Home Blog Page 283

महज ₹5,134 देकर घर ले जाएं Yamaha का ये शानदार स्कूटर, नौजवान-बूढ़े सभी के लिए है बेस्ट

0

Yamaha Ray ZR 125 : अगर आप भी रोजमर्रा के कार्यों के लिए एक बढ़िया रेंज वाला स्कूटर ढूंढ रहे हैं तो अपके लिए यामाहा का ये किफायती स्कूटर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. जी हां! दरअसल हम जिस स्कूटर की बात कर रहे हैं उसका नाम Yamaha Ray ZR है. ये स्कूटर नौजवान से लेकर बूढ़े तक के लिए सही विकल्प है. इस स्कूटर में 125cc का इंजन मिलता है जो एक लीटर पेट्रोल में 49केएमपीएल का माइलेज देने में सक्षम है. इतना ही नहीं इसमें कई शानदार फीचर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं. तो चलिए इसके बारे में जानते हैं.

Yamaha Ray ZR 125 : कितनी है इसकी कीमत

यामाहा ने अपने इस स्कूटर को 6 वेरिएंट और 12 रंगों में पेश किया है. इस स्कूटर की शुरुआती कीमत ₹ 1.02 लाख रुपए है, जबकि इसके टॉप मॉडल को खरीदने के लिए आपको 1,14,881 रुपए देने होंगे.

Yamaha Ray ZR 125 : इंजन और रेंज

बात करें इसके इंजन के बारे में तो आपको बता दे कंपनी ने इसमें फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ 125 सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है जो 6500 आरपीएम पर 8बीएचपी की पावर और 5000 आरपीएम पर 10.3 एमएम का टॉर्क पैदा करता है. यह स्कूटर 49 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है. वही इसके दोनों पहियों पर ब्रेकिंग सिस्टम लगा है. स्कूटर का कुल वजन 99kg और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 5.2लीटर का है.खास बात ये है कि 2023 Yanaha Ray ZR 125 FI हाइब्रिड श्रृंखला OBD -II से ल्भानवित है और ये E 20 ईंधन के साथ कंपटीबल है.

ये भी पढे़ : Honda Elevate और Tata Nexon में किसे खरीदना होगा बेस्ट, जानें यहां

Y-कनेक्ट स्मार्टफोन एप्लीकेशन से लैस है ये

इस स्कूटर में Y कनेक्ट स्मार्टफोन एप्लीकेशन को इंस्टॉल किया गया है. ये ऐप ईंधन खपत ट्रैक्टर, रखरखाव की सिफारिश, अंतिम पार्किंग लोकेशन, स्कूटर में आ रहे किसी भी प्रकार की दिक्कतें, राइडर रैंकिंग, रेव्स डैशबोर्ड आदि की जानकारी देता है. वही फीचर्स के तौर पर इसमें इंटेलिजेंट पावर एसिस्ट सिस्टम का उपयोग किया गया है. इसके अलावा स्कूटर में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एनालॉग ऑडोमीटर, स्पीडोमीटर डिजिटल फ्यूल गेज, फ्यूल गेज, लो फ्यूल इंडिकेटर, लो ऑइल इंडिकेटर, क्लॉक, 21 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज, डीआरएल, AHO, और एक ऑप्शनल यूएसबी चार्जिंग पोर्ट आदि सुविधा दी गई है.

महज 5,134 रुपए में घर ले जाएं इसे

जैसा की मैंने पहले ही बताया था की इस स्कूटर के बेस वेरिएंट यानी ड्रम वेरिएंट को खरीदने के लिए आपको 1.02 लाख रुपए देने पड़ेंगे. हालांकि अगर आपके पास इतने पैसे नहीं है तो आप इसे फाइनेंस प्लान पर भी खरीद सकते हैं. यदि आप इसे ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीदने हैं तो आपको 5,134 रुपए डाउन पेमेंट करना होगा. जिसके बाद 10% की ब्याज दर से पूरे 3 साल तक 3,523 रुपए ईएमआई भरना होगा.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Government Scheme: आवारा पशुओं से अब फसल नहीं होगी बर्बाद,सरकार तारबाड़ के लिए देगी इतने रुपए 

0

UP Government Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार किसने को ज्यादा से ज्यादा सुविधाओं को देने के क्रम में नई-नई योजनाओं को शुरू करती रहती है इसी क्रम में अब सरकार सोलर फेंसिंग स्क्रीम को प्रदेश में लागू करने वाली है. सरकार को काफी लंबे समय से लोगों द्वारा यह गुहार लगाई जा रही है कि आवारा मवेशियों द्वारा उनकी फसल को बर्बाद किया जा रहा है जिसके कारण उन्हें बहुत घाटा उठाना पड़ रहा है. इसीलिए सरकार अब इस योजना के द्वारा उन्हें राहत देने जा रही है.

जल्द ही लागू की जाएगी योजना 

बता दें पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में इस योजना को शुरू किया जा चुका है और सरकार की तैयारी है कि इस पूरे प्रदेश में शुरू किया जाए. इस योजना का नाम मुख्यमंत्री खेत योजना होने की उम्मीद है सरकार का प्लान है कि गेहूं की फसल के समय इस योजना को शुरू किया जाए.

ये भी पढ़ें:ऑनलाइन गेमिंग से कमाई करने वालों को 28% देना होगा GST,गेमिंग फेडरेशन ने की ये मांग  

इस तरह होगी फसल की सुरक्षा 

इस योजना में किसानों को तारवाड़ लगाने के लिए किसान को पैसा मिलेगा और उस ताड़बाड़ में सौर ऊर्जा के द्वारा वोल्ट का हल्का करंट छोड़ा जाएगा. जब पशु खेत में दाखिल होंगे तो उन्हें करंट लगेगा लेकिन उनका कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा जिससे कि किसान की समस्या का समाधान हो जाएगा और उसकी फसल को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा.

बढ़ाया गया इतना बजट

इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए सरकार ने 350 करोड रुपए बजट का प्रावधान कर दिया है. पहले ये बजट 75 करोड़ प्रस्तावित था. सरकार इस योजना के तहत लागत का 60% रुपया किस को देगी बाकी 40% रुपया किस को खुद वहन करना होगा.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

बारिश के दिनों में खानपान से ना करें खिलवाड़,वरना भुगतना पड़ सकता है ये अंजाम,जानें

Diet In Rainy: बारिश का मौसम एक तरीके से बीमारी का मौसम होता है. इस दौरान छोटी सी लापरवाही भी बड़ी बीमारी का कारण बन जाती है. कई बार सही खान-पान ना होने के कारण लोग बड़ी बीमारियों के शिकार भी हो जाते हैं. बरसात में ठंडा फलों और सब्जियों के सेवन से भी बीमारी बढ़ने का खतरा रहता है. आइए जानते हैं बरसात में खानपान से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है.

बरसात में इन चीजों के सेवन से बचें

आम: बरसात के दिनों में आम का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि आम में 84% पानी की मात्रा होती है. फलों में पानी का ज्यादा मात्रा होना बरसात के मौसम में स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है.

ये भी पढ़ें: कमजोरी की समस्या को जड़ से खत्म कर देगा ये चमत्कारिक फल, जानें उपयोग का सही तरीका

डेयरी उत्पाद: बरसात के मौसम में डेयरी उत्पाद के सेवन से भी बचना चाहिए. डेयरी उत्पाद के रूप में दूध और पनीर के सेवन पर पाबंदी लगाई जाती है. बरसात के दिनों में दही और छांछ का सेवन लाभकारी हो सकता है.

पत्तेदार सब्जियां: बारिश के दिनों में पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि पत्तेदार सब्जियों में भी पानी का मात्रा ज्यादा होता है. लौकी, पालक और ननूआ जैसी सब्जियों का सेवन बरसात के दिनों में स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है.

मांसाहार: बरसात के मौसम में मांस नहीं खाना चाहिए. मांस गर्म और तैलीय पदार्थ होता है. बरसात की अचानक ठंडी आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है.

तैलीय