लाइफस्टाइलCoconut Kheer Recipe: मीठे में कुछ हट के और...

Coconut Kheer Recipe: मीठे में कुछ हट के और अलग खाने का हैं मन तो घर पर झटपट बनाएं नारियल की खीर, पढ़ें रेसिपी

-

होमलाइफस्टाइलCoconut Kheer Recipe: मीठे में कुछ हट के और अलग खाने का हैं मन तो घर पर झटपट बनाएं नारियल की खीर, पढ़ें रेसिपी

Coconut Kheer Recipe: मीठे में कुछ हट के और अलग खाने का हैं मन तो घर पर झटपट बनाएं नारियल की खीर, पढ़ें रेसिपी

Published Date :

Follow Us On :

Coconut Kheer Recipe: अगर आप भी मीठे के शौकीन हैं और कुछ नया और अलग खानें का शौक रखते हैं तो आपको भी नारियल के खीर की रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए.नारियल का खीर एक बेहतरीन मीठे की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसका स्वाद बेहद लजीज है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है. तो‌ चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में –

आवश्यक सामग्री (Coconut Kheer Recipe)

1 कच्चा नारियल
1 लीटर फुल क्रीम वाला दूध
½ कप चीनी
10-12 केसर के धागे (एक बड़े चम्मच दूध में भिगो दे)
1 बड़ा चम्मच बादाम बारीक कटे हुए
1 बड़ा चम्मच पिस्ता बारीक कटे हुआ
¼ छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
1 चम्मच घी

ये भी पढ़ें:Sweet Corn Chaat : शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा खाने का कर रहा है मन तो झटपट में बनाएं ये स्वीट कॉर्न चाट,पढ़ें रेसिपी

बनाने की विधि

नारियल का खीर बनाने के लिए सबसे पहले नारियल को तोड़ के पानी एक गिलास में निकाल ले. नारियल के गूदे को निकाल के कद्दूकस करके अलग रख लें.

एक कढाई में घी डाल के गरम करे कद्दूकस करा हुआ नारियल डाल के हल्का गुलाबी होने तक भूने. फिर गैस बंद कर दें.

एक भारी तले के पतीले में दूध डाल के गरम करे. जब दूध गाढ़ा हो कर आधा रह जाये तो भुना हुआ नारियल डाल के धीमी आंच पर पकने दें.

चीनी डाल के अच्छे से मिला दे. केसर वाला दूध, कटे हुए पिस्ता, बादाम और इलाइची पाउडर डाल के गाढ़ा होने दे. गाढ़ा होने बाद गैस बंद कर दें.

हल्का गरम या फ्रिज में रखके ठंडा करके आप इसे परोस सकते हैं.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Anjali Tiwari
Anjali Tiwarihttps://bloggistan.com
अंजलि तिवारी Bloggistan मे कंटेंट राइटर है। उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 3 वर्ष से अधिक का अनुभव है। पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है। बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है। जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती है।

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

1 मार्च को भारत में Vivo V27 Pro होगा लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ होंगे ये धांसू फीचर्स

Vivo V27 Pro: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो (Vivo)...

Whatsapp New Update: व्हाट्सएप पर 7 नहीं बल्कि इतने लोग अब एक साथ कर सकेंगे वीडियो कॉल,पढ़ें डिटेल

Whatsapp New Update: इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप समय-समय पर...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you