पिक्सल का फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 417ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ पेश किया गया था. Pixel 7 Pro में 6.71 इंच का OLED कर्व्ड-एज डिस्प्ले दिया गया था जो 1440 x 3120 पिक्सल का एचडी + रिज़ॉल्यूशन, 120Hz का रिफ्रेश रेट और 512 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी प्रदान करने में सक्षम है. दोनों ही फोन 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Motorola Razr 40 की सेल हुई शुरु, स्पेसिफिकेशन देख लोग हो रहे हैं दीवाने, जानें क्या है कीमत

0

मोटोरोला ने 1 जून 2023 को Motorola Razr 40 को पेश किया था. कंपमी की तरफ से इस फोन को चाइनीज मार्केट के अलावा दूसरे जगह भी पेश किया लेकिन अब इसकी चाइना में सेल शुरु होने जा रही है. ग्राहक इस फोन के अल्ट्रा मॉडल को अब प्री-बुक कर पाएंगे. यहां हम आपको इसी फोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं तो चलिए एक नजर में जान लीजिये इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल.

Motorola Razr 40 specifications

Motorola Razr 40
Motorola Razr 40

इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 1 chipset दिया गया है. इसमें आपको 6.9 इंच LTPO AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले देखने को मिल जाती है. जो कि फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ आती है. इसका रिफ्रेश रेट 144 हर्टज का है जबकि 1080 x 2460 पिक्सल के साथ 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है. इसके बैक पैनल पर 1.5 इंच का एमोलेड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन एंड्रॉइड 13 ओएस और My UX पर काम करता है.

बैटरी और कैमरा

Motorola Razr 40 में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर भी इसमें मिल जाता है. सेल्फी के चाहने वालों के लिए इसमें 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें 4,200 MAh की बैटरी पावर के लिए दी गई है जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है. फोन साइड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Samsung Smart TV: 20 हजार की छूट के साथ मिल रहा है सैमसंग का बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी, सीमित है खरीददारी का मौका, जल्दी करें

कीमत और भारत में लॉन्च

भारत में इस सीरीज के लॉन्च को लेकर जो खबरें चल रही हैं उसके मुताबिक ये इसी महीने 22 जून को पेश किया जा सकता है. इस फोन को Azure Gray, Bright Moon White, and Sakura Powder कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जाता है. 12 GB of LPDDR5 रैम और 512 GB of UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन को फिलहाल चाइना में प्री-बुक कर सकते हैं. इसकी कीमतें 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट 3,999 युआन (~$561), 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज एडीशन 4,299 युआन (~$603) और 12 GB RAM + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,699 Yuan (~$660) हो सकती है. इसकी पहली सेल 25 जून को शुरु हो सकती है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Father’s Day:फादर्स डे के दिन को बनाएं और खास,अपने पापा को भेजें ये प्यार भरे संदेश

Father’s Day: ज्यादातर बच्चे अपने पापा के सख्त व्यवहार की वजह से उनसे डरे-सहमे रहते हैं. लेकिन जब वो बड़े होते तब उन्हें इस बात का एहसास हो जाता है कि पापा उनके भले के लिए ही ऐसा करते थे. पिता के संघर्ष की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है. हर दिन तो नहीं पर साल का एक दिन पिता के लिए होता है. हर साल जून महीने के तीसरे संडे को “फादर्स डे” मनाया जाता है. आप भी अपने पापा को थैंक्स कहना चाहते हैं तो ये खास कोट्स भेज सकते हैं-

ये भी पढ़ें:Fathers Day 2023 : इस फादर्स डे पर अपने पापा को दें ये शानदार गिफ्ट, देखते ही खुशी से झूम उठेंगे

Father’s Day पर अपने पिता को भेजें ये प्यार भरे संदेश

हर दुख वो बच्चों का खुद सह लेते हैं,
उस खुदा की जीवित प्रतिमा को सब पिता कहते हैं.

हैप्पी फादर्स डे

पिता हमेशा हमारा ध्यान रखते हैं और निस्वार्थ प्यार करते हैं
वो हाथ सिर पर रख दें तो आशीर्वाद बन जाता है,
वो रोते हैं तो हमारा भी दिल दुख जाता है
पिता का दिल कभी न दुखाना, उनका तो जूठन भी प्रसाद बन जाता है.
हैप्पी फादर्स डे

मैंने पिता के प्यार से बड़ा कोई प्यार न पाया
जब जरूरत हुई, पिता को हमेशा साथ पाया.

हैप्पी फादर्स डे

बिना कहे, वह हर बात जान जाते हैं
वह पिता हैं, मेरी हर बात मान जाते हैं.

हैप्पी फादर्स डे

दुनिया में बहुत संघर्ष है, ये मैंने बड़े होकर जाना
जब बच्चा था, पापा ने हर मुश्किल में मेरा हाथ थामा.

हैप्पी फादर्स डे

नसीब वाले होते हैं जिनके सिर पर पिता का हाथ होता है,
जिद भी पूरी होती है अगर पिता का साथ होता है.

हैप्पी फादर्स डे

पिता नीम के पेड़ सा होता है,
उसके पत्ते भले ही कड़वे हों पर वो छाया ठंडी ही देता है.

हैप्पी फादर्स डे

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Samsung Smart TV: 20 हजार की छूट के साथ मिल रहा है सैमसंग का बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी, सीमित है खरीददारी का मौका, जल्दी करें

0

Samsung Smart TV: अगर आप बहुत दिनों से कोई स्मार्ट टीवी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस प्लानिंग पर अमल करने का वक्त आ गया है. हम आपके लिए सैमसंग के द्वारा ऑफर की जाने वाली एक ऐसी बड़े स्क्रीन वाली स्मार्ट टीवी लेकर आए हैं. जिस पर भारी भरकम छूट प्रदान की जा रही है. जी हां, ये संभव है सैमसंग की आधिकारिक साइट पर चल रही सैमसंग बिग टीवी डेज में, ये सेल 15 जून से लेकर 25 जून तक खरीददारी का मौका है न सिर्फ इस सेल में टीवी बल्कि कई और प्रोडक्ट्स पर बचत का मौका दिया जा रहा है तो चलिए फिर आपको बताते हैं कि कैसे आप इस डील का लाभ ले सकते हैं.

स्मार्ट टीवी के साथ स्मार्टफोन भी मिलेगा मुफ्त

इस सेल ग्राहकों को कंपनी की स्मार्ट टीवी खरीदने पर भारी-भरकम छूट प्रदान की जा रही है. सेल में 20,000 रुपये तक का अधिकतम कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है. बड़े साइड के साथ आने वाले स्मार्ट टीवी को आप 124,999 रुपये में खरीदते हैं तो आपके पास 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा को मुफ्त में खरीदने का मौका है. इसी तरीके से आप 85 इंच और 75 इंच नियो QLED 8K स्मार्ट टीवी, 77-इंच OLED टीवी और 85 इंच नियो QLED टीवी खरीदते हैं तो आप 69,990 रुपये वाले फ्री-स्टाइल प्रोजेक्टर को फ्री में खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Inverter UPS: बिजली न होने पर भी धूआंधार चलते रहेंगे फैन, सिर्फ खरीदना होगा 300 रुपये का ये डिवाइस

कंपनी दे रही है ये ऑफर

सैमसंग के द्वारा ऐलान किया गया है कि कंपनी का कोई भी प्रोडक्ट लेने पर ग्राहकों को कुछ न कुछ मुफ्त में दिया जाएगा. कंपनी की लिस्टिंग के मुताबिक, 75 इंच नियो QLED 8K और 4K टीवी और 77 इंच OLED स्मार्ट टीवी खरीदने पर 51,990 रुपये वाले HW-S800B साउंडबार मुफ्त में ले सकते हैं. इसके साथ ही ग्राहकों को 85 इंच क्रिस्टल 4के यूएचडी टीवी, 65 इंच नियो क्यूएलईडी और 8के टीवी, 65 इंच ओएलईडी टीवी और 75 इंच द फ्रेम की खरीदने पर 28,990 रुपये वाला एचडब्ल्यू-क्यू600बी साउंडबार मुफ्त में दिया जा रहा है.

25 जून तक चलेगी सेल

सैमसंग की वेबसाइट पर ये सेल 25 जून से शुरु होकर 25 जून 2023 तक धड़ल्ले से चलने वाली है यानी खरीददारी करने के लिए आपके पास बढ़िया मौका है. इस सेल में कंपनी के द्वारा दिए जा रहे ऑफर्स के अलावा बैंक वगैरह के भी ऑफर्स को शामिल कर सकते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Inverter UPS: बिजली न होने पर भी धूआंधार चलते रहेंगे फैन, सिर्फ खरीदना होगा 300 रुपये का ये डिवाइस

0

Inverter UPS: गर्मी के सीजन कूलर पंखे ही होते हैं जिनसे कुछ हद तक राहत मिलती है लेकिन जब बिजली चले जाती है तो पंखे भी बंद हो जाते हैं. ऐसे में हम उमस भरी गर्मी से तंग आ जाते हैं और हमारे पास कोई विकल्प भी नहीं होता है लेकिन सोचिए अगर आपको कोई ऐसा डिवाइस मिल जाए जो बिजली जाने पर आपके पंखों को बंद ही न होने दे तो क्या होगा. हम आपके लिए एक ऐसा ही किफायती डिवाइस लेकर आए हैं. जिसके इस्तेमाल से आप बिना बिजली के ही घर के पंखे धड़ाधड़ तरीके से चला पाएंगे.

Luminous NXG 850 Pure Sinewave Solar Inverter

Inverter UPS
image-google

ये डिवाइस अमेजन से आज कल खूब खरीदा जा रहा है. इस छोटू से डिवाइस के जरिए आप बिना बिजली के ही घर के कई सारे उपकरणों के बड़े ही आसानी के साथ चला पाएंगे. इसमें ओवर लोड, ओवर हीट के साथ शॉर्ट सर्किट प्रोटेक्शन की सुविधा दी गई है. ये सोलर एनर्जी के दम पर चार्ज होता है और जरुरत पड़ने पर इन्वर्टर का काम कर देता है. इसे आप पोर्टेबल इन्वर्टर के तौर पर देख सकते हैं. इसको यूजर्स के द्वारा 3.8 स्टार की रेटिंग दी गई है जो दिखाती है वाकई इस प्रोडक्ट ने लोगों का भरोसा जीता है. यह डिवाइस BIS सर्टिफाइड है.

कीमत और ऑफर्स की डिटेल

इस पर कंपनी की तरफ से दो साल की वारंटी प्रदान की जा रही है. इसकी खरीद फरोख्त आप अमेजन इंडिया से कर सकते हैं. इसकी असल कीमत 7,899 रुपये है लेकिन आपको इतने रुपये खर्च करने की जरुरत नहीं बल्कि यह 13 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ आपको 6,891 रुपये में मिल जाएगा. इसको खरीदने के लिए आप EMI ऑप्शन का भी सहारा ले सकते हैं. सिर्फ आपको हर महीने 329 रुपये चुकता करने होंगे और यह डिवाइस आपके घर डिलिवर कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Motorola Edge 30 Ultra: 10 हजार से भी कम में मिल रहा है 200MP कैमरे वाला ये फोन, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल

डिवाइस की खास बातें

इस डिवाइस को आप सोलर एनर्जी से चार्ज करके बतौर इन्वर्टर यूज कर पाएंगे हालांकि आप सोचे कि ये घर के सभी उपकरणों के एक साथ चला देगा तो ऐसा नहीं है. इसके जरिए आप घर को छोटे-मोटे पंखे आसानी से चला पाएंगे. बता दें इस डिवाइस के अलावा मार्केट में कई और विकल्प भी मौजूद हैं जिन पर खरीददारी करते वक्त आपको जरुर ध्यान देना चाहिए.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Motorola Edge 30 Ultra: 10 हजार से भी कम में मिल रहा है 200MP कैमरे वाला ये फोन, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल

0

Motorola Edge 30 Ultra: कम दाम में दमदार फीचर्स वाला फोन तलाश रहे हैं तो ये लेख आपके लिए ही होने वाला है. हम आपको एक ऐसे फोन के बारे में बताने वाले हैं जो लगभग सारे बुनियादी स्पेसिफिकेशंस के साथ किफायती रेंज में आता है. इसमें 200-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है तो सेल्फी के लिए 60 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है तो आइए जानते हैं इसकी डिटेल में जानकारी.

Motorola Edge 30 Ultra कीमत और ऑफर्स

मोटोरोला की तरफ से ऑफर किए जाने वाले इस फोन कंपनी की तरफ से 44,999 रुपये की कीमत पर पेश किया जाता है जो कि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है हालांकि आपको फिलहाल इतनी कीमत चुकाने की जरुरत नहीं है बल्कि यह फोन मात्र 10 हजार में आपका हो सकता है. दरअसल ये संभव है इस पर मिल रहे ऑफर्स के कारण. इस फोन को लेते वक्त यदि आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा. पुराना फोन एक्सचेंज करने पर आपको 35 हजार रुपये तक की छूट मिल सकती है. अगर पुराने फोन की कंडीशन सही होती है तो आपको 44,999 रुपये का फोन सिर्फ 10 हजार रुपये में मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें: Fathers Day Gift: फादर्स डे पर पापा को दें ये 5G टैबलेट,फीचर्स देखकर खुशी से उठेंगे झूम,देखें डिटेल

Motorola Edge 30 Ultra स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला के इस फोन के स्पेक्स की बात करें तो इसमें परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8+ जेनरेशन प्रोसेसर दिया गया है. फोन में पावर देने के लिए 4610 एमएएच की बैटरी प्रदान की गई है जो 50 वॉट वायरलेस और 125 वॉट टर्बोपावर वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें आपको 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. जिसका रेजोल्यूशन (1080×2400 पिक्सल) जो कि POLED पैनल के साथ आता है. इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं. डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी का सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

अरे गजब! मात्र ₹1 लाख में घर ले जाए Maruti Suzuki Dzire, जानें फीचर्स के साथ अन्य डिटेल

0

Maruti Suzuki Dzire : Maruti Suzuki India की सबसे बेहतरीन गाड़ियों में एक डिजायर को मानी जाती है. जिसने सालों से ग्राहकों के दिलों पर जमकर राज किया है. ऐसे में अगर आपकी भी चाहत Maruti Suzuki Dzire खरीदने की है तो आप इसे मात्र 1 लाख रुपए में खरीद सकते हैं. दरअसल आपकी जानकारी के लिए बता दें, कंपनी इसपर जबरदस्त फाइनेंस प्लान ऑफर कर रही है. साथ ही यह कार धांसू इंजन और जबरदस्त लुक के साथ आती है. ऐसे में चलिए इसके बारे में जानते हैं…

Maruti Suzuki Dzire
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire : इंजन

बात करें इसमें मौजूद इंजन के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसमें 1197 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया है. साथ ही इसमें फैक्ट्री फिटेड सीएनजी ऑप्शन भी मिलता है. माईलेज की बात करें तो बता दें इसके पेट्रोल वेरिएंट 22.61kmpl का माईलेज देता है वहीं सीएनजी मॉडल 31 किमी का माईलेज देने में सक्षम है.

ये भी पढ़ें : मार्केट में धमाल मचाने आ गया Zelio Legender इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसकी कीमत और खासियत

विशेषताएं

इसमें Android Auto और Apple CarPlay के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो-LED हेडलाइट्स, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी मौजूद है. वहीँ, सेफ्टी के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकर और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और हिल-होल्ड असिस्ट एएमटी आदि मौजूद है.

मात्र ₹1 लाख में खरीदें इसे

कम्पनी ने मारुति सुजुकी डिजायर जेडएक्सआई को 8.12 लाख रुपए की शुरआती कीमत पर पेश किया है जिसकी ऑन-रोड प्राइस 9,21,189 रुपए है. ऐसे में अगर आपके पास इतना पैसा नहीं है तो आप इसे फाइनेंस प्लान के जरिए भी खरीद सकते हैं. अगर आप इसे ईएमआई पर खरीदते हैं तो आपको किसी भी बैंक से 8,21,189 लाख रुपए का लोन मिल जायेगा. अगर आप 9 फीसदी के ब्याज दर पर 5 साल के लिए लोन लेते हैं तो आपको प्रतिमाह 17,047 रुपए का ईएमआई भरना पड़ेगा.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें