भारतWeather Update: दिल्ली सहित इन राज्यों में ठंड ने...

Weather Update: दिल्ली सहित इन राज्यों में ठंड ने दी दस्तक,जानें देश के मौसम का हाल 

-

होमभारतWeather Update: दिल्ली सहित इन राज्यों में ठंड ने दी दस्तक,जानें देश के मौसम का हाल 

Weather Update: दिल्ली सहित इन राज्यों में ठंड ने दी दस्तक,जानें देश के मौसम का हाल 

Published Date :

Follow Us On :

Weather Update: देश में मौसम में लगातार बदलाव होता जा रहा है पहाड़ी इलाकों में जहां तापमान में बड़ी गिरावट के साथ बर्फबारी होना शुरू हो चुकी है वहीं मैदानी इलाके विशेष कर जो दिल्ली से सटे हुए हैं उन्हें भी तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. आइए आपको देश के मौसम का हाल विस्तार से बताते हैं.

दिल्ली में ऐसा रहेगा तापमान 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में तापमान आज 11 डिग्री और अधिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है. दिल्ली में आज सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे से हुई है. प्रदूषण के कारण दिल्ली में धुंध भी छाई हुई है.

ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में भाजपा ने अबकी बार मामा शिवराज को क्यों नहीं घोषित किया मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी,पढ़ें विश्लेषण

उत्तर प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम 

उत्तर प्रदेश में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक खाने की संभावना है प्रदेश में आज कहीं भी बारिश नहीं होगी और कुछ जिलों में कोहरे से आज दिन की शुरुआत हुई है. दिल्ली से लगे जिलों में आज प्रदूषण गंभीर स्थिति में आ गया है.

इन राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी 

आज आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की गई है. पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में आज बारिश देखने को मिल सकती है. पहाड़ी जिले उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश,जम्मू कश्मीर और लेह लद्दाख में ऊंची चोटियों पर आज बर्फबारी होने की संभावना है.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Dushyant Raghav
Dushyant Raghavhttps://bloggistan.com
दुष्यंत राघव Bloggistan में बतौर Chief Sub Editor कार्यरत हैं. ये पिछले 5 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने उमर उजाला, पंजाब केसरी जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. इन्हें राजनीति और टेक पर लिखना पसंद है. दुष्यंत ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से की है.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

Instagram पर नहीं दिखाना चाहते अगर खुद को ऑनलाइन,तो इस शानदार फीचर का करें इस्तेमाल,पढ़ें

Instagram Tips: मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम (Instagram) युवाओं...

300Km की रेंज के साथ इस Electric Scooter ने मचाया बवाल, फीचर्स देख Ola, Ather का बढ़ा टेंशन

IME Rapid Electric Scooter : बढ़ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you