मनोरंजनJawan Preview: रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया...

Jawan Preview: रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया “जवान” का प्रीव्यू, फिल्म के एक्शन ने मचाई खलबली

-

होममनोरंजनJawan Preview: रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया "जवान" का प्रीव्यू, फिल्म के एक्शन ने मचाई खलबली

Jawan Preview: रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया “जवान” का प्रीव्यू, फिल्म के एक्शन ने मचाई खलबली

Published Date :

Follow Us On :

Jawan Preview: अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जवान का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. भीषण गोलीबारी और ज़ोरदार ऐक्शन इस ट्रेलर का हाईपॉइंट हैं. शाहरुख खान के फैन्स को जो चाहिए था, ट्रेलर में उन्हें वो मिला है. ट्रेलर पूरी तरह से शाहरुख पर फोकस्ड है. अन्य एक्टर्स को सिर्फ इंट्रोड्यूस करके छोड़ दिया गया है. शायद अगले ट्रेलर में दूसरे ऐक्टर्स को कवर किया जाए.

शाहरुख खान की फिल्म जवान का प्रीव्यू हुआ रिलीज (Jawan Preview)

शाहरुख खान की फिल्म जवान का प्रीव्यू आ गया है. कुछ लोग इसे फिल्म का टीज़र कह रहे हैं, तो कुछ ट्रेलर का नाम दे रहे हैं. कुल जमा बात ये है कि फिल्म का एक्शन तोड़फोड़ मचाने वाला लग रहा है. दो मिनट 12 सेकंड के ट्रेलर में बहुत कुछ दिख रहा है. लेकिन फिर भी कहानी का पूरा आइडिया नहीं मिलता. मुक्का मारते हुए विजय सेतुपति दिखते हैं. साड़ी में एक्शन करती हुई दीपिका पादुकोण दिखती हैं. इस सब के बीच अलग-अलग अवतार में शाहरुख नज़र आते हैं. मसला ये है कि लुक्स ओरिजनल नहीं लग रहे. ऐसा ट्रेलर के कई हिस्सों को देखकर कहा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:OMG 2: अक्षय कुमार की “ओह माय गॉड 2” का काउंटडाउन हुआ शुरू,पोस्टर देख यूजर्स बोले- बस मजाक मत बना देना

https://www.instagram.com/reel/CucUpd_ow_U/?igshid=NjIwNzIyMDk2Mg==

फिल्म का प्रव्यू देखने से यह तो साफ हो रहा है कि फिल्म में काफी सारी चीजें दिलचस्प देखने को मिलेंगी. प्रीव्यू से यह पता चल रहा है कि जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो एक ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक यात्रा को दिखाती है जो समाज में गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है.

प्रीव्यू से यह पता चल रहा है कि जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जो एक ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक यात्रा को दिखाती है जो समाज में गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है. फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका भी नज़र आएंगी. सिर्फ यही नहीं फिल्म के प्रीव्यू को देखकर यह भी लग रहा है कि शाहरुख खान एक अलग अंदाज में भी नजर आएंगे जो शायद पहले कभी नहीं देखा गया होगा.

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक टैगलाइन के साथ “जवान” का वीडियो शेयर करते हुए प्रीव्यू के रिलीज की तारीख और समय का खुलासा किया था. शाहरुख खान ने लिखा, “मैं पुण्य हूं या पाप हूं? मैं भी आप हूं.”

“जवान” प्रीव्यू आज यानी 10 जुलाई को हुआ है और पूरे विश्व में फिल्म 7 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी. सिर्फ यही नहीं, सोशल मीडिया पर नयनतारा की एक फोटो भी वायरल हुई थी. फोटो देखकर हर कोई कह रहा है कि यह नयनतारा का जवान में लुक होने वाला है.

आपके लिए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Anjali Tiwari
Anjali Tiwarihttps://bloggistan.com
अंजलि तिवारी Bloggistan मे कंटेंट राइटर है। उन्हें विभिन्न प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम करने का 3 वर्ष से अधिक का अनुभव है। पत्रकारिता में खासतौर पर मनोरंजन, लाइफ़स्टाइल, एस्ट्रोलॉजी, स्वास्थ्य,पर अच्छी रूचि है। बॉलीवुड की खबरों में किसी भी सेलिब्रिटी का बर्थडे, बिग बॉस से जुड़ी खबरें, स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें आदि विषय पर उन्होंने बेहतरीन स्टोरी की है। जीवन में कुछ नया करने, कुछ नया सीखने की तलाश इन्हें सदैव रहती है।

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

धाकड़ फिचर्स के साथ OnePlus 11 हुआ लॉन्च,तुरंत पढ़ें डिटेल

OnePlus 11 Launched: प्रसिद्ध स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी OnePlus ने...

ध्यान दें: बहुत काम के हैं WhatsApp के ये छिपे हुए फीचर,पढ़ें और उठाएं फायदा

WhatsApp features: आज के समय व्हाट्सएप (WhatsApp) एक ऐसा...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you