खेलPakistan Team: विश्व कप से पहले पाकिस्तानी टीम में...

Pakistan Team: विश्व कप से पहले पाकिस्तानी टीम में होंगे ये बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकती है कमान

-

होमखेलPakistan Team: विश्व कप से पहले पाकिस्तानी टीम में होंगे ये बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकती है कमान

Pakistan Team: विश्व कप से पहले पाकिस्तानी टीम में होंगे ये बड़े बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकती है कमान

Published Date :

Follow Us On :

Pakistan Team: आगामी विश्व कप को लेकर सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई है. विश्व कप 5 अक्टूबर से भारत में शुरू होगा. इस महा मुकाबले में कई बड़े मैच देखने को मिल सकते हैं जिसमें से एक मैच 14 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान होने वाला है. वहीं विश्व कप से पहले पाकिस्तान की टीम में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि विश्व कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं और कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

शादाब के लिए मुसीबत

Pakistan Team
Shadab Khan

दरअसल एशिया कप में मिली जबरदस्त हार के बाद पाकिस्तान की टीम में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा. टीम मैनेजमेंट अपने खिलाड़ियों से काफी नाराज दिख रही है. पाकिस्तानी टीम के कई बड़े खिलाड़ियों ने उम्मीद से नाकाम प्रदर्शन किया. इसमें से इस सबसे बड़ा नाम पाकिस्तान के उप कप्तान शादाब खान का है. शादाब खान एशिया कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. वहीं अब ऐसा माना जा रहा है कि शादाब खान से यह बड़ी जिम्मेदारी ली जा सकती है और उप कप्तान के रूप में रूप में शाहीन शाह अफरीदी को चुना जा सकता है. शादाब एशिया कप में सिर्फ 6 विकेट ही ले सके. वही सुपर 4 में श्रीलंका के खिलाफ उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. वैसे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि शादाब के लिए बड़ी मुसीबत आ सकती है.

ये भी पढे़ : Ganesh Chaturthi: खिलाड़ियों ने पत्नी संग मनाया गणेश उत्सव, सामने आई खूबसूरत  तस्वीरें

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

Pakistan Team
Abrar

यही नहीं ऐसा माना जा रहा है कि शादाब को विश्व कप की टीम से बाहर भी किया जा सकता है और उनके बदले टीम में स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को टीम में चुना जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो अबरार के लिए यह उनका डेब्यू मुकाबला होगा. दरअसल अबरार ने अब तक पाकिस्तान के लिए सिर्फ टेस्ट मैच ही खेले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इमाम उल हक अबरार के प्रदर्शन से काफी खुश है और उन्हें विश्व कप में मौका दे सकते हैं अगर ऐसा होता है फरवरी के लिए यह बड़ी बात होगी.

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Syed Alamdar Hussain Rizvi
Syed Alamdar Hussain Rizvihttps://bloggistan.com/
सय्यद अलमदार हुसैन रिज़वी Bloggistan में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. इन्हें पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग चीजों पर लिखना पसंद है. स्पोर्ट्स पर मज़बूत पकड़ है. इन्होंने विभिन्न न्यू मीडिया संस्थानों में कार्य किया है. सय्यद बतौर कंटेंट राइटर Yuva Katta Hindi से भी जुड़े थे. सय्यद को पत्रकारिता में 1 साल का अनुभव है. अभी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अध्यन जारी हैं.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

Honor ने कम कीमत में 100 MP वाला ये जबरा फोन किया लॉन्च,देखें कीमत और फिचर्स

Honor x8a launched: उभरती स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Honor ने...

ICC Champions Trophy: पाकिस्तान से छीनी जा सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, जानें क्या है वजह

ICC Champions Trophy: पाकिस्तान की मेजबानी में आईसीसी चैंपियंस...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you