Home Blog Page 250

लौकी से बनाएं ये शानदार डिशेज, स्वाद ऐसा की उंगलियां चाटने को हो जाएंगे मजबूर

Lauki Recipe: लौकी से मीठे और नमकीन दोनों तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट के गुण कई तरह की बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करते हैं. किचन में लौकी के छिलकों से चटनी भी तैयार की जाती है. कई लोग तो वजन घटाने के लिए कच्ची लौकी के जूस का भी सेवन करते हैं. आइए जानते हैं लौकी से बनाई जाने वाली कुछ रेसिपी और उनको तैयार करने की सही विधि के बारे में…

Lauki Halwa
Lauki Recipe (HALWA)

लौकी का खीर बनाने की विधि

• अच्छे से लौकी को धोकर छील लें.
• लौकी को अच्छे तरीके से छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें.
• दूध को चूल्हे पर अच्छे से गर्म कर लें.
• गर्म दूध में लौकी के टुकड़े को मिला दें.
• स्वाद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स का भी प्रयोग किया जा सकता है.
• कुछ देर तक गर्म होने के बाद उसमें स्वाद के अनुसार चीनी डाल दें.
• तरीके से उसे सीखने के लिए 20/25 मिनट तक छोड़ दें.

ये भी पढ़ें: Piles Pain: पाइल्स के दर्द से हैं परेशान तो इन सब्जियों का करें सेवन, चुटकियों में मिलेगी राहत 

लौकी दाल की सब्जी बनाने की विधि

• लौकी को अच्छे से धोकर सब्जी के आकार में काट लें.
• कुकर या कढ़ाई में स्वाद के अनुसार तेल,नमक और मसाले डालकर अच्छे से भून लें.
• मसाले को अच्छे से भूनने के बाद कटी सब्जी को अच्छे से मिला लें.
• 20/25 मिनट बाद लौकी की सब्जी खाने के लिए तैयार हो जाएगी.

लौकी का हलवा बनाने की विधि

• लौकी को बारीक काट लें.
• कढ़ाई में हल्का घी या तेल के साथ जीरा डाल दें.
• थोड़ी देर में गर्म होने पर उसमें लौकी को डालकर अच्छे तरीके से भून लें.
• हल्का बनाने के बाद उसमें चीनी और ड्राई फ्रूट्स डाल दें.
• 15/20 मिनट पकाने के बाद लौकी का हलवा तैयार हो जाएगा.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

ICC World Cup: अफ़गानिस्तान ने जीता टॉस, लिया ये निर्णय, भारत ने किए बड़े बदलाव

0

ICC World Cup: भारत और अफ़गानिस्तान के बीच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है. दरअसल यह पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है. इस पिच पर पहले बल्लेबाजी कर टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती हैं. वहीं भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदले किया है. टीम के अश्विन की जगह शार्दूल ठाकुर को लाया गया है.

शाहिदी ने क्या कहा

अफ़गानिस्तान के कप्तान शाहिदी ने टॉस जीत पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लेते हुए कहा “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. यह एक अच्छी बल्लेबाजी सतह की तरह दिखती है. हमारे पास उन्हें रोकने के लिए अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है. यह अच्छी सतह लगती है, हम बल्ले से वापसी करना चाहते हैं. हम आनंद ले रहे हैं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका है.” वहीं अफगानिस्तान ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है. शाहिदी ने इसपर जानकारी देते हुए कहा “हम एक ही टीम के साथ खेलने जा रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: ICC World Cup: श्रीलंका ने जीता टॉस, लिया ये निर्णय, जानें प्लेइंग इलेवन

क्या बोले कप्तान रोहित

वहीं भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा “हम दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाह रहे थे. हमने कल शाम ओस की मात्रा देखी. ऐसा नहीं है कि विकेट ज्यादा बदलेगा. अच्छी गेंदबाजी करने की जरूरत है और वापस आकर बेहतर बल्लेबाजी करने की जरूरत है.” वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले को लेकर रोहित ने कहा “शुरुआत में हम दबाव में थे, लेकिन केएल और कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की, वे शानदार थे और हमें अपने प्रदर्शन पर बहुत गर्व है. यह हमारे लिए अच्छा खेल था, उम्मीद है कि हम इसे दोहरा सकते हैं और गति को आगे भी बरकरार रख सकते हैं.”

