Home Blog Page 247

20 की माइलेज, शानदार फीचर्स Hyundai की इस कार पर मिल रहा 40 हजार का डिस्काउंट

0

Hyundai i20: दीपावली पर हुंडई की कारों पर बंपर छूट मिल रही है। इसी कड़ी में कंपनी की एक मिड सेगमेंट फैमिली कार है जो सड़क पर करीब 20 की माइलेज देती है। यह कार शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये में आती है। हम बात कर रहे हैं Hyundai i20 की। कंपनी अपनी इस कार पर कुल करीब 40000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

 पांच अलग-अलग वेरिएंट आते हैं

इस डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस सब शामिल है। कार का टॉप मॉडल 11.01 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपनी इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। इस कार में पांच ट्रिम Era, Magna, Sportz, Asta और Asta (O) ऑफर किए जा रहे हैं।

ये भी पढे़ : महज ₹51 हजार में खरीदें 155Km रेंज वाला ये Electric Scooter, मिलते हैं दिल खुश कर देने वाले फीचर्स

 कार में सनरूफ और एयर प्यूरीफायर

Hyundai i20 में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं। इस लग्जरी लुक कार में 10.25-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलती है। कार में सनरूफ, एयर प्यूरीफायर, ऑटो एलईडी हेडलाइट्स और सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 आठ कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं

इस जबरदस्त हैचबैक कार में दो डुअल टोन और छह मोनोटोन कलर मिलते हैं। इसमें पावरफुल कार में 1.2-लीटर का इंजन मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग दिए गए हैं। यह कार बाजार में Maruti Baleno, Toyota Glanza और Tata Altroz जैसी कारों को टक्कर देती है।

 कार में टर्बो इंजन का ऑप्शन

कार में 83 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। कार में  5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन मिलता है। कार में टर्बो इंजन का भी ऑप्शन है। कार का टर्बो इंजन 88 PS तक की पावर देता है। कार में ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, 3 प्वांट सीट बेल्ट, हिल होल्ड असिस्ट जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

IRCTC ने सबसे सस्ता टूर पैकेज किया लॉन्च, ताजमहल के साथ इन प्रसिद्ध जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका 

0

IRCTC Agra Tour Package: आईआरसीटीसी घुम्मकड़ी लोगों के लिए देश और दुनिया के एक से बढ़कर एक टूर लेकर आती है इसी क्रम में आगरा का ताजमहल जिसे दुनिया के 7 अजूबों से एक समझा जाता है उसे दिखाने के लिए आईआरसीटीसी ने एक स्पेशल पैकेज शुरू किया है. आइए आपको इस पैकेज के बारे मे बताते हैं.

इस दिन से होगा शुरू 

आईआरसीटीसी Agra full Day Tour without Guide रखा है. इस टूर पैकेज को 16 अक्टूबर 2013 को शुरू किया जाएगा और उसके बाद आगरा और उसके आसपास की कई जगह पर पर्यटकों को घुमाया जाएगा.

ये भी पढ़ें : भूटान घुमाने के लिए IRCTC ने ये सस्ता स्पेशल टूर पैकेज किया शुरू,8 दिन रहने का मिलेगा मौका

इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका 

आईआरसीटीसी ने जिन स्थानों पर पर्यटकों को घूमने का प्लान  किया है उसके मुताबिक पर्यटकों को सबसे पहले ताजमहल, उसके बाद आगरा का लाल किला, और मुगल काल की स्थापत्य कला का बेहद शानदार नमूना फतेहपुर सीकरी के किले को घुमाया जाएगा. बता दें फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाजा अपनी ऊंचाई के लिए विश्व प्रसिद्ध है.

आएगा इतना खर्चा 

इस टूर पैकेज में खर्चे की बात करें तो अगर आपको लग्जरी गाड़ी से जाना है और एक से तीन लोग उस गाड़ी में जाते हैं  तो उन्हें 2700 रुपए की बुकिंग होगी. वहीं अगर इनोवा में जाना है जिसमें 4 से 6 लोग तक आ सकते हैं उसमें  3600 रुपए का खर्चा होगा. वहीं अगर टेंपो ट्रेवलर से जाना चाहते हैं तो और 7 से 12 लोग एक साथ जाते हैं तो उन्हें ₹7000 देने होंगे. 
इस खर्चे में किसी भी तरह का खाना और गाइड आदि नहीं दिया जाएगा. इसमें आपको कोई भी पार्किंग चार्ज नहीं देना होगा. इंश्योरेंस इस टूर पैकेज में आपको मिलेगा.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

₹10,000 सस्ते हुए Samsung के ये 3 स्मार्टफोन, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

0

Samsung Phone Discount: भारतीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग अपने A सीरीज वाले 3 स्मार्टफोन जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. उन पर 4 हजार रुपए से लेकर 10,500 रुपए डिस्काउंट और कैशबैक के रूप में बंपर ऑफर कर रही है. अगर आप Samsung के A सीरीज वाले कोई भी स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे है. तो आप अमेजॉन ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल (Amazon Great India Festival Sale 2023) पर चल रहे ऑफर को देखा सकते है.

Samsung Galaxy A54 5G
Samsung galaxy A54 5G

Samsung galaxy A54 5G पर ऑफर

मार्केट में A सीरीज वाले सेगमेंट में सबसे अधिक पसंद किया जानें वाले स्मार्टफोन Samsung galaxy A54 5G को कंपनी ने 41,999 रुपए की कीमत के साथ मार्केट में लॉन्च किया है. लेकिन इस फेस्टिवल सेल में 10,500 रुपए की छूट के साथ मात्र 33,499 रुपए में खरीदने का शानदार मौका दे रही है. ये फोन अपने बेहतर कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है. जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है. वहीं लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 5000mAh की बैटरी पैक से भी है.

ये भी पढ़ें: लूट लो! ₹22 हजार में नहीं बस इतने में मिल रहा Honor pad X8 टैबलेट, जल्दी करें ऑर्डर

Samsung galaxy A14 5G पर ऑफर

मार्केट में A सीरीज वाले सेगमेंट में सबसे अधिक पसंद किया जानें वाले स्मार्टफोन Samsung galaxy A14 5G को कंपनी ने 18,499 रुपए की कीमत के साथ मार्केट में लॉन्च किया है. लेकिन इस फेस्टिवल सेल में 4,000 रुपए की छूट के साथ मात्र 14,499 रुपए में खरीदने का शानदार मौका दे रही है. ये फोन अपने बेहतर कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है. जिसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है. वहीं लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 5000mAh की बैटरी पैक और 6.6 इंच का फुल एचडी+ 90Hz रिफ्रेश रेट भी दिया हुआ है.

Samsung galaxy A34 5G पर ऑफर

कंपनी की A सीरीज वाले सेगमेंट में सबसे अधिक खरीदे जानें वाले स्मार्टफोन Samsung galaxy A34 5G को कंपनी ने 35,499 रुपए की कीमत के साथ मार्केट में लॉन्च किया है. लेकिन इस फेस्टिवल सेल में 9,5000 रुपए की छूट के साथ मात्र 25,999 रुपए में खरीदने का शानदार मौका दे रही है. ये फोन अपने बेहतर कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है. जिसमें 48MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है. वहीं लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 5000mAh की बैटरी पैक से लैस है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

महज ₹51 हजार में खरीदें 155Km रेंज वाला ये Electric Scooter, मिलते हैं दिल खुश कर देने वाले फीचर्स

0

ORITSU Ranger : देश में बढ़ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिमांड को देखते हुए पुरानी कंपनी ही नहीं बल्कि नई कंपनी भी अपने वाहनों को पेश करने के होर में लगी हुई है. खास बात ये हैं कि इन्हें भी ग्राहकों से काफी अच्छा खास रिस्पांस मिल रहा है. इसी बीच स्टार्टअप कंपनी Sushama Motors ने लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण किया है जो देखने में जितनी खूबसूरत है, उससे कई गुना अधिक इसमें फीचर्स उपलब्ध कराया गया है. इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह भारत का पहला ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो इतने कम कीमत में 155 किलोमीटर का रेंज देता है. तो चलिए इस स्कूटर को डिटेल से जानते हैं.

ORITSU Ranger : कीमत और बैटरी

दरअसल, हम जिस स्कूटर की बात कर रहे हैं उसका नाम ORITSU Ranger है. कंपनी ने इस स्कूटर को महज 51 हजार रुपए की कीमत पर उपलब्ध कराया है. वही इसमें मौजूद बैटरी पैक की बात करें तो आपको बता दे यह 72V, 40Ah Lithium-Ion बैट्री पैक के साथ आता है जो सिंगल चार्ज में 150 किलो मीटर की दूरी तय करने में सक्षम है. ये ईवी 250एनएम का टॉर्क पैदा करता है और ये महज 3.5 से 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है.

ये भी पढे़ : शानदार लुक और खूबियों के साथ आती है Honda की ये बाइक,कीमत बस इतनी..जानें

इन फीचर्स से लैस है ये

आपको बता दें, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एलईडी हैडलाइट, एलईडी टेल लाइट्स, एलईडी टर्न सिग्नल, 4.3 इंच का फुल कलर TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टविटी, स्मार्ट बैटरी, डिजिटल स्पीडोमीटर,कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम,व्हीकल ट्रैकिंग, Geo Fenscing, लेडीज फुट्रेस्ट, लो बैटरी इंडिकेटर आदि की सुविधा दी गई है. वहीं,ORITSU Ranger का टॉप स्पीड 25kmph है जिस वजह से इसे चलाने के लिए लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है.

टायर्स और ब्रेक

आपको बता दें, स्कूटर में ट्यूब लैस टायर का इस्तेमाल किया गया है. फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में भी डिस्क ब्रेक दिया गया है. वहीं, इसका वजन 110kg है और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 175mm का है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Weather Update Today: दिल्ली NCR में नहीं होगी आज बारिश,जानें देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल 

0

Weather Update Today: अक्टूबर का महीना जैसे-जैसे गुजर  रहा है वैसे-वैसे मौसम में बदलाव भी तेजी के साथ होता जा रहा है. उत्तर भारत में सुबह और शाम में मौसम में ठंडक आ रही है. वहीं दिन में अभी भी गर्मी कहर जारी है .आइए आपको आज देश में मौसम का हाल क्या रहेगा इसके बारे में बताते हैं.

दिल्ली NCR में साफ रहेगा मौसम

सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली एनसीआर की, तो आज दिल्ली एनसीआर में दिन में गर्मी कम रहेगी और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वही न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 15 अक्टूबर के बाद बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें :IRCTC ने सबसे सस्ता टूर पैकेज किया लॉन्च, ताजमहल के साथ इन प्रसिद्ध जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका 

उत्तर प्रदेश में रहेगा मौसम साफ 

उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. प्रदेश का न्यूनतम तापमान आज 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में 14 अक्टूबर के बाद बारिश हो सकती है

इन राज्यों में आने वाले दिनों में होगी बारिश

देश के अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो हरियाणा,पंजाब और पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बारिश की संभावना नहीं. लेकिन इन राज्यों 14 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है. राजस्थान,मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, बिहार में भी 14 अक्टूबर के बाद बारिश की संभावना बन रही है.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

डाइट में इन चीजों को करें शामिल, कमजोर याददाश्त से मिलेगा छुटकारा

Relief from Weak Memory: याददाश्त का सीधा संबंध हमारे दिमाग से है. दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन जरुरी होता है. दिमाग जितना हेल्दी रहेगा यादाश्त उतना ही मजबूत होगा. नशा करने वाले व्यक्तियों में यादाश्त कमजोर होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है. आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनके सेवन से कमजोर याददाश्त से छुटकारा पाया जाता है.

गहरी नींद से तेज होगा यादाश्त

रात में सही समय पर सोने और सुबह सही समय पर जगने से यादाश्त तेज रहता है. अनिद्रा के कारण दिमाग पर बुरा असर पड़ता है जिससे यादाश्त कमजोर हो जाता है. गहरी नींद ना लेने से दिमाग से दबाव बढ़ता है जिससे व्यक्ति पागलपन का शिकार हो जाता है.

संतुलित पोषण आहार का सेवन

दिमाग को स्ट्रांग बनाने के लिए हरी साग-सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए. मस्तिष्क के संतुलन को ठीक रखने के लिए सेब,संतरा, चुकंदर,गाजर,अंगूर का भरपूर मात्रा में सेवन करधा चाहिए. सुबह शारीरिक गतिविधियों के बाद ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना सबसे अच्छा माना गया है.

ये भी पढ़ें: जूतों से पैरों में पड़ जाते हैं छालें तो अपनाएं ये देशी नुस्खे,मिनटों में मिलेगी निजात

तेज यादाश्त के लिए ये भी करें

• भरपूर नींद लें.
• हेल्दी फूड्स का सेवन करें.
• फास्ट फूड के सेवन से बचें.
• शारीरिक व्यायाम करें.
• समाजिक कार्यों में रुचि लें.
• नशे की लत से दूरी बनाए.

तेज यादाश्त के लिए डाइट प्लान

दिमागी संतुलन और यादाश्त को तेज़ करने के लिए आप अपने डाइट में कई तरह के पोषक तत्व को शामिल कर सकते हैं. सेब,संतरा, अन्नानास, मौसमी,अंगूर जैसे फल आपके दिमाग को तेज़ और तंदुरुस्त बना सकते है. इनको रोजाना आप अपने सुबह के नास्ते में शामिल कर सकते हैं.

• पीनट्स: पीनट्स में विटामिन ई सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाता है. जिसके सेवन से दिमाग को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं.

• संतरा: संतरा में विटामिन सी पाया जाता है जो मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद होता है. संतरा में पाए जाने वाले तत्व मस्तिष्क के मुक्त कणों में होने वाले नुकसान से बचाते हैं.

• फाइबर युक्त आहार: मस्तिष्क को तंदुरुस्त रखने के लिए भोजन में फाइबर का होना बहुत जरूरी है. फाइबर से लंबे समय तक पेट भरा रहता है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलते रहती है.

नोट: लेख में दी गई जानकारी की सटीकता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. लेकिन फिर भी इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हमारा उद्देश्य आपको सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना है. Bloggistan इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

लूट लो! ₹22 हजार में नहीं बस इतने में मिल रहा Honor pad X8 टैबलेट, जल्दी करें ऑर्डर

0

Honor pad X8 Discount: अगर आपने टैबलेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अमेजॉन पर चल रहे ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल (Amazon Great India Festival Sale 2023) में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 22,000 रुपए की कीमत वाले हॉनर पैड टैबलेट (Honor pad Tablet) को 50% छूट के साथ खरीद सकते हैं. इसके अलावा आपको अलग-अलग बैंको से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलने वाला है. तो आइए इस ऑफर के बारे में जानते है..

Honor pad X8 features

• कंपनी ने इसे 10.1 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ जोड़ा है.
• इसको एल्युमिनियम बॉडी और 460 ग्राम वजह क्षमता के साथ मार्केट में पेश किया है.
• इसपर लगी स्क्रीन TUV Rheinland Certified Eye प्रोटेक्शन से लैस है.
• इसमें टाइप सी चार्जर भी दिया गया है.
• सबसे खास बात इसमें Magic UI 6.1 स्कीन और मीडिया टेक MT 8786 प्रोसेसर भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें: ₹4,449 में मिल रहा Nokia 2660 फ्लिप 4G फोन, देखें कहां चल रहा ऑफर

Honor pad X8 बैटरी और स्टोरेज

कंपनी ने इस टैबलेट को बेहतर और लंबे समय तक वीडियो और गेम खेलने जैसे कामों के लिए तगड़े बैटरी से लैस किया है. जो एक के फुल चार्ज में आसानी से 15 घंटे इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं ये टैबलेट wi-fi कनेक्टिविटी के साथ आता है. अगर बात स्टोरेज की करें तो इसमें 4GB रैम और 64 GB स्टोरेज मिल जाता है.

Honor pad X8 price और ऑफर

Honor pad X8 को कंपनी ने 21,999 रुपए की कीमत के साथ मार्केट में लॉन्च किया था. लेकिन अमेजॉन पर चल रहे इस ऑफर में ग्राहकों के लिए 50 से 55% डिस्काउंट पर ऑफर मिल रहा है. जिसके बाद इसकी कीमत केवल 10,000 रुपए हो गई है. अगर आप पेमेंट करते समय SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते है तो आपको 500 रुपए की और बचत हो सकती है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Rohit Sharma की शानदार पारी ने तोड़े कई रिकॉर्ड, सचिन और गेल को भी छोड़ा पीछे

0

Rohit Sharma: भारत और अफ़गानिस्तान के बीच विश्वकप का मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में 273 रनो का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने कमाल की शुरुआत की. भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेली. रोहित शर्मा ने इस पारी में शानदार शतक जड़ा. वही रोहित ने इस पारी में क्रिस गेल का भी रिकॉर्ड तोड़ा.

रोहित ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस पारी में मात्र 63 गेंदों में शतकीय पारी खेली. रोहित ने 63 गेंदों में शतक जड़ कर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया. रोहित ने आज विश्वकप में जहां 63 गेंदों में शतक मारा वही कपिल के नाम 72 गेंदों में शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज था. वहीं गांगुली के बाद रोहित दूसरे ऐसे कप्तान बने जिन्होंने विश्वकप में बतौर कप्तान शतक जड़ा हो. गांगुली के बाद किसी भी कप्तान ने विश्वकप में बतौर कप्तान शतक नही जड़ा है.

ये भी पढ़ें:ICC World Cup: न्यूज़ीलैंड से आज भिड़ेगा बांग्लादेश, जानें मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन

गेल और सचिन का टूटा रिकॉर्ड

इसके साथ ही रोहित ने आज सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा है. दरअसल रोहित का यह विश्वकप में 7वां शतक है.जो के भारतीय खिलाड़ी की सूची में सबसे ज्यादा है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन के नाम था सचिन ने बतौर भारतीय खिलाड़ी सबसे ज्यादा 6 शतक जड़ा था. वहीं रोहित ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ा दरअसल गले के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था. जिसे रोहित ने आज तोड़ा रोहित के नाम सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

ICC World Cup: भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, विश्वकप में दर्ज की दूसरी बड़ी जीत

0

ICC World Cup: भारत और अफ़गानिस्तान के बीच आज विश्वकप का 9वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले को भारत ने 8 विकेट से जीत लिया. इस मुकाबले में भारत ने ज़बरदस्त पारी खेली भारत के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मुकाबले को अपने नाम किया. रोहित ने इस मुकाबले में शतकीय पारी खेली साथ ही उन्होंने इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वही अफ़गानिस्तान के गेंदबाज इस मुकाबले में कुछ खास नही कर पाए.

शुरुआत में नही गिरा विकेट

273 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही अटैकिंग मोड में खेला. भारत के कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में शुरू से ही एग्रेसिव दिखे. उनका बखूबी दिया ईशान किसान ने. जहां एक ओर रोहित चौके और छक्के की बरसात कर ehe the वहीं ईशान पारी में सिंगल डबल का खेल खेल रहे थे. 156 रनो पर भारत को पहला झटका लगा. जब 47 रन बना ईशान आउट हो गए.

ये भी पढ़ें: ICC World Cup: श्रीलंका ने जीता टॉस, लिया ये निर्णय, जानें प्लेइंग इलेवन

रोहित-विराट की शानदार पारी

वहीं इसके बाद कोहली ने ईशान की जगह ली. और दूसरे छोर से रोहित रनो की बारिश करते रहे. रोहित ने 84 गेंदों में 131 रन बनाया. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 5 छक्के जड़ें. वहीं रोहित के आउट होते ही अय्यर मैदान में आए और उसके बाद विराट ने अपना बल्ला खोला. विराट ने इस मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली. विराट ने 56 गेंदों में 55 रन बनाए. वहीं अफगानिस्तान का कोई भी गेंदबाज भारत के सामने सफल नहीं हो पाया. हालाकि राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए.

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

ICC World Cup: चोट के बाद ये खिलाड़ी का फॉर्म आया वापिस, अफगानिस्तान की तोड़ डाली कमर

0

ICC World Cup: भारत और अफ़गानिस्तान के बीच आज विश्वकप का 9वां मुकाबला खेला जा रहा है. ये मुकाबला भारत के शहर राजधानी में हो रहा है. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में महज़ 272 रन बनाए. इस पहली पारी में गेंदबाजों ने अफगानिस्तान की टीम पर अपना पूरा दबाओ बना कर रखा.

बुमराह का दिखा जलवा

एक लंबे समय बाद जसप्रीत बुमराह को फॉर्म में देखा गया. इस मुकाबले में बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किया. आपको बता दें बुमराह काफी लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर थे. करीब एक सालों बाद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में चुना गया था. आयरलैंड दौरे पर भी बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी. वही एशिया कप में भी बुमराह टीम के साथ थे. बुमराह ने एशिया कप में अपने तेज़ तर्रार बॉलिंग के बदौलत बल्लेबाजों की कमर तोड़ी थी.

ये भी पढ़ें:ICC World Cup: भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, विश्वकप में दर्ज की दूसरी बड़ी जीत

बुमराह ने चटकाए 4 विकेट

वहीं आज भी बुमराह के नाम 4 विकेट रहा. बुमराह ने 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 39 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया. बुमराह का फॉर्म में आना भारत के लिए अच्छी खबर है. अभी विश्वकप में भारत को कई बड़े मुकाबले खेलने हैं. भारत का अगला मुकाबला काफी अहम होने वाला है. दरअसल 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है. ऐसे में अगर बुमराह उस मुकाबले में कामयाब साबित होते है तो यह टीम के लिए बड़ी बात होगी.

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें