लाइफस्टाइलSawan Vrat Recipe:सावन के व्रत के लिए घर पर...

Sawan Vrat Recipe:सावन के व्रत के लिए घर पर तैयार करें फलाहारी गोलगप्पे, पढ़ें आसान रेसिपी

-

होमलाइफस्टाइलSawan Vrat Recipe:सावन के व्रत के लिए घर पर तैयार करें फलाहारी गोलगप्पे, पढ़ें आसान रेसिपी

Sawan Vrat Recipe:सावन के व्रत के लिए घर पर तैयार करें फलाहारी गोलगप्पे, पढ़ें आसान रेसिपी

Published Date :

Follow Us On :

Sawan Vrat Recipe:गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना तो एक स्वाभाविक सी बात है, लेकिन कुछ लोगो का सावन के महीने में उपवास चल रहा है. हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना गया है. सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और साधना के लिए समर्पित है. व्रत में लोग खाने के अलावा फलाहार भी खाते हैं. वैसे तो कहा जाता है कि व्रत में हमेशा सादा खाना या फलाहार ही खाना चाहिए, लेकिन कई बार व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन करने लगता है. इस क्रेविंग को खत्म करने के लिए आप फलाहारी व्रत में भी गोलगप्पा खा सकते हैं.तो‌ चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में –

गोलगप्पे का पानी बनाने की आवश्यक सामग्री (Sawan Vrat Recipe)

पानी
हरा धनिया
हरी मिर्च
नमक
नींबू
कच्चा आम
भुना जीरा
काली मिर्च

ये भी पढ़ें:Kaddu ka Halwa:स्वाद में गाजर के हलवे को‌ फेल‌ कर देगा कद्दू का हलवा, जानें रेसिपी

गोलगप्पे का पानी बनाने का तरीका

सबसे पहले घनिया, हरी मिर्च और कच्चे आम का पेस्ट तैयार कर लें.

इस पेस्ट को बनाने के बाद एक जग में पानी लीजिए. इस पानी में तैयार पेस्ट को डाल दें.

इसके बाद पानी में नमक, काली मिर्च, नींबू का रस और भुना जीरा डाल कर अच्छे से मिलाएं.

बस लीजिए आपके फलाहारी गोलगप्पे का पानी तैयार है.

गोलगप्पे बनाने की आवश्यक सामग्री (Sawan Vrat Recipe)

राजगिरा
कुट्टू का आटा
उबला आलू
तेल
पानी

गोलगप्पे बनाने की विधि

फलाहारी गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले राजगिरा और कुट्टू के आटे को अच्छे से मिलाना है.

अब इसमे उबला हुआ आलू मैश करके डालें. इसके बाद आटे में थोड़ा सा ऑयल मिलाकर थोड़ा-थोड़ा सा पानी डालें और आटे को तैयार कर लें.

इस तैयार आटे को कुछ देर के लिए ऐसे ही रख दें.

कुछ देर बाद इसकी बड़ी सी लोई लेकर उसे बड़े आकार में बेल लें. कुकी कटर की सहायता से छोटे-छोटे गोलगप्पे काट लें.

अगर आप चाहें तो छोटी-छोटी लोई लेकर आप गोलगप्पे तैयार कर सकती हैं. इन सभी गोलगप्पों को ऑयल में फ्राई करके अलग रख लें.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Anjali Tiwari
Anjali Tiwarihttps://bloggistan.com
अंजलि तिवारी Bloggistan मे कंटेंट राइटर है। उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 3 वर्ष से अधिक का अनुभव है। पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है। बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है। जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती है।

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

महज 48 हजार में बने Tata Tiago EV के मालिक, जानें क्या है पूरा EMI प्लान

Tata Tiago EV: मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड...

Honda CB350: Royal Enfield Hunter 350 को धूल चटाने आ रही होंडा की ये नई बाइक, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Honda CB350: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया आज अपनी...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you