Home Blog Page 826

Twitter Blue Tick: अगर 1 अप्रैल के बाद भी नहीं हटा है आपका ब्लू टिक,तो समझें एलन मस्क का ये इशारा

0

Twitter Blue Tick: जब से एलन मस्क ने Twitter की कमान संभाली है तब से ही ट्विटर यूज़र्स को खतरा बना रहता है कि कब मस्क के द्वारा कैसा डिसीजन ले लिया जाए. बीते दिनों खबरें आईं कि 1 अप्रैल से ट्विटर यूज़र्स से ब्लू बेज को वापस ले लेगा. लेकिन अब ऐसा नहीं हुआ है तो इस आर्टिकल में इसकी वजह जानेगें कि आखिर यूज़र्स का ब्लू बेज़ क्यों नहीं हटा साथ में आपको तरीका भी बताएगें कि कैसे आप अपने ब्लू बेज़ को सुरक्षित कर सकते हैं.

ये है ब्लू टिक न हटने का कारण

image credit google

कुछ दिन पहले ट्विटर के मालिक और CEO Elon musk ने ट्वीट में बताया कि 1 अप्रैल के बाद यूज़र्स के एकाउंट ब्लू बेज़ वेरीफिकेशन हटा लिया जाएगा. ट्वीट में बताया गया जिन यूज़र्स ने पुरानी प्रोसेस के जरीए ब्लू टिक हासिल किया था, उनका बेज़ ट्विटर के द्वारा हटा लिया जाएगा लेकिन अब ऐसा नहीं हुआ है, तो ज्यादातर लोग इसके पीछे का कारण जानना चाह रहे हैं. दरअसल, ब्लू टिक पाने की खास प्रक्रिया होती है, जो काफी दिन में पूरी होती है, ठीक उसी प्रकार हटने का भी एक प्रोसेस होता है. बिना किसी स्प्रेडशीट तैयार किए ब्लू बेज़ को नहीं हटाया जा सकता है.

ये होती ब्लू टिक हटने की प्रोसेस

image credit google

द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अभी इस प्रोसेस पर काम चल रहा है जबतक इसकी पूरी प्रक्रिया मैन्यूअल तरीके से पूरी नहीं हो जाती है तब तक सभी यूज़र्स के ब्लू टिक बने रहेगें, अगर कोई कर्मचारी इसे चाहकर भी हटा नहीं पाएगा क्यूँकि ये एक बड़े लेवल पर सत्यापित होने वाली प्रक्रिया है. जो एक पूरी लेगेसी के जरीए पूरी हो पाएगी.

इसलिए ब्लू हटाने पर जोर दे रहे हैं मस्क

दरअसल, ट्विटर के मालिक और CEO एलन मस्क का मानना जब ब्लू टिक लेने के लिए पैसे चुकाने पडेगें तो इससे ट्विटर पर फर्जी अकाउंट कम होंगे और गलत गतिविधियों पर भी ऐसा करने से रोक लगेगी. मस्क का मानना है उनके इस डिसीजन से ब्लू टिक को प्रामणिकता और विश्वसनीय टिक के रूप में भी देखा जा सकेगा.

टिक जारी रखने के लिए देने होंगे पैसे

अगर कोई अपना ब्लू टिक जारी रखना चाहता है तो उसे मंथली पैसे देने पड़ेगें, अन्यथा ब्लू टिक वापस ले लिया जाएगा.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी ख़बरे यहाँ पढ़े

Relationship Tips: ब्रेकअप के दर्द से निकल पाना है मुश्किल, तो अपनाएं ये टिप्स भूलना हो जाएगा आसान

Relationship Tips:ब्रेकअप के बाद एक्स पार्टनर की याद आती और इसके दर्द से भी निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है. जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो आपको साथी की आदत हो जाती है. पार्टनर से लगाव या प्यार हो सकता है लेकिन जब ब्रेकअप हो जाता है, तो एक्स की याद आना स्वाभाविक है. याद आने पर आप खुद की भावनाओं पर काबू नहीं कर पाते और एक्स से दोबारा बात करना चाहते हैं.

उससे पैचअप करने के बारे में सोचने लगते हैं. लोग ब्रेकअप के कारण अवसाद की स्थिति में आ जाते हैं. लोगों को ब्रेकअप के बाद रात में नींद नहीं आती, वह अधिक खाना शुरू कर देते हैं और एक्स की याद आने पर आंखों से आंसू निकलने लगना आदि कुछ लक्षण देखने को मिलते हैं. अगर आपका या आपके किसी दोस्त का ब्रेकअप हुआ है और ब्रेकअप के दर्द से आप बाहर नहीं निकल पा रहें, साथ ही पार्टनर से पैचअप भी नहीं कर सकते हैं, तो कुछ तरीकों को अपनाकर नई शुरुआत कर सकते हैं-

ब्रेकअप के दर्द से निकल पाना है मुश्किल तो‌ आजमाएं ये टिप्स (Relationship Tips)

ब्रेकअप के बाद पार्टनर की याद आती है. याद आने पर अक्सर लोग अपने एक्स की फोटो, उनके भेजे मैसेज, तोहफे ये सब देखकर पार्टनर के साथ बिताए वक्त को अधिक याद करने लगते हैं. ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने के लिए सबसे पहले पार्टनर से जुड़ी चीजों को जीवन से बाहर निकालें. उनकी तस्वीरें, उनके दिए तोहफे आदि को खुद से दूर कर दें.

एक्स पार्टनर की और अपने टूटे हुए रिश्ते के दर्द से बाहर निकलने के लिए खुद को व्यस्त करें. अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें.ऐसे कामों में मन लगाएं,जो आपको एक्स को याद करने का मौका ही न दें.

ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने में सबसे अधिक मदद आपके करीबी कर सकते हैं. परिवार, भाई-बहन या दोस्तों की मदद लें. उनके साथ वक्त बिताएं. कहीं ट्रिप पर जा सकते हैं. शॉपिंग कर सकते हैं या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं. मस्ती-मौज में आपके पास एक्स के बारे में सोचने का वक्त नहीं होगा.

जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो आपका रूटीन पार्टनर के मुताबिक होता है. लेकिन ब्रेकअप के बाद भी उसी रूटीन को अपनाने से आपको पार्टनर के बिना अकेलापन महसूस होता है. इसलिए ब्रेकअप के बाद अपने जीवन में नयापन लाएं. खुद के रूटीन में बदलाव करें. कुछ नया करने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें:Home Remedies for Dandruff: सिर्फ 10 मिनट में डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएंगे ये दमदार घरेलू नुस्खे ,जरूर आजमाएं

Poor Cricketers of IPL: कभी पैसों की कमी से जुझता था परिवार, आज ये खिलाड़ी IPL में कर रहें हैं करोड़ो की कमाई

0

Poor Cricketers of IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. IPL ने कई खिलाड़ियों को फर्श से अर्श तक पहुँचाया है. आज के इस लेख में हम आपको भारत के उन 5 क्रिकेटरों के बारें में बताने जा रहे हैं जो बहुत गरीब परिवार में जन्में थे. लेकिन IPL ने इन क्रिकेटरों की किस्मत बदल दी. इन क्रिकेटरों को IPL ने ना सिर्फ स्टार बनाया बल्कि IPL के बदौलत ये क्रिकेटर अब करोड़ की कमाई भी कर रहे हैं.

Mohammed Siraj

सिराज की कहानी काफी ज्यादा प्रेरणात्मक है. इनका जन्म एक बहुत निर्धन परिवार में हुआ था. इनके पिता एक ऑटो चालक थे. हालांकि, सिराज ने कभी हार नहीं मानी. पहली बार IPL 2017 में  इनको सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.6 करोड़ में खरीदा था. सिराज ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम में भी अपनी जगह पक्की कर ली. सिराज को इस साल RCB ने 7 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

T. Natarajan

अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों के होश उड़ा देने वाले T. Natarajan का जन्म भी एक बेहद निर्धन परिवार में हुआ था. इनके पिता एक मजदूर थे तो वहीं इनकी माता सड़कों पर मीट बेचती थी. इन सबके बावजूद भी इस खिलाड़ी ने कभी हार नहीं मानी और पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2017 में इस खिलाड़ी को खरीदा था. इस खिलाड़ी को इस साल सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया है.

Chetan Sakariya

इस लिस्ट में अगला नाम Chetan Sakariya का है. इनके पिता पेशे से एक ऑटो ड्राइवर थे तो वहीं Chetan खुद भी अपने चाचा की किराने की दुकान पर काम किया करते थे. हालांकि, क्रिकेट के प्रति इनके इस प्यार ने इन्हें सफलता दिला ही दी. इस खिलाड़ी को सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने IPL खेलने का मौका दिया था और इस साल इनको दिल्ली कैपिटल्स ने 4.20 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

यह भी पढ़ें- IPL के 16वें सीजन में इन 5 खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, लिस्ट में Virat Kohli का भी नाम है शामिल

Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal का जन्म भी एक बहुत गरीब परिवार में हुआ था. ये युवा बल्लेबाज मुंबई की गलियों में पानी पुरी बेचता था. लेकिन इस खिलाड़ी ने कभी हार नहीं मानी. Yashasvi Jaiswal को IPL में सबसे पहले खेलने का मौका राजस्थान रॉयल्स ने दिया था. इस साल इस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है.

Rinku Singh

इस लिस्ट में सबसे आखिरी नाम Rinku Singh का है. इनके पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे. रिंकू का पूरा परिवार गैस एजेंसी के गोडाउन में रहता था. लेकिन इन्होंने इसके बावजूद भी कभी हार नहीं मानी. आज ये खिलाड़ी KKR टीम का हिस्सा है. इस साल IPL में इस खिलाड़ी को केकेआर ने 55 लाख रुपये में रिटेन किया है.  

आपके लिए  – खेल से जुड़ी ख़बरें यहाँ पढ़े

Mardaani 3: “मर्दानी 3” को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट,खाकी वर्दी और पिस्तौल के साथ वापस लौटेंगी रानी मुखर्जी

0

Mardaani 3: हिंदी इंडस्ट्री की चहीती एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज फिल्म “मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे” बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है. इस फिल्म में रानी ने एक ऐसी मां की भूमिका निभाई, जो अपने बच्चे की कस्टडी पाने के लिए हर मुश्किल से लड़ जाती है. वहीं, रानी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस फिल्म को लेकर बात की है. साथ ही अपनी सुपरहिट मूवी “मर्दानी” की फ्रेंचाइजी “मर्दानी 3” पर भी बड़ा अपडेट देती नज़र आई हैं.

“मर्दानी” फिल्म में रानी मुखर्जी ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनके हटके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा और मूवी फ्रेंचाइजी को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली. वहीं, अब लेटेस्ट इंटरव्यू में रानी ने “मर्दानी 3” पर बात की है. दरअसल, अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या वह फिर से पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाना पसंद करेंगी. तो इस पर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने कहा जरूर लेकिन उसके लिए “आकर्षक कहानी” होनी चाहिए.

रानी मुखर्जी ने “मर्दानी 3” पर कही ये बात (Mardaani 3)

रानी मुखर्जी ने “मर्दानी” फ्रेंचाइजी को लेकर कहा, “हां, मैं वास्तव में वापस से शिवानी शिवाजी रॉय का रोल निभाना चाहती हूं. लेकिन यह सब स्टोरीलाइन और स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है और अगर हमें तीसरी किस्त के साथ जाने के लिए एक बहुत ही दिलचस्प कहानी मिलती है, तो मुझे लगता है कि शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापस आना आकर्षक होगा, क्योंकि मुझे भी इस भूमिका को निभाने में बहुत मजा आता है.

रानी मुखर्जी ने स्क्रिप्ट के चयन पर अपनी बात रखते हुए कहा, “मुझे लगता है. मैं दुनिया भर के सिनेमाघरों को देखती हूं- क्या आ रहा है और लोग किस तरह का काम कर रहे हैं.हमेशा उन फिल्मों और कहानियों से जुड़ना चाहूंगी जो मुझे लगता है कि लोगों को पता होनी चाहिए. यह मेरा मानदंड है और यह बार-बार नहीं आता है. समय लगता है. इसलिए जितना समय मैं अपनी अगली फिल्म के लिए निर्णय लेने में लेती हूं, उतना ही समय किसी को कहानी के साथ आने में भी लगता है.”

ये भी पढ़ें:Rani Mukherjee Net Worth: करोड़ों के आलिशान घर में रहती हैं रानी मुखर्जी, कुल संपत्ति जानकर फटी रह जाएंगी आंखें

Mahavir jayanti 2023: जानें क्या है महावीर जयंती का महत्व और भगवान महावीर के विचार

Mahavir jayanti 2023: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है. इस साल महावीर जयंती 4 अप्रैल को है. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म बिहार के कुंडाग्राम में हुआ था. भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था.

कहा जाता है कि 30 वर्ष की आयु में इन्होंने राज महलों के सुख को त्याग कर सत्य की खोज में जंगलों की ओर चले गए. घने जंगलों में रहते हुए उन्होंने बारह वर्षों तक कठोर तपस्या की, जिसके बाद ऋजुबालुका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. भगवान महावीर ने समाज के सुधार और लोगों के कल्याण के लिए उपदेश दिए. ऐसे में चलिए जानते हैं महावीर जयंती का शुभ मुहूर्त और उनके विचार-

महावीर जयंती का महत्व

जैन संप्रदाय के लोगों के लिए महावीर जयंती बहुत ही खास मानी जाती है. महावीर जयंती के दिन जैन धर्म के लोग प्रभात फेरी, अनुष्ठान और शोभायात्रा निकालते हैं. भगवान महावीर ने मोक्ष प्राप्त करने के लिए मनुष्यों के लिए पांच नियम स्थापित किए, जिन्हें हम पंच सिद्धांत के नाम से जानते हैं. ये पांच सिद्धांत हैं- अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, सत्य और अपरिग्रह.

महावीर जयंती के दिन भगवान महावीर की पूजा की जाती है और उनके दिए गए उपदेशों को स्मरण करके उनके बताए गए सिद्धांतों पर चलने का प्रयास किया जाता है. साथ ही इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.

महावीर स्वामी के विचार (Mahavir Jayanti 2023)

खुद पर विजय प्राप्त करो. क्योंकि यह एक चीज लाखों शत्रुओं पर विजय पाने से बेहतर है.

हर आत्मा अपने आप में आनंदमय और सर्वज्ञ है. आनंद हमारे अंदर ही है इसे बाहर ढूंढने की कोशिश न करें.

हर एक जीवित प्राणी के ऊपर दया करो. घृणा से केवल विनाश होता है.

सत्य के प्रकाश से प्रबुद्ध हो, बुद्धिमान व्यक्ति मृत्यु से ऊपर उठ जाता है.

ईश्वर का कोई अलग अस्तित्व नहीं है. बस सही दिशा में अपना पूरा प्रयास करके देवताओं को पा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:Mahavir Jayanti: महावीर जयंती पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें यह ख़ास शुभकामनाएं, पढ़ें ये खूबसूरत बधाई संदेश

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें यह ख़ास शुभकामनाएं, पढ़ें ये खूबसूरत बधाई संदेश

Mahavir jayanti: महावीर जयंती का पर्व भारत और दुनिया भर में जैन समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों में से एक है. इस साल महावीर जयंती मंगलवार यानी 4 अप्रैल 2023 को पड़ रहा है. यह भगवान महावीर की जयंती का प्रतीक है, जिन्हें महावीर जन्म कल्याणक और जैन धर्म के 24 वें और अंतिम तीर्थंकर ऋषि वर्धमान भी कहा जाता है. तीर्थंकर आध्यात्मिक गुरु माने जाते हैं जिन्होंने ज्ञान प्राप्त किया है और अपने अनुयायियों को मोक्ष का मार्ग दिखाया.

भगवान महावीर ने लोगों को सांसारिक सुख त्यागने और मोक्ष की खोज करने की शिक्षा दी. उन्होंने अहिंसा, सत्यवादिता, अस्तेय, पवित्रता और अनासक्ति के पंचव्रतों का उपदेश दिया. महावीर जयंती के उपलक्ष्य में यहां कुछ शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप इस अवसर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं-

महावीर जयंती पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें यह ख़ास शुभकामनाएं (Mahavir Jayanti)

भगवान का अलग से कोई अस्तित्व नहीं,हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास करेमहावीर स्वामी की यही इच्छा हैशुभ महावीर जयंती.

सत्य-अहिंसा धर्म हमारा,नवकार हमारी शान हैमहावीर जैसा नायक पायाजैन हमारी पहचान हैमहावीर जयंती की शुभकामनाएं.

अरिहंत की बोली, सिद्धों का सारआचार्यों का पथ, साधुओं का साथअहिंसा का प्रचार, यही है महावीर का सारहैप्पी महावीर जयंती.

क्रोध को शांति से जीतें, दुष्ट को साधुता से जीतेंकृपण को दान से जीतें, असत्य को सत्य से जीतेंमहावीर जयंती की शुभकामनाएं.

अब मैंने ये ठाना है,सत्य-अहिंसा का युग लाना हैअंदर का वीर जगाना हैमहावीर सा मुझको बन जाना है.हैप्पी महावीर जयंती.

अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया है महावीर नेधर्म के नाम पर बलि देना बंद कराया महावीर नेज्ञान देकर अज्ञान का अंधकार मिटाया महावीर ने.जियो और जीने को का मंत्र सिखाय है महावीर ने.

ये भी पढ़ें:Coffee Ice cream: गर्मियों में बिना झंझट के आसान तरीके से बनाएं ठंडी-ठंडी टेस्टी आइसक्रीम, पढ़ें रेसिपी

SBI ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा,बढ़ाई इस स्पेशल एफडी की आखिरी तारीख,जानें कितनी मिलेगी ब्याज

0

देश की सबसे बड़ी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा फायदा देने के लिए एक से बढ़कर एक स्कीम को शुरू करती रहती है. इसी क्रम में अब एसबीआई ने सीनियर सिटीजन को फायदा देते हुए उनके लिए बनाई गई स्पेशल एफडी की डेट को 30 जून 2023 कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि सीनियर सिटीजन के लिए यह स्पेशल एफडी कैसे फायदा पहुंचाती है.

SBI
Rupee (File Photo)

वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ये फायदा

एसबीआई के अनुसार सीनियर सिटीजन के लिए उसके द्वारा इस FD को पेश करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा ब्याज मिल सके. वरिष्ठ नागरिकों को इस एफडी के तहत अंतर्गत 50 से 100 बेसिस प्वाइंट ब्याज देने की सुविधा दी जा रही है. भारतीय स्टेट बैंक की इस स्कीम के द्वारा वरिष्ठ नागरिक अपनी आय की सुरक्षा करते हुए उस पर अच्छी खासी ब्याज ले सकते हैं. जिससे उन्हें भविष्य में पैसे की आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

SBI
SBI RBO Recruitment

इतना मिलेगा ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई एफडी स्कीम के तहत 7.50 प्रतिशत का ब्याज 5 साल से 10 साल तक के लिए देता है.अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम में अपना पैसा लगाता है तो उस नागरिक को लोन लेने की सुविधा भी मिलती है. ज्यादा जानकारी के लिए वरिष्ठ नागरिक अपनी नजदीकी एसबीआई शाखा में जाकर संपर्क कर सकते हैं.उम्मीद करते हैं कि ये जानकारी आपको पसंद आई होगी और इसे आप दूसरों के साथ शेयर करेंगे.

आपके लिए  – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Portable Ac: 500 रूपये में घर लाएं ये दमदार एयर कंडीशनर, एक गिलास पानी में चलेगा इतने घंटे, कमरे को शिमला बना देगा, जानें पूरी डिटेल

0

Portable Ac : गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है. मार्केट में पंखे, कूलर, एसी खरीदने के लिए हलचल भी दिखने लगी है. इस सीजन अच्छा कूलर, पंखा खरीदना बड़ा टास्क होता है, खासकर जब बात बजट की हो, लेकिन मार्केट में कुछ ऐसे भी गर्मियों से जुड़े प्रोडक्ट आते हैं जो क्वालिटी और फीचर्स के मामले में को कमाल होते ही हैं साथ ही ये बजट में भी आसानी से फिट हो जाते हैं.

कमरे को शिमला बना देगा ये एयर कंडीशनर एसी

image credit google

कहने को तो आपको बहुत सारे कूलर, पंखे बाजार में मिल जाएगें लेकिन उनकी कीमत काफी हाई फाई होती है. लेकिन कुछ ऐसे भी एसी हैं जो पोर्टेबल होने के साथ साथ बिजली की खपत भी कम करते हैं. इन्हें किचन में खाना बनाते समय, पढाई करते समय, या कोई औऱ काम करते समय इस्तेमाल किया जा सकता है. ये पोर्टेबल एयर कंडीशनर महज़ एक गिलास पानी में ही रूम को ठंडा कर देते हैं. सबसे अच्छी बात ये कि इनके लिए किसी खास स्पेस की जरूरत नहीं होती.

कीमत 500 से 2000 मात्र

इन पोर्टेबल कूलरों को ई- कॉमर्स वेबसाइट्स से आसानी से खरीदा जा सकता है. इनकी कीमत 500 से लेकर 2000 रूपये तक होती है. अक्सर इन कूलरों पर डिस्काउंट भी चलते रहते हैं. ऑफर्स के साथ ये और सस्ते में आपेक कमरे का साथी बन जाएगा. इन्हें कई तरह के शानदार शेप औऱ डिजाइन में खरीदा जा सकता है. तो देर किस बात की खरीद लीजीए ये पोर्टेबल कूलर और लुफ़्त उठाइए गर्मियों का.  

ऐसे करते हैं काम Portable Ac

इन पोर्टेबल कूलरों का इस्तेमाल करना बेहद आसान होता है, इसको चलाने के लिए आपको सूखी आइस या फिर पानी का यूज़ करना होगा. थोड़ी मशक्कत में कूलर आपको कई घंटे तक गर्मी का एहसास तक नहीं होने देगा.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी ख़बरे यहाँ पढ़े

क्या IPL में चोटिल खिलाड़ियों को भी मिलता है पैसा, जानिए क्या कहता है नियम

0

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी लीग मानी जाती है और इस लीग में विश्वभर के क्रिकेटर हिस्सा लेने के लिए शामिल होते हैं. IPL में खेलने का सपना हर कोई देखता है क्योंकि IPL दुनिया की सबसे बड़ी ही नहीं बल्कि सबसे महंगी लीग भी है. IPL के 16वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इस सीजन में अपने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान Kane Williamson चोटिल हो गए. जिसके वजह से इन्हें पूरे सीजन के लिए बाहर बैठना होगा. ऐसे में कई लोगों के जेहन में सवाल होगा कि क्या चोटिल खिलाड़ियों को उनकी टीम पैसा देगी या नहीं?

खिलाड़ियों को कब पैसा देती हैं IPL Franchise

image source google

IPL की शुरुआत होने से पहले IPL Auction होता है जिसमें खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त की जाती है. कई फ्रेंचाइजी तो IPL Auction के तुरंत बाद ही खिलाड़ियों को उनका पुरा पेमेंट कर देती हैं. लेकिन कई फ्रेंचाइजी ऐसी भी हैं जो आधा पैसा ऑक्शन के टाइम देती हैं तो बाकी के बचे पैसे आईपीएल के बाद देती हैं.

क्या चोटिल खिलाड़ियों को भी मिलता है पैसा

Kane Williamson

Kane Williamson के घायल होने के बाद से हर किसी के जेहन में यही सवाल है कि क्या उनको सारा पेमेंट दिया जाएगा या नहीं क्योंकि Kane Williamson IPL के इस सीजन में चोट की वजह से खेल नहीं पाएंगे. IPL के नियमों के अनुसार अगर IPL Auction के दौरान किसी खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने खरीद लिया और आईपीएल में खेलने के दौरान या कैंप के दौरान वह खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो फ्रेंचाइजी को उस खिलाड़ी का मेडिकल खर्चा उठाने के साथ-साथ उसकी पूरी पेमेंट देनी होगी. ऐसे में Kane Williamson की पूरी पमेंट के साथ-साथ उनका सारा मेडिकल खर्चा भी सनराइजर्स हैदराबाद उठाएगा.

यह भी पढ़ें- IPL के 16वें सीजन में इन 5 खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, लिस्ट में Virat Kohli का भी नाम है शामिल

क्या Rishabh Pant को भी मिलेगा पैसा?

Rishabh Pant

भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज और विकेटकीपर Rishabh Pant को लेकर भी कई लोगों का सवाल है कि क्या उनको पैसा मिलेगा, तो आपको यहां बता दें कि अगर कोई खिलाड़ी IPL Auction से पहले चोटिल हो जाता है तो इस कंडीशन में IPL Franchise किसी भी तरह का कोई पैसा नहीं देगी और Rishabh Pant IPL Auction से पहले घायल हुए थे ऐसे में Rishabh को किसी भी तरह का कोई पमेंट नहीं मिलेगा.

आपके लिए  – खेल से जुड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें