Home Blog Page 258

कच्चे प्याज से मिलते हैं गजब के फायदे, इन बीमारियों से भी दिलाता है निजात

Raw Onion Benefits: किचन में प्याज का इस्तमाल तो आपने जरूर ही किया होगा. भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज का इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही साथ ये स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है. कुछ लोग इसे कच्चा खाना भी पसंद करते हैं. सलाद के साथ प्याज का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं प्याज एक साथ कई तरह के रोगों से लड़ने की ताकत देता है. आईए जानते हैं प्याज के कुछ इस्तेमाल और उनसे छुटकारा पाने वाली बीमारियों के बारे में…

इम्यूनिटी बूस्टर है प्याज

कच्चे प्याज का सेवन इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. प्याज में पाए जाने वाले मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन सी के अच्छा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं. इसे रोजाना सलाद और सब्जी के साथ शामिल किया जा सकता है. 

कैंसर से बचाव में मदद

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से केवल बचाव किया जा सकता है. प्याज में कैंसर से लड़ने की ताकत होती है. डॉक्टर के अनुसार नियमित प्याज के सेवन करने वाले व्यक्तियों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम रहता है.

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल

प्याज का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने का काम करता है. हाई ब्लड प्रेशर के दौरान प्याज अधिक मात्रा में सेवन किया जा सकता है इससे हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम होता है.

ये भी पढ़ें: सब्जियों को काटकर फ्रिज में रखने की आदत आपके घर में सबको बना देगी बीमार, ऐसे करें बचाव

पाचन तंत्र को बनाए तंदुरुस्त

प्याज हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है और पेट को भी साफ करता है. यदि आप प्याज को सलाद के साथ सेवन करते हैं तो आप गैस जैसी गंभीर बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं. प्याज का रोजाना सेवन आपके शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देता है.

बाल का झड़ना कम करे

प्याज के सेवन से बालों को भी मजबूती मिलती है. यदि आप रोजाना प्याज का सेवन करते हैं तो आपके बाल झड़ने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके सेवन से आपके बाल लंबे, घने और काले रहेंगे.

नोट: लेख में दी गई जानकारी की सटीकता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. लेकिन फिर भी इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हमारा उद्देश्य आपको सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना है. Bloggistan इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

सिंगापुर-मलेशिया के लिए IRCTC ने ये टूर पैकेज किया शुरू,कम खर्चे में बेहतरीन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका 

0

IRCTC Tour Package Singapore Malaysia: सिंगापुर और मलेशिया दो ऐसे देश हैं जहां पर भारतीय पर्यटक काफी बड़ी संख्या में घूमने के लिए जाते हैं अगर आप भी सिंगापुर – मलेशिया घूमना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है इस फ्लाइट टूर पैकेज के तहत आपको सिंगापुर और मलेशिया में कई दिन रुकने का घूमने का मौका मिलेगा. आइए इस टूर पैकेज के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

इतने दिन घूमने का मिलेगा मौका 

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को 4 दिसंबर को दिल्ली से शुरू किया जाएगा. इस टूर पैकेज में आप सिंगापुर और मलेशिया में 6 दिन और पांच रात तक रुक कर खूब घूम सकेंगे.

ये भी पढ़ें :Israel Attack: हमास ने 4 वर्षीय बच्चे सहित इस पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट,हमारे पास शब्द नहीं-इजरायल 

इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका

आपको टूर के दौरान सिंगापुर में नाइट सफारी लिटिल इंडिया सिटी टूर,सेंटोसा द्वीप जैसी जगहों पर घुमाया जाएगा.वही मलेशिया में भी वहां की फेमस जगह को घूम जाएगा.

इतना आएगा खर्चा 

इस टूर पैकेज में आने वाले खर्च की बात करें तो डबल शेयरिंग में जाने पर प्रति व्यक्ति खर्च ₹124950 आएगा. इस खर्चे में ही आपके आने जाने, 3 स्टार होटल में रहने खाने ट्रैवल इंश्योरेंस जैसे सभी खर्च शामिल होंगे.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

कमाल का है ये AI टूल, 7 दिन पहले ही बता देगा कब आएगा भूकंप, देखें कैसे करता है काम

0

Earthquake Predicting AI Tool: बढ़ती टेक्नोलॉजी ने लोगों को इस कदर बदल दिया है कि अब लोग पीछे मुड़कर देखने का नाम नहीं ले रहे हैं. अगर बात पिछले समय की करें तो कहीं किसी देश या भारत के किसी हिस्से में तूफान, भारी बारिश या फिर भूकंप आता था तो लोगों को देर से पता चलता था. वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते थे. जिनको इसके बारे में जानकारी ही नहीं होती थी. लेकिन आज की टेक्नोलॉजी ने लोगों को इतना आगे कर दिया है कि किसी भी घटना को मिनट भर में उनके स्मार्टफोन पर सूचना मिल जा रही है.

Earthquake, AI
Earthquake Predicting AI Tool

अगर हाल के दिनों की करें तो दिल्ली के एनसीआर इलाके में पिछले दिनों भूकंप का एक झटका लगा था. अब इस भागती दौड़ती जिंदगी में कुछ लोगों को इस भूकंप के बारे में जानकारी लगी और कुछ लोग इस बात से अनजान रह गए कि शायद घर में किसी तरह का कोई समान गिरा है इसी वजह से ऐसा हो रहा है. लेकिन अब आगे की मॉडर्न टेक्नोलॉजी लोगों को AI टूल की ओर खींच रही है. जैसा की हम सभी जानते है. दुनिया में हाल ही में AI की एंट्री हुई और तब से हर सेक्टर में इसकी डिमांड तेज हो गई है और अब इसी तरह के भूकंप को कुछ दिन पहले ही नापने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Israel Attack: इसराइल में फंसे हुए भारतीय छात्रों वापस लाएगी सरकार,PM मोदी हालात पर बनाए हुए हैं नजर 

70% मिल रहा सही जवाब

अब इस AI टूल का इस्तेमाल भूकंप का अनुमान लगाने के लिए किया जा रहा है. दरअसल, कुछ दिनों पहले हुए एक AI टूल प्रशिक्षण में 70% तक इसका अनुमान सही पाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पीछे 7 महिनों से चीन में इसका ट्रायल भी चल रहा है. वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्सास की माने तो ए की मदद से 200 मिल और 320 किलोमीटर रेंज में 14 भूकंप की जानकारी को सफलतापूर्वक महसूस किया गया था.

कहां-कहां काम करेगा AI?

दरअसल, इस बात को लेकर कंफर्म नहीं हो किया गया है कि यह किन-किन जगहों पर अच्छी तरीके से रिसर्च कर पाएगा. लेकिन एक रिसर्च में यह जानकारी हाथ लगी है कि कैलिफोर्निया, तुर्क और इटली, जापान जैसे जगह पर इसकी नेटवर्क मौजूदगी है जिसकी वजह से वहां पर या अच्छी तरीके से काम कर सकता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

सब्जियों को काटकर फ्रिज में रखने की आदत आपके घर में सबको बना देगी बीमार, ऐसे करें बचाव

Vegetables for Health: सब्जियों को रोज-रोज मार्केट से खरीद के लाने की समस्या को खत्म करने के लिए लोग एक ही बार हफ्ते भर की सब्जियों को खरीद कर रख देते हैं. ऐसे में उन सब्जियों को फ्रिज में रखना स्वास्थ्य के लिए कई तरह से नुकसानदायक भी हो सकते हैं. फ्रिज में रखने से सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व कमजोर हो जाते हैं. कई बार सब्जी बनाने के दौरान कुछ कच्ची सब्जियां बच जाती हैं जिनको सुबह बनाने के लिए फ्रिज में रख दिया जाता है लेकिन सुबह तक वह सब्जी स्वास्थ्य के लिए विष बन जाता है. 

Vegetables in Refrigerator
Vegetables in Refrigerator for Health

फ्रिज में साफ सब्जियों को ही रखें

यदि आप फ्रिज में किसी भी तरह की सब्जियों को रखना चाहते हैं तो आपको इसकी साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए. एक-एक सब्जियों को अच्छे तरीके से चेक करने के बाद ही फ्रिज में रखना चाहिए. यदि आप सब्जियों में किसी एक सब्जी को खराब रूप से छोड़ देते हैं तो वह सब सब्जियों को खराब कर सकता है.

ये भी पढ़ें: Period Pain: पीरियड पेन से हैं परेशान तो तुरंत घर पर ही ये काम करना करें शुरू,मिनटों में मिलेगी राहत

इन सब्जियों को फ्रिज में ना रखें

आजकल फ्रिज सभी के घरों में है लेकिन उसका सही उपयोग बहुत ही कम लोगों को पता है. सब्जियां और फलों को खराब होने से बचने के लिए लोग फ्रिज का प्रयोग करते हैं ऐसे में पता नहीं होने की वजह से लोग कई ऐसे फल और सब्जियों को फ्रिज में रख देते हैं जो बाद खराब हो जाते हैं. फ्रिज में प्याज, लहसुन, खीरा, टमाटर, पुदीना और तुलसी के पत्तों को नहीं रखना चाहिए. इसे फ्रीज में रखने से कीटाणु जल्दी लग जाते हैं जिससे ये खराब हो जाते हैं.

कटे सब्जियों को फ्रिज में कैसे रखें

सब्जियों को काटने के बाद फ्रिज में रखने से बचना चाहिए. यदि उसके बाद भी आप उसे फ्रिज में रखना चाहते हैं तो उसे अच्छे तरीके से एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल करना चाहिए. सब्जियों को दुबारा बनाने के लिए अच्छे तरीके से धुलना चाहिए. कटी हुई सब्जियों को लंबे समय तक छोड़ने से उनमें मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं.

नोट: लेख में दी गई जानकारी की सटीकता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. लेकिन फिर भी इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हमारा उद्देश्य आपको सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना है. Bloggistan इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Loan Tips: अगर अपनाएंगे ये तरीके तो जल्दी चुका देंगे लोन,लाखों रुपए की भी होगी बचत,पढ़ें तुरंत 

0

Loan Tips: आज के समय में लोगों की आवश्यकतायें इतनी बढ़ गई हैं कि वह बैंक से लोन ले लेते हैं कभी उसे लोन को लेने के लिए अपनी प्रॉपर्टी को गिरवी रखते हैं तो कभी वह लोन उनकी हैसियत पर मिलता है. लेकिन लोन पर लगने वाली ब्याज के चक्कर में व्यक्ति ऐसा फंस जाता है कि बाहर निकल नहीं पाता. इसलिए आज हम ऐसे लोगों के लिए कुछ ऐसी बातों के बारे में बताना चाहते हैं जिन बातों को ध्यान में रखकर आप अपने लोन को आसानी से चुका सकते हैं और उस पर ब्याज को भी घटा सकते हैं.

मूलधन की डबल हो जाती है ब्याज 

आपको बता दें कि जब कोई व्यक्ति लोन लेता है तो उसे लोन पर बैंक के द्वारा तगड़ी ब्याज वसूली जाती है.  जितना आपने मूलधन बैंक से लिया है उससे ज्यादा आप ब्याज भर देते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है कि जितने लंबे समय के लिए आप लोन लेंगे उतना ज्यादा ब्याज आपको भरना पड़ेगा. इसलिए अपने खर्चों में कटौती करके लोन की राशि को जल्दी से जल्दी चुका कर समय को कम करें.

ये भी पढ़ें: Loan चुकाने के बाद अगर बैंक से नहीं लिया ये जरूरी डॉक्यूमेंट,तो इन भारी मुसीबतों में फंस जाएंगे आप

साल में कम से कम एक EMI भरें ज्यादा  

अगर आप सालभर में 12 EMI भरते हैं तो कोशिश पूरी साल में कैसे भी बचत करके किसी सगे संबंधी से उधार मांग कर या कोई अतिरिक्त काम करके साल में 13 या 14 EMI भर दें.उससे क्या होगा कि आपके ब्याज में तो कमी आएगी ही आपका मूलधन तो कम होगा ही,उसके साथ आपके लोन भरने के महीने भी कम होंगे.

EMI को कभी ना करें लेट 

लोन लेने के बाद हमेशा ध्यान रखें कि अपनी EMI को वक्त पर बैंक को दे दें. चाहें इसके लिए आपको कोई भी अतिरिक्त व्यवस्था क्यों ना करनी पड़े. क्योंकि बैंक के द्वारा लगने वाले भारी भरकम ब्याज के बाद जब लेट फीस जैसे अतिरिक्त चार्ज लगते हैं तो आपकी जेब पर बहुत बड़ा बोझ पड़ता है जो कि आपके लिए आर्थिक तौर पर बेहद नुकसानदायक है.

आपकेलिए  – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Period Pain: पीरियड पेन से हैं परेशान तो तुरंत घर पर ही ये काम करना करें शुरू,मिनटों में मिलेगी राहत

Period Cramps Relief: पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द असहनीय दर्द होते हैं जिससे राहत के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय भी करती हैं. पीरियड दर्द से राहत नहीं मिलने के कारण महिलाओं में चिड़चिड़ापन और गुस्सा जैसी समस्या भी शुरू होने लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं पीरियड्स दर्द को नेचुरली तरीके से भी राहत दिलाया जा सकता है. आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जिससे आपको पीरियड क्रैंप्स से राहत महसूस होगी.

लंबे समय तक एक ही एक ही मुद्रा में बैठे

पीरियड के दौरान तेज दर्द से राहत पाने के लिए एक ही मुद्रा में बैठे रहने से भी राहत मिलती है. बार-बार पोजीशन चेंज करने से दर्द बढ़ सकता है.

पीरियड के दौरान पैदल चलना

पीरियड के दौरान पैदल चलने से शरीर में रक्त का प्रवाह तेजी से होता है. रक्त के प्रवाह से पीरियड क्रैंप्स से राहत पाया जा सकता है. कम से कम 2 किलोमीटर पैदल चलना पीरियड के दौरान राहत पहुंचता है. 

ये भी पढ़ें: Beetroot Facial: चुकंदर के होममेड फेशियल से मिलती है शानदार ग्लोइंग, ऐसे करें प्रयोग

तेज दर्द से राहत दिलाता है स्विमिंग 

पीरियड क्रैंप्स से राहत पाने के लिए स्विमिंग बेहतरीन एक्सरसाइज है. इससे मसल्स को मजबूती मिलती है और पीरियड के दौरान शरीर में होने वाली आइटम से छुटकारा मिलती है.

पीरियड क्रैंप्स के लिए मददगार स्ट्रेचिंग 

स्ट्रेचिंग से भी पीरियड्स टाइम से राहत पाया जाता है. कोबरा और कैट पोज एक्सरसाइज पीरियड दर्द से आराम पहुंचता है. स्टिचिंग के दौरान पैरों को फैलाने पर दर्द तेज होने पर नहीं करना चाहिए.

 बेड पर ऐसे सोने से मिलती है राहत

पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए लेफ्ट साइड की तरफ सोना चाहिए इससे राहत मिलती है. डॉक्टर के अनुसार लेफ्ट साइड सोने से गर्भाशय में ब्लड का फ्लो बढ़ता है जिससे पीरियड क्रैंप्स से राहत मिलती है.

नोट: लेख में दी गई जानकारी की सटीकता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. लेकिन फिर भी इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हमारा उद्देश्य आपको सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना है. Bloggistan इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

मात्र 6,699 रुपए में मिल रहा infinix का 64GB स्टोरेज वाला फोन, यहां से करें बुक

0

अगर आप इसकी वाली अपनी बहन को गिफ्ट में फोन देने का प्लान बना रहे हैं. लेकिन आपका बजट कम है तो आप इस फ्लिपकार्ट बिग बिलीयन डे (Flipkart Big Billion Day 2023) का लाभ उठाते हुए इंफिनिक्स के स्मार्ट-7 (Infinix Smart 7) को केवल 6,699 की कीमत में खरीद सकते हैं. कंपनी इस फोन की खरीद पर 33% का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. तो आइए इसके फीचर्स और कीमत के साथ मिलने वाले ऑफर पर एक नजर डालते है..

Infinix Smart 7 के स्पेसिफिकेशन

• कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 6.6 इंच के एचडी प्लस डिस्पले के साथ लैस किया है.

• बेहतर फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का AI लेंस और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है.

• लंबे समय तक बैटरी बैकअप चलने के लिए 6000 mAh की बैटरी से जोड़ा है.

• इसके अलावा इस फोन को स्मूथली चलने के लिए Unisoc Soreadtrum SC 9863A1 प्रोसेसर से जोड़ा है.

ये भी पढ़ें: Amazon-Flipkart सेल में समान खरीदते समय बरते ये सावधानियां, वरना मिनटों में खाली हो जायेगा अकाउंट

कितना मिल रहा ऑफर ?

• मार्केट में कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 9,999 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया था. लेकिन आप फ्लिपकार्ट पर चल रहे ऑफर में इसकी कीमत को 23% घटा दिया है.

• यानी 33% कीमत घटकर 6,699 रुपए हो गई है. अगर आपका बजट कम है तो आप इसे नो कॉस्ट EMI पर 1117 रुपए की मंथली EMI पर घर ले जा सकते हैं.

• अगर आप इसका पेमेंट ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आप 1000 रुपए का अतिरिक्त छूट और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं. तो 1000 रुपए का भी छूट और अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट करते हैं तो 500 रुपए का एक्स्ट्रा छूट का सकते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Government Scheme: इस काम को खोलने के लिए सरकार किसानों को दे रही 31 लाख, ऐसे मिलेगा लाभ 

UP Government Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए नई-नई योजनाओं की शुरुआत करती रहती है. इसी क्रम में सरकार ने हाल ही में पशुपालन करने वाले लोगों के लिए नंदिनी कृषक समृद्धि योजना को शुरू किया था अब जानकारी मिल रही है कि सरकार इस योजना के तहत इकाई लगाने वाले किसानों को 31 लाख रुपए तक की सब्सिडी देने जा रही है आइए आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं.

31 इकाइयों को अनुदान

दूध का उत्पादन करने के मामले में उत्तर प्रदेश की गिनती एक बड़े राज्य के रूप में होती है इसलिए सरकार ने ऐसे किसान जो 25 गायों को पालकर एक बड़ी डेयरी को खोलना चाहते हैं उनको 31 लाख रुपए का अनुदान देगी. यह अनुदान प्रारंभिक स्तर पर सिर्फ 31 इकाइयों को दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Loan चुकाने के बाद अगर बैंक से नहीं लिया ये जरूरी डॉक्यूमेंट,तो इन भारी मुसीबतों में फंस जाएंगे आप

किस्तों में मिलेगा पैसा 

माना कि अगर कोई व्यक्ति 25 गायों को पालकर एक यूनिट की शुरुआत करता है तो उस यूनिट में पूरा मोटा-मोटा खर्चा 62 लाख रुपया आता है तो सरकार उस व्यक्ति को उसे डेयरी को स्थापित करने में सहायता करने के क्रम में 50% तक सब्सिडी देगी यानी अगर किसी का 62 लाख रुपए का एस्टीमेट बनता है तो सरकार उसको 31 लाख रुपया देगी. लेकिन इसमें एक प्रक्रिया सरकार की तरफ से रखी गई है कि सरकार पहले उस संस्थान को 25% तक का अनुदान देगी उसके बाद में अगर सब कुछ सही रहा तो सरकार 12.5% का अनुदान देगी और फिर उसके बाद में जो 12.5% अनुदान बचा है उसको अंत में देगी.

ऐसे मिलेगा लाभ

अब आप सोच रहे होंगे कि इसका फायदा आपको कैसे मिलेगा तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना में लाभार्थियों का चयन करने के लिए लॉटरी डालेगी. इस लॉटरी में केवल वही व्यक्ति भाग ले सकते है जिनके पास  0.5  एकड़ जमीन कम से कम है.

आपकेलिए  – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

16% डिस्काउंट+ 352 रुपए EMI पर घर ले जाएं Infinix का ये फोन, यहां करें फटाक से ऑर्डर

0

अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट कम है तो आप इस फ्लिपकार्ट बिग बिलीयन सेल डे 2023 (Flipkart Big Billion Sale Day 2023) में मिल रहे इंफिनिक्स के हॉट 11 (Infinix Hot 11) को बंपर सूट के साथ खरीद सकते हैं. वैसे मार्केट में इसकी कीमत 11,999 रुपए है. लेकिन यहां चल रहे ऑफर में आपको 16% का डिस्काउंट मिल रहा है. तो आइए जानते है कैसे आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते है..

Infinx Hot 11 में क्या खास

• इंफिनिक्स का यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. इसके अलावा मीडिया टेक हेलीओ जी प्रोसेसर दिया है.

• कंपनी ने इसमें 6.7 इंच यानी 16.76 CM फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है.

• इसमें 13 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और 8 MP का फ्रंट कैमरा बेहतर फोटोग्राफी के लिए दिया गया है.

• बेहतर बैटरी बैकअप के लिए इसमें 5200 mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया है.

ये भी पढ़ें: Amazon-Flipkart सेल में समान खरीदते समय बरते ये सावधानियां, वरना मिनटों में खाली हो जायेगा अकाउंट

क्या है कीमत और ऑफर

• इस स्मार्टफोन को 11,999 रुपए की कीमत के साथ मार्केट में लॉन्च किया है.

• अगर आप इस फ्लिपकार्ट बिग बिलीयन डील से मैं इसे खरीदते हैं तो आपको 16% डिस्काउंट के साथ यह स्मार्टफोन मिल सकता है यानी आप इसे 9,999 रूपये की कीमत के साथ घर ले जा सकते हैं.

• वहीं अगर आप पेमेंट को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के माध्यम से करते हैं तो आप 5% एक्स्ट्रा छूट पर सकते हैं यानी 500 रुपए की बचत हो सकती है.

• अगर आपका बजट नहीं है तब पर भी आप इस फोन को मंथली EMI के तौर पर 352 रुपए के साथ घर ले जा सकते हैं.

नोट:- इस लेख में कीमत को लेकर bloggistan दावा नहीं करता है. क्योंकि कीमत के बारे में दी गई जानकारी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म flipkart से ली गई है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

Beetroot Facial: चुकंदर के होममेड फेशियल से मिलती है शानदार ग्लोइंग, ऐसे करें प्रयोग

Beetroot Facial: महिलाएं अपने चेहरे पर ग्लोइंग पाने के लिए कई तरह के ड्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन प्रोडक्ट्स में केमिकल होने की वजह से कोई खास असर नहीं दिखता है यदि आप भी अपने चेहरे पर शानदार ग्लोइंग पाना चाहते हैं तो चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं.  चुकंदर को कई तरह के औषधीय पदार्थ के साथ मिलकर पेस्ट तैयार किया जाता है जिसके बाद चेहरे पर लगाने से शानदार ग्लोइंग वापस आती है.

त्वचा के लिए लाभकारी है चुकंदर 

चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो चेहरे के डार्क सर्कल को खत्म कर शानदार ग्लोइंग दिलाने में मदद करता है. चुकंदर के जूस के सेवन से भी शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. यदि आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो आपके चेहरे पर लालिमा आती है. चुकंदर त्वचा को तारो ताजा बनाता है.

दही के साथ बनाएं फेस मास्क

• दही के साथ चुकंदर के फेस मास्क को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़ा चुकंदर लेकर उसे अच्छे से धो लेना होगा.
• अच्छे तरीके से धोने के बाद उसे मिक्सी में पीस लें.
• पीसने के बाद दो चम्मच दही डालकर अच्छे तरीके से मिला लें.
• फिर गुलाब जल का प्रयोग कर चेहरे पर लगा लें और कुछ देर के लिए छोड़ दें.
• 20-25 मिनट बाद अच्छे से सुख जाए तो ठंडे पानी से धो लें.

ये भी पढ़ें: सर्दी के दिनों में इन चीजों का जरुरत से ज्यादा सेवन आपको कर देगा बीमार, पढ़ें

शहद के साथ बनाएं फेस मास्क 

• शहद के साथ फेस मास्क बनाने के लिए दो बड़े चुकंदर को लेकर मिक्सी में अच्छे से पीस लें.
• अच्छे से पीसने के बाद उसमें एलोवेरा जेल और दो चम्मच शहद डालकर मिक्स कर लें.
• मिक्स करने के बाद उसे 5-10 मिनट तक के लिए छोड़ दें.
• मिक्स किए गए पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगाकर 20-25 मिनट के बाद उसे ठंडे पानी से धो लें.
• शानदार ग्लोइंग के लिए सप्ताह में इसका दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं.

नोट: लेख में दी गई जानकारी की सटीकता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. लेकिन फिर भी इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हमारा उद्देश्य आपको सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना है. Bloggistan इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें