भारतWeather Update:दिल्ली NCR में आज लोग गर्मी से होंगे...

Weather Update:दिल्ली NCR में आज लोग गर्मी से होंगे बेहाल,जानें देश में कहां हैं बारिश के आसार

-

होमभारतWeather Update:दिल्ली NCR में आज लोग गर्मी से होंगे बेहाल,जानें देश में कहां हैं बारिश के आसार

Weather Update:दिल्ली NCR में आज लोग गर्मी से होंगे बेहाल,जानें देश में कहां हैं बारिश के आसार

Published Date :

Follow Us On :

Weather Update: दिल्ली एनसीआर सहित देश कर के कई राज्यों में गर्मी ने अपने असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार 23 मई को उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब,हरियाणा,बिहार आदि राज्यों में लोगों को लू का सामना करना पड़ सकता है,हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि कहीं कहीं इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. बता दें कि देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है.आइए आपको मौसम की जानकारी विस्तार से बताते हैं.

Weather Update
Weather Update

दिल्ली NCR में साफ रहेगा मौसम

दिल्ली NCR में आज यानी 21 मई को साफ मौसम का अनुमान है.दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. विशेषज्ञों ने संभावन जताई है कि 22 और 23 मई को राजधानी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.अरुणाचल प्रदेश में भी आज बारिश का अनुमान जताया गया है.

आज लखनऊ में रहेगा इतना तापमान

वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आज तापमान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मौसम साफ रहेगा. IMD ने कहा है कि 24 मई को राजधानी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

पहाड़ी राज्यों में आज खराब रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के कारण पहाड़ी राज्यों में मौसम खराब रहेगा.पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाको में 24 मई बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है.

ये साल रह सकता है सबसे गर्म

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अबकी बार गर्मी अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि प्रशांत महासागर में अल नीनो साल के अंत में वापसी करेगी,जिसके बाद पूरी दुनिया तापमान बढ़ जाएगा और गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. जानकारी के मुताबिक वर्ष 2016 अब तक दुनिया का सबसे गर्म वर्ष रहा है.

आंध्रप्रदेश,दक्षिण कर्नाटक,राजस्थान,गुजरात का हाल

राजस्थान में 22 और 24 मई को तूफान आने की संभावना है. गुजरात और महाराष्ट्र में भी तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. गुजरात,महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है.राजस्थान के जैसलमेर जैसे जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है.वहीं तटीय आंध्रप्रदेश,दक्षिण कर्नाटक और तटीय उड़ीसा में बारिश होने की संभावना है.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Dushyant Raghav
Dushyant Raghavhttps://bloggistan.com
दुष्यंत राघव Bloggistan में बतौर Chief Sub Editor कार्यरत हैं. ये पिछले 5 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने उमर उजाला, पंजाब केसरी जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. इन्हें राजनीति और टेक पर लिखना पसंद है. दुष्यंत ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से की है.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

आज है पीएम Narendra Modi का 73वां जन्मदिन,जानिए उनकी सैलरी और उनसे जुड़ी रोचक बातें

Narendra Modi Birthday: आज यानी सितम्बर सितंबर को भारत...

Petrol Diesel Price Today: इन शहरों में पेट्रोल डीजल हुआ महंगा, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल क्रूड ऑयल मार्केट में...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you