Home Blog Page 624

Tata Tiago EV : टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार ने बनाया ग्राहकों को दीवाना, 300km की रेंज और कीमत महज इतनी

0

Tata Tiago EV: टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारतीय मार्केट में अपनी एक शानदार इलेक्ट्रिक कार पेश किया था. जिसे ग्राहकों से खूब प्यार मिल रहा है. जी हां दरअसल आपको बता दें कि Tata Tiago EV को कंपनी ने हालही में भारतीय बाजार में उतारा है. इस कार में आपको शानदार फीचर्स और तगड़ा बैटरी पैक दिया गया है. साथ ही इसमें बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. खास बात यह है कि यह कार सिंगल चार्ज में 300 किमी से भी ज्यादा की रेंज देती है.

Tata Tiago EV
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV : फीचर्स

टाटा की इस इलेक्ट्रिक हैचबैक कार में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार-स्पीकर हार्मन साउंड सिस्टम, ऑटो एसी, फोल्डेबल ओआरवीएम, रेन सेंसिंग वाइपर और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें क्रूज कंट्रोल और रिजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

ये भी पढ़ें : Ultraviolet F77 : कातिलाना लुक और धांसू रेंज से ग्राहकों के दिलों पर बिजली गिरा रही है ये इलेक्ट्रिक बाइक, जानें खासियत

Tata Tiago EV : बैटरी पैक और रेंज

टाटा टियागो ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शंस 19.2 किलोवाट आवर और 24 किलोवाट आवर दिए गए हैं. इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर इन बैटरी पैक्स के साथ क्रमशः 61पीएस/104एनएम और 75 पीएस/114 एनएम का आउटपुट देती है. वहीं, यह सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक का सफर तय करती है.

कितनी है इसकी कीमत

टाटा टियागो ईवी की शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये से शुरू होती है और 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Ultraviolet F77 : कातिलाना लुक और धांसू रेंज से ग्राहकों के दिलों पर बिजली गिरा रही है ये इलेक्ट्रिक बाइक, जानें खासियत

0

Ultraviolet F77 : बढ़ते पेट्रोल, डीजल की कीमत ने ग्राहकों का कमर तोड़ दिया है. जिस वजह से ज्यादातर लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदना पसंद करते हैं. मौजुदा समय में भारतीय ऑटो बाजार में एक से बढ़कर एक शानदार गाड़ी का कलेक्शन मौजूद है, जिसे ग्राहक खूब पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी कम कीमत में बढ़िया गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए एक शानदार बाइक का कलेक्शन लेकर आए हैं. जिसे देखते ही आप खरीद लेंगे.

ये भी पढ़ें : Honda EM1 e Scooter : शानदार बैटरी बैकअप के साथ मार्केट में बवाल मचाने आ गया होंडा का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत

Ultraviolet F77
Ultraviolet F77 Electric Bike

दरअसल हम जिस इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम Ultraviolet F77 इलेक्ट्रिक बाइक होने वाला है. जिसमें कंपनी ये दावा करती है कि सिंगल चार्ज पर इसे 140km+ की दूरी तक चलाया जा सकता है.

Ultraviolet F77 : बैटरी पैक

इसमें 7kwh कि कैपेसिटी वाली लिथियम आयन की बेहतरीन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गाय है, जो 2.9 सेकंड में 100km/hr की स्पीड पकड़ने में सक्षम है. वही इसमें आपको 150km/hr की टॉप स्पीड देखने को मिल जाती है जो की एक इलेक्ट्रिक बाइक के लिए काफी होने वाली है.

Ultraviolet F77 : फीचर्स

इसमें आपको कई बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं. जिसमें आपको एक टीएफटी स्क्रीन, डिजीटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, डीजीटल ट्रिप मीटर, एलईडी लाइट, स्टार्ट बटन, यूएसबी पोर्ट, बूट लाइट, मोबाइल कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स जैसे कई फीचर्स मौजूद है.

