Home Blog Page 634

150km की रेंज के साथ मार्केट में गदर मचाने आया Sokudo Acute Electric Scooter, जानें कीमत

0

Sokudo Acute Electric Scooter : जैसा कि आप सभी इस बात को भली भांति जानते हैं कि भारत में पेट्रोल डीजल की कीमत ने आसमान छू लिया है. जिस वजह से आम लोग काफी हद तक परेशान हो गए हैं. और यही वजह है कि वे चाहते हैं कि उन्हें कोई ऐसा उपाय मिले जिससे पेट्रोल और डीजल के झंझटो से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाए. इसी को देखते हुए कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रोडक्शन पर जोर दे रही है. इसी कड़ी में भारतीय बाजार में एक और नई इलेक्ट्रिक स्कूटर ने दस्तक दिया है. जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस स्कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं साथ ही यह बेहतर रेंज देने में भी सक्षम है.

Sokudo Acute Electric Scooter
Sokudo Acute Electric Scooter

Sokudo Acute Electric Scooter : मोटर

दरअसल हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात कर रहे हैं उसका नाम Sokudo Acute इलेक्ट्रिक स्कूटर होने वाला है. इसमें 3.1kwh की बैटरी पैक दी गई है जो 3000 वाट की बीएलडीसी तकनीक पर आधारित इलेक्ट्रिक मोटर से कनेक्ट है.

Sokudo Acute Electric Scooter: मिलेगा 150km का रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सबसे खास बात यह है कि यह सिंगल चार्ज पर 150km की दूरी तय करने में सक्षम है जो कि नॉर्मली हमें इतना रेंज बहुत ही कम इलेक्ट्रिकल स्कूटर में देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें : Honda Activa 6G Vs TVS Jupiter में कौन है ज्यादा स्मार्ट, जानें यहां

टॉप स्पीड और फीचर्स

बात करें इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, कंपनी ने इसमें एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स का इस्तेमाल किया है. वहीं, 70km/hr की टॉप स्पीड देने में भी सक्षम है.

कितनी है इसकी कीमत

एक नजर इसके कीमत पर डाले तो आपको बता दें, इसे ₹1.25 लाख की कीमत पर पेश किया जायेगा. हालंकि, इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Fathers Day 2023 : फादर्स डे पर इस साल अपने पिता को गिफ्ट दें ये खास चीजें, देखते ही खुशी से चूम लेंगे सिर

Fathers Day 2023 : फादर्स डे एक पिता के लिए जितना खास होता है उससे कई गुना अधिक बच्चे के लिए होता है.क्योंकि पूरी दुनिया में एक पिता ही होते हैं जो खुद से पहले अपने बच्चों के बारे में सोचते हैं. पिता भले ही अपने बच्चों से मां की तरह प्यार नहीं जता पाते हैं लेकिन उसके भविष्य को बनाने में हर मुमकिन प्रयास करते हैं. और यही वजह है कि बच्चे अपनी पिता के अपेक्षा मां से ज्यादा लगाव रखते हैं.

Fathers Day 2023
Fathers Day Gift

ऐसे में अगर आप भी अपने पिता से प्यार का इजहार करना और उन्हें अच्छा फील करवाना चाहते हैं तो फादर्स डे से अच्छा मौका कोई दूसरा नहीं हो सकता है. इस दिन आप उन्हें बता सकते हैं कि वे आपके जीवन में कितनी अहमियत रखते हैं. आप अपने पिता को फादर्स डे पर खास महसूस कराने के लिए उन्हें कुछ स्पेशल गिफ्ट दे सकते हैं. गिफ्ट कुछ ऐसा होना चाहिए जो पिता के दिल को छू जाए. चलिए जानते हैं फादर्स डे के मौके पर पिता के लिए कुछ खास गिफ्ट आइडिया के बारे में…

ये भी पढ़ें : Kangan Designs for Bride : अपनी बहू के लिए बनवाएं ये खूबसूरत डिजाइन वाले कंगन, बढ़ जायेगी हाथों की रौनक

Fathers Day 2023: फुटवियर

ज्यादातर पुरुषों को फुटवियर का शौक होता है, जिस वजह से वे अपने पास स्टाइलिश शूज का कलेक्शन भी रखते हैं. ऐसे में अगर आपके पापा भी शूज के शौकीन हैं तो आप उन्हें फुटवियर दे सकते हैं. अगर आपके पिता जॉगिंग पर जाते हैं तो उन्हें रनिंग शूज या स्पोर्ट्स शूज गिफ्ट कर सकते हैं. और यदि आपके पिता ऑफिस जाते हैं तो उन्हें कोई फॉर्मल शूज या स्लीपर भी गिफ्ट कर सकते हैं. यकीन मानिए यह देखते ही वह खुश हो जायेंगे.

मोबाइल फोन

आज के समय में हर कोई महंगे फोन का शौकिन होता है. ऐसे में आप अपने पिता को एक अच्छा मोबाइल फोन गिफ्ट कर सकते हैं. वहीं अगर आपके पिता को गैजेट पसंद है और उनके पास पहले से ही अच्छा फोन है तो उन्हें ईयरफोन या ईयरबड भी गिफ्ट कर सकते हैं.

Fathers Day 2023 : घड़ी

पुरुष और घड़ी का रिश्ता बहुत पुराना है. यानी इंसान जवान हो या बूढ़ा! उन्हें घड़ी पहनना बहुत पसंद होता है. ऐसे में इस फादर्स डे पर आप अपने पिता को एक अच्छी सी घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Kangan Designs for Bride : अपनी बहू के लिए बनवाएं ये खूबसूरत डिजाइन वाले कंगन, बढ़ जायेगी हाथों की रौनक

Kangan Designs for Bride : शादी, 2 दिलों का नहीं 2 परिवारों के मिलन होता है. एक तरफ जहां लड़की के मन में अपने ससुराल को लेकर मन में तरह तरह की बातें होती हैं तो वहीं, सुसराल वाले भी अपनी बहू के आने की खुशी में काफी एक्साइटेड होते हैं. जिस वजह से लोग काफी बहुत पहले से ही इसकी तैयारी में जुट जाते हैं. दूल्हा दुल्हन के कपड़ों के लेकर उसकी ज्वैलरी तक का खास ख्याल रखा जाता था. बात ज्वैलरी की करें तो इनमें कंगनों का काफी अहम भूमिका होती है.

Kangan Designs for Bride
Kangan Designs for Bride

ऐसे में अगर आप भी अपनी बहू के लिए सोने के कंगन बनवाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काम का हो सकता है. आज हम आपको इस खबर में मॉडर्न स्टाइल के कंगन के कुछ डिजाइन को दिखायेंगे, जो आपकी मॉर्डन बहु के लिए बिलकुल परफेक्ट होगा. साथ ही ये खूबसूरत डिजाइंस आपके हाथों की शोभा भी बढ़ा देंगी.

Kangan Designs for Bride
Kangan Designs for Bride

टेंपल ज्वैलरी का क्रेज तो एवरग्रीन हैं. ऐसे में क्यों ना आप कंगन पर भी यहीं डिजाइन ट्राई करें? यकीन मानिए ये कंगन रॉयल के साथ हाई क्लॉस लुक देता है.

ये भी पढ़ें : Homemade Hair Dye : सफेद बालों से हो गए हैं परेशान तो घर पर ही बनाएं ये हेयर कलर, मिलेगा दुगना फायदा

Kangan Designs for Bride
Kangan Designs for Bride

अगर आप कुछ हट कर ट्राई करना चाहते हैं तो आपको यह टेंपल स्टाइल ज्वैलरी ट्राई करना चाहिए. अगर आप इस डिजाइन वाले कंगन को अपने हाथों में पहनती हैं तो इससे हाथों की रौनक बढ़ जायेगी.

हाथी व छतरी वाला यह डिजाइन आपके बहू पर काफी सूट करेगा. साथ ही इसे किसी भी आउटफिट पर कैरी किया जा सकता है.

Kangan Designs for Bride
Kangan Designs for Bride

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

बेहद कम दाम में Redmi Buds 4 Active हुए लॉन्च,धांसू साउंड क्वालिटी और बैटरी से हैं लैस,देखें ऑफर्स

0

Redmi Buds 4 Active: कम कीमत में धांसू साउंड क्वालिटी वाले ईयरबड्स को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो कल ही लांच हुए Redmi Buds 4 Active आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं.Redmi के ईयरबड्स पर बैटरी लाइफ भी शानदार मिलेगी.तो चलिए पढ़ना कीजिए शुरू Redmi Buds 4 Active की डिटेल के बारे में.

फीचर्स

Redmi Buds 4 Active में 30 घंटे के बैटरी बैकअप देने की बात कहीं गई है इसे चार्जिंग केस बर्ड्स के द्वारा 4 बार फुल चार्ज किया जा सकता है फास्ट चार्जिंग की बात करें तो उसे 10 मिनट चार्जिंग के बाद लगभग 2 घंटे तक बैटरी बैकअप मिलेगा.

ये भी पढ़ें :Motorola का 200 MP कैमरे वाला फोन जल्द मारेगा धांसू एंट्री,ब्लॉगर्स की आ जाएगी मौज,देखें फीचर्स

Redmi Buds 4 Active
Redmi Buds 4 Active

मिलेगी एकदम साफ आवाज

ईयरबड्स में एनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन फीचर दिया गया है जिसके द्वारा एकदम क्लियर वॉइस मिलती है.ईयरबड्स में डायनेमिक ड्राइवर आता है. ईयरबड्स में टच कंट्रोल मिलता है. पानी से बचाव के लिए ईयरबड्स को IPX4 की रेटिंग मिली हुई है.

कीमत

Redmi Buds 4 Active की कीमत की बात करें तो इसे 23 जून तक ₹1199 में खरीदा जा सकता है,लेकिन इसकी कीमत ₹1399 है.ग्राहक इसे 20 जून से खरीद सकते हैं.ईयरबड्स ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया,एयरटेल स्टोर से उपलब्ध होंगे.इन्हें बॉस ब्लैक और एयर वाइट कलर में खरीदा जा सकता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Motorola का 200 MP कैमरे वाला फोन जल्द मारेगा धांसू एंट्री,ब्लॉगर्स की आ जाएगी मौज,देखें फीचर्स

0

Motorola: अगर आप आप मोटरोला का कोई ऐसा फोन खरीदने की सोच रहे हैं जो कि शानदार फीचर से लैस हो तो आपके लिए जल्द लांच होने वाला Motorola e32s 5G एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.Motorola का ये फोन धांसू बैटरी से लैस होगा.आइए स्मार्टफोन की संभावित स्पेसिफिकेशन,कीमत आदि के बारे में डिटेल में बताते हैं.

संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक्स के मुताबिक मोटो के इस आने वाले फोन में 6.5 इंच की डिस्प्ले आएगी. जिसका रिफ्रेश रेट 90hz होगा. स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है.Motorola e32s 5G शानदार प्रोसेसर के साथ लांच किया जाएगा और यह एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होगा.

ये भी पढ़ें :YouTube ने मोनेटाइजेशन के बदले नियम,अब 500 सब्सक्राइबर होते ही होगी मोटी कमाई,पढ़ें पूरी डिटेल

Motorola
Moto

कैमरा और बैटरी

स्मार्टफोन को लेकर जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो ये है कि इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा आने की संभावना है.स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी होगी. जिसके बारे में कहा जा रहा है कि एक 40 घंटे तक चलेगी बैटरी को 15 वोट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हासिल होगा.

कीमत

Motorola e32s 5G की कीमत की बात करें तो भी इसकी कीमत का कोई भी खुलासा नहीं हुआ है. जैसे ही फोन लांच होगा आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Senior Citizen Scheme: सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम या FD,वरिष्ठ नागरिकों को कहां मिलता है सबसे ज्यादा ब्याज,जानें

Senior Citizen Scheme: अगर आप वरिष्ठ नागरिक है और निवेश पर सुरक्षित और ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो आपके लिए बताने वाले है कि आपको FD करवाने पर ज्यादा ब्याज मिलेगी या सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में ज्यादा ब्याज मिलेगी. तो चलिए पढ़ना कीजिए शुरू इन दोनों पर मिलने वाले ब्याज के बारे में.

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में अगर कोई सीनियर सिटीजन अपना खाता खुलवाता है तो उन्हें इनकम टैक्स की धारा 80C के अंतर्गत छूट मिलती है.इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 8:2 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज मिलता है.

ये भी पढ़ें :Gold Silver Price Today: चांदी में दाम में बड़ी गिरावट,सोने में स्थिरता बरकरार,जानें आज का ताजा भाव

Senior Citizen Scheme
FD

FD में मिलती है इतनी ब्याज

अगर आप एफडी में निवेश करने पर भी आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा. अभी ज्यादातर बैंक, खासकर प्राइवेट बैंक वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या इससे ऊपर) को आधा फीसदी (0.5 फीसदी) ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं. एफडी की मैच्योरिटी की अवधि 5 साल के लिए होती है. लेकिन इसे आप आगे बढ़ाना चाहते हैं और आपको पैसे की जरूरत नहीं है तो आप इसे 5- 5 साल के लिए आगे बढ़ा सकते है.

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक देता है इतनी ब्याज

बैंक(SSFB) ने सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज की दर बढ़ाते हुए हाल में कहा है कि अब 5 साल की अवधि की FD पर बैंक की तरफ से 9.6% की ब्याज दी जाएगी. यानी कोई सीनियर सिटीजन 3 लाख की अपनी एफडी 5 साल तक के लिए जमा करवाता है, तो उसे 5 साल बाद 4,82000 रूपए मिल जाएंगे.

आपके लिए  – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Fathers Day Gift: फादर्स डे पर पापा को दें Smart TV का गिफ्ट,फूले नहीं समाएंगे,कीमत भी है कम

0

Fathers Day Gift: Smart TV: फादर्स डे आने वाला है और आप अगर इस मौके पर अपने पिताजी को मनोरंजन करने के लिए कोई शानदार गिफ्ट देना चाहते हैं तो पैनासोनिक (Panasonic) का स्मार्ट टीवी एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है.यह स्मार्ट टीवी धांसू फीचर्स से लैस हैं.बता दें, कम्पनी ने अपने 20 नए गूगल टीवी को देश में लांच कर दिया है.ये नए स्मार्ट टीवी में 32 इंच 43 इंच 55 इंच 56 इंच 75 इंच की डिस्प्ले साइज वाले टीवी कम दामों में पेश किए गए हैं. स्मार्ट टीवी में कंपनी ने शानदार डिजाइन, जबरदस्त साउंड क्वालिटी और ऑप्टिमाइज्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया है. आइए इन स्मार्ट टीवी की कीमतों के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

फीचर्स

सबसे पहले बात करते हैं स्मार्ट टीवी की डिस्प्ले की. तो बता दें कि यह स्मार्ट टीवी 4K एचडीआर स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ पेश की गई हैं. स्मार्ट टीवी में यूजर को देखने के दौरान अच्छा अनुभव देने के लिए 4K कलर इंज,HDR 10+ और माइक्रो डिमिंग जैसे डिस्प्ले फीचर दिए गए हैं. कंपनी ने स्मार्ट टीवी की डिस्प्ले के चारों ओर के फ्रेम को हटा दिया है, जिसके बाद एक टीवी एक स्लिम डिजाइन का टीवी बन जाता है जो देखने में बेहद आकर्षक लगता है.

ये भी पढ़ें :YouTube ने मोनेटाइजेशन के बदले नियम,अब 500 सब्सक्राइबर होते ही होगी मोटी कमाई,पढ़ें पूरी डिटेल

Fathers Day Gift
TV

कनेक्टिविटी

इस पार्टी में कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें गूगल टीवी ईआरसी सपोर्ट, यूएसपी 2.4, एचडीएमआई 2.1, 3.5 मिनी ऑडियो जैक, ब्लूटूथ के साथ वाईफाई के फीचर दिए गए हैं. स्मार्ट टीवी में यूजर को यूट्यूब, डिजनी,हॉटस्टार,प्राइम वीडियो ,नेटफ्लिक्स जैसे ऐप प्री इंस्टॉल मिलेंगे. कंपनी इन सारी स्मार्ट टीवी के साथ ब्लूटूथ रिमोट भी दे रही है.

कीमत

पैनासोनिक में जिन 20 नए टीवी को लॉन्च किया है उनकी कीमत 19,990 से शुरू होकर ₹319990 तक है. स्मार्ट टीवी 2GB रैम 16GB स्टोरेज के साथ पेश की गई है.पैनासोनिक द्वारा लांच हुई सभी स्मार्ट टीवी ऑडियो टेक्नोलॉजी बूस्टर और 20 वाट स्पीकर के साथ आती हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

YouTube ने मोनेटाइजेशन के बदले नियम,अब 500 सब्सक्राइबर होते ही होगी मोटी कमाई,पढ़ें पूरी डिटेल

0

YouTube: यूट्यूब ने चैनल बनाकर पैसा कमाकर अमीर बनने वाले लोगों के सपनों को पंख लगाने के लिए अपने नियमों में एक बार फिर बदलाव कर दिया है. जी हां यूट्यूब में मोनेटाइज चैनल के मोनेटाइजेशन से संबंधित नियमों को बदल दिया है. पहले यूट्यूब को मोनेटाइज करने के लिए कम से कम 1 हजार सब्सक्राइबर होने के साथ 4 हजार घंटे या 1 लाख शॉर्टस व्यू से शुरू होने चाहिए थे, उन्हें अब बदल दिया है.

ये है नया नियम

वीडियो बनाकर पैसा कमाने वालों के लिए की बल्ले बल्ले करते हुए You tube ने पुराने नियम को 1 हजार सब्सक्राइबर होने के साथ 4 हजार घंटे या 1 लाख शॉर्टस व्यू को बदलकर अब मात्र 500 सब्सक्राइबर्स और 3 हजार वॉच आवर या 90 दिनों में 30 लाख शॉर्टस व्यू का का नियम बना दिया है. यूट्यूब की तरफ से इन नियमों के आसान होने के बाद अब कोई भी यूट्यूब पर आसानी से अपने चैनल को मोनेटाइज कर पाएगा और धड़ाधड़ पैसे कमा पाएगा.

ये भी पढ़ें :Fathers Day Gift: फादर्स डे पर पापा को दें Smart TV का गिफ्ट,फूले नहीं समाएंगे,कीमत भी है कम

Youtube
Youtube update

एड्स फ्री वीडियो देखने के लिए अपनाएं ये ट्रिक

एड्स फ्री वीडियो और अपने इंटरनेट को बचाने के लिए आपको यूट्यूब से उस वीडियो को डाउनलोड करना होगा. इसके लिए सबसे पहले आपको यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड करने के लिए वीडियो डाउनलोड के विकल्प पर जाना होगा. अगर वीडियो डाउनलोड करने का ऑप्शन नहीं मिलता तो वीडियो के किनारे पर बने दिए हुए मेन्यू बटन पर क्लिक करें. जैसे ही आप मेन्यू बटन को क्लिक करेंगे 3 डॉट्स के निशान नजर आएंगे.इस पर क्लिक करने के बाद डाउनलोड का विकल्प नजर आएगा ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप अपने अनुसार कम क्वालिटी की या ज्यादा क्वालिटी की वीडियो को डाउनलोड कर लें. अच्छी क्वालिटी की वीडियो डाउनलोड आपके पास इंटरनेट स्पीड अच्छी होनी चाहिए और डाटा कम नहीं होना है.जब डाउनलोड कर लेंगे उसके बाद उस वीडियो को बिना किसी ऐड के देख पाएंगे. और आपको उस समय इंटरनेट के इस्तेमाल की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

लें सकते हैं सब्सक्रिप्शन

आप ऐड फ्री वीडियो देखने के लिए चाहे तो यूट्यूब का सब्सक्रिप्शन भी ले सकते हैं इसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे. यूट्यूब के इस सब्सक्रिप्शन को आप महीने या साल भर के लिए ले सकते हैं.उम्मीद करते हैं ये जानकारी आपको पसंद आई होगी और इसे आप दूसरों के साथ शेयर करेंगे.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Kheera Raita: गर्मियों में खाने के स्वाद को दोगुना कर देगा खीरे का रायता, मिनटों में ऐसे होगा तैयार

Kheera Raita recipe:बिना रायते का खाना जरा अधूरा सा लगता है. इसलिए हम आपके लिए लेकर आएं हैं खीरे का रायता जिसे आप दोपहर या रात के खाने के साथ सर्व कर सकते हैं. खीरा एक हाइड्रेटिड सब्जी है जिसे गर्मी में खूब खाया जाता है. दही और खीरा लो कैलोरी होने के साथ काफी हाइड्रेटिंग है, इन दोनों का कॉम्बिनेशन काफी बेस्ट होता है. इस स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर रायते को बनाना काफी आसान है-

आवश्यक सामग्री (Kheera Raita)

दही 2 कप ( 400 ग्राम)
खीरा 2 मीडियम आकार का
हरी मिर्च 1 बारीक कतर हुई)
काली मिर्च (1/4 छोटी चम्मच से कम)
नमक स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच से कम)
काला नमक 1/4 छोटी चम्मच
भुना जीरा के पाउडर 3/4 छोटी चम्मच
हरा धनियां 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

ये भी पढ़ें :Jackfruit milkshake Recipes: सिर्फ 5 मिनट में घर पर तैयार करें लजीज फाइबर युक्त जैकफ्रूट मिल्क शेक, जानें रेसिपी

बनाने की विधि

खीरे को छीलिए, दोनों तरफ से आधा आधा इंच काट कर निकाल दीजिए, धो कर, कद्दूकस कर लीजिए.

दही को फैंट का 1/4 कप पानी मिला दीजिए.

कद्दूकस किये हुया खीरा, हरी मिर्च, काली मिर्च, सादा नमक, काला नमक, हरा धनियां और आधा भुना हुआ जीरा, दही में डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए.

आपका खीरे का रायता तैयार है.


रायते को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से बचा हुआ जीरा पाउडर और हरी धनिया डाल कर सजाएं.


अब स्वादिष्ट खीरे का रायते को खाने के साथ परोसिए.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Clay Face pack: गर्मियों में सिर्फ 15 मिनट में चांद सा चमकेगा चेहरा,घर पर ऐसे बनाएं क्ले फेस पैक

Clay Face Pack:बढ़ते प्रदूषण के कारण त्वचा पर धूल-मिट्टी, मुंहासे, डेड स्किन, फोड़े फुंसियां होने लगती हैं. ऐसे में मुल्तानी मिट्टी का कूलिंग इफेक्ट और मिनरल त्वचा को आराम पहुंचाते हैं और उसकी खोई रंगत लौटाते हैं.मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक या मास्क स्किन के लिए आदर्श ब्यूटी ट्रीटमेंट हैं, ये स्किन को टोन और टाइट भी करते हैं. सफेद मिट्टी में काओलिन होता है. यह बहुत सॉफ्ट होती है इसलिए इस मिट्टी का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है.सेंसिटिव स्किन वालों के लिए भी ये मिट्टी बहुत उपयोगी है.तो आइए जानते हैं क्ले फेस पैक बनाने की विधि के बारे में –

घर पर ऐसे बनाएं क्ले फेस पैक (Clay Face Pack)

ऑयली स्किन के लिए फेस पैक

ऑयली त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें. होंठों और आंखों के आस-पास के एरिया को बचाते चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो धो लें.

ये भी पढ़ें:Mango Face Pack: सेहत के साथ खूबसूरती का भी राज है मैंगो,निखरी और बेदाग स्किन के लिए घर पर बनाएं मैंगो फेस पैक

पिंपल्स में फायदेमंद मुल्तानी मिट्टी

मुहांसे वाली त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी को चंदन के पेस्ट, गुलाब जल और नीम की पत्तियों के पाउडर के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे चेहरे और गले पर लगाएं और सूख जाने पर धो लें.

मुंहासों के दाग-धब्बे से छुटकारा

मुहांसे के निशान के लिए मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच नींबू का रस और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें. चेहरे पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो धो लें.

फोड़े-फुंसी वाली स्किन के लिए फेस पैक

2 चम्मच केओलिन क्ले पाउडर, 2 चम्मच गुलाब जल, आधा चम्मच शुद्ध ग्लिसरीन और एक चुटकी हल्दी मिलाएं. इस पैक को चेहरे और गले पर लगाएं. सूखने पर या 15 मिनट बाद धो लें.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें