मनोरंजनControversy:नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी पत्नी ने लगाएं गंभीर आरोप,...

Controversy:नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी पत्नी ने लगाएं गंभीर आरोप, विडियो शेयर कर बताई आपबीती

-

होममनोरंजनControversy:नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी पत्नी ने लगाएं गंभीर आरोप, विडियो शेयर कर बताई आपबीती

Controversy:नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनकी पत्नी ने लगाएं गंभीर आरोप, विडियो शेयर कर बताई आपबीती

Published Date :

Follow Us On :

Controversy: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin) और उनकी पत्नी आलिया के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है. दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. कुछ दिनों पहले आलिया ने एक्टर पर रेप का भी आरोप लगाया था. एक बार फिर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने बच्चों और उन्हें घर में ना घुसने देने का आरोप लगाया है. आलिया ने ये भी इल्जाम लगाया है कि एक्टर ने उन्हें सड़क पर छोड़ दिया. जिसका वीडियो भी आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने विडियो शेयर कर बताई आपबीती (Controversy)

वीडियो में बेटी शोरा बेकाबू होकर रोती नजर आ रही है क्योंकि उन्हें अंदर जाने की परमिशन नहीं दी गई. आलिया वीडियो में कहती हैं, “यह नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सच्चाई है जिसने अपने मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा. जब 40 दिनों तक घर में रहने के बाद मुझे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में फौरन बुलाया गया लेकिन जब मैं मेरे बच्चों के साथ घर वापस आई तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हमें अंदर नहीं जाने देने के लिए कई गार्डों को तैनात किया हुआ था. मुझे और मेरे बच्चों को इस आदमी ने बेरहमी से सड़क पर छोड़ दिया था. मेरी बेटी को विश्वास नहीं हो रहा था कि उसका अपना पिता उसके साथ ऐसा कर सकता है और वह रो रही थी और सड़क पर रो रही थी. शुक्र है कि मेरे एक रिश्तेदार ने हमें अपने एक कमरे के घर में ले लिया.

https://www.instagram.com/p/CpULOBjDnm4/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

आलिया ने आगे कहा- यह छोटी मानसिकता और मुझे और मेरे बच्चों को घर से बाहर फेंकने और हमें सड़कों पर लाने की क्रूर योजना से पता चलता है कि कैसे छोटा सा यह शख्स नवाजुद्दीन सिद्दीकी है. तीन वीडियो शेयर कर रही हूं जहां आप इस शख्स की हकीकत देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Divya Dutta:बचपन में किडनैप हो चुकी इस अभिनेत्री ने किन संघर्षों के बाद शुरू किया अपना फिल्मी सफर, जानें

Anjali Tiwari
Anjali Tiwarihttps://bloggistan.com
अंजलि तिवारी Bloggistan मे कंटेंट राइटर है। उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 3 वर्ष से अधिक का अनुभव है। पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है। बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है। जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती है।

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

HP Assembly Election: हिमाचल में हाथ को मिला जनता का साथ,भाजपा हुई सत्ता से बाहर

HP Assembly Election:हिमाचल विधानसभा चुनावों की अब तक हुई...

Google Flights से ऐसे बुक करें सस्ती फ्लाइट टिकट,होगी हजारों रूपए की बचत,पढ़ें

Google Flights: फ्लाइट टिकट बुक करना एक जद्दोजहद वाला...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you