Home Blog Page 633

Fathers Day Gift: पापा को फादर्स डे पर दें एप्पल जैसी डिजाइन वाली ये स्मार्टवॉच,मिलेगा बहुत आशीर्वाद

0

Fathers Day Gift: फादर्स डे आने वाला है इस मौके पर आप अपने पापा को कोई ऐसा शानदार गिफ्ट देना चाहते हैं कि जो हमेशा उनके पास रहे तो Pebble की एप्पल जैसी डिजाइन जैसी दिखने वाली Pebble Frost Pro स्मार्टवॉच एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है. पापा इस शानदार तोहफे को देखकर एकदम खुश हो जायेगें.तो चलिए आपको इस बेहतरीन स्मार्टवॉच के बारे में डिटेल में बताते हैं.

Pebble Frost Pro

नई Pebble Frost Pro स्मार्ट वॉच में 1.96 उसका बड़ी चौकोर आकार में डिसप्ले के साथ पेश किया गया है. ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के कारण स्मार्ट वॉच से नंबर को सीधे डायल किया जा सकता है और कॉल भी रिसीव की जा सकती है.

ये भी पढ़ें :Air Cooler:₹499 आने वाले इस कूलर की हो रही ताबड़तोड खरीददारी,स्टॉक होने वाला है खत्म,करें जल्दी

Fathers Day Gift
Fathers Day Gift

डिजाइन है बेहद आकर्षक

स्मार्ट वॉच एंड्रॉयड और आईओएस दोनों को सपोर्ट करती है. स्मार्ट वॉच मेटल बॉडी और रोटेटिंग ग्राउंड के साथ आकर्षक लगती है. स्मार्ट वॉच को एआई वॉइस असिस्टेंट के सपोर्ट के साथ पेश किया है.

कीमत

Pebble Frost Pro की कीमत की बात करें तो इसे भारत में ₹1999 में खरीदा जा सकता है. स्मार्ट वॉच साला मेंडर,ऑरेंज जेड ब्लैक और स्टार लाइट कलर में आती है.उम्मीद करते हैं ये जानकारी आपको पसंद आई होगी और इसे आप दूसरों के साथ शेयर करेंगे.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Air Cooler:₹499 आने वाले इस कूलर की हो रही ताबड़तोड खरीददारी,स्टॉक होने वाला है खत्म,करें जल्दी

0

Air Cooler: देश में भीषण गर्मी पड़ने शुरू हो गई है देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर,AC की जरूरत होती है.कई बार महंगा होने की वजह से लोग AC को नहीं खरीद पाते हैं. ऐसे लोगों के लिए आज हम ऐसे मिनी एयर कूलर के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत ₹500 के लगभग है. आइए आपको इन मिनी एयर कूलर के बारे में डिटेल में बताते हैं.

NKL II036 LED Designer Cooler Fan
NKL II036 LED Designer Cooler Fan

NKL II036 LED Designer Cooler Fan

NKL II036 LED Designer Cooler Fan कम दाम में आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. ये कूलर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. क्योंकि इसमें कई सारे खास फीचर्स मिलते हैं. इस एयर कूलर फैन की स्पीड काफी अच्छी है और ये काफी लाइट वेट भी है. जिसकी वजह से आप इसको कहीं पर भी रख सकते हैं. इस कूलर फैन की कीमत सिर्फ 527 रुपए है और ये ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें :108 MP के बेहतरीन कैमरे के साथ Infinix Note 30 5G ने मारी धांसू एंट्री,कीमत भी बेहद कम

Clairbell Mini Cooler
Clairbell Mini Cooler

Clairbell Mini Cooler

Clairbell Mini Cooler भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि ये मिनी कूलर काफी यूनिक डिजाइन के साथ आता है जिसकी वजह से ये मार्केट में काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें आपको फास्ट एयर फैन का ऑप्शन मिलता है. और इसको आप टेबल पर भी रख सकते है और साथ ही ये काफी लाइट वेट भी है. ये मिनी कूलर भी एक अच्छा ऑप्शन है जिसको आप देख सकते हैं. इस मिनी कूलर की कीमत सिर्फ 799 रुपए है और इसे आप Flipkart से खरीद सकते है.

