खेलWorld Cup 2023 AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने जीत...

World Cup 2023 AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने जीत के बाद सेमीफाइनल के लिए भरी हुंकार, कप्तान ने किया बड़ा ऐलान

-

होमखेलWorld Cup 2023 AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने जीत के बाद सेमीफाइनल के लिए भरी हुंकार, कप्तान ने किया बड़ा ऐलान

World Cup 2023 AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने जीत के बाद सेमीफाइनल के लिए भरी हुंकार, कप्तान ने किया बड़ा ऐलान

Published Date :

Follow Us On :

World Cup 2023 AUS vs BAN: भारत की मेजबानी में विश्वकप अब अपने अंतिम पायदान पर आ गया है. इसी कड़ी में आज ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अंतिम ग्रुप स्टेज मुकाबला खेला गया. ये मुकाबला बांग्लादेश के लिए अहम था. वहीं इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ ही सेमीफाइनल के लिए भी हुंकार भर दी है.

कमिंस ने क्या कहा

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस इस मुकाबले में जीत के बाद काफी खुश नज़र आए. साथ ही आने वाले बड़े मुकाबले के लिए उन्होंने हुंकार भी भरी. कमिंस ने कहा “यह बहुत अच्छा लग रहा है. हमने सोचा कि यह वास्तव में अच्छा विकेट था और हमें लगा कि हम वह स्कोर हासिल कर सकते हैं. सभी 15 खिलाड़ियों ने अब यह टूर्नामेंट खेला है और हम कोलकाता जाएंगे, पुनर्मूल्यांकन करेंगे और शायद वहां कुछ चयन सिरदर्द होंगे.” वहीं उन्होंने मार्श पर बोलते हुए कहा “मार्श ने खूबसूरती से खेला और जिस लय के साथ उन्होंने खेला वह टिकाऊ था और जिस तरह से उन्होंने पारी को समाप्त किया, यह एक डरावनी संभावना है कि अगले सप्ताह वह खेलेंगे. लगातार 7 गेम, मुझे लगता है कि 300 का पीछा करना वाकई कुछ खास था और सब कुछ एक साथ चल रहा है.”

ये भी पढे़ : World Cup 2023: सेमीफाइनल और फाइनल के दिन बारिश हुई तो क्या होगा? ICC ने दे दिया जवाब

मार्श ने खेली शानदार पारी

वहीं आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया के घातक बल्लेबाज मार्श ने इस मुकाबले में धाकड़ पारी खेली. मार्श ने 132 गेंदों में नाबाद 177 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 9 छक्के जड़ें. मार्श ने 134.09 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की. वहीं स्मिथ ने भी उनका बखूबी साथ दिया. ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया.

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Syed Alamdar Hussain Rizvi
Syed Alamdar Hussain Rizvihttps://bloggistan.com/
सय्यद अलमदार हुसैन रिज़वी Bloggistan में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. इन्हें पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग चीजों पर लिखना पसंद है. स्पोर्ट्स पर मज़बूत पकड़ है. इन्होंने विभिन्न न्यू मीडिया संस्थानों में कार्य किया है. सय्यद बतौर कंटेंट राइटर Yuva Katta Hindi से भी जुड़े थे. सय्यद को पत्रकारिता में 1 साल का अनुभव है. अभी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अध्यन जारी हैं.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

115km की रेंज के साथ मार्केट में धमाल मचाने आ रहा Ather 450s, कीमत बस इतनी

Ather 450s : बढ़ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड को...

WhatsApp Tips: व्हाट्सऐप के ये टिप्स आपको बना देंगे स्मार्ट यूजर, दोस्तों के मुंह से निकलेगी आपके लिए तारीफ

WhatsApp Tips: मेटा के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप यूजर्स...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you