मनोरंजनHoney Singh:हनी सिंह ने म्यूजिक से लंबे ब्रेक की...

Honey Singh:हनी सिंह ने म्यूजिक से लंबे ब्रेक की बताई वज़ह,कहा-“हर दिन मौत की दुआ करता था….”

-

होममनोरंजनHoney Singh:हनी सिंह ने म्यूजिक से लंबे ब्रेक की बताई वज़ह,कहा-"हर दिन मौत की दुआ करता था...."

Honey Singh:हनी सिंह ने म्यूजिक से लंबे ब्रेक की बताई वज़ह,कहा-“हर दिन मौत की दुआ करता था….”

Published Date :

Follow Us On :

Honey Singh:मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह ने बड़े लंबे ब्रेक के बाद अपनी वापसी की है. उनका नया एल्बम हनी 3.0 हाल ही में रिलीज हुआ हैं. साल 2016 में अचानक ब्रेक लेकर हनी सिंह ने अपने चाहने वालों को हैरान कर दिया था.

हनी सिंह ने अपनी बीमारियों पर खुलकर बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी हालत इतनी खराब थी कि वह हर दिन अपनी मरने की दुआ करते थे.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) ने कहा कि उन्हें एंजाइटी और डिप्रेशन जैसी चीजें कभी नहीं हुई थीं, जिस कारण बीमारी का पता चलने में ही दो साल का समय लगा और फिर इलाज के लिए सही डॉक्टर मिलने में तीन साल लग गए. हनी सिंह ने यह भी कहा कि म्यूजिक से इतना लंबा ब्रेक लेने की वज़ह उनकी यही बीमारी थी.

सिंगर और रैपर हनी सिंह ने मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हुए कहा, “मेंटल हेल्थ एक ऐसी बीमारी है, जिसके बहुत सारे वेरिएशन हैं. इसके बहुत सारे रंग हैं, एंग्जायटी और डिप्रेशन कुछ भी नहीं हैं. वो एक सर्दी जुखाम है. मुझे मेंटल हेल्थ का कोविड 19 हुआ था. इसे साइकोटिक सिमटम ऑफ बाइपोलर डिसऑर्डर बोलते हैं. बहुत खतरनाक चीज है. किसी को भी न हो, मेरे दुश्मन को भी नहीं. मैं दिन-रात मौत की दुआ करता था.”

ये भी पढ़ें: पीरियड्स के असहनीय दर्द से मिलेगी निजात, ये उपाय दर्द करेंगे छूमंतर

Anjali Tiwari
Anjali Tiwarihttps://bloggistan.com
अंजलि तिवारी Bloggistan मे कंटेंट राइटर है। उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 3 वर्ष से अधिक का अनुभव है। पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है। बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है। जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती है।

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

Cyber Fraud को मुंह तोड़ जबाव देगा ये ऐप, जल्दी से कर लें इंस्टॉल

Free Bot Removal Tool: देश में लगातार बढ़ रहे...

Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 70.87 प्रतिशत हुआ मतदान,इस सीट पर हुई बंपर वोटिंग 

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आज...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you