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Piles Pain: पाइल्स के दर्द से हैं परेशान तो इन सब्जियों का करें सेवन, चुटकियों में मिलेगी राहत 

Relief from Piles Pain: बवासीर एक बहुत ही गंभीर समस्या है जिसका सही समय से इलाज ना लेना, कई तरह के नई बीमारियों को जन्म दे देता है. खाने में फाइबर की कमी और शरीर में फिजिकल एक्टिविटी ना होने के कारण बवासीर और कब्ज जैसे रोग का सामना करना पड़ता है. पेट सही तरीके से साफ नहीं होने के कारण कब्ज की बीमारी बवासीर का रूप ले लेती है. बवासीर के दौरान नशे सूज जाती हैं. बाहरी हिस्से में मस्से बनने के कारण मल त्याग के दौरान खून भी आने लगती है.

ऐसे करें बवासीर का इलाज

बवासीर के इलाज के लिए बाजार में कई तरह की दवाइयां मौजूद हैं. लेकिन यह समस्या गंभीर होने के कारण सर्जरी की भी जरूरत पड़ जाती है. यदि आप सर्जरी से बचना चाहते हैं तो अपने डाइट में फाइबर युक्त आहार का सेवन करना शुरू कर दें.

राहत के लिए इन सब्जियों का करें सेवन

बवासीर से राहत के लिए हरी सब्जियों का सेवन लाभकारी होता है. बवासीर जैसी समस्या से राहत या छुटकारा पाने के लिए इन सब्जियों का सेवन कर सकते हैं.

• जड़ वाली सब्जियां
• फूल गोभी
• शिमला मिर्च
• खीरा
• टमाटर

ये भी पढ़ें: रिलेशनशिप में दूरियों की खास वजह बनती हैं ये बातें, ऐसे रखें ध्यान

बवासीर में इन फलों का करें सेवन

यदि आप बवासीर जैसी समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो हरी सब्जियों के साथ-साथ डाइट में इन फलों को भी शामिल करना होगा. फलों में कई तरह के विटामिन और फाइबर्स पाए जाते हैं जो फायदेमंद होते हैं.

• सेब
• नारंगी
• केला
• नाशपाती
• संतरा
• अंगूर

बवासीर में इनका ना करें सेवन

• बवासीर के दौरान ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए.
• बाहर के खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए.
• राजमा, मसूर और बीन्स के सेवन से बचना चाहिए.
• धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए.

नोट: लेख में दी गई जानकारी की सटीकता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. लेकिन फिर भी इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हमारा उद्देश्य आपको सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना है. Bloggistan इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Shubhman Gill Health Update: गिल को लेकर बड़ी खबर आई सामने, कोच ने किए कई बड़े खुलासे

0

Shubhman Gill Health Update: भारतीय टीम के घातक ओपनर शुभमन गिल की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल शुभमन विश्वकप से पहले बीमारी की चपेट में आ गए थे. फिलहाल गिल टीम से अलग चेन्नई में ही रुक कर अपना इलाज करा रहें है. वही भारत के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने गिल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. विराम के मुताबिक गिल बीमारी से जूझ रहे हैं और फिलहाल रिकवरी मोड पर हैं. उन्होंने आगे बताया के गिल को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन फिलहाल वह चेन्नई के होटल में ही मौजूद हैं.

कोच ने क्या कहा

Shubhman Gill Health Update, Vikram Rathore
Vikram Rathour

अफगानिस्तान मुकाबले से पहले भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिल को लेकर कहा “वह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं. हां, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सिर्फ एहतियात के तौर पर. वह होटल में वापस आ गए हैं, और अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं. डॉक्टर्स की टीम द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है और, हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे. अब वह वाकई में अच्छे लग रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: ICC World Cup: श्रीलंका ने जीता टॉस, लिया ये निर्णय, जानें प्लेइंग इलेवन

डेंगू की चपेट में आए गिल

आपको बता दें भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल करीब पीछले एक साल से काफी ज्यादा फॉर्म में दिख रहे हैं. गिल ने एशिया कप।में भी शांद्र प्रदर्शन किया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के भी उन्होंने जबरदस्त पारी खेली थी. लेकिन विश्वकप से ठीक पहले गिल डेंगू की चपेट में आ गए. जिसके कारण वह चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मुकाबला नही खेल पाए थे. वहीं आज अफ़गानिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला भी गिल नही खेल पाएंगे. वहीं आपको बता दें 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच बीच मुकाबला होना है. इस मुकाबले में भी गिल के खेलने को लेकर फिलहाल कोई खबर सामने नही आई है.

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Bajaj Pulsar NS 400 Vs TVS Apache RTR 160 कौन है ज्यादा शानदार? किसकी कीमत है अधिक, जानें यहां

0

Bajaj Pulsar NS 400 Vs TVS Apache RTR 160 : युवाओं में बजाज के पल्सर को लेकर काफी क्रेज देखा जाता है. जिस वजह से इसकी डिमांड कभी भी कम नहीं होती है. बढ़ते डिमांड और बिक्री में इजाफा करने के लिए बजाज ऑटो ने Bajaj Pulsar NS 400 को भारतीय मार्केट में उतारने का फैसला किया है.बता दें, ये बाइक कंपनी की अब तक की सबसे पावरफुल बाइक होगी. जिसका सीधा मुकाबला Apache RTR 160 से होगा. ऐसे में चलिए इन दोनों के बीच का अंतर समझते हैं.

जिस तरह युवाओं में बजाज पल्सर बाइक को लेकर क्रेज है, ठीक वैसे ही अपाचे की भी डिमांड काफी अधिक है. ये दोनों कम्पनी अपने बाइक्स से एक दूसरे को टक्कर देते नजर आती है. ऐसे में ग्राहकों में हमेशा इनको लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि किसे खरीदना चाहिए और किसे नहीं?…. आज हम इस लेख में Bajaj Pulsar NS 400 Vs TVS Apache RTR 160 में किसकी कीमत अधिक है? कौन ज्यादा पावरफुल है? किसे खरीदना ज्यादा सही होगा?

Bajaj Pulsar NS 400 Vs TVS Apache RTR 160 : इंजन

आपको बता दें, बजाज अपनी सबसे अधिक बिकने वाली बाइक को Bajaj Pulsar NS400 के नाम से मार्केट में उतरेगी. बता दें, इससे 11 साल पहले कंपनी Bajaj Dominar 400 और 7 साल पहले Bajaj Pulsar NS 200 को पेश किया था. जिसके बाद अब कंपनी इसे 400cc सेगमेंट में पेश करेगी. कंपनी इस बाइक में डोमिनार 400 के जैसा 373सीसी इंजन का इस्तेमाल कर सकती है जो 40hp की पावर और 35Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. इसके मोटर को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया जाएगा.

वहीं, TVS Apache RTR 160 में 159.7cc, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 15.8bhp की पावर और 13.9Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके मोटर को 5 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है. यानी, Bajaj Pulsar NS 400…TVS Apache RTR 160 से ज्यादा पावरफुल है.

ये भी पढे़ : महज 40 हजार रुपए में घर ले जाएं Honda Activa 125 Scooter, जानें कहां मिल रहा है ये शानदार ऑफर

फीचर्स

Bajaj Pulsar NS 400 में एलईडी लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ड्यूल चैनल एबीएस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगे. वही, अपाचे को तीन राइड मोड Rain,Sports और Urban वेरिएंट में पेश किया गया है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डिजिटल ऑडोमीटर, स्पीडोमीटर, लो बैटरी इंडिकेटर, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप, एलईडी टेल लाइट, लो फ्यूल इंडिकेटर आदि की सुविधा दी गई है.

कीमत

बात करें बजाज पल्सर के कीमतों के बारे में तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, कम्पनी ने फिलहाल इसके कीमत को गुप्त रखा है. किंतु अनुमान है कि इसे 2.3 लाख रुपए की कीमत पर पेश किया जायेगा. वहीं, TVS Apache RTR 160 की ऑन रोड कीमत 1.44लाख रुपए है. ऐसे में यदि pulsar NS 400 लॉन्च होती है ये अपाचे से महंगी होगी.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

₹388 की मंथली EMI पर बहन को गिफ्ट करें realme का ये स्मार्टफोन, फटाफट करें बुक

0

realme narzo n53: 8 अक्टूबर 2023 से लेकर 15 अक्टूबर 2023 तक चल रहे इस फ्लिपकार्ट बिग बिलीयन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale 2023) में कई कंपनियों के स्मार्टफोन आधे से भी कम कीमत में मिल रहे हैं. जिसमें ओप्पो, वीवो, रेडमी, रियलमी और सैमसंग जैसे बेस्ट सेलिंग स्माटफोन ऑफर पर मिल रहे है. इसी सेल में realme कंपनी अपनी realme narzo n53 4G स्मार्टफोन को 27% डिस्काउंट पर ऑफर कर रही है. तो आइए जानते हैं कैसे आप इसका फायदा उठा सकते है?

realme narzo n53 4G में क्या खास है ?

• कंपनी ने इसे बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 5000mAh की Lithium polymer बैटरी से लैस किया है.

• realme narzo n53 को कंपनी ने एंड्राइड 13 पर बेस्ट एमोलेड डिस्प्ले के साथ जोड़ा है.

• कंपनी ने इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले फोन को 8.999 रुपए और 6GB रैम + 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले फोन को 10,999 रुपए के साथ लॉन्च है.

• बेहतर कैमरा क्वालिटी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी AI बेस्ट कैमरा और फ्रंट कैमरा 8MP का सेल्फी कैमरा दिया हुआ है.

• इसमें कंपनी ने 6.74 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले जो 90Hz रिफ्रेश रेट के जोड़ा है.

ये भी पढ़ें: Realme दे रहा 6GB रैम वाले 5G स्मार्टफोन खरीदने का शानदार मौका, बस देने होंगे इतने रुपए

realme narzo n53 4G price और ऑफर

• कंपनी ने इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले फोन को 8.999 रुपए और 6GB रैम + 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले फोन को 10,999 रुपए के साथ लॉन्च है.

• लेकिन फ्लिपकार्ट पर चल रहे ऑफर में आप इसे 27% छूट के साथ मात्र 7,999 रूपये में खरीद सकते है.

• अगर आपका बजट इतना नहीं है तो आप इसे 388 रुपए की मंथली EMI पर घर ले जा सकते हैं.

नोट:- ऊपर बताई गई कीमत और ऑफर को लेकर Bloggistan दावा नहीं करता है. क्योंकि ये कीमत और ऑफर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट से लिया गया है. यहां समय-समय पर कीमत में बदलाव देखने को मिलता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

महज 22000 में घर ले जाएं Royal Enfield Bullet 350,  माइलेज भी 40 की

0

Royal Enfield Bullet 350 : रॉयल एनफील्ड बाइक के सब दीवाने हैं। अब इसे महत 22 हजार रुपये देकर खरीदना का मौका मिल रहा है। इस बाइक में 349 cc का पावरफुल इंजन मिलता है। इतना ही नहीं इसमें 40 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। बाइक में डिजिटल फ्यूल गेज और स्पीडोमीटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

6366 रुपये प्रतिमाह देने होंगे

दरअसल, 22000 हजार रुपये एक मुश्त देकर आप इस बाइक को घर ले जा सकते हैं। इसके बाद आपको तीन साल के लिए  9.7 फीसदी ब्याज के साथ प्रतिमाह   6366 रुपये किस्त देनी होगी। लोन9 स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा। किस्त में बदलाव किया जा सकता है।

सेफ्टी के लिए एंटी ब्रेकिंग सिस्टम

बाइक में यात्रियों की सुरक्षा के लिए एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम सेंसर से काम करता है। यह दोनों पहियों रोकने में मदद करता है। यह हादसे के समय चालक को संभलने का अधिक समय देता है। बाइक का कुल वजन 195 kg का है, इसे सड़क पर कंट्रोल करने में मुश्किल नहीं होती है।

ये भी पढे़ : महज 40 हजार रुपए में घर ले जाएं Honda Activa 125 Scooter, जानें कहां मिल रहा है ये शानदार ऑफर

27 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है

इस मोटरसाइकिल में डबल डिस्क ब्रेक के साथ 20.4 PS की पावर मिलती है। इसमें 160 mm का  ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। यह बाइक सड़क पर 27 Nm का टॉर्क देती है। यह 4 स्ट़ोक बाइक है। यह बाजार में शुरुआती कीमत 1.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसका टॉप मॉडल 2.16 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

इस धाकड़ बाइक में 1390 mm का व्हीलबेस मिलता है। इसमें सिंगल सिलेंडर इंजन है जो 6100 rpm जेनरेट करता है। बाइक में एयर कूल्ड इंजन है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ दिया गया है। इसमें आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक दिए गए हैं। इसमें 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

रिलेशनशिप में दूरियों की खास वजह बनती हैं ये बातें, ऐसे रखें ध्यान

Relationship Tips: रिलेशनशिप का सही होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है. यदि आपका रिलेशनशिप सही नहीं होगा तो आप मानसिक तनाव के शिकार हो जाएंगे और किसी भी काम को करने में मन भी नहीं लगेगा. समय के साथ-साथ इंपॉर्टेंस देने से रिलेशनशिप लंबे समय तक चलता है और आपका पार्टनर भी आपसे खुश रहता है. आइए जानते हैं कुछ ऐसी बातों के बारे में जिनसे रिलेशनशिप में अक्सर दूरियां बढ़ने लगती हैं.

relationship tips
Relationship Tips

एक दूसरे के लिए समय का ना होना

व्यस्त जिंदगी में पार्टनर के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन आप उसके बावजूद भी अपने पार्टनर के लिए समय नहीं निकल रहे हैं तो वह आपकी रिलेशनशिप को खत्म करने की कगार पर ले जा सकता है. रिलेशनशिप को लंबे समय तक बनाने और अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए समय देना जरूरी होता है.

सामने वाले पर विश्वास का ना होना

कई बार रिलेशनशिप एक दूसरे को ना समझने के कारण भी खत्म हो जाता है. कहीं भी जाने और आने को लेकर रिलेशनशिप में लड़ाइयां होते रहती हैं. आपका सहयोगी पार्टनर आपके लिए हमेशा आपका साथ देता है. लेकिन इसके बाद भी यदि आप अपने पार्टनर पर विश्वास नहीं करते हैं तो रिलेशनशिप बहुत जल्दी टूट सकता है. लंबे समय तक रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर विश्वास का होना बहुत जरूरी होता है.

ये भी पढ़ें: उपवास के दौरान इम्यूनिटी को स्ट्रांग बना देंगी ये चीजें, ऐसे करें सेवन 

पार्टनर को खो देने का डर

रिलेशनशिप में खासकर एक व्यक्ति जो ज्यादा प्यार कर रहा होता है. वह अपने सहयोगी पार्टनर को खोने से अक्सर डरने लगता है. अपने सहयोगी को बार-बार खोने का डर भी रिलेशनशिप को तोड़ सकता है. खोने के डर से सामने वाले सहयोगी का इंटेंशन कमजोर होता है और वह बार-बार अपने पार्टनर को लेकर गलत सोचने लगता है.

परेशानियों को साझा ना करना

रिलेशनशिप के दौरान एक पार्टनर दूसरे पार्टनर को अपनी परेशानियां नहीं बताता है तो ऐसी स्थिति में भी रिलेशनशिप टूट जाता है. यदि आप अपने पार्टनर से दुख और सुख बांटना बंद कर देते हैं तो रिश्तो में दूरियां बनने लगती हैं.

नोट: लेख में दी गई जानकारी की सटीकता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. लेकिन फिर भी इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हमारा उद्देश्य आपको सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना है. Bloggistan इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Railways ने छट पूजा के लिए दिल्ली से पटना और गया के इन ट्रेनों का किया ऐलान,इस डेट से होंगी शुरू 

0

Indian Railways:  देश में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है. इस सीजन में छठ पूजा एक ऐसा त्यौहार है इस पर लाखों की संख्या में यात्री बिहार और उसके आसपास के राज्यों में पहुंचते हैं इन यात्रियों को छठ के त्योहार पर जाने के लिए कई बार सीटें नहीं मिल पाती हैं इसलिए भारतीय रेलवे ने कहा है दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से गया और पटना के लिए 3 जोड़ी पूजा स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों को शुरू किया जाएगा. आइए इन ट्रेनों के बारे में आपको बताते हैं.

ट्रेन नंबर 03635 -03636 ( आनंद विहार – गया)

ट्रेन संख्या 03636 सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 21 नवंबर से 9 दिसंबर तक हर मंगलवार, गुरुवार,शनिवार को चलाया जाएगा. यह ट्रेन आनंद विहार से 7:00 बजे प्रस्थान करेगी और इस ट्रेन का स्टॉपेज अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम,भभुआ रोड दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल और गया होगा.वही ट्रेन नंबर 03635 सुपरफास्ट एक्सप्रेस 20 नवंबर से 8 दिसंबर तक हर दिन सोमवार,बुधवार, शुक्रवार इसी रूट पर चलेगी.

ये भी पढ़ें : भूटान घुमाने के लिए IRCTC ने ये सस्ता स्पेशल टूर पैकेज किया शुरू,8 दिन रहने का मिलेगा मौका

ट्रेन संख्या 03255 -03256 ( दिल्ली से पटना)

ट्रेन नंबर 03255 सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटना से दिल्ली के लिए 23 नवंबर से शुरू होगी और 10 दिसंबर तक सप्ताह में गुरुवार और रविवार को चलाई जाएगी.

ट्रेन संख्या 032 56 सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 24 नवंबर से 11 दिसंबर के तक आनंद विहार से हर शुक्रवार और सोमवार को पटना के लिए छोड़ा जाएगा. यह ट्रेन 11:30 बजे आनंद विहार से चलेगी और प्रयागराज, कानपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन बक्सर,आरा,दानपुर पर रुकते हुए पटना पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 02391 -02392 (आनंद विहार- पटना)

ट्रेन संख्या 02391 सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 25 नवंबर से शुरू किया जाएगा जो की 9 दिसंबर तक हर शनिवार को यात्रियों के लिए चलेगी.

ट्रेन संख्या 02392 सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलाया जाएगा यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को आनंद विहार से 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और कानपुर सेंट्रल प्रयागराज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन बक्सर आरा दानापुर होते हुए पटना पहुंचेगी.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

ICC World Cup: मुकाबले से पहले टेंशन में आए विराट कोहली, वजह सुन सिर पकड़ लेंगे आप

0

भारत की राजधानी नई दिल्ली में आज विश्वकप का 9वां मुकाबला होने वाला है. ये मुकाबला भारत और अफ़गानिस्तान के बीच होना है. भारतीय समय अनुसार मुकाबला 2 बजे शुरू हो जायेगा. इस मुकाबले के लिए भारतीय फैंस काफी उत्साहित है. इस मुकाबले में खास नजर विराट कोहली पर रहेगी. दरअसल विराट का ये घरेलू मैदान है. और इस चीज का फायदा विराट को हो सकता है. विराट ने अपने क्रिकेट की दुनिया की शुरुआत इसी स्टेडियम से की है.

विराट के नाम का है पवेलियन

गौरतलब को के दिल्ली के इस स्टेडियम में विराट कोहली के नाम का एक पवेलियन भी रखा गया है. ऐसे में आज विराट जब बल्लेबाज़ी करने उतरेंगे तो वह अपने नाम वाले पवेलियन के वाले बल्लेबाजी करेंगे. इसको लेकर विराट कहना है. “मेरे लिए यह वो स्टेडियम है, जहां मैं एज ग्रुप और रणजी क्रिकेट खेलते हुए बड़ा हुआ. मैं उन स्टेडियम में भारत के लिए भी खेला हूं. वह यादें आपके दिमाग में दोबारा से आ जाति है. आप इन्हें महसूस कर सकते हैं क्योंकि यही वह जगह है जहां से सबकुछ शुरू हुआ. सेक्टर्स ने आपको पहली बार देखा, आपको मौका दिया. अरुण जेटली स्टेडियम में फिर से जाकर खेलना वाकई खास होगा.”

ये भी पढ़ें: Shubhman Gill Health Update: गिल को लेकर बड़ी खबर आई सामने, कोच ने किए कई बड़े खुलासे

विराट ने क्या कहा

बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में विराट आगे बताते हैं “हम वहां बी ग्राउंड में अभ्यास किया करते थे और फिर मेन ग्राउंड में रणजी टीमों की अभ्यास देखते थे. मेरे लिए वहां अपने नाम पर बने पवेलियन के सामने खेलना बेहद अजीब होगा. मैं इस पर ज्यादा तो नहीं कहूंगा लेकिन यह बड़े गर्व की बात है और मैं इसके लिए बेहद खुश हूं और आभारी भी हूं. यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था.”

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें