खेलWorld Cup 2023 PAK vs NZ: भारतीय मूल के...

World Cup 2023 PAK vs NZ: भारतीय मूल के इस बल्लेबाज़ ने पाकिस्तान के छुड़ाए छक्के, पड़ोसियों की हालत ख़राब

-

होमखेलWorld Cup 2023 PAK vs NZ: भारतीय मूल के इस बल्लेबाज़ ने पाकिस्तान के छुड़ाए छक्के, पड़ोसियों की हालत ख़राब

World Cup 2023 PAK vs NZ: भारतीय मूल के इस बल्लेबाज़ ने पाकिस्तान के छुड़ाए छक्के, पड़ोसियों की हालत ख़राब

Published Date :

Follow Us On :

World Cup 2023 PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच विश्वकप का अहम मुकाबला चल रहा है. ये मुकाबला दोनो ही टीमों के लिए बेहद अहम है. दरअसल दोनो टीमों को अगर सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना है तो ये मुकाबला जीतना बेहद अहम है. वहीं इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था लेकिन ये फैसला उनके पक्ष में नहीं दिख रहा है. दरअसल कीवी टीम के सामने पाकिस्तान की हालत बेहद नाजुक है. पाकिस्तान के गेंदबाजों की इस भारतीय मूल के खिलाड़ी ने पिटाई की.

रविंद्र की शानदार पारी

दरअसल पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को कॉनवे के रूप में पहला झटका लगा. फिर मैदान पर आए कप्तान केन विलियमसन और इनका साथ दिया भारतीय मूल के रचिन रविंद्र से. रविंद्र ने इस मुकाबले में पाकिस्तान के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए. रविंद्र ने पारी को संभालते हुए 94 गेंदों में 108 रनो की धाकड़ पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का जड़ा. रविंद्र ने 114.89 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की. उन्होंने टीम की पारी को संभालते हुए स्कोर 200 रनो के पार पहुंचाया. वहीं वसीम की गेंद को खेलते हुए उन्होंने सऊद को अपना कैच थमा दिया.

ये भी पढे़ : World Cup 2023 PAK vs BAN: कोलकाता में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच भिड़त आज, जानें मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट और प्लेयिंग इलेवन

केन विलियमसन की शानदार पारी

वहीं रचिन का बखूबी साथ दिया न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने. केन ने पारी को संभालते हुए शानदार रन बटोरे. हालाकि वह अपने शतक से चूक गए. केन ने 79 गेंदों का सामना करते 95 रनो की पारी खेली. इस दौरान केन ने 10 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं शतक से ठीक पहले वह इफ्तेखार अहमद की गेंद पर जमान को अपना कैच थमा बैठे.

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Syed Alamdar Hussain Rizvi
Syed Alamdar Hussain Rizvihttps://bloggistan.com/
सय्यद अलमदार हुसैन रिज़वी Bloggistan में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. इन्हें पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग चीजों पर लिखना पसंद है. स्पोर्ट्स पर मज़बूत पकड़ है. इन्होंने विभिन्न न्यू मीडिया संस्थानों में कार्य किया है. सय्यद बतौर कंटेंट राइटर Yuva Katta Hindi से भी जुड़े थे. सय्यद को पत्रकारिता में 1 साल का अनुभव है. अभी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अध्यन जारी हैं.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

BMW Mortorrad: BMW जल्द ही लॉन्च करने वाली है BMW S 1000 RR लॉन्च, कीमत सुनकर आप भी चौंक जाएंगे

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार,BMW Motorrad India 10...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you