मनोरंजनTunisha Sharma suicide:तुनिशा शर्मा केस में पुलिस का नया...

Tunisha Sharma suicide:तुनिशा शर्मा केस में पुलिस का नया खुलासा,ब्रेकअप के बाद भी शीजान को बार-बार मैसेज करती थीं अभिनेत्री

-

होममनोरंजनTunisha Sharma suicide:तुनिशा शर्मा केस में पुलिस का नया खुलासा,ब्रेकअप के बाद भी शीजान को बार-बार मैसेज करती थीं अभिनेत्री

Tunisha Sharma suicide:तुनिशा शर्मा केस में पुलिस का नया खुलासा,ब्रेकअप के बाद भी शीजान को बार-बार मैसेज करती थीं अभिनेत्री

Published Date :

Follow Us On :

Tunisha Sharma suicide case:टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा सुसाइड के बाद इस केस में पुलिस रोज नए- नए खुलासे कर रही हैं. जहां अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मां ने शीजान पर तरह-तरह के आरोप लगाए, वहीं पुलिस ने भी एक्टर‌ का रिमांड बढ़ा चुकी हैं.

ब्रेकअप के बाद तुनिशा शीजान को लगातार करती थी मैसेज

बता दें कि अभिनेता शीजान खान को अभिनेत्री तुनिशा शर्मा(Tunisha Sharma) की मौत के दिन से ही पुलिस रिमांड में हैं और उन्होंने अपने और तुनिशा के रिश्ते में होने की बात को कबूल भी किया है. अब पुलिस ने यह दावा है किया है कि अभिनेत्री तुनिशा शर्मा के अलावा भी शीजान खान की एक और गर्लफ्रेंड थी, जिसके साथ अभिनेता संपर्क में थे.

अभिनेता शीजान खान की इस गर्लफ्रेंड वाली कड़ी में पुलिस ने अब एक और खुलासा किया है. दरअसल, महाराष्ट्र पुलिस ने दावा किया है ब्रेकअप के बाद तुनिशा शीजान को लगातार मैसेज कर रही थीं, लेकिन अभिनेता ने उनको जवाब देना बंद कर दिया था.

अभिनेत्री की मां ने शीजान पर लगाया था ये आरोप

बता दें कि इस केस में कुछ दिनों पहले अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मां ने शीजान पर अभिनेत्री के ऊपर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया था कि उनकी बेटी उनसे दूर हो रही थी क्योंकि शीजान उसे उर्दू पढ़ाता था और हिजाब पहनने के लिए भी मजबूर करता था.

पुलिस पांच दिन और बढ़ाएंगी शीजान की रिमांड

अभिनेता शीजान खान के और भी लड़कियों के साथ संबंध और पुलिस हिरासत में कथित तौर पर अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ अपने व्हाट्सएप चैट को डिलीट करने का दावा करते हुए पुलिस ने अदालत से शीजान की पांच दिन की रिमांड और बढ़ाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: गिलोय का सेवन कैसे अनेकों गंभीर बीमारियों को जड़ से कर देता है खत्म,जानें तुरंत

Anjali Tiwari
Anjali Tiwarihttps://bloggistan.com
अंजलि तिवारी Bloggistan मे कंटेंट राइटर है। उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 3 वर्ष से अधिक का अनुभव है। पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है। बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है। जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती है।

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

पहली बार 10 हजार रुपए सस्ता हुआ Redmi का ये 5G स्मार्टफोन, यहां चल रहा तगड़ा ऑफर

Redmi ने अपने टॉप मॉडल सेलिंग स्माटफोन Redmi Note...

क्या होता है IPL Trade? नियम से लेकर सबकुछ यहां जानें

IPL Trade: विश्वकप के समाप्ति के साथ ही अब...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you