ZVR Mini Air Cooler

ZVR Mini Air Cooler एक पोर्टेबल यूएसबी एयर कूलर है आजकल काफी लोकप्रिय भी हैं. और लोग इसको जमकर खरीद रहे हैं. इसमें एक छोटा एयर कूलिंग फैन दिया गया है जो काफी तेज और ठंडी हवा देता है और ये दिखने में भी काफी स्टाइलिश है इसलिए लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं. वैसे तो इस एयर कूलर की कीमत 1,999 रुपए है लेकिन फिलहाल ये Flipkart पर 75 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ सिर्फ 499 रुपए में मिल रहा है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

108 MP के बेहतरीन कैमरे के साथ Infinix Note 30 5G ने मारी धांसू एंट्री,कीमत भी बेहद कम

0

Infinix Note 30 5G: इंफिनिक्स भारतीय बाजार में एक के बाद एक शानदार फोन को लॉन्च करती जा रही है. इसी क्रम में अब इंफिनिक्स ने एक और कम दाम में शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन Note 30 5G लॉन्च कर दिया है. आइए आपको इस स्मार्टफोन की कीमत,फीचर्स आदि के बारे में डिटेल में बताते हैं.

फीचर्स

Infinix Note 30 5G के अंदर 6.78 इंच की फुल एचडी आईपीएस एलटीपीएस LCD डिस्पले दी गई है. जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 Soc प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G57 MC2 GPU दिया गया है. स्मार्टफोन में अगर रैम की बात करें तो इसे 4GB रैम+128GB और 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज में पेश किया गया है.

कैमरा

वहीं स्मार्ट फोन में कैमरे की बात की जाए तो इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एक AI सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें :Fathers Day Gift: पापा को फादर्स डे पर दें एप्पल जैसी डिजाइन वाली ये स्मार्टवॉच,मिलेगा बहुत आशीर्वाद

Infinix Note 30 5G
Infinix Note 30 5G

बैटरी

स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे 45 वाट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हासिल है. खास बात यह है कि फोन के चार्जिंग पोर्ट में अगर पानी चला जाता है तो फोन आपको अलर्ट कर देगा.

कीमत

स्मार्टफोन की 4GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत ₹14999 रखी गई है वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत ₹15999 है.एक्सिस बैंक के कार्ड का इसे खरीदने पर आप इसे ₹1000 सस्ता खरीद सकते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Vande Bharat: 26 जून को 5 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी,ये होंगे रूट्स

0

Vande Bharat: भारतीय रेलवे (Indian Railways) पूरे देश में एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनों को चलाती जा रही है. इसी क्रम में अब रेलवे द्वारा 26 जून को पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक साथ चलाई जाएंगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जून को को इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.आइए इस बारे में आपको डिटेल में जानकारी देते हैं.

इन रूट्स पर चलेंगी ट्रेनें

यह 5 वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई – गोवा, पटना- रांची,भोपाल- इंदौर,भोपाल- जबलपुर और बेंगलुरु और हुबली के बीच चलाई जाएंगी. बता दें हाल ही में पटना रांची रूट का ट्रायल सफल हो चुका है. बता दे अभी तक देश में 18 जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा चुकी है. 26 जून को 5 वंदे भारत ट्रेन चलाने के बाद इनकी संख्या 23 हो जाएगी.

ये भी पढ़ें :Cyclone Biparjoy: धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है चक्रवात ‘बिपरजॉय’, अगले कुछ घंटों में टकराएगा भारत के पश्चिमी तट से

Vande Bharat
Vande Bharat

पटना से रांची पहुचेंगे अब इतने घण्टे में

वंदे भारत एक्सप्रेस के द्वारा व यात्री लगभग 6 घंटे में पटना से रांची की यात्रा कर सकेंगे.वापसी में ये ट्रेन 14.20 बजे चलकर 20.25 मिनट पर पटना पहुंच जाएगी. वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से खुलकर जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा होते हुए रांची पहुंचेंगी.वंदे भारत एक्सप्रेस से संबंधित कर्मचारियों को 2 दिन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है.

ट्रेन में होंगे 8 डिब्बे

खास बात यह है कि इस वंदे भारत एक्सप्रेस में मात्र 8 डिब्बे होंगे. जबकि अमूमन अभी तक जो वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई हैं उनमें 16 डिब्बे होते हैं. ट्रेन के शेड्यूल टाइम टेबल के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.एक आंकड़े के मुताबिक देश में 150 शहरों को वंदे भारत ट्रेनों से जोड़ने की योजना है.जानकारी के मुताबिक भारत में 70 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों को 2024 तक शुरू किया जा सकता है.

जल्द वंदे भारत मेट्रो को भी चलाएगी सरकार

बता दें केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव में हाल ही में बताया कि जल्द पूरे देश के प्रमुख शहरों में वंदे भारत मेट्रो को भी चलाया जाएगा. वंदे भारत मेट्रो का फॉर्मेट वंदे भारत ट्रेन से अलग होगा. सरकार की कोशिश है कि इस मेट्रो ट्रेन को 100 किलोमीटर से कम की दूरी पर बसे शहरों के बीच चलाया जाए. वंदे मेट्रो ट्रेन इन शहरों के बीच दिन में कई चक्कर लगाएगी.मेट्रो ट्रेन को चलाने का उद्देश्य के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार का उद्देश्य वंदे मेट्रो ट्रेन के द्वारा कंफर्टेबल और अफोर्डेबल ट्रेन चलाने का है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Cyclone Biparjoy: धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है चक्रवात ‘बिपरजॉय’, अगले कुछ घंटों में टकराएगा भारत के पश्चिमी तट से

0

हमारा भारतवर्ष , दक्षिण , पूर्व  और पश्चिम में तीनों ओर समुन्द्र से घिरा है। ऐसे में हर साल हमें कई चक्रवातों सामना करना पड़ता है। अब जैसा कि हम जानते है कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Biparjoy) अब बहुत खतरनाक रूप ले चुका है. मुंबई (Mumbai), गुजरात और केरल(Kerala) के किनारे समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरे उठ रहे हैं. कई जगहों पर बारिश तेज हवाओं के साथ बारिश भी होने लगी है.   

#Image Source : PTI

कैसे आता है चक्रवाती तूफान

सागर में समुद्री जल का तापमान बढ़ने पर इसके ऊपर मौजूद हवा गर्म हो जाती है. यह ऊपर की ओर उठने लगती है तो उस जगह कम दबाव का क्षेत्र बनने लगता है. इसे भरने के लिए पास की ठंडी हवा कम दवाब वाले जगह की ओर बढ़ने लगती है. गर्म और ठंडी हवाओं के मिलने से तूफान का जन्म होता है. यही तूफान तेज हवाओं के साथ बारिश भी लाता है.

ये भी पढ़ें :Vande Bharat: 26 जून को 5 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे PM मोदी,ये होंगे रूट्स

कितने श्रेणी के होते हैं तूफान

चक्रवाती तूफान को हवा की रफ्तार के अनुसार, पांच श्रेणियों में बांटा गया है. 

पहली श्रेणी : तूफान की रफ्तार 119 किमी से 153 किमी होती है. 

दूसरी श्रेणी : रफ़्तार 154 से 177 किमी प्रति घंटे होती है. 

तीसरे श्रेणी : 178 से 208 किमी की रफ्तार वाले को रखा गया है.  

चौथी श्रेणी : 209 से 251 प्रति घंटे की रफ्तार वाले साइक्लोन को 

पांचवी श्रेणी : 252 किमी प्रति घंटा या उससे ज्यादा की रफ्तार वाले को तूफान

#Image Source : earthobservatory.nasa.gov

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय धीरे-धीरे 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की दिशा में आगे बढ़ रहा है . 15 जून की दोपहर तक 125-135 किमी/घंटा की रफ्तार से एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान सौराष्ट्र, कच्छ और पाकिस्तान के तट से टकराएगा. 14-15 जून को सौराष्ट्र, कच्छ में तेज बारिश होगी.

आईएमडी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, ‘‘वीएससीएस (बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान) ‘बिपारजॉय’ अरब सागर के ऊपर उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ते हुए 14 जून को तड़के भारतीय समायुनसार ढाई बजे जखाऊ बंदरगाह से लगभग 280 किलोमीटर डब्ल्यूएसडब्ल्यू पर केंद्रित रहा. वीएससीएस के रूप में ही 15 जून की शाम तक यह जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) के पास से गुजरेगा .

आपकेलिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Hyundai Verna VS Maruti Brezza में कौन सी कार रहेगी फायदे का सौदा, जानें

0

Hyundai Verna VS Maruti Brezza : क्या आप भी कम कीमत में शानदार कार खरीदने का मन बना रहे हैं? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि आपके लिए कौन सा कार बेस्ट है तो यह खबर आपके लिए काम का हो सकता है. आज हम आपको इस खबर में ऐसी दो कार के बारे में बताएंगे जो कम कीमत में शनादर परफार्मेंस ऑफर करती है. साथ ही इनमें कमाल के फीचर्स भी मिलते हैं. जी हां दरअसल हम जिन कार के बार में बात कर रहे हैं उसका नाम Hyundai Verna VS Maruti Brezza है. ये कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट कारों के लिस्ट में शामिल है. ऐसे में चलिए इसके बारे में जानते हैं.

Hyundai Verna VS Maruti Brezza
Hyundai Verna VS Maruti Brezza

Hyundai Verna VS Maruti Brezza : पावरट्रेन

Maruti Brezza स्मार्ट हाइब्रिड 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ S-CNG इंजन के साथ आती है, जो 87.8 ps की पावर और 121.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, इसका पेट्रोल इंजन 19 kmpl की माइलेज और CNG 25 Kmph की माइलेज ऑफर करती है. जबकि, Hyundai Verna में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दो विकल्प मिलते हैं, जो 113 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह कार 19Kmph की माइलेज ऑफर करती है.

ये भी पढ़ें : Volvo C40 Recharge: इस नई नवेली कार से उठा घूंघट.. कमाल के फीचर्स और जबरदस्त रेंज देख आप भी हो जायेंगे दीवाने, जानें

Hyundai Verna VS Maruti Brezza : फीचर्स

Maruti Brezza में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ नौ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,चार स्पीकर वाले साउंड सिस्टम, पैडल शिफ्टर्स (एटी वेरिएंट), सिंगल-पैन सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आती है. वहीं, सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल-होल्ड असिस्ट, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी मौजूद है.

जबकि, Hyundai Verna में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बोस का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मौजूद है. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटोमैटिक हेडलैंप और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक आदि मौजूद है.

कीमत

Hyundai Verna को 4 वेरिएंट EX, S, SX और SX (O) में पेश किया गया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.89 लाख रुपए तय की गई है. वहीं, मारुति ब्रेज़ा की शुरुआती कीमत 9.14 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Volvo C40 Recharge: इस नई नवेली कार से उठा घूंघट.. कमाल के फीचर्स और जबरदस्त रेंज देख आप भी हो जायेंगे दीवाने, जानें

0

Volvo C40 Recharge : इन दिनों भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार की खूब डिमांड है. ग्राहक आय दिन लेटेस्ट कार की डिमांड करते रहते हैं. इसी बीच खबरें निकल कर सामने आ रही है कि वॉल्वो कार इंडिया ने भारत में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार वॉल्वो सी40 रिचार्ज एसयूवी से पर्दा हटा दिया है. जिसकी लॉन्चिंग अगस्त 2023 में होगी. वहीं, इसकी डिलीवरी सितंबर 2023 से शुरू कर दी जाएगी. ऐसे में अगर आप भी इस कार को खरीदना चाह रहे हैं तो सबसे पहले इसके बारे में जानना जरूरी है.

Volvo C40 Recharge
Volvo C40 Recharge

वॉल्वो सी40 रिचार्ज डिजाइन

बात करें इसकी डिजाइन के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसमें फ्रंट फेसिया डिजाइन के साथ, एलईडी हेड लैंप्स और वर्टिकल एलईडी टेल लैंप्स, 19 इंच फाइव स्पोक व्हील डायमंड कट के साथ अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे काफी आकर्षक बनाता है.

ये भी पढ़ें : Maruti Eeco : मारुति सुजुकी की इस कार ने Ertiga के छुड़ाया पसीना, बिक्री के मामले में निकल गई आगे, जानें

Volvo C40 Recharge : फीचर्स

बात करें इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, इसमें 12.3 इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 9 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लम्बर सपोर्ट के साथ फोर-वे पावर अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एक पैसेंजर पावर एडजस्टेबल सीट, स्वेड टेक्सटाइल/माइक्रोटेक अपहोल्स्ट्री, तीन स्पोक वाला वाला लेदर स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मौजूद हैं. इसके अलावा इसमें कीलेस एंट्री, ड्यूल जाने क्लाइमेट चेंज, एयरप्यूरीफायर, गियर लीवर नॉब और एक पैनोरमिक सनरूफ भी दिए गए हैं.

Volvo C40 Recharge: पावरट्रेन

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 78kWh का लिथियम आयन पैक दिया गया है, जो 480hp की अधिकतम पावर और 660Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. वही, यह सिंगल चार्ज में 530 किमी की रेंज देने में सक्षम है. इसे ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ सिंगल वेरिएंट में, ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश किया गया है. इस कार की टॉप स्पीड 180 किमी/घंटा की है और ये 4.7 सेकंड में 1-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में सक्षम है. वहीं इस कार को फ़ास्ट चार्जर के साथ चार्ज करने पर केवल 27 मिनट्स में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.

वॉल्वो सी40 रिचार्ज की कीमत

बात करें इसकी कीमत के बारे में तो आपको बता दें, फिलहाल कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है. किंतु अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे लगभग 60 लाख रूपये की कीमत पर पेश किया जायेगा.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Maruti Eeco : मारुति सुजुकी की इस कार ने Ertiga के छुड़ाया पसीना, बिक्री के मामले में निकल गई आगे, जानें

0

Maruti Eeco : मौजूदा समय में भारतीय मार्केट में 7 सीटर कार की खूब डिमांड है. ग्राहक कंफर्ट और स्पेस के लिए इसे खरीदना पसंद करते हैं. इसी बीच खबरें सामने आ रही है कि Maruti Suzuki India की सबसे बेहतरीन 7 सीटर कार ने मार्केट में भूचाल ला दिया है. जी हां दरअसल आपको बता दें कि मारुति सुजुकी ईको (Maruti Suzuki Eeco) कंपनी की सबसे बेहतरीन 7 सीटर कार मानी जाती है. जिसने बिक्री में अपनी ही एर्टीगा (Maruti Suzuki Ertiga) को पछाड़ दिया है. बता दें, यह कार शानदार फीचर्स और कमाल के लुक के साथ आती है. इतना ही नहीं इसमें सेफ्टी का भी ख्याल रखा गया है.

Maruti Eeco
Maruti Eeco

Maruti Eeco : Sales Report

आपको बता दें मई 2023 में मारुति ईको (Maruti Eeco) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर बनकर उभरी है. कंपनी ने इसके कुल 10,500 यूनिट्स की बिक्री की है. जिसके बाद यह टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कार की लिस्ट में शुमार हो गई है.

1200km की रेंज के साथ ग्राहकों का दिल जीतने आ रही है Toyota Electric Car, ‘बाप रे बाप’ मात्र 10 मिनट में होगी फुल चार्ज

Maruti Eeco :पावरट्रेन

आपको बता दें, इस कार में 1.2 लीटर के-सीरीज़ डुअल जेट, डुअल VVT इंजन मौजूद है, जो 80.76 पीएस की पावर और 104.4 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है. साथ ही इसमें आपको सीएनजी का विकल्प भी मिल जाता है. इसके इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स को लगाया है. माईलेज की बात करें तो इसके टूर वेरिएंट में पेट्रोल और CNG दोनों में 20.20 किलोमीटर प्रति लीटर और 27.05 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है.

कितनी है इसकी कीमत

बात करें इसकी कीमत के बारे में तो आपको बता दें, कंपनी ने इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत करीब 5.27 लाख रुपए रखी है. ऐसे में अगर आप भी कम पैसे में बेहतरीन कार लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

1200km की रेंज के साथ ग्राहकों का दिल जीतने आ रही है Toyota Electric Car, ‘बाप रे बाप’ मात्र 10 मिनट में होगी फुल चार्ज

0

Toyota Electric Car : जापानी ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर कंपनी टोयोटा (Toyota) इन दिनों अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को लेकर सुर्खियों में बनी हुई. चारों तरफ इसके ही चर्चे हो रहे है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कम्पनी ने ऐसा क्या कर दिया है कि सिर्फ इसके ही चर्चे हो रहे हैं? तो आपको बता दूं टोयोटा सॉलिड-स्टेट बैटरी द्वारा चलने वाली एक ईवी (electric vehicle) पर काम कर रही है, जो 10 मिनट में फुल चार्ज होगी.

Toyota Electric Car
Toyota Electric Car

और खास बात यह है कि यह सिंगल चार्ज में लगभग 1,200 किमी (750 मील) की दूरी तय कर सकती है. बता दें, यह कार एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला से अधिक आगे है. क्योंकि इसे 15 मिनट चार्ज करने पर लगभग 200 मील की दूरी तय किया जाता है. कंपनी ने मंगलवार को अपनी नई टेक्नोलॉजी रोडमैप में बताया कि वह 2026 तक अपनी अगली पीढ़ी के ईवी के लिए एक हाई परफॉर्मेंस लीथियम-आयन बैटरी पेश करने की भी योजना बना रही है.

ये भी पढ़ें : 150km की रेंज के साथ मार्केट में गदर मचाने आया Sokudo Acute Electric Scooter, जानें कीमत

खबर के मुताबिक, बैटरी फास्ट चार्जिंग और लगभग 1,000 किलोमीटर (620 मील) की रेंज प्रदान करेगी. टोयोटा (Toyota fast charging car) ने कहा, अगली पीढ़ी (नेक्स्ट जेनरेशन) की बैटरी और सोनिक टेक्नोलॉजी के एकीकरण जैसी टेक्नोलॉजी के जरिये से हम 1,000 किलोमीटर की व्हीकल क्रूजिंग रेंज हासिल करेंगे. पिछले साल, मर्सिडीज-बेंज ने अपनी लंबी दूरी की विजन ईक्यूएक्सएक्स कॉन्सेप्ट कार को अनवील किया, जिसने पूरी तरह से चार्ज बैटरी पर 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की – एक बार चार्ज करने पर ईवी द्वारा तय की गई अब तक की सबसे लंबी दूरी.

Toyota Electric Car : क्या कहा कंपनी ने

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैटरी फास्ट चार्जिंग और लगभग 1,000 किलोमीटर (620 मील) की रेंज प्रदान करेगी. टोयोटा का कहना है कि वह अगली पीढ़ी (नेक्स्ट जेनरेशन) की बैटरी और सोनिक टेक्नोलॉजी के एकीकरण जैसी टेक्नोलॉजी के जरिये 1,000 किलोमीटर की व्हीकल क्रूजिंग रेंज हासिल करने की कोशिश करेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें, पिछले साल, मर्सिडीज-बेंज ने अपनी लंबी दूरी की विजन ईक्यूएक्सएक्स कॉन्सेप्ट कार 1,000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा तय कर अब तक की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली कार का खिताब जीता था.

क्या है कंपनी की योजना

भारत सहित दुनिया के कई देशों में ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल को बनाने पर फोकस कर रही है. खास कर कम समय में ज्यादा रेंज की तकनीक पर लगातार रिसर्च जारी है. वहीं, ऑटोमेकर 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बनने की योजना बना रहा है, 2025 तक प्लग-इन हाइब्रिड और ईवी को शामिल करने के लिए अपनी वैश्विक बिक्री के आधे हिस्से का लक्ष्य निर्धारित कर रहा है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Simple Mehndi Design : शादी में हथेली पर लगाएं ये सिंपल और स्टाइलिश डिजाइन वाली मेंहदी, हर कोई करेगा तारीफ

Simple Mehndi Design : शादी हो या कोई तीज त्यौहार हर कोई त्यौहार! हर मौके पर लड़कियां मेंहदी लगाना पसंद करती हैं. भारतीय संस्कृति में शादियों में मेंहदी का एक रस्म होता है. जिसमें दुल्हन के साथ साथ घर की सभी महिलाएं और लड़कियां मेंहदी लगाती है. उसी में किसी को हैवी मेंहदी लगाना पसंद है तो वहीं कुछ लड़कियां सिंपल मेंहदी लगाना पसंद करती हैं.

ऐसे में अगर आप भी अपने लिए सिंपल मेंहदी के डिजाइन के तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए बिलकुल काम का हो सकता है. आज के इस खबर में हम आपके लिए बेहद ही खूबसूरत मेंहदी के डिजाइंस लेकर आए हैं. एक बार हाथ पर चढ़ने के बाद यह बेहद ही आकर्षक लगेंगे. और खास बात यह है कि इसे लगाना काफी आसान है.

ये एक बहुत ही सरल डिज़ाइन है लेकिन वास्तव में यह काफी आकर्षक लगती है. इस तरह के डिजाइन आपके हाथों को और भी खूबसूरत बनाते हैं.

ये एक सरल लेकिन बहुत ही सुंदर डिजाइन है. वैकल्पिक रूप से भरे हुए चेक इस डिज़ाइन को और भी सुंदर और प्यारा बनाते हैं

ये भी पढ़ें : Fathers Day 2023 : फादर्स डे पर इस साल अपने पिता को गिफ्ट दें ये खास चीजें, देखते ही खुशी से चूम लेंगे सिर

ये हाथ के पिछले हिस्से के लिए एक और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन है. फ्लोरल डिजाइन ऐसे ही खूबसूरत लगते हैं. जब आप यह मेहंदी डिज़ाइन आपने हाथों पर लगाती है तो यकीन मानिए हर कोई बस तारीफ ही करेगा.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें