Home Blog Page 632

Hyundai i20 Facelift : हुंडई की इस अपकमिंग कार ने लॉन्च होने से पहले ही मार्केट में मचाया तहलका, जानें ऐसा क्या है इसमें खास

0

Hyundai i20 Facelift : भारतीय बाजार में हुंडई की गाड़ियों को खूब पसंद किया जाता है. जिस वजह से कंपनी अपने ग्राहकों के लिए आय दिन कुछ नया करने की कोशिश करते रहती है. इसी बीच खबरें निकल कर सामने आ रही है कि Hyundai अपनी मशहूर हैचबैक कार i20 (Hyundai i20 Facelift) को नए अवतार में जल्द ही पेश करने वाली है.

Hyundai i20 Facelift
Hyundai i20 Facelift

बता दें, Hyundai i20 के फेसलिफ्ट मॉडल को हाल ही में पेश किया गया है, जिसके बाद इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर स्पॉट किया गया है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जायेगा. आने वाली इस कार में एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, इसका लुक भी काफी जबरदस्त होने वाला है.

ये भी पढ़ें : Honda PCX 160 : होंडा इस स्कूटर ने मार्केट में दिखाया अपना जलवा, फीचर्स देख आप भी रह जायेंगे दंग

Hyundai i20 Facelift : पावर

अनुमान ये लगाया जा रहा है कि Hyundai i20 को 1.2-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल या 1.0-लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है, जो इंजन के बेस्ड पर पांच-स्पीड मैनुअल, CVT ऑटोमैटिक, iMT या DCT ऑटोमैटिक के साथ आता है. बता दें, 1.2-लीटर NA इंजन मैनुअल के साथ 83hp लेकिन CVT के साथ 88hp का पावर जनरेट करता है, जबकि टर्बोचार्ज्ड 1.0-लीटर इंजन 120hp का पावर आउटपुट देता है.

फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स

बात करें इसमें मौजूद फीचर्स के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसमें एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स मौजूद है. वहीं, सेफ्टी के लिए इसमें फॉरवर्ड कोलाइजन-एवॉयडेंस असिस्ट, लेन फॉलोइंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कोलाइजन-एवॉयडेंस असिस्ट जैसे फीचर्स मौजूद है.

Hyundai i20 Facelift : कब होगी लॉन्च

बात करें इसकी लॉन्चिंग की तो आपको बता दें, फिलहाल कंपनी ने इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं किया है. साथ ही इसके कीमत को लेकर भी जानकारी सामने नहीं आई है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Honda PCX 160 : होंडा इस स्कूटर ने मार्केट में दिखाया अपना जलवा, फीचर्स देख आप भी रह जायेंगे दंग

0

Honda PCX 160: मौजूदा समय में भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड खूब बढ़ गई है. इस लाइनअप में बड़ी कंपनियों के लेकर छोटी कम्पनी तक अपने अपने मॉडल को पेश करने में लगी हुई है. इसी कड़ी में होंडा भी किसी से कम नहीं है. बता दें, होंडा ने हाल ही में Honda PCX 160 इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा हटाया था. मार्केट में आते ही इस स्कूटर ने बवाल मचा दिया है. ऐसे में अगर आपका भी मन इसे खरीदने को कर रहा है तो सबसे पहले इसके बारे में जानना जरूरी है. तो चलिए इस स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Honda PCX 160
#image_title

Honda PCX 160 : इंजन

इस स्कूटर में 160 सीसी का सिंगल लिक्विड कूल सिंगल सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया है जो 16 बीएचपी की अधिकतम शक्ति के साथ 14 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके इंजन को वेरिएबल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. इस इंजन को दो इंजन ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है. इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम का फीचर दिया गया है. इसमें आपको एलईडी हेडलाइट्स और फ्रंट साइड में टर्न इंडीकेटर्स प्रदान किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें : Hyundai Verna VS Maruti Brezza में कौन सी कार रहेगी फायदे का सौदा, जानें

Honda PCX 160 : फीचर्स

इस स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल ट्रिप मीटर, फ्यूल लेवल इंडीकेटर्स, सीट लॉक जैसे फीचर्स की सुविधा दी गई है. इसके अलावा रियर सस्पेंशन, टेलिस्कॉर्पिक फ्रंट फॉर्क्स दिए जाते हैं. साथ ही इसमें 14 इंच के फ्रंट व्हील्स दिए जाते हैं. सेफ्टी के लिहाज से भी इसमें कई फीचर्स को जोड़ा गया है.

कीमत और लॉन्चिंग

बात करें इसकी कीमत के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, कम्पनी ने इस स्कूटर की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. हालंकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे करीब 1 लाख 82 हजार रुपये की कीमत पर पेश किया जायेगा.वहीँ इसे कब लांच किया जायेगा इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Vande Bharat: 26 जून को पटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस होगी शुरू,जानें किराया और रूट्स

0

Vande Bharat: भारतीय रेलवे (Indian Railways) पूरे देश में एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनों को चलाती जा रही है. इसी क्रम में अब रेलवे द्वारा 26 जून को पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक साथ चलाई जाएंगी.जिसमें पटना से रांची के लिए भी चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जून को को इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.आइए इस बारे में आपको डिटेल में जानकारी देते हैं.

पटना से रांची पहुचेंगे अब इतने घण्टे में

वंदे भारत एक्सप्रेस के द्वारा व यात्री लगभग 6 घंटे में पटना से रांची की यात्रा कर सकेंगे.वापसी में ये ट्रेन 14.20 बजे चलकर 20.25 मिनट पर पटना पहुंच जाएगी. वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से खुलकर जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा होते हुए रांची पहुंचेंगी.

Vande Bharat
Vande Bharat Train

इतना होगा किराया

पटना से रांची रूट कर किराए की बात करें तो वंदे भारत ट्रेन की एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1760 रूपए और एसी चेयरकार का किराया 890 रूपए होगा. ट्रेन में एग्जीक्यूटिव क्लास जहां 56 सीटें हैं वहीं एसी चेयरकार में 76 सीटें हैं.ट्रेन में यात्रियों को ऑनबोर्ड वाईफाई,वेक्यूम टॉयलेट, चार्जिंग प्वाइंट,टॉयलेट में हाथ सुखाने की मशीन, गरम पानी के लिए मशीन,प्रत्येक सीट के नीचे रीडिंग लाइट सीसीटीवी,डिस्पले बोर्ड आदि की सुविधाएं दी गई है.

ये भी पढ़ें :Weather Update:दिल्ली NCR में आज पड़ सकती हैं बारिश की बौछार,जानें देश के दूसरे राज्यों का हाल

ट्रेन में होंगे 8 डिब्बे

खास बात यह है कि इस वंदे भारत एक्सप्रेस में मात्र 8 डिब्बे होंगे. जबकि अमूमन अभी तक जो वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई हैं उनमें 16 डिब्बे होते हैं. एक आंकड़े के मुताबिक देश में 150 शहरों को वंदे भारत ट्रेनों से जोड़ने की योजना है.जानकारी के मुताबिक भारत में 70 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों को 2024 तक शुरू किया जा सकता है.

इन रूट्स पर चलेंगी 5 वंदे भारत ट्रेनें

यह 5 वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई – गोवा, पटना- रांची,भोपाल- इंदौर,भोपाल- जबलपुर और बेंगलुरु और हुबली के बीच चलाई जाएंगी. बता दें हाल ही में पटना रांची रूट का ट्रायल सफल हो चुका है. बता दे अभी तक देश में 18 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा चुकी है. 26 जून को 5 वंदे भारत ट्रेन चलाने के बाद इनकी संख्या 23 हो जाएगी.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Weather Update:दिल्ली NCR में आज पड़ सकती हैं बारिश की बौछार,जानें देश के दूसरे राज्यों का हाल

0

Weather Update: पूरे उत्तर भारत में इस समय गर्मी का प्रकोप जारी है. भीषण गर्मी वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश,राजस्थान,मध्यप्रदेश,बिहार,झारखंड,हरियाणा,पंजाब प्रमुख रूप से शामिल हैं.वहीं केरल के रास्ते भी मानसून देश में दस्तक दे चुका है.लेकिन उत्तर भारत के राज्यों में अभी उसने दस्तक नहीं दी है.आइए आपको मौसम की जानकारी विस्तार से बताते हैं.

दिल्ली NCR में आज हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज दिल्ली में हवा के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है.17 और 18 जून को बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में तापमान 20 जून का 40 डिग्री के लगभग रहेगा.

इन राज्यों में होगी बारिश

चक्रवात के कारण अगले चार दिन तक राजस्थान,पंजाब,हरियाणा,नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें :Vande Bharat: 26 जून को पटना से रांची वंदे भारत एक्सप्रेस होगी शुरू,जानें किराया और रूट्स

Weather Update
Weather Update

लखनऊ में 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा. IMD के मुताबिक आज लखनऊ में मौसम साफ रहेगा और आने वाले दिनों लखनऊ का तापमान और भी बढ़ सकता है.उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान में वृद्धि होगी.

ये साल रह सकता है सबसे गर्म

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अबकी बार गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि प्रशांत महासागर में अल नीनो साल के अंत में वापसी करेगी,जिसके बाद पूरी दुनिया तापमान बढ़ जाएगा और गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. जानकारी के मुताबिक वर्ष 2016 अब तक दुनिया का सबसे गर्म वर्ष रहा है.

इस तारीख तक पूरे देश मानसून दे देगा दस्तक

केरल में मानसून की एंट्री के बाद अब ये जल्द ही महाराष्ट्र और बिहार से टकराने के बाद ये गुजरात,झारखंड में दस्तक देगा.20 जून के मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश में एंट्री मारेगा. इस महीने के अंत तक यह पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड,हिमाचल और कश्मीर में दस्तक देने के साथ-साथ मैदानी राज्य दिल्ली, हरियाणा,पंजाब और राजस्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा और उसके बाद 8 जुलाई तक पूरे देश में यह फैल जाएगा.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

गुजरात,पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों सहित,सिक्किम,अंडमान निकोबार दीप समूह केरल कर्नाटक,मणिपुर त्रिपुरा मिजोरम में आज भारी होने की संभावना है.असम में भी भारी बारिश की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में पड़ेगी बारिश

आज पहाड़ी राज्यों में मौसम खराब रहेगा. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले और बिजली गिरने की संभावना है.

बिहार,झारखंड में हीटवब का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बिहार,महाराष्ट्र,ओडिसा, आंध्र प्रदेश अगले 5 दिनों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.महाराष्ट्र में भी तापमान बढ़ गया है.वहीं बिहार में जिस तरीके से लू चल रही है उसके अनुसार सरकार ने सभी नागरिकों से बच्चों, बुजुर्गों की देखभाल करने के लिए कहा है.विशेषज्ञ संभावना जता रहे हैं कि जिस तरह पिछले दिनों भारी बारिश हुई है उससे ये अनुमान है कि अबकी बार ज्यादा भीषण गर्मी की मार लोगों को सहन करनी पड़ सकती है.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोने चांदी को लगी बड़ी चपत,जानें आज का ताजा भाव

0

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी (Gold Silver Price) के दामों में उछाल के बाद आज दोनों धातुओं के दामों गिरावट दर्ज की गई है. 16 जून के 22 कैरेट सोने के भाव की अगर बात करें तो आज इसका दाम 54850 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जो कल 55200 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं आज 24 कैरेट सोने का भाव 59820 रूपए प्रति 10 ग्राम है.जो कल 60200 रूपए प्रति 10 ग्राम था.

दिल्ली और लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव आज 54850 रूपए प्रति 10 ग्राम है. जो कल 55200 रूपए प्रति 10 ग्राम था. जबकि 24 कैरेट सोने का भाव आज 59820 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जो कल 60200 प्रति 10 ग्राम था. यूपी की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव आज 54850 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जो कल 55200 रूपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव आज 59820 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जो कि कल 60200 रूपए प्रति 10 ग्राम था.

ये भी पढ़ें :Senior Citizen Scheme: सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम या FD,वरिष्ठ नागरिकों को कहां मिलता है सबसे ज्यादा ब्याज,जानें

Gold silver Price Today
image sours google

ये है आज चांदी का भाव

चांदी के भाव की बात करें तो भारत में आज यानि 16 जून को 1 किलो चांदी का भाव 73100 रूपए प्रति किलोग्राम है. जो कल 74000 रूपए प्रति किलोग्राम था.

ना लें बिना हॉलमार्क वाला सोना

सोना खरीदते वक्त बिना हॉल मार्क वाला सोना लेने से परहेज करें. क्योंकि असली सोने की पहचान करने में हॉल मार्क बहुत महत्वपूर्ण होता है. बता दें हॉल मार्क आईएसओ सर्टिफाइड होता है. जब आप 24 कैरेट सोने का कोई आभूषण लें तो उस पर 999,23 कैरेट पर 998 का और 22 कैरेट पर 916 और 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पा 750 हॉलमार्क को जरूर लिखा देखें. सबसे ज्यादा शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है.जिसके कारण वो सबसे महंगा होता है.जबकि 18 कैरेट का सोना सबसे ज्यादा सस्ता होता है.

मिस्ड काल से जानें सोने का भाव

सोने का खुदरा भाव जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. मिस्ड कॉल देने के तुरंत बाद आपको SMS के द्वारा सोने के भाव मिल जाएंगे. जिस दिन सरकारी छुट्टी होगी उस दिन आपको ये जानकारी नहीं मिल पाएगी.

आपके लिए  – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Bamboos benefits : डायबिटीज सहित इन परेशानियों से छुटकारा दिलाता है ये पत्तियां, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Bamboos benefits : बांस का पेड़ दुनिया के हर क्षेत्र में पाया जाता है. लोग इसका इस्तेमाल अलग अलग तरीकों से करते हैं. जैसे घर बनने में इसका उपयोग, जलावन में, दवाई आदि के लिए इसका उपयोग होता है, लेकिन क्या आप बांस की पत्तियों से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं? जी हां, बांस की पत्तियां आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर कर सकता है. इससे बढ़ते मोटापे से लेकर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

Bamboos benefits
Bamboos benefits

इतना ही नहीं, बांस की पत्तियों का प्रयोग आप स्किन केयर के रूप में भी कर सकते हैं. आज हम इस लेख में आपको बांस की पत्तियों से स्वास्थ्य को होने वाले कुछ लाभ के बारे में बताएंगे. आइए जानते हैं बांस की पत्तियों से स्वास्थ्य को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं?

Bamboos benefits: हमेशा रहेंगे तरोताजा

अगर आप खुद को दिन भर फ्रेश फील करवाना चाहते हैं तो आपको बांस की पत्तियों से तैयार चाय का सेवन करना चाहिए. इसमें कैफीन की मात्रा न के बराबर होती है. साथ ही स्वाद को और भी बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू, जैस्मीन की पत्तियां या फिर पुदीने की पत्तियों को मिक्स कर सकते हैं.

बालों को करेगा मजबूत

बांस के पत्तियों के सेवन से नाखून और बाल मजबूत बनाता है. क्योंकि इसकी पत्तियों में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में टिश्यूज को हेल्दी बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं. बांस के पत्तियों का सेवन करने से टिश्यूज का विकास अच्छे से होता है, जो नाखूनों और बालों की परतों को मजबूत करता है.

स्किन के लिए हैं फायदेमंद

बांस की पत्तियां आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. आप इसकी ताजी पत्तियों को मैश करके इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल या फिर शहद मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. लगातार इसको चेहरे पर अप्लाई करने पर स्किन सॉफ्ट होगी.

ये भी पढ़ें : Healthy Jucie for Breakfast : ब्रेकफास्ट में पिएं ये हेल्दी जूस,होगा चमत्कारी फायदा, सेहत रहेगी एकदम फिट

मार्केट में धमाल मचाने आ रहा 150W वाला Realme का ये धाकड़ फोन, दमदार फीचर्स से ग्राहकों के दिलों पर करेगा राज

0

Realme GT Neo 5 Pro : चीनी स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी रियलमी अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए आय दिन नए नए फोन को लॉन्च करते रहती है. जिसके बाद एक बार फिर से कम्पनी ने कुछ ऐसा कमाल कर दिया है जिसे देखते ही हैरान हो जाएंगे. जी हां दरअसल आपको बता दें, रियलमी ने जीटी नियो 5 प्रो (Realme GT Neo 5 Pro) से पर्दा हटा दिया है. लीक रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी द्वारा इस फोन को बहुत जल्द ही मार्केट में उतारा जा सकता है.

Realme GT Neo 5 Pro
Realme GT Neo 5 Pro

Realme GT Neo 5 Pro

आपको याद दिला दें कि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में जीटी नियो 5 सीरीज के अन्य मॉडल रियलमी जीटी नियो 5 (Realme GT Neo 5) और रियलमी जीटी नियो 5 एसई ( Realme GT Neo 5 SE) को लॉन्च किया था. ऐसे में अगर आप ही इस अपकमिंग फोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले इसके खासियत के बारे में जानने की जरूरत है.

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर पोस्ट किया कि आगामी रियलमी जीटी नियो 5 प्रो में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh बैटरी के साथ 100W और 150W फास्ट चार्जिंग ऑप्शन दिया जा सकता है. साथ ही इसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.74-इंच OLED पैनल, 144Hz तक रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है. इसके अलावा इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC चिप का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालंकि, फिलहाल कंपनी द्वारा अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

कितनी होगी इसकी कीमत

रियलमी जीटी नियो 5 को दो चार्जिंग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, पहला 240W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी और दूसरा 150W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाला फोन इसी से मिलता जुलता होगा. वहीं, बात करें इसकी कीमत की तो बता दें, 16GB + 256GB स्टोरेज वाले फोन के लिए आपको लगभग 39,000 रुपये चुकाने पड़ेंगे. वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट के लिए लगभग 30,400 रुपये देने होंगे.

ये भी पढ़ें : Fathers Day Gift: पापा को फादर्स डे पर दें एप्पल जैसी डिजाइन वाली ये स्मार्टवॉच,मिलेगा बहुत आशीर्वाद

Big Business Idea:घर बैठकर कमाना चाहते हैं मोटा पैसा,तो इस बिजनेस को करें शुरू,हो जाएंगे मालामाल

Big Business Idea: आज के समय में अधिकतर लोग सोचते हैं कि काश उनकी कोई साइड इनकम होती जिससे उनको और ज्यादा पैसे की कमाई हो पाती. ऐसा सोचने वाले लोगों के लिए आज हम एक शानदार बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं जिसे घर बैठकर अपने मोबाइल से आराम से किया जा सकता है और कमाई की जा सकती है.इस बिजनेस में आपको बस अपने मोबाइल में मेल को पढ़ना है.चलिए आपको इस बिजनेस के बारे में डिटेल में बताते हैं.

पैसा लाइव डॉट कॉम

पैसा लाइव डॉट कॉम में कोई निवेश के आप हजारों रुपये आसानी से कमा सकते हैं. आपको बता दें कि जैसे ही आप इसमें अकाउंट क्रिएट करते हैं, आपको तत्काल 99 रुपये मिल जाएंगे. वहीं, अगर आप इस वेबसाइट पर 20 और अकाउंट खुलवाते हैं, तो आपको अतिरिक्त पैसे मिलेंगे. हर मेल को पढ़ने के लिए 25 पैसे से 5 रुपये तक मिलते हैं. यह वेबसाइट 15 दिन में एक बार चेक से पेमेंट करती है.

Big Business Idea
RUPEES 500

सेंडर अर्निंग डॉट कॉम

कमाई के लिए यह वेबसाइट भी अच्छी है. इसके लिए सबसे पहले आपको अपना अकाउंट क्रिएट करना होगा. इस पर एक ई-मेल पढ़ने के लिए करीब 1 डॉलर मिलते हैं. हालांकि, इस वेबसाइट को हमेशा विजिट करना जरूरी है. 6 महीने तक विजिट नहीं करने की स्थिति में अकाउंट डिएक्टिवेट हो जाता है. इस वेबसाइट से पेमेंट पाने के लिए आपको न्यूनतम करीब 2,100 रुपये कमाने होंगे.

मैट्रिक्समेल

मैट्रिक्समेल डॉट कॉम 2002 से काम कर रही है. यहां आप ईमेल पढ़कर पैसे कमा सकते हैं. यही नहीं, आप साइट विजट करके भी पैसा कमा सकते हैं. इस वेबसाइट के जरिये ये काम करके आप 25 डॉलर से 50 डॉलर तक आसानी से कमा सकते हैं. महज 1 घंटे में इस वेबसाइट के जरिये करीब 3,000 रुपये की कमाई संभव है.

ये जानकारी सामान्य जानकारी पर आधारित है. इसके पूरी तरह सही होने का हम दावा नहीं करते.

आपके लिए  – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Fathers Day 2023 : इस फादर्स डे पर अपने पापा को दें ये शानदार गिफ्ट, देखते ही खुशी से झूम उठेंगे

Fathers Day 2023 : फादर्स डे आने में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है. इस साल देशभर में 18 जून को फादर्स डे मनाया जायेगा. इस दिन की तैयारी बच्चे महीनों पहले ही शुरू कर देते हैं. कई बच्चे पापा को अच्छा फील करवाने के लिए तरह तरह के सरप्राइज़ और पार्टी का प्लानिंग करते हैं तो वहीं, कुछ बच्चे अपने दिल की बात कहने में पिता से हिचकते हैं. इसका प्रमुख वजह शुरू से ही पिता द्वारा बच्चों पर दिखाया गया सख्ती है.

Fathers Day 2023
Fathers Day Gift

और यही कारण है कि बच्चे पिता के अपेक्षा मां से ज्यादा प्यार करते हैं. लेकिन इस बार आप अपने पिता को अपने मन की बात कहना चाहते हैं साथ ही आपके जीवन में उनकी क्या अहमियत है उसे बताना चाहते हैं तो आप उन्हें कुछ गिफ्ट देकर अपनी फीलिंग बता सकते हैं. तो चलिए जानते हैं पिता को दिए जाने वाले गिफ्ट के बारे में…

ये भी पढ़ें : Healthy Jucie for Breakfast : ब्रेकफास्ट में पिएं ये हेल्दी जूस,होगा चमत्कारी फायदा, सेहत रहेगी एकदम फिट

Fathers Day 2023 : योगा मैट

दुनिया में सेहत से बड़ी कोई चीज नहीं होती और फिटनेस के लिए योग और एक्‍सरसाइज करना बहुत जरूरी है. आप अपने पिता को योग और एक्‍सरसाइज के लिए योगा मैट गिफ्ट कर सकते हैं. इस रोलिंग मैट को लेकर वो किसी पार्क या खुले साफ स्थान पर एक्‍सरसाइज आसानी से कर सकते हैं.

Fathers Day 2023 : रेडियो

जमाना भले ही बदल गया है, लेकिन आज भी लोग पुराने गाने सुनना पसंद करते हैं. ऐसे में आप अपने पिता की पसंद को समझते हुए आप उन्‍हें रेडियो गिफ्ट कर सकते हैं. ये गिफ्ट उन्‍हें अच्‍छा लगेगा.

किताबें

अगर पिता लेखन के काम से जुड़े हैं, उन्‍हें पढ़ने-लिखने का शौक है, तो आप उन्‍हें कुछ किताबें और नॉवेल तोहफे के तौर पर दे सकते हैं. अगर पिता बुजुर्ग हैं तो ये किताबें उनके अकेलेपन की बेहतर साथी बन सकती हैं.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Healthy Jucie for Breakfast : ब्रेकफास्ट में पिएं ये हेल्दी जूस,होगा चमत्कारी फायदा, सेहत रहेगी एकदम फिट

Healthy Jucie for Breakfast : शरीर को फिट और हेल्थी रखने के लिए नाश्ता यानि ब्रेकफास्ट (Breakfast) करना बहुत जरूरी होता है. लेकिन यहां नाश्ते से मतलब जंक फ़ूड खाने से नहीं है, बल्कि पौष्टिक चीजों का सेवन करने से है. बता दें, सुबह के नाश्ते में पौष्टिक आहार लेने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है. आप चाहे तो अपने डाइट में जूस को भी शामिल कर सकते हैं, क्योंकि जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी सेहत को कई लाभ पहुंचाता है. साथ ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. तो आइए जानते हैं ब्रेकफास्ट में कौन-कौन से जूस का सेवन करना चाहिए.

Healthy Jucie for Breakfast
Healthy Jucie for Breakfast

Healthy Jucie for Breakfast : चुकंदर का जूस

अगर आपको चुकंदर खाना पसंद है तो आपको नियमित रूप से अपने ब्रेकफास्ट में चुकंदर के जूस (Beetroot Juice) का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है. बता दें, चुकंदर में विटामिन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप सुबह के नाश्ते में चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है, साथ ही त्वचा पर निखार भी आता है.

ये भी पढ़ें : Simple Mehndi Design : शादी में हथेली पर लगाएं ये सिंपल और स्टाइलिश डिजाइन वाली मेंहदी, हर कोई करेगा तारीफ

Healthy Jucie for Breakfast : अनार का जूस

ब्रेकफास्ट में अनार के जूस (Pomegranate juice) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि अनार भी कई पोषक तत्व पाया जाता है, जो इम्यूनिटी करने में सहायक होता है. साथ ही इसके सेवन से एनीमिया की शिकायत भी दूर होती है.

संतरे के जूस

ब्रेकफास्ट में संतरे के जूस (Orange Juice) का सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं. क्योंकि संतरा में विटामिन ए, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें