Home Blog Page 635

Instant Pyaz ka Achar: बहुत कम समय में झटपट तैयार करें लाजवाब प्याज का अचार,फटाफट नोट करें रेसिपी

Instant Pyaz ka Achar:खाने में तड़का लगाते समय प्याज न डले और सलाद में इसकी जगह न हो, तो खाने का स्वाद ही नहीं आता. बेशक, इसे काटते समय आंखों में पानी जरूर आता है, लेकिन इसे खाने से जो अनगिनत फायदे होते हैं, उसका कोई मुकाबला नहीं है.आज हम आपको प्याज का इंस्टेंट अचार बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. दरअसल, गर्मी में प्याज खाने से शरीर को काफी ठंडक मिलती है तो अगर आप प्याज का सेवन अचार के रूप में करेंगे तो इससे खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा और शरीर को राहत भी मिलेगी-

आवश्यक सामग्री ( Instant Pyaz ka Achar)

प्याज
नमक
हल्दी
लाल मिर्च पाउडर
अमचूर
सौंफ
कलौंजी
मेथी दाना
जीरा
करी पत्ता
खड़ी लाल मिर्च
गुड़

ये भी पढ़ें:Summer Noodles Recipes : गर्मी में घर पर ही बनाएं ये हेल्थी और टेस्टी नूडल्स, बच्चे खाते ही कहेंगे ‘मां ये तो रेस्टोरेंट से भी टेस्टी है’

बनाने की विधि

प्याज का अचार बनाना बेहद आसान है. इसको बनाने के लिए आपको सबसे पहले छोटे प्याज को छांट कर अलग करके साफ करना है.

इसके बाद इन प्याज में इस तरह से कट लगाएं कि ये अलग ना हो. प्याज काटने के बाद अब नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, सौंफ और कलौंजी मिलाकर इसका मसाला तैयार कर लें.

इसे तैयार करने के बाद प्याज के बीच में इस मिलाए हुए मसाले को अच्छे से भर लें. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें मेथी दाना, जीरा, करी पत्ता, खड़ी लाल मिर्च डालकर अच्छे से भूनें. मसाले भुन जाने के बाद इसमें प्याज डालें.

जब ये सब पक जाए तो इसमें एक चोथाई कप पानी डालें और साथ में थोड़ा सा गुड़ भी डालें.

इसे भी अब पांच से छह मिनट कर पकाएं. बस अब आपका प्याज का अचार तैयार है. इसे खाने के साथ परोसें और खाने के स्वाद को दोगुना करें.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Vivo के इस चमकदार फोन की कीमत हुई धड़ाम, सस्ते में खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा कभी

0

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने हाल ही में अपने शानदार स्मार्टफोन Vivo Y35 5G को लॉन्च किया था.ये कम बजट का एक शानदार स्मार्टफोन है.फोन में 5000 mAh की बैटरी के साथ 13 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा मैक्रो कैमरा LED फ्लैश लाइट के साथ दिया गया है. फिलहाल इस फोन को आप खरीदते हैं तो काफी बंपर छूट और ऑफर्स का फायदा आप उठा सकते हैं.आइए फोन की स्पेसिफिकेशन,कीमत और ऑफर्स के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

Vivo Y35 5G स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले की अगर बार करें तो इस फोन की 6.51 इंच की स्क्रीन से HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगी. फोन में 1600 × 720 पिक्सल पर रेजलूशन मिलता है. इसमें 60 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 700 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाया है. फोन के 3 अलग अलग मॉडल पेश किये गए हैं जिनमें 4 GB रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज, 6 GB रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज और 8 GB रैम, 128 GB इंटरनल स्टोरेज के नाम शामिल हैं.साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी फोन में दिया गया है.

ये भी पढ़ें:हाल ही लॉन्च हुए Moto इस धांसू फोन की कीमत में हुई कटौती,जानें अब कितना हुआ सस्ता

Vivo Y35 5G
Vivo Y35 5G

कैमरा और बैटरी

इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है. इस सेटअप में 13 MP का मेन बैक कैमरा और 2 MP का दूसरा मैक्रो कैमरा LED फ्लैश लाइट के साथ लगा हुआ है. फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है.बैटरी- इस फोन में 5000 mAh की बैटरी लगाई गई है जिसे 15 W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.

कीमत और ऑफर्स

Vivo Y35 5G 8GB + 128GB स्मार्टफोन की कीमत 22999 रुपए है. लेकिन ऑनलाइन ई कॉमर्स वेबसाइट पर बंपर डिस्काउंट के बाद इसे 16,999 रूपए में बेचा जा रहा है. साथ ही एचडीएफसी बैंक या आईसीआईसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करने पर ₹500 की छूट तत्काल मिलेगी. फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Pizza without oven:घर पर बच्चों के लिए बिना ओवन के बनाएं स्वादिष्ट पिज्जा, मिनटों में होगा तैयार

Pizza without oven:पिज्जा बच्चे ही नहीं खाना पसंद करते बल्कि बड़े भी इसके दीवाने रहते हैं. जब भी पिज्जा खाने का मन करता है तो बस बाहर से ऑर्डर कर लेते हैं. लेकिन अगर आप पिज्जा के लिए इंतजार नहीं कर सकते. तो कुछ ही मिनटों में इसे घर में तैयार कर सकती हैं वो भी बिना ओवन के.इसे आप बिल्कुल साधारण पिज्जा की तरह ही मनचाही सब्जियों की टॉपिंग्स और चीज के स्वाद के साथ बना सकती हैं. तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा बिना ओवन का स्वादिष्ट पिज्जा –

आवश्यक सामग्री (Pizza without oven)

मैदा- 02 कप
शिमला मिर्च- 01
बेबी कार्न- 03
पिज्जा सॉस- 1/2
मोज़रेला चीज़- 1/2 कप
ऑलिव/रिफाइंड ऑयल- 02 बड़े चम्मच
शक्कर- छोटा चम्मच
यीस्ट- छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
इटेलियन मिक्स हर्ब्स- 1/2 छोटा चम्मच

ये भी पढ़ें:Grapes ice cream: गर्मियों में बच्चों के लिए घर पर बनाएं बेहद स्वादिष्ट खट्टा मीठा अंगूर की आईस्क्रीम, पढ़ें आसान रेसिपी

बनाने की विधि

बिना ओवन के पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा छान लें. इसके बाद इसमें यीस्ट, ऑलिव ऑयल, हल्का सा नमक और चीनी मिलाएं.

अब इसे गुनगुना पानी मिलाकर अच्छे से गूंथ लें. इस गूंथी हुई मैदा को दो घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि ये सेट हो जाए.

मैदे के ऊपर हल्का सा तेल जरूर लगाएं ताकि इसपर पपड़ी ना जमें.दो घंटे के बाद एक छोटी लोई लेकर इसे आधा सेमी मोटा बेल लें.

एक नॉन स्टिक पैन लेकर इसे हल्का सुनहरा होने तक सेक लें. बस अब आपका पिज्जा बेस तैयार है.

चाहें तो बेस तैयार करके साइड में रख लें. तब तक शिमला मिर्च और बेबी कॉर्न के टुकड़े कर लें. अब गैस पर तवा गर्म करें और सभी सब्जियों को अच्छे से भून लें.

इसे तब तक भूनें जब तक ये नरम ना हो जाएं. सब्जियां तैयार होने के बाद इसे गैस से उतार लें. अब पिज्जा बेस पर पिज्जा सॉस की पतली लेयर लगाएं और इसके ऊपर सब्जी की पतली लेयर लगाएं.

इसके ऊपर से चीज घिस कर डाल दें. गैस तो एक दम कम ताप पर ही रखें.

जब चीज पिघल जाए और बेस हल्का सुनहरा हो जाए तो इसे तवे से उतार लें. इसके ऊपर हर्ब्स डालकर इसे गर्मागर्म ही परोसें.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Honda Activa 6G Vs TVS Jupiter में कौन है ज्यादा स्मार्ट, जानें यहां

0

Honda Activa 6G Vs TVS Jupiter : भारतीय मार्केट में माइलेज स्कूटर्स की एक लंबी रेंज मौजूद है जो सालों से ग्राहकों के दिलों पर राज करते आ रही है. ये स्कूटर्स शानदार डिजाइन और बेहतर परफार्मेंस के लिए भी जाने जाते हैं. साथ ही ये अच्छा खासा माइलेज भी ऑफर करता है. ऐसे में अगर आप भी किसी नए स्कूटर को खरीदने का प्लान बना रहे हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि आपके लिए कौन सा स्कूटर सही है? तो यह खबर आपके लिए काम का हो सकता है.

Honda Activa 6G Vs TVS Jupiter
Honda Activa 6G Vs TVS Jupiter

आज के इस लेख में हम आपको दो बेस्ट सेलिंग स्कूटर के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपने विश लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. जी हां दरअसल हम जिस स्कूटर की बात कर रहे हैं उसका नाम Honda Activa 6G Vs TVS Jupiter है.

Honda Activa 6G Vs TVS Jupiter : पावरट्रेन

बात करें इन दोनों स्कूटर में मिलने वाले पावरट्रेन के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, टीवीएस जूपिटर में 109.7cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन मौजूद है, जो 7000 rpm पर 7.3hp की पावर और 5500 rpm पर 8.4Nm टॉर्क जेनरेट करता है. जबकि, होंडा ऐक्टिवा 6जी में 109.51cc का इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो 7.7hp की पावर और 8.79 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

ये भी पढ़ें : मार्केट में बवाल मचाने आ गई नई Honda WR-V एसयूवी, मिलेंगे कमाल के फीचर्स, जानें

Honda Activa 6G Vs TVS Jupiter : इंटिरियर

बात करें इन दोनों स्कूटर के इंटिरियर का तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, टीवीएस जूपिटर की लंबाई 1834mm, चौड़ाई 678mm, ऊंचाई 1286mm, वीलबेस 1275mm और ग्राउंड क्लियरेंस 150mm है. वहीं, ऐक्टिवा 6जी की लंबाई 1833mm, चौड़ाई 697mm, ऊंचाई 1156mm, वीलबेस 1260mm और ग्राउंड क्लियरेंस 171mm है.

Honda Activa 6G Vs TVS Jupiter : कीमत

ऐक्टिवा 6जी दो वेरियंट STD और DLX में आता है, जिनकी कीमत क्रमश: 65,419 रुपये और 66,919 रुपये है. वहीं, टीवीएस जूपिटर तीन वेरियंट में मौजूद है,जिसकी कीमत 63,102 रुपये से शुरू होकर 69,602 रुपये तक जाती है.

माइलेज

होंडा एक्टिवा 6जी की माइलेज को लेकर कंपनी दावा करती है कि ये स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है जबकि टीवीएस जुपिटर 64 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

हाल ही लॉन्च हुए Moto के इस धांसू फोन की कीमत में हुई कटौती,जानें अब कितना हुआ सस्ता

0

Moto: स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला (Motorola) ने हाल ही में सस्ते दामों में शानदार फीचर्स से लैस Moto E32s 4G को लांच किया था. मोटो का यह स्मार्टफोन लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. 11 जून से इस स्मार्टफोन की पहली सेल शुरू हुई थी. फिलहाल अगर इस स्मार्टफोन को आप खरीदते हैं तो तय कीमत से कम दाम में आप इसे घर ला सकते हैं.आइए आपको इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में डिटेल में बताते हैं.

स्पेसिफिकेशन

Moto E32s 5G 6.5 इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है. स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्टज है. स्मार्टफोन एंड्राइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित करता है.

ये भी पढ़ें:Vivo के इस चमकदार फोन कीमत हुई धड़ाम, सस्ते में खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा कभी

Moto
Moto

कैमरा

Motorola e32s 4G में 16 मेगापिक्सल का मैन कैमरा और अन्य 2 कैमरों के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का कैमरा दिया गया है.

बैटरी

स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 5000 mAh की बैटरी दी गई है जिसे 15 W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हासिल होगा. कंपनी के मुताबिक स्मार्टफोन एक बार फुल चार्ज होकर 2 दिन तक चल सकता है.

कीमत

Moto E32s 4G इसके बेस वेरिएंट की कीमत 10,999 है, लेकिन डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत ₹8449 रूपए रह जाती है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

मार्केट में बवाल मचाने आ गई नई Honda WR-V एसयूवी, मिलेंगे कमाल के फीचर्स, जानें

0

Honda WR-V : दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा की गाड़ियों को देश विदेश में खूब पसंद किया जाता है. जिस वजह से कंपनी आय दिन नए नए मॉडल्स को पेश करते रहती है. इसी बीच खबरें निकल कर सामने आ रही है कि कंपनी Honda WR-V एसयूवी को इंडोनेशिया में पेश कर दिया है. वहीं, भारत में इसे अगस्त में पेश किए जाने की उम्मीद है. ऐसे में अगर आप भी इस कार को खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले इसके बारे में जानना जरूरी है. तो चलिए बिना देर किए इस कार में बारे में जानते हैं.

Honda WR-V
Honda WR-V

Honda WR-V : इंजन और ट्रांसमिशन

होंडा के इस कार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया गया है जो अमेज के प्लेटफॉर्म पर आधारित है. बता दें, इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन देखने को मिलता है जो 121PS पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

ये भी पढ़ें : Ola को धूल चटाने जल्द आ रही KTM की Electric Scooter, कातिलाना लुक और फीचर्स से ग्राहकों के दिलों पर करेगा राज

फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स

होंडा की नई-जेन डब्ल्यूआर-वी में कई शानदार फीचर्स देखने को मिलते हैं. इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, ऑटो एसी और पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप के साथ सात इंच का टचस्क्रीन सिस्टम आदि देखने को मिलते हैं. साथ ही इसमें छह एयरबैग, EBD के साथ ABS और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP) शामिल होने की उम्मीद हह. इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मॉडल में लेन कीप असिस्ट, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो हाई बीम और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे ADAS फीचर्स भी मिलते हैं.

कब होगी भारत में इसकी लॉन्चिंग

बात करें भारत में इसके लॉन्चिंग की तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दिया है. किंतु अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 8 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जायेगा.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Ola को धूल चटाने जल्द आ रही KTM की Electric Scooter, कातिलाना लुक और फीचर्स से ग्राहकों के दिलों पर करेगा राज

0

KTM Electric Scooter : भारत में शायद की कोई युवा होगा जिसे केटीएम बाइक पसंद न हो. ये बाइक अपने धांसू लुक और टॉप स्पीड की वजह से यंग जेनरेशन के बीच काफी पॉपुलर है. इसी दौरान केटीएम के स्कूटर (KTM Electric Scooter) को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. ऐसे में देखना यह है कि इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी उतना ही प्यार मिलता है जितना बाइक को मिला है? ऐसे में चलिए इस स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स कीमत की पूरी डिटेल्स जानते हैं.

KTM Electric Scooter
KTM Electric Scooter

KTM Electric Scooter : टेस्टिंग के दौरान स्पॉट

आपकी जानकारी के लिए बता दें, हाल ही में सड़क पर एक स्कूटर को स्पॉट किया गया. टेस्टिंग के दौरान राइडर ने केटीएम वियर पहना था जिस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि केटीएम जल्द ही अपनी पहली स्कूटर को पेश करने वाली है. लेकिन स्लीक इंडिकेटर्स डायरेक्ट हस्कवर्ना के कैटलॉग से हैं, इसलिए संभावना है कि ये Husqvarna e-scooter हो सकता है. अगर पेट्रोल मोटरसाइकिल्स देखें तो अपकमिंग केटीएम और Husqvarna इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनी अंडरपिनिंग शेयर करेंगे.

ये भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक अवतार में बवाल मचाने जल्द आ रही नई Mahindra XUV 700, जानें इसकी खूबियां

बता दें, Husqvarna पहले ही Vektorr का एक इलेक्ट्रिक स्कूटर कॉन्सेप्ट दिखा चुका है जो कुछ साल पहले सामने आया था. हालांकि यह उतना कमाल नहीं दिखा पाया. ये केवल 4kW मोटर से चलता था, जिसकी मैक्सिमम स्पीड 45kph थी.

14 इंच का मिलेगा पहिया

इसमें एल्यूमीनियम स्विंगआर्म और एक बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले देखने को मिलता है. स्कूटर में मिड-माउंटेड मोटर मिलती है, जिसमें स्विंगआर्म पर मोटर हाउसिंग लगी होती है और इसमें कूलिंग फिन्स होते हैं. बैटरी पैक फ्लोरबोर्ड में रखा गया है और इसमें 14-इंच के पहिए मिल सकते हैं.

KTM Electric Scooter : रेंज होगी इतनी

आने वाली यह स्कूटर दो वेरिएंट में आयेगी. जिसमें पहला स्कूटर 4 kW (5.5 bhp) वर्जन और दूसरा 8 kW (11 bhp) वर्जन है. इसकी टॉप स्पीड लगभग 100km होगी. वहीं, इसे एक बार चार्ज करने पर लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

इलेक्ट्रिक अवतार में बवाल मचाने जल्द आ रही नई Mahindra XUV 700, जानें इसकी खूबियां

0

Mahindra XUV 700 : मौजुदा समय में भारतीय ऑटो इंडस्ट्री काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. जिसमें सबसे अधिक इलेक्ट्रिक गाड़ियों का उत्पाद देखने को मिलता है. इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स सबसे आगे है. कंपनी अपने ईवी पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार कर रही है, और अपनी प्रमुख हैरियर और सफारी को भी इलेक्ट्रिक वर्जन में लाने की तैयारी कर रही है. इसी बीच खबरें निकल कर सामने आ रही है कि महिंद्रा भी अपनी लोकप्रिय एक्सयूवी 700 को इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करने वाली है.

Mahindra XUV 700
Mahindra XUV 700

बता दें, लॉन्च होने के बाद यह कार टाटा के इन कारों को जोरदार टक्कर देंगी. साथ ही कंपनी इस कार को जबरदस्त फीचर्स और कमाल के लुक के साथ पेश करेगी. इतना ही नहीं इस कार में सेफ्टी फीचर्स का भी खूब ख्याल रखा जायेगा. ऐसे में अगर आप भी महिंद्रा के गाड़ियों के फैन हैं और इस गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह कार आपके लिए बेस्ट हो सकता है. ऐसे में चलिए इस कार में मिलने वाले खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ये भी पढ़ें : Royal Enfield Hunter 350 Vs Meteor 350 में कौन है ज्यादा दमदार, जानें यहां

टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

दरअसल आपकी जानकारी के लिए बता दें, महिंद्रा XUV.e8 (इलेक्ट्रिक XUV700) को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान चेन्नई में स्पॉट किया गया है. जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च करने वाली है. वहीं, नए स्पाई शॉट्स में इस टेस्टिंग म्यूल में पीछे की ओर नारंगी रंग की केबल देखने को मिली है. ऑटोमोटिव पावरट्रेन में कलर-कोडेड केबल होते हैं. नीले रंग के केबल का मतलब है कि यह लगभग 36V से 42V तक के पॉवर, जबकि ऑरेंज केबल का मतलब है कि इसमें 1000V तक की पॉवर हो सकती है. इन्हें एचवी केबल (हाई वोल्टेज केबल) भी कहा जाता है.

Mahindra XUV 700 : पावरट्रेन

महिंद्रा XUV700 इलेक्ट्रिक या XUV.e8, INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. यह एक मॉड्यूलर और स्केलेबल प्लेटफॉर्म है जिसे अलग अलग डिजाइन के लिए एडजस्ट किया जा सकता है. वहीं, इसमें मिलने वाले पावरट्रेन की बात करें तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसमें 60 kWh और 80 kWh के बीच बैटरी पैक देखने को मिल सकता है, जो सिंगल मोटर लेआउट और डुअल मोटर लेआउट के साथ आएगा.

फीचर्स और लॉन्च

आपने वाली इस कार में ADAS टेक, फ्लश डोर हैंडल, 5-स्टार क्रैश-रेटेड बॉडी शेल, और पैनोरमिक सनरूफ, मेमोरी फंक्शन के साथ पावर एडजस्टेबल ड्राइवर की सीटें सहित और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा. इसके अलावा इसमें और भी नए फीचर्स देखने को मिलेंगे, जिसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. वहीं, इसे 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Airtel के ये सस्ते प्लान कम कीमत में दे रहे हैं ज्यादा फायदा,84 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

0

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में से एक Airtel समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान लाता रहता है. इसी क्रम में आजकल एयरटेल के कुछ और प्लान काफी चर्चाओं में हैं. इन प्लांस के अंतर्गत यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग,डाटा और SMS ऑफर किए जा रहे हैं. आइए आपको एयरटेल के इन प्लांस के बारे में डिटेल में बताते हैं.

Airtel 179 Rs Plan

Airtel का 179 रुपए वाले प्लान की वैधता 28 दिन है. एयरटेल का यह प्लान अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग के साथ आता है.प्लान में यूजर को 2GB डाटा दिया जाता है. जब यूजर कार्ड डाटा खत्म हो जाएगा तो से 50 पैसे MB की दर से चार्ज देना होगा.साथ ही इस प्लान में यूजर को 300 SMS की सुविधा भी मिलेगी.यूजर को इस प्लान में फ्री हेलो ट्यून भी मिलती है.

Airtel
Image Credit(Google)

Airtel 455 Rs Plan

एयरटेल का ₹455 वाला प्लान 84 दिन की वैधता के साथ आता है.इस प्लान के अंतर्गत यूजर को अनलिमिटेड, लोकल एसटीडी और रोमिंग कॉल्स मिलते हैं. प्लान के अंतर्गत यूजर 100 SMS प्रतिदिन का लाभ उठा सकता है. वहीं अगर डाटा की बात की जाए तो प्लान में 84 दिन तक के लिए कुल 6 जीबी डाटा मिलेगा.

ये भी पढ़ें :Vivo के इस चमकदार फोन की कीमत हुई धड़ाम, सस्ते में खरीदने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा कभी

Airtel 499 Rs Plan

अब बात करते हैं एयरटेल के प्लान ₹499 वाले प्लान के बारे में. इस प्लान की वैधता 28 दिन है.प्लान के तहत 3 GB डाटा प्रतिदिन मिलता है. इस प्लान में यूजर को 3 महीने के लिए डिजनी + हॉटस्टार मोबाइल का सब्सक्रिप्शन मिलता है. साथ साथ यूजर को एयरटेल एक्सट्रीम ऐप में से एक चैनल चुनने का अवसर भी मिलता है. यूजर को 28 दिनों लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन कंपनी के द्वारा ऑफर किए जाते हैं. फास्ट ये में 100 कैश बैक भी दिया जाता है.

Airtel 599 Rs Postpaid Plan

अब बात करते हैं एयरटेल के ₹599 वाले प्लान की.एयरटेल के प्लान में यूज़र को अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन,75 जीबी हाई स्पीड डाटा और 200GB तक डाटा रोलओवर करने की सुविधा मिलती है. इसके अलावा ग्राहक को एक ऐडऑन कनेक्शन भी मिलेगा जिसमें 30 जीबी डाटा मिलेगा. इस तरह से यूजर को 105 जीबी डाटा मिलेगा. एयरटेल के ₹599 के प्लान में यूजर को 1 साल के लिए डिजनी हॉटस्टार और अमेज़न प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन 6 महीने के लिए फ्री मिलेगा.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Odisha Train Accident: स्टेशन मास्टर सहित इन 4 कर्मचारियों की भूमिका की होगी जांच,हो सकता है ये खुलासा

0

Odisha Train Accident: 5 जून की शाम 7 बजे उड़ीसा के बालासोर में ट्रेनों के टकराने के कारण भीषण हादसे में 3 ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हुई थीं.जिसमें एक मालगाड़ी शामिल थी.इस हादसे में 288 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि लगभग 1000 से अधिक लोग घायल हुए थे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस भीषण दुर्घटना की जांच के दायरे में रेलवे के 5 कर्मचारी आ गए हैं.आइए आपको डिटेल में इस जानकारी के बारे में बताते हैं

रेलवे के 5 कर्मचारी आए जांच के दायरे में

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बालोसर रेलवे स्टेशन से जुड़े हुए 5 कर्मचारी जांच के बारे में आए हैं. जिनमें स्टेशन मास्टर सहित सिग्नल के कामकाज से जुड़े अन्य चार कर्मचारी शामिल है. बता दें अधिकारियों को संभावना जताई थी कि इंटरलॉकिंग प्रणाली से छेड़छाड़ की गई हो जिसके कारण सिग्नल हरा हो गया और ट्रेन लूप लाइन में प्रवेश करके मालगाड़ी से टकरा गई. रेलवे की हाई लेवल कमिटी के साथ-साथ CBI भी इस घटना की जांच कर रही है.

ड्राइवर ने दिया था ये बयान

हावड़ा-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के लोको पायलट के मुताबिक उसे ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए ग्रीन सिग्नल दिया गया था,जिसके बाद उसने उस लूप ट्रैक पर ट्रेन को आगे बढ़ाया जिस पर माल गाड़ी खड़ी हुई थी. दुर्घटना कैसे हुई इसके सटीक कारणों को पता लगाने के लिए रेलवे बोर्ड के अनुसार अभी थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन प्रारंभिक तौर पर सिग्नल की गड़बड़ी की बात सामने आ रही है.

Odisha Train Accident
Odisha Train Accident

ऐसे हुआ हादसा

शुक्रवार शाम लगभग 7:00 बजे रेल से एक ट्रैक पर हावड़ा-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ने खड़ी हुई
मालगाड़ी को तेज रफ्तार से टक्कर मारी जिसके बाद उसके कुछ डिब्बे पटरी से उतर कर दूसरे ट्रैक पर जा पहुंचे और वो डिब्बे यशवंतपुर- हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन से टकरा गए और उस ट्रेन के भी 2 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस तरह 3 ट्रेन के यात्रियों को जान माल का नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें :Weather Update: दिल्ली NCR में आज गर्मी से मिलेगी राहत,जानें कहां होगी भारी बारिश

88 शवों की नहीं हुई है अभी तक पहचान

एम्स के अधिकारियों के अनुसार अभी तक 88 शवों की पहचान नहीं की जा सकी है. इसलिए 50 से अधिक मृतकों के रिश्तेदारों की डीएनए प्रोफाइलिंग की प्रक्रिया पूरी करते उनके ब्लड के सैंपल DNA जांच के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है. जिससे कि जिन शवों की पहचान पुख्ता तौर पर नहीं हुई है उनकी पहचान हो जाए.

बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

रेलवे के मुताबिक ट्रेन में बिना टिकट की यात्रा कर रहे दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायलों को भी मुआवजे की राशि दी जाएगी. रेलवे की तरफ से मृतकों के परिजनों को 10 लाख,गंभीर घायलों को 2 लाख और मामूली घायलों को ₹50 हजार की राशि दी जाएगी. कई राज्य सरकारों ने भी अपने राज्य के मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार रूपया दिया जाएगा.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें