खेलPrasidh Krishna के नाम दर्ज हुआ ऐसा रिकॉर्ड, जिसे...

Prasidh Krishna के नाम दर्ज हुआ ऐसा रिकॉर्ड, जिसे कोई तोड़ना नहीं चाहेगा

-

होमखेलPrasidh Krishna के नाम दर्ज हुआ ऐसा रिकॉर्ड, जिसे कोई तोड़ना नहीं चाहेगा

Prasidh Krishna के नाम दर्ज हुआ ऐसा रिकॉर्ड, जिसे कोई तोड़ना नहीं चाहेगा

Published Date :

Follow Us On :

Prasidh Krishna: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 सीरीज में कल भारत को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अंतिम तक टिक कर इस मुकाबले को टीम के हक में किया. वहीं इस मुकाबले में भारत की बॉलिंग लाइनअप बेहद खराब रही. भारत के गेंदबाज सही समय पर विकेट नही निकल पाए जिसके कारण टीम को तीसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

कृष्णा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

इस मुकाबले में भारत के तेज़ युवा गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. दरअसल कृष्ण के नाम जो रिकॉर्ड दर्ज हुआ है वह कोई भी गेंदबाज तोड़ना नहीं चाहेगा. दरअसल टी 20 इतिहास में कृष्ण सबसे महंगा स्पेल करने वाले गेंदबाज बने हैं. कृष्णा ने कल 4 ओवर फेक कर 68 रन दिए. वहीं कृष्णा के नाम एक भी विकेट नही रहा. इस दौरान कृष्णा ने 17 रन प्रति ओवर की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की. यह टी 20 में भारत के लिए अब तक का सबसे महंगा स्पेल था.

ये भी पढे़ :Rahul Dravid फिर बने टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई ने की अधिकारिक घोषणा

आखिरी ओवर में क्या हुआ

आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे. तभी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंद प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में थमा दी. प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर वेड ने चौका जड़ा वहीं अगली गेंद पर उन्होंने सिंगल निकाल कर स्ट्राइक मैक्सवेल को दिया. वहीं उसके बाद मैक्सवेल ने छक्का और चौका जड़ टीम को विजय बनाया. कृष्णा ने अपने इस अंतिम ओवर में कुल 23 रन दिए जो की काफी महंगा था.

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Syed Alamdar Hussain Rizvi
Syed Alamdar Hussain Rizvihttps://bloggistan.com/
सय्यद अलमदार हुसैन रिज़वी Bloggistan में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. इन्हें पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग चीजों पर लिखना पसंद है. स्पोर्ट्स पर मज़बूत पकड़ है. इन्होंने विभिन्न न्यू मीडिया संस्थानों में कार्य किया है. सय्यद बतौर कंटेंट राइटर Yuva Katta Hindi से भी जुड़े थे. सय्यद को पत्रकारिता में 1 साल का अनुभव है. अभी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अध्यन जारी हैं.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

सेहत का ख्याल रखने आ रहा है Xiaomi Band 8 pro, कूट-कूट कर भरे गए हैं फीचर्स

Xiaomi Band 8 pro: दिग्गज तकनीकी कंपनी शाओमी 14...

Relationship Tips:रिलेशनशिप में ये 5 गलतियां, कभी भी कपल्स को नहीं रहने देती खुश, जानें

Relationship Tips:अक्सर पुरुषों के कुछ ख़राब आदतों के कारण...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you