खेलRahul Dravid फिर बने टीम इंडिया के हेड कोच,...

Rahul Dravid फिर बने टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई ने की अधिकारिक घोषणा

-

होमखेलRahul Dravid फिर बने टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई ने की अधिकारिक घोषणा

Rahul Dravid फिर बने टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई ने की अधिकारिक घोषणा

Published Date :

Follow Us On :

Rahul Dravid: भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को लेकर पिछले दिनों खूब खबरें चली. कई खबरें ऐसी थी की राहुल टीम इंडिया को छोड़ आईपीएल की किसी टीम में बतौर कोच रह सकते हैं. वहीं अब इसको लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक घोषणा कर दी है. बीसीसीआई ने जारी नोटिस में बताया कि राहुल समेत सभी कोचिंग स्टाफ के करार को बढ़ा दिया गया है. यानी की एक बार फिर राहुल बतौर हेड कोच टीम इंडिया में अपना योगदान देते नजर आएंगे.

राहुल फिर बने हेड कोच

अपको बता दें बीसीसीआई ने सभी कोचिंग स्टाफ जिसमे राहुल द्रविड़ बतौर हेड कोच, टी दिलीप, विक्रम राठौड़ और पारस के करार को बढ़ा दिया है. राहुल समेत सभी का करार विश्वकप और साथ खत्म हो गया था. जिसके बाद ये उम्मीद लगाई जा रही थी की वीवीएस लक्ष्मण बतौर हेड कोच टीम की कमान संभाल सकते हैं. लेकिन आज इस बात पर मोहर लग गई की द्रविड़ ही फिर से टीम इंडिया के हेड कोच होंगे.

ये भी पढे़ :26/11 हमले के पूरे 15 साल, मुंबई इंडियंस और सहवाग ने ऐसे किया शहीदों को याद

बीसीसीआई अध्यक्ष ने क्या कहा

वहीं राहुल के मुख्य कोच चुने जाने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा “राहुल द्रविड़ की दूरदर्शिता, व्यावसायिकता और दृढ़ प्रयास टीम इंडिया की सफलता में महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में, आप हमेशा अत्यधिक जांच के दायरे में रहते हैं और मैं इसका विस्तार करता हूं. न केवल चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए बल्कि उनमें आगे बढ़ने के लिए भी उनकी सराहना की जाती है. भारतीय टीम का प्रदर्शन उनके रणनीतिक मार्गदर्शन का प्रमाण है. मुझे खुशी है कि उन्होंने मुख्य कोच बने रहने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया.”

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Syed Alamdar Hussain Rizvi
Syed Alamdar Hussain Rizvihttps://bloggistan.com/
सय्यद अलमदार हुसैन रिज़वी Bloggistan में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. इन्हें पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग चीजों पर लिखना पसंद है. स्पोर्ट्स पर मज़बूत पकड़ है. इन्होंने विभिन्न न्यू मीडिया संस्थानों में कार्य किया है. सय्यद बतौर कंटेंट राइटर Yuva Katta Hindi से भी जुड़े थे. सय्यद को पत्रकारिता में 1 साल का अनुभव है. अभी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अध्यन जारी हैं.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

अगर आप हैं फोटोग्राफी के शौकीन,तो चुनें ये इतनी कम कीमत में Best Camera Smartphones

आज के समय में लोग महंगे-महंगे (Best Camera Smartphones)...

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी को खरीदने का है बढ़िया मौका,जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you