भारतWeather Update: यूपी से लेकर हिमाचल तक आज खूब...

Weather Update: यूपी से लेकर हिमाचल तक आज खूब बरसेंगे बादल,जानें देश के मौसम का हाल

-

होमभारतWeather Update: यूपी से लेकर हिमाचल तक आज खूब बरसेंगे बादल,जानें देश के मौसम का हाल

Weather Update: यूपी से लेकर हिमाचल तक आज खूब बरसेंगे बादल,जानें देश के मौसम का हाल

Published Date :

Follow Us On :

Weather Update: देश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है.आज दिल्ली, उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश,महाराष्ट्र,गुजरात के बाद आज उत्तराखंड,राजस्थान,सहित कई राज्यों में रुक रुक कर बारिश हो रही है. दिल्ली और गाजियाबाद में यमुना और हिंडन नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है.जिसके बाद लोगों का नदी किनारों से पलायन शुरू हो गया है और आस पास के कई इलाके बाढ़ में डूब चुके हैं.आइए आपको देश के मौसम की जानकारी विस्तार से बताते हैं.

Weather Update
Weather Update

दिल्ली में आज भी होगी हल्की बारिश

आज भी दिल्ली में रुक रुक कर हल्की बारिश होती रहेगी. मौसम विभाग ने 1 अगस्त तक हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.राजधानी में यमुना का जलस्तर फिर एक बार बढ़ गया है और खतरे के निशान को पार कर गया है.बता दें बारिश ने दिल्ली में पिछले 40 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तर प्रदेश में ये रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.लोगों को अगले 2 दिन तक गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा.

झारखंड में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज से लेकर 1 अगस्त तक झारखंड में येलो अलर्ट जारी कर दिया है.वहीं महाराष्ट्र के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है.बिहार,मध्यप्रदेश,असम,अरुणाचल,असम,सिक्किम,ओडिसा,पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों सहित,अंडमान निकोबार दीप समूह, केरल,कर्नाटक,मणिपुर त्रिपुरा,मिजोरम में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है और कहा कि अभी मानसून की स्थिति और मजबूत होगी.

उत्तराखंड – हिमाचल में होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्य हिमाचल में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है.वहीं उत्तराखंड में अगले दिन 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग और दोनों राज्य सरकारों ने उत्तराखंड और हिमाचल की यात्रा ना करने के लिए पर्यटकों से अनुरोध किया है.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Dushyant Raghav
Dushyant Raghavhttps://bloggistan.com
दुष्यंत राघव Bloggistan में बतौर Chief Sub Editor कार्यरत हैं. ये पिछले 5 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने उमर उजाला, पंजाब केसरी जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. इन्हें राजनीति और टेक पर लिखना पसंद है. दुष्यंत ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से की है.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

सिर्फ महंगे होने की वजह से नहीं बिकते iphone,ये खास बातें उसे बनातीं हैं सबसे अलग 

दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों में से...

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता,जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you