खेलDiwali 2023: रोहित, विराट समेत पूरी टीम इंडिया ने...

Diwali 2023: रोहित, विराट समेत पूरी टीम इंडिया ने बेंगलुरु में मनाई दिवाली, पत्नी संग वीडियो आई सामने

-

होमखेलDiwali 2023: रोहित, विराट समेत पूरी टीम इंडिया ने बेंगलुरु में मनाई दिवाली, पत्नी संग वीडियो आई सामने

Diwali 2023: रोहित, विराट समेत पूरी टीम इंडिया ने बेंगलुरु में मनाई दिवाली, पत्नी संग वीडियो आई सामने

Published Date :

Follow Us On :

Diwali 2023: भारतीय टीम इस समय बेंगलुरु में मौजूद है. आज टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ चिन्नास्वामी में खेल रही है. वहीं आज का दिन पूरे भारत के लिए बेहद खास है. दरअसल आज भारत में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. और आज ही टीम इंडिया विश्वकप के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेल रही है. ऐसे में कल बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों के लिए दिवाली का खास प्रोग्राम आयोजित किया था.

अनुष्का संग दिखें विराट

इस खास प्रोग्राम में सभी खिलाड़ी इंडियन लुक में दिखे. विराट कोहली अनुष्का संग तो कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका संग दिवाली मनाते दिखाई दिए. कोहली ने हरे रंग का कुर्ता पहना तो वहीं अनुष्का भी फूल इंडियन ड्रेस में दिखाई दी. वहीं भारत के तीन खास गेंदबाज मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शामी और जसप्रीत बुमराह भी कुर्ते में दिखाई दिए. सिराज ने ब्लैक रंग का आउटफिट पहना तो वहीं शमी ने डिजाइनर कुर्ता.

ये भी पढे़ : World Cup 2023: सेमीफाइनल और फाइनल के दिन बारिश हुई तो क्या होगा? ICC ने दे दिया जवाब

ब्लैक कुर्ते में दिखे ईशान

वहीं बीसीसीआई ने इस खास पल का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया. वहीं वीडियो में ईशान किशन ब्लैक रंग के कुर्ते में नजर आए. साथ ही गिल और शार्दुल ठाकुर एक तरह के आउटफिट में दिखाई दिए. साथ ही कुलदीप यादव, राहुल द्रविड़ और केएल राहुल भी शानदार लुक में दिखाई दिए.

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Syed Alamdar Hussain Rizvi
Syed Alamdar Hussain Rizvihttps://bloggistan.com/
सय्यद अलमदार हुसैन रिज़वी Bloggistan में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. इन्हें पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग चीजों पर लिखना पसंद है. स्पोर्ट्स पर मज़बूत पकड़ है. इन्होंने विभिन्न न्यू मीडिया संस्थानों में कार्य किया है. सय्यद बतौर कंटेंट राइटर Yuva Katta Hindi से भी जुड़े थे. सय्यद को पत्रकारिता में 1 साल का अनुभव है. अभी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अध्यन जारी हैं.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

Gold Silver Price Today: सोने- चांदी लुढ़के,जानें अपने शहर में आज का ताज भाव

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you