भारतBSP चीफ मायावती ने आकाश आनंद को बनाया अपना...

BSP चीफ मायावती ने आकाश आनंद को बनाया अपना उत्तराधिकारी,चंद्रशेखर रावण से करेंगे मुकाबला

-

होमभारतBSP चीफ मायावती ने आकाश आनंद को बनाया अपना उत्तराधिकारी,चंद्रशेखर रावण से करेंगे मुकाबला

BSP चीफ मायावती ने आकाश आनंद को बनाया अपना उत्तराधिकारी,चंद्रशेखर रावण से करेंगे मुकाबला

Published Date :

Follow Us On :

Aakash Anand BSP: बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष मायावती ने आज अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर दिया है आकाश आनंद जो कि मायावती के भतीजे हैं वह मायावती के उत्तराधिकारी बने हैं. बता दें पिछले कई सालों से आकाश आनंद पार्टी में सक्रिय हैं हाल ही में उनकी शादी हुई थी 

पहले बनाया गया था नेशनल कोआर्डिनेटर

आकाश आनंद को मायावती ने पहले बहुजन समाज पार्टी का नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया था इसके बाद आकाश आनंद कई राज्यों में घूम-घूम कर पार्टी का प्रचार कर चुके हैं और संगठन में भी अपनी पकड़ को बना रहे हैं हालांकि आकाश आनंद ने जब से बहुजन समाज पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभाला है तब से बहुजन समाज पार्टी का प्रदर्शन चाहे लोकसभा में हो या राज्यसभा में,खराब ही रहा है.

ये भी पढ़ें: केंद्र के अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने रखा बरकरार,कहा- जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग

कभी कहा था परिवार से नहीं होगा उत्तराधिकारी

आकाश आनंद मायावती के भाई आनंद के बेटे हैं और उन्होंने लंदन से मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में अपनी पढ़ाई की है. आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी  बनाने के बाद अब मायावती की पार्टी भी परिवारवादी पार्टी बन गई है. बता दें काशीराम ने जब मायावती को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था तब मायावती ने कहा था कि उनका उत्तराधिकारी उनके परिवार से नहीं होगा लेकिन एक दलित होगा.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Dushyant Raghav
Dushyant Raghavhttps://bloggistan.com
दुष्यंत राघव Bloggistan में बतौर Chief Sub Editor कार्यरत हैं. ये पिछले 5 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने उमर उजाला, पंजाब केसरी जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. इन्हें राजनीति और टेक पर लिखना पसंद है. दुष्यंत ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से की है.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

Whatsapp New Update: व्हाट्सएप पर 7 नहीं बल्कि इतने लोग अब एक साथ कर सकेंगे वीडियो कॉल,पढ़ें डिटेल

Whatsapp New Update: इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप समय-समय पर...

ऑफिस वर्क के लिए परफेक्ट है Tecno Megabook T1,कीमत है बस इतनी

Tecno Megabook T1: टेक्नो कंपनी ने अपना पहला लैपटॉप...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you