Home Blog Page 928

Lemon Peel:केवल नींबू ही नहीं बल्कि नींबू के छिलका भी है बेहद फायदेमंद, जानें कैसे

Lemon Peel: नींबू के स्वास्थ्य लाभों के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि नींबू के छिलके भी स्वास्थ्य के लिए उतने ही फायदेमंद माने जाते हैं जितना कि नींबू.तो आइए जानते हैं इसके फायदें के बारे में –

नींबू के छिलको के फ़ायदे (Lemon Peel)

इम्यूनिटी

नींबू को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. विटामिन सी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार. नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.

पाचन

नींबू के छिलके से निकले तेल में डी-लाइमोनीन नामक तत्व पाया जाता है जो पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. नींबू के छिलके के इस्तेमाल से पाचन संबंधी समस्या को दूर किया जा सकता है.

हड्डियों

नींबू के छिलके में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं. कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं. नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है.

वजन घटाने के लिए

नींबू के रस की तरह ही नींबू के छिलके से मोटापे को कम किया जा सकता है. नींबू के छिलके में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है. पेक्टिन शरीर के वजन को घटाने में अहम भूमिका निभा सकता है.

त्वचा

नींबू के छिलके त्वचा के लिए अच्छे माने जाते हैं. नींबू के छिलके में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जिनमें एंटी-एजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. इसके अलावा, इसमें विटामिन-ई और विटामिन-सी भी पाया जाता है जो त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:Chocolate Day: चॉकलेट डे बनेगा ख़ास,जब पार्टनर को खिलाएंगे घर का बना चॉकलेट आईसक्रीम,जानें रेसिपी

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को लगाएं इन‌ चीजों का भोग, बरसेगी खूब कृपा,पढ़ें

Mahashivratri: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव (Shiva) की बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार पुष्प, सफेद चंदन, सफेद फूल, मौसमी फल, गंगाजल, गाय के दूध से विधिपूर्वक पूजा की जाती है. महाशिवरात्रि का व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, लोगों के कष्ट और संकट दूर होते हैं, भय से मुक्ति मिलती है, शिव कृपा से आरोग्य प्राप्त होता है, सुख-सौभाग्य बढ़ता है.

महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन माना जाता है. इस दिन भगवान शिव की बारात निकाली जाती है और उन्हें तरह-तरह के भोग लगाएं जाते हैं.तो आइए जानते हैं किन चीजों को भोग लगाने से भोले बाबा की कृपा बरसेगी-

ठंडाई

शिवरात्रि आने से पहले ही मौसम में थोड़ी गर्माहट भी आ जाती है. ऐसे में महाशिवरात्रि के भोग के रूप में अधिकतर लोग भगवान शिव को ठंडाई पिलाते हैं. इस ठंडाई में अगर भांग मिला दी जाए, तो क्या कहने. इससे न सिर्फ इसका स्वाद दोगुना होता है बल्कि भोलेनाथ भी बहुत प्रसन्न होते हैं.

लस्सी (Mahashivratri)

ठंडाई के अलावा आप लस्सी में भी भांग का ट्विस्ट देकर इसे और भी मजेदार बना सकते हैं और महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को इसका भोग लगा सकते हैं. इसके लिए आप आधा किलो दही में थोड़ा दूध, चीनी और 1 चम्मच के करीब भांग पाउडर मिला दें और मिक्सी में इसको अच्छे से मिक्स कर लें.

मखाने की खीर

आप चाहे तो महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को मखाने की खीर का भोग भी लगा सकते हैं. व्रत के अलावा मखाने की खीर को विशेष अवसरों पर भी बनाया जाता है. इसे बनाना बेहद ही आसान है. साधारण सी दिखने वाली इस खीर को ढेर सारे मेवा डालकर बनाया जाता है.

ये भी पढ़ें:Maha Shivratri: महाशिवरात्रि व्रत में चटपटा खाने का है मन,तो जरूर आजमाएं इस आसान रेसिपी को

Snapchat यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका, फ्री की सुविधा हो सकती है बंद, पढ़ें डिटेल

0

Snapchat Update: अगर आप स्नैपचैट (Snapchat) चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए है इसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए. आपको बता दें स्नैपचैट चलाने वालों को अब अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ेंगे. जानकारी के मुताबिक स्नैपचैट अब (Snapchat+) नाम के अपने पेड सब्सक्रिप्शन ला सकता है फिलहाल स्नैपचैट इसकी टेस्टिंग कर रहा है.आइए Snapchat+ के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं.

इतनी हो सकती है कीमत

स्नैपचैट के पेड सब्सक्रिप्शन के बारे में जो जानकारी हासिल हुई है उससे पता चलता है Snapchat+ यूजर्स को ऐप पर अनाउंस होने वाले फीचर्स के साथ-साथ अन्य क्षमताओं तक अर्ली एक्सेस प्रदान करेगा. Snapchat+ के लिए एक महीने के सब्सक्रिप्शन की कीमत EUR 4.59 (लगभग 370 रुपये) हो सकती है, जबकि यूजर 24.99 यूरो (लगभग 2,000 रुपये) में छह महीने का प्लान खरीद सकते हैं. कहा जा रहा है कि एक साल का सब्सक्रिप्शन प्लान EUR 45.99 (लगभग 3,700 रुपये) की कीमत के साथ आता है.

Snapchat
image sours google

द वर्ज को दिए एक बयान में स्नैप के प्रवक्ता लिज़ मार्कमैन ने कहा है कि सोशल नेटवर्क स्नैपचैट अपनी पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस पर आंतरिक रूप से काम करते हुए शुरुआती आंतरिक परीक्षण में व्यस्त है. उन्होंने आगे कहा, “हम अपने ग्राहकों के साथ एक्सक्लूसिव, एक्सपेरिमेंटल और प्री-रिलीज फीचर्स को शेयर करने की क्षमता के बारे में उत्साहित हैं.उम्मीद करते हैं ये जानकारी आपको पसंद आई होगी और इसे आप दूसरों के साथ शेयर करेंगे.

ये भी पढ़ें: Nokia का ₹4499 वाला ये स्मार्टफोन लोगों को आ रहा है खूब पसंद,पुराने दिनों की दिला रहा है याद

Maha Shivratri: महाशिवरात्रि व्रत में चटपटा खाने का है मन,तो जरूर आजमाएं इस आसान रेसिपी को

Maha Shivratri: 18 फरवरी को इस साल महाशिवरात्रि मनाई जा रही है.इस दिन भोलेनाथ के भक्त उनकी पूजा करते हैं. शिवलिंग का अभिषेक कर भगवान से प्रार्थना करते हैं. साथ ही लोग इस मौके पर व्रत भी रखते हैं.तो आइए जानते हैं अगर आपको इस व्रत में कुछ चटपटा खानें का मन है तो उसकी रेसिपी –

रेसिपी की आवश्यक सामग्री (Maha Shivratri)

सिंघाड़े का आटा या समा के चावल = 1 कप

उबले आलू = 2

सेंधा नमक= स्वादानुसार

काली मिर्च को पीस लें बारीक कटी हरी मिर्च

हरा धनिया

भुना हुआ जीरा धनिया पाउडर

देसी घी.

रेसिपी बनाने की आवश्यक सामग्री

अगर आप समा के चावल की टिक्की बना रहे हैं, तो सबसे पहले चावल को कुछ देर के लिए भिगो दें और फिर उसे दरदरा पीस लें.

वहीं अगर आप सिंघाड़े के आटे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस स्टेप की कोई जरूरत नहीं है.

अब आलू को उबाल कर मैश कर लें और उसमें चावल का पेस्ट या सिंघाड़े का आटा डाल दें.

आलू और आटे के पेस्ट में कुटी हुई काली मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, सेंधा नमक, धनियां पाउडर और जीरा पाउडर मिलाएं.

इस सूखे पेस्ट की गोल लोई बना लें.अब एक नॉन स्टिक पैन या पैन में देसी घी डालकर गर्म करें.

फिर टिक्की को तवे पर रखें और धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें.अब इसे प्लेट में निकाल लें और दही या चटनी के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें:Muli ka achar: सर्दियों में मिनटों में बनाएं और तुरंत खाएं चटपटा मूली का अचार, जानें रेसिपी

IRCTC: सफर के दौरान आईआरसीटीसी इन चीजों को देगी अब सस्ता, पढ़ें पूरी लिस्ट

0

RCTC Update: आईआरसीटीसी सफर के दौरान यात्रियों को एक से बढ़कर एक सुविधा देती है. अगर आप रेल के सफर दौरान चाय या कॉफी पीने के शौकीन हैं तो IRCTC ने आपके लिए एक और सुविधा का ऐलान कर दिया है.जी हां यात्रियों के सफर को किफायती और अच्छा बनाने IRCTC ने अब चाय, कॉफी की कीमतों को घटा दिया है.आइए आपको बताते हैं कि अब चाय और कॉफी आपको सफर के दौरान कितने रूपए में मिलेंगे.

20 रूपये में मिलेंगी ये चीजें

जानकारी के मुताबिक आईआरसीटीसी ने अपनी खानपान सर्विस चाय, कॉफी के रेट में को कम करते उसे अब 20 रुपये में देने का फैसला किया है.यानी अब यात्रियों को सर्विस चार्ज के रूप में 50 रुपये अतिरिक्‍त नहीं देने पड़ेंगे. पहले यह चाय, कॉफी सर्विस चार्ज समेत 70 रुपये की पड़ती थी. ये सुविधा खानपान सर्विस बुक करने वाले यात्रियों को ही मिलेगी. ट्रेनों में पहले से खानपान सर्विस बुक न करने वाले यात्रियों से अब नए आदेश के तहत कैटरिंग का चार्ज लिया जाएगा.

IRCTC
image sours google

इन यात्रियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ

अभी तक ट्रेनों में कैटरिंग सर्विस से कोई भी चीज मंगाने पर 50 रुपये का सर्विस चार्ज देना पड़ता था. वो चीज चाहे 20 रुपये की हो या 200 रुपये की. इससे सेकेंड, थर्ड एसी या चेयर कार में केवल चाय, कॉफी का ऑर्डर देने वाले यात्रियों को यह काफी महंगी पड़ती थी. उन्‍हें 20 रुपये की चाय, कॉफी सर्विस चार्ज के साथ 70 रुपये की पड़ती थी. हालांकि अन्‍य चीजें पहले से खानपान सुविधा बुक न करने वाले यात्रियों को महंगी पड़ेंगी. इसलिए अगर आप सर्विस चार्ज से बचना चाहते हैं तो आप टिकट बुक कराते समय खानपान सर्विस जरूर बुक करें.

ये भी पढ़ें: Nokia का ₹4499 वाला ये स्मार्टफोन लोगों को आ रहा है खूब पसंद,पुराने दिनों की दिला रहा है याद

Bigg Boss 16:शो से एलिमिनेट हुई निमृत ने प्रियंका संग दुश्मनी का किया खुलासा,इस वजह से चिढ़ती थी एक्ट्रेस

0

Bigg boss 16: कन्ट्रोवर्सीयल रियालिटी शो बिग बॉस 16 के घर से बेघर हुई टीवी अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया इस सीज़न की पहली और आखिरी कैप्टन रही हैं.हाल ही में अभिनेत्री ने प्रियंका संग दुश्मनी का किया खुलासा किया है.

इस वजह से दुश्मनी रखतीं थीं निमृत (Bigg Boss 16)

टीवी अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया ने शो से बाहर होने के बाद मीडिया के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उनसे कई सवाल पूछे गए. जब छोटी सरदारनी से प्रियंका संग इक्वेशन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने प्रियंका संग मनमुटाव के पीछे शिव ठाकरे को वजह बताया. निमृत ने कहा, “शिव घर में अर्चना गौतम को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे. ऐसे में जब भी मैं अर्चना से बात करती थी तो वो मुझ पर हक जताते थे और कहते थे कि तुम उससे क्यों बात कर रही हो, ये मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है.”

टीवी अभिनेत्री निमृत ने आगे कहा, “इस तरह जब शिव, प्रियंका से ज्यादा दोस्ती दिखाते थे तो मुझे अच्छा नहीं लगता था और मैं उन्हें मना करती थी. आप जब दोस्ती करते हैं तो आपको सामने वाले पर कुछ हक भी मिलते हैं.”

ये भी पढ़ें:Bigg Boss:बजर टास्क में अर्चना के अत्याचार उन्हीं पर पड़े भारी ,बिग बॉस के बाद करण जौहर ने लगाई फटकार

Kia Seltos SUV: बस कुछ दिन और इंतजार! कातिलाना लुक में धमाल मचाने आयेगी ये एसयूवी कार, पढ़े डिटेल

0

Kia Seltos SUV: क्या आप भी किआ (Kia) की सबसे पॉपुलर एसयूवी सेल्टोस (Kia Seltos SUV) का इंतजार कर रहे हैं? अगर हां! तो अब जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि Kia अपनी सबसे पॉपुलर वेरिएंट को लॉन्च करने को तैयार है, जिसे जुलाई से सितम्बर महीने तक में लॉन्च किया जा सकता है. वहीं अगर इसे सितंबर महीने में लॉन्च किया गया तो यह फेस्टिवल सीजन की सबसे धमकेदार लॉन्चिंग बनने वाली है.

Kia Seltos SUV
Kia Seltos SUV (Image-Google)

आपके जानकारी के लिए बता दे कि, इस एसयूवी मॉडल को ग्लोबल बाजार में पहले ही लॉन्च किया चुका है. जिसे अब भारत में लॉन्च किया जाना बाकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है. बता दे कि, इस कार को, नोएडा में हुए ऑटो एक्सपो शो 2023 में पेश किया गया था, जो सभी के लिए सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रही.

Kia Seltos SUV: फीचर्स

नई किआ सेल्टोस एसयूवी में कई सारे आधुनिक फीचर्स देखने को मिलेंगे जो इसे और भी खास बनाएगा. बता दे कि इस कार में फ्रंट ग्रील और नए Headlight’s के साथ संशोधित डेटाइम रनिंग एलईडी और फॉग लैंप दिया गया है. साथ ही इसके फ्रंट बंपर में भी बदलाव किया गया है. इसके अलावा इस नई कार को बिलकुल नए सिरे से डिजाइन किया गया है, जो इसके लुक में चार चांद लगा रहा है. बता दे कि इस नई मॉडल में नए एलॉय व्हील्स का सेट मिलने वाला है.

इस नई मॉडल में इंस्ट्रूमेंट कंसोल और टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जायेगा, जो पूरी तरह से डिजिटल होगा. इसके साथ ही सेंटर कंसोल में ऑडियो सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल को कंट्रोल करने के लिए नया सिस्टम दिया जा सकता है.

इंजन और कीमत

अगर बात करे इस नई एसयूवी की इंजन के बारे में, तो बता दे कि कम्पनी ने इस नई Kia Seltos एसयूवी में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया है. जो क्रमशः 115 पीएस का पावर जनरेट करेगी. वही कम्पनी ने अभी तक इस एसयूवी की कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है.

ये भी पढ़ें : TVS Apache RTR 160: मोबाइल फोन की कीमत में खरीदें ये शानदार अपाचे, जल्दी करें, कहीं ऑफर छूट ना जाए

TVS Apache RTR 160: मोबाइल फोन की कीमत में खरीदें ये शानदार अपाचे, जल्दी करें, कहीं ऑफर छूट ना जाए

0

TVS Apache RTR 160: ऑटो इंडस्ट्री में कई कंपनियों की स्पोर्ट्स बाइक मौजूद है जो एक से बढ़कर एक आधुनिक फीचर्स से लैस है. इन बाइक्स में कंपनियां दमदार इंजन के साथ ही ज्यादा माइलेज भी उपलब्ध कराती हैं. बता दे कि यह बाइक अपने तेज रफ्तार के साथ साथ दमदार प्राइस के भी लिए मशहूर है. जिसमें टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 (TVS Apache RTR 160) का नाम भी शामिल है.

TVS Apache RTR 160
TVS Apache RTR 160 (Image-Google)

ऐसे में अगर आप भी इस बाइक को खरीदने का सपना देख रहे हैं. लेकिन कम बजट के कारण अपना ये सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में इस स्पोर्ट्स बाइक को कम कीमत में खरीदने का रामबाण उपाय बताएंगे. जिससे आप झटपट में इस हाई स्पीड वाली बाइक को अपने घर ला सकते हैं.

कंपनी ने अपनी इस एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक को देश के मार्केट में 1,24,590 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर पेश किया है जो आपको ऑन रोड कीमत 1,49,677 रुपये में मिलेगी. यानी की आपको इस बाइक को खरीदने के लिए कुल डेढ़ लाख रुपए की जरूरत पड़ेगी. लेकिन आज के समय में कम आय वाले व्यक्ति के पास एक बार में इतना अधिक पैसा होना मुश्किल है, किंतु अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब कंपनी इस बाइक पर फाइनेंस प्लान की सुविधा ऑफर कर रही है. यानी अब आप इस बाइक को ईएमआई पर भी ले सकते हैं.

TVS Apache RTR 160: क्या है फाइनेंस प्लान?

ऑनलाइन डाउन पेमेंट और ईएमआई कैलकुलेटर की माने तो बैंक आपको टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 (TVS Apache RTR 160) बाइक को खरीदने के लिए 9.7 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर पर 1,29,677 रुपये का लोन देगी. जिसके बाद आपको कंपनी को मात्र 20 हजार रुपए डाउन पेमेंट करना होगा. इसके बाद आपको 3 साल यानी 36 महीना तक 4166 रुपए का मंथली ईएमआई भरना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें : Maruti मात्र 66 हजार में बेच रही है अपनी Alto K10 CNG ,बेहतरीन फीचर्स से लैस है ये कार,जानें डिटेल

Business Idea: गांव हो या शहर हर जगह दौड़ेगा ये शानदार बिजनेस, रातों रात बनेंगे लखपति, जानें

0

Business Idea: हम सभी जानते हैं कि देश में रोजगार की कैसी स्थिति है? ऊपर से दिन प्रतिदिन बढ़ते महंगाई ने लोगों के कमर तोड़ दिए हैं. जिसके कारण लोगों के कमाई का 1 प्रतिशत हिस्सा भी नहीं बच पता है. हालांकि आपने गौर किया होगा कि नौकरी करने वालों की अपेक्षा बिजनेस करने वाले ज्यादा पैसा कमा रहे हैं. और इनसे अधिक खुशहाल भी है.

Business Idea
Business Idea (File Photo)

खास बात यह है कि बिजनेस करने वाले लोग न तो 9:00 से 6:00 की समय सीमा में बंधे होते हैं और न तो किसी के कहने के अनुसार चलते हैं. यह लोग अपने मन-मालिक होते हैं और दिन रात मेहनत करके खूब आगे बढ़ते हैं. ऐसे में अगर आप भी नौकरी करके थक गए है और अब ज्यादा पैसा कमाने का ख्वाब देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत फायदेमंद होने वाला है.

कई बार हम बिजनेस तो करना चाहते हैं लेकिन किस बिजनेस में अधिक प्रॉफिट मिलता है जिसका अंदाजा नहीं होने के कारण लोग अपना प्लान ड्रॉप कर देते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगे, जिसको आप कहीं से भी शुरू कर सकते हैं. खास बात यह है कि, इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा इनवेस्ट भी नही करना पड़ेगा. और आप बिना किसी के अंदर रहे अपने मन से काम करके लाखों कमा सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए इस बेस्ट बिजनेस आइडिया के बारे में डिटेल से जानते हैं.

अचार पापड़ का बिजनेस

अगर आपने गौर किया होगा तो आपको यह जरूरी मालूम होगा की यह बिजनेस कभी न बंद होने वाला बिजनेस है. जो सालो से चलता आ रहा है. पहले के समय में गांव की महिलाओं को घर से बाहर काम करने नहीं दिया जाता था जिसके कारण औरतें घर बैठे अचार पापड़ बेचती थी. जो धीरे धीरे यह बिजनेस एक बड़े बिजनेस में परिवर्तन हो गया है. ऐसे में आप भी इस बिजनेस के जरिए कम इन्वेस्टमेंट में अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं. खास बात यह है कि इसका बिजनेस कभी मंदा नहीं पड़ सकता है क्योंकि हर किसी के घर में आचार पापड़ की जरूरत पड़ती है.

Business Idea:ब्यूटी पार्लर

यह तो आपको भी मालूम होगा कि आज के समय में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है चाहे वो लड़का हो या लड़की! जिसके लिए सभी को पार्लर का सहारा लेना पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी ब्यूटी पार्लर का कोर्स करके एक ब्यूटी पार्लर खोलते हैं तो आप तगड़ी कमाई कर सकते हैं. आजकल तो लोग सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपनी दुकान या फिर अपने सैलून का जमकर प्रचार करते हैं और उसके बाद उनके पास कस्टमर्स की लाइन लग जाती है.

दूध का बिजनेस

आप सभी इस चीज को भली भांति जानते होंगे की दूध कभी न बंद होने वाला बिजनेस में से एक है. दूध या इससे बनने वाले प्रोडक्ट का डिमांड हर घर में है. ऐसे में अगर आप भी दूध का बिजनेस करते हैं तो आप महीनों का लाखों कमा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Rupees 5: दादी के अलमारी में सड़ रहे इस 5 रुपए के नोट से ऐसे कमाएं लाखों रुपए, फटाफट जानें इसका तरीका