कितनी है इसकी कीमत

कम्पनी ने इसे करीब ₹2.45 लाख की एक्सशोरूम कीमत पर पेश किया है किंतु अगर आपके पास इतना पैसा नहीं है तो आप इसे ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Honda EM1 e Scooter : शानदार बैटरी बैकअप के साथ मार्केट में बवाल मचाने आ गया होंडा का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत

0

Honda EM1 e Scooter: बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड को देखते हुए टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर कम्पनी आय दिन इलेक्ट्रिक गाड़ियों को पेश कर रही है. जिसे ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी किफायती दाम पर एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम का हो सकता है. आज हम आपको इस पोस्ट में होंडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda EM1 के बारे में बात करने वाले हैं, जिससे कम्पनी हाल में ही पर्दा उठाया है. बता दें, कंपनी ने इसे युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार किया है. जिसमें काफी शानदार फीचर्स देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें : अरे गजब! मात्र ₹1 लाख में घर ले जाए Maruti Suzuki Dzire, जानें फीचर्स के साथ अन्य डिटेल

Honda EM1 e Scooter
Honda EM1 e Scooter

नहीं होगी चार्जिंग की टेंशन

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी की ओर से 270 वॉट के एसी चार्जर दिया गया है जिससे लगभग 6 घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है. कंपनी ने ग्राहकों को विनिमेय बैटरी नेटवर्क प्रदान किया है, जिसके माध्यम से वे अतिरिक्त चार्ज बैटरी प्राप्त कर सकते हैं. हालंकि अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

Honda EM1 e Scooter : बैटरी पैक

बात करें इसमें मौजूद बैटरी के बारे में तो आपको बता दें, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.47 kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा, जो सिंगल चार्ज में 48 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है. इसके साथ यह 45 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देने में सक्षम होगा.

कितनी होगी इसकी कीमत

बात करें इसके कीमत के बारे में तो आपको बता दें, कम्पनी ने फिलहाल इसके कीमत से पर्दा नहीं उठाया है. साथ ही इसके लॉन्चिंग को लेकर भी जानकारी नहीं आई है. हालंकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे साल के अंत तक लॉन्च किया जायेगा.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Godrej Refrigerator: बैचलर्स और घर से बाहर रहने वालों के लिए गजब है ये सस्ता पोर्टेबल फ्रिज, कीमत कीपैड फोन के बराबर

0

Godrej Refrigerator: जो लोग किसी कारणवश घर से दूर दराज रहते हैं. उन्हें गर्मी के सीजन में फ्रिज की जरूरत तो पड़ती ही है लेकिन कीमतें ज्यादा होने के कारण फ्रिज खरीद नहीं पाते हैं. हालांकि अब खरीदने का वक्त आ गया है. हम आपके लिए एक सस्ता और पोर्टेबल फ्रिज लेकर आए हैं जो दो से तीन लोगों के लिए बढ़िया काम का साबित हो सकता है. इसमें सारी जरूरत की चीजें ठंडी की जा सकती है तो आइए जान लेते हैं इस पोर्टेबल फ्रिज के बारे में.

Godrej 30 litres L Qube Bar Fridge Refrigerator

इस पोर्टेबल फ्रिज को लेकर आप तमाम सारी दिक्कतों से छुटकारा पा लेंगे. इसमें 30 लीटर का स्पेस दिया गया है. कॉम्पैक्ट आकार के साथ आने वाले इस फ्रिज में आप दूध की बोतल, पानी की बोतल, फल व सब्जी रखकर आसानी से सुरक्षित रख सकते हैं. इस फ्रिज की हाइट मात्र 46 सेंटीमीटर की है. इसमें अंदर की तरफ एलईडी लाइट्स भी दी गई हैं. चलते वक्त ये बिलकुल भी आवाज नहीं करता है. सबसे अच्छी बात है कि इस फ्रिज के साथ ड्रीफॉस्ट्रिंग की झंझट भी नहीं रहता है.

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss OTT 2: इस ऐप पर फ्री में देख सकते हैं बिग बॉस शो,बस करना है ये छोटा सा काम

कीमत और उपलब्धता

इसको खरीदने के लिए आपको रुख करना पड़ेगा रिलायंस जियो मार्ट (Reliance JIo Mart) का. जहां पर यह लिस्ट किया गया है. इसकी कीमत एक सस्ते मोबाइल फोन से भी कम है. इसे आप इस साइट से मात्र 7,790 रुपये में अपना बना सकते हैं. अगर आपके पास किसी चुनिंदा बैंक का कार्ड है तो आपको कुछ प्रतिशत की छूट भी दी जा सकती है. ये फ्रिज ई-कॉमर्स साइट पर भी आसानी से मिल जाएगा. इसके अलावा मार्केट में ढेरों विकल्प मौजूद हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Bigg Boss OTT 2: इस ऐप पर फ्री में देख सकते हैं बिग बॉस शो,बस करना है ये छोटा सा काम

0

Bigg Boss OTT 2: अगर आप बिग बॉस शो के दीवाने हैं और तलाश रहे हैं कि कोई ऐसा प्लेटफार्म मिल जाए जहाँ पर 24 घंटे की अपडेट मिलती रहे हैं वो फ्री में तो आप बिलकुल सही जगह आ पहुंचे हैं. हम आपको एक ऐसे ऐप के बारे में बताने वाले हैं जहां आप बिग बॉस के ड्रामा का मजा ले सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ भी पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा. जी हां, यह सब आप कर सकते हैं जियो सिनेमा पर, जियो सिनेमा दर्शकों 24 घंटे बिग बॉस ओटीटी 2 की लाइव स्ट्रीमिंग ऑफर कर रहा है.

Bigg Boss OTT 2 देखें जियो सिनेमा पर मुफ्त में

Bigg Boss OTT 2
image-google

जियो सिनेमा के द्वारा यूजर्स को इस शो की 24 घंटे की फुटेज देखने का ऑफर दिया जा रहा है. आप मल्टी कैमरा सेटिंग के साथ इस ड्रामा का आनंद ले सकते हैं. इसमें आप अपने एंगल के हिसाब से किसी भी सीन पर जंप कर सकते हैं. जियो सिनेमा के द्वारा दर्शकों को 1000 घंटे से ज्यादा का वीडियो कंटेंट 360 डिग्री पर देखने की सुविधा मुफ्त में दी जा रही है.

ये भी पढ़ें :Xiaomi pad 6 vs Xiaomi pad 5:परफॉरमेंस से लेकर क्वालिटी तक, जानिए आपके लिए कौन सा है बेस्ट टैबलेट

देखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

  • बिग बॉस ओटीटी 2 देखने के लिए आपको इन टिप्स को फॉलो करना है.
  • जियो सिनेमा ऐप प्ले स्टोर से इन्स्टॉल करें.
  • अकाउंट साइन कर लें
  • सर्च वाले ऑप्शन में बिग बॉस सर्च कर लें
  • जिस भी एपिसोड को देखना चाहते हैं क्लिक करके देख सकते हैं.
  • 24 घंटे की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए बैनर पर क्लिक कर सकते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

फ्री Wi Fi यूज करने पर आपका सोशल मीडिया अकाउंट हो सकता है हैक,बरतें ये सावधानी

0

Wi Fi: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग फ्री की चीजों को लेना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन ऐसा भी कई बार होता है कि फ्री के चक्कर में लोग लूट जाते हैं.ऐसा ही एक चक्कर है फ्री की वाई फाई (Wi Fi) का. जी हां फ्री की वाई फाई का उपयोग करके लोग कैसे लूटते हैं वो आज हम आपको बताते हैं.चलिए करते हैं शुरू.

इन जगहों पर लगी होती है पब्लिक वाई फाई

फ्री की वाईफाई सार्वजनिक स्थानों जैसे बाज़ार,मॉल,पार्क या किसी भी अन्य सार्वजनिक स्थान पर लगी हुई होती है अक्सर इस सार्वजनिक वाई फाई सुरक्षित नहीं कहा जा सकता.क्योंकि कई बार सार्वजनिक स्थानों की वाईफाई के द्वारा हैकर्स या अन्य सायबर अपराधी लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं.

Someone hacked your WIFI

आसानी से चुरा सकते हैं पर्सनल जानकारी

लोग अपना डाटा खत्म होने पर या पैसे बचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध WiFi का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं.लेकिन कई बार ये फ्री का WiFi उनकी जेब कटवा देता है और चुटकियों में उनका बैंक खाता खाली हो जाता है क्योंकि उनके खाते से संबंधित जानकारी साइबर अपराधियों के पास पहुंच जाती है.

ये भी पढ़ें :Xiaomi pad 6 vs Xiaomi pad 5:परफॉरमेंस से लेकर क्वालिटी तक, जानिए आपके लिए कौन सा है बेस्ट टैबलेट

सोशल मीडिया अकाउंट में लग सकती है सेंध

जब यूजर सार्वजनिक जगह पर फ्री की वाईफाई का यूज करते हैं तो पूरी संभावना होती है कि यूजर का सोशल मीडिया अकाउंट हैकरों द्वारा हैक कर लिया जाए क्योंकि पब्लिक वाईफाई के द्वारा हैकर से स्मार्ट फोन में सेंध लगा लेते हैं,इसलिए हमेशा याद रखें कि फ्री का सार्वजनिक स्थान से कनेक्ट होने वाला फ्री का वाई फाई आपके लिए सुरक्षित नहीं है. इसलिए फ्री के चक्कर में ना पड़ें और इस जानकारी को दूसरों को शेयर करें.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

AC on Rent: रेंट पर एसी लेने से पहले रखें इन जरूरी बातों का ध्यान, नहीं तो हो जाएगा नुकसान

0

AC on Rent: गर्मियों के सीजन में अधिकतर लोगों का बजट एसी खरीदने का नहीं होता है. ऐसे में वह रेंट पर ऐसी लेने की प्लानिंग करते हैं लेकिन हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं. जिनको रेंट पर एसी लेते वक्त ध्यान में रखना चाहिए नहीं तो बाद में यह छोटी सी चीज आप को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

चैक करें कितना पुराना है ऐसी

AC on Rent
AC on Rent

रेंट पर एसी लगवाने से पहले यह जरूर चेक कर लेना चाहिए कि जिस एसी को आप अपने घर में फिट करवा रहे हैं. वह कितने साल पुराना है क्योंकि बिजली बिल में एसी की कंडीशन कैसी है यह बहुत निर्भर करता है.

इंस्टॉलेशन चार्ज कितना है

रेंट पर एसी लगवाने से पहले यह जानकारी जरूर कर लेनी चाहिए कि उस पर इंस्टॉलेशन चार्ज कितना लिया जा रहा है. यह प्रक्रिया फ्री है तो इसके अतिरिक्त तो कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- YouTube की छुट्टी करने आ रहा है ट्विटर का वीडियो ऐप, एलन मस्क ने दी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर

चेक करें रेटिंग

जब भी आप पुराना एसी रेंट पर लगवाएं तो वेंडर से यह जरूर पूछ लें कि एसी को कितनी रेटिंग मिली हुई है कोशिश करें कि आपको 5 स्टार वाला ऐसी ही हाथ लग जाए क्योंकि ऐसे एसी बहुत कम बिजली की खपत करते हैं.

चेक करें कूलिंग और तापमान

सबसे आखरी प्रक्रिया है जब आप एसी रेंट पर लगवाएं तो उसकी कुलिंग और टेंपरेचर को अच्छे तरीके से चेक कर लें क्या वह वास्तव में कूलिंग दे रही है कि नहीं. अगर इन सारी चीजों को ध्यान में रखकर एसी की खरीद फरोख्त करते हैं तो आपको कभी भी नुकसान नहीं होगा.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Summer Drink: गर्मियों में घर पर झटपट तैयार करें दही रूह अफजा, पढ़ें बनाने की आसान विधि

Summer Drink:गर्मियों में रूह अफज़ा पीना जैसे एक ट्रेडिशन है जो यहां फॉलो किया जाता है. गर्मियों के समय हमें हमेशा ही ठंडा पीने का मन करता है और ऐसे में झटपट बनने वाला रूह अफज़ा बहुत ही अच्छा लगता है. इसे कई तरह की ड्रिंक्स में इस्तेमाल किया जाता है और बच्चों के लिए भी ये एकदम पसंदीदा ड्रिंक होती है. पर क्या आपको दही रूह अफज़ा की रेसिपी ट्राई की है अगर नहीं तो आज का आर्टिकल आपके लिए ही है आइए जानते हैं दही रूह अफज़ा को बनाने के विधि के बारे में –

आवश्यक सामग्री

दही (250)
रूह अफजा (5 चम्मच)
चीनी (2 चम्मच)
दूध (आधा कप)
बर्फ (आवश्यकतानुसार)

ये भी पढ़ें :Recipes For Father’s Day: फादर्स डे को और भी स्पेशल बनाएगा ये स्वादिष्ट मीठा व्यंजन, पढ़ें आसान रेसिपी

बनाने की विधि (Summer Drink)

गर्मी में सबसे आसान और स्वादिष्ट ड्रिंक में से एक दही का रूह अफजा है. इसे बनाने के लिए एक बाउल लें.

अब इसमें 250 ग्राम दहीं डालें और चम्मच की मदद से इसे फेंट लें. इसके बाद इसमें स्वादानुसार चीनी को डालकर अच्छे से मिक्स करें.

इसके बाद इसमें दूध और रूह अफजा को भी डालकर, अच्छी तरह से मिक्स कर लें.इस तरह से दही रूह अफजा बनकर तैयार हो जाएगा.इसके बाद दही रूह अफजा को फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें.

थोड़ी देर बाद ड्रिंक को फ्रीज से निकाल लें और इसे गिलास में सर्व कर लें. ऊपर से बर्फ और रूह अफजा को डालकर सर्व करें.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

YouTube की छुट्टी करने आ रहा है ट्विटर का वीडियो ऐप, एलन मस्क ने दी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर

0

YouTube: आज के समय जब वीडियो प्लेटफॉर्म की बात की जाएगी तो जेहन में सबसे पहले यूट्यूब का नाम आएगा. दुनिया में सबसे बड़ा वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ही है हालांकि अब खबर आई है कि माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर बहुत जल्द यूट्यूब को टक्कर देने के लिए एक नया ऐप लाने की योजना पर काम कर रहा है. इस बात की जानकारी खुद खुद एक यूजकर के जवाब में एलन मस्क ने दी है. आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

ये भी पढ़ें:  Chandrayaan 3: इस दिन लॉन्च होगा भारत का तीसरा मून मिशन, इसरो चीफ ने बता दी पुख्ता तारीख, आप भी जानें

YouTube को देगा टक्कर

हाल ही में एस-एम रॉबिंसन ने कहा कि अब हमें एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर काम करने की जरुरत है. उसने कहा कि उसे एक घंटे लम्बे वीडियो ट्विटर पर देखने में दिक्कत होती है. इस मस्क ने जो जबाव दिया उसी के आधार पर ट्विटर के नए वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं. मस्क ने कहा कि जल्द ही आपका इंतजार पूरा कर दिया जाएगा. इस पर यूजर ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है जल्दी ही हम यूट्यूब का सब्सक्रिप्शन खत्म कर देंगे और ट्विटर के वीडियो स्ट्रीमिंग पर वीडियो देख रहे होंगे. हालांकि देखने वाली बात होगी कब यह वीडियो प्लेटफॉर्म ट्विटर के द्वारा मार्केट में लाया जाता है.

ट्विटर में किए गए बदलाव

बता दें अब ऐसे यूजर्स जिनके पास ट्विटर का सब्सक्रिप्शन है. वह दो घंटे लंबा वीडियो यहां शेयर कर सकते हैं. वहीं कंटेट क्रिएटर्स भी अब ट्विटर के जरिए कमाई कर पाएंगे. एलन मस्क पहले ही कन्फर्म कर चुके हैं कि ट्विटर पर जल्द ही विज्ञापन पॉलिसी लाने पर विचार किया जा रहा है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

The Archies Teaser:सुहाना, खुशी और अगस्त्य नंदा की “द आर्चीज” का टीजर हुआ रिलीज,मस्ती भरे अंदाज में नज़र आए स्टार किड्स

0

The Archies Teaser:जोया अख्तर की फिल्म “द आर्चीज” से इंडस्ट्री के कई स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. इनमें शाहरुख खान की बेटी से लेकर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता नंदा का बेटा अगस्त्य नंदा भी शामिल हैं. “द आर्चीज” का शानदार टीजर रिलीज हो गया है. जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सारे स्टार किड्स बेहद अलग और बेहतरीन अंदाज में नज़र आ रहे हैं.

60 के दशक की कहानी, प्यार और ब्रेकअप का तड़का (The Archies Teaser)

टीजर में पॉप टेट नाम की एक शॉप भी है, जहां आर्चीज और उसके दोस्त काफी वक्त बिताते हैं. इस टीजर को देख यकीनन ही आर्चीज कॉमिक्स और उसका दौर याद आ जाएगा. टीजर में दोस्तों की मस्ती और डांस के साथ-साथ दुखभरे पल भी हैं. वो पल जब सुहाना, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर के किरदारों का हार्ट ब्रेक होता है. “द आर्चीज” के टीजर को फैन्स का गजब रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैन्स का कहना है कि यह उन्हें 90 के दशक में ले गया और पुरानी यादें ताज़ा हो गईं.

ये भी पढ़ें:Ramayan Serial Fact: महज इतने रूपए के बजट में बनी थी रामानंद सागर की “रामायण”,जानें कभी ना भूलने वाले रोचक तथ्य

https://www.instagram.com/reel/CtmyoL2geNH/?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==

बता दें कि बी-टाउन के गलियारों में पिछले काफी समय से जोया अख्तर की फिल्म “द आर्चीज” की चर्चा चल रही है. लंबे इंतजार के बाद “द आर्चीज” का टीजर रिलीज हुआ है. यही नहीं, पिछले कुछ दिनों पहले फिल्म में कास्ट सारे स्टार किड्स को ब्राजील में आयोजित टुडुम फेस्टिवल 2023 में फिल्म प्रमोशन के लिए देखा गया था. यह स्टार किड्स भी अपनी आगामी फिल्म के लिए काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं.

“द आर्चीज” के टीजर को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म 60 के दशक के समय पर आधारित है. टीजर के रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच बॉलीवुड के स्टार किड्स का लुक तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स के बीच फिल्म के टीजर की खूब चर्चा हो रही है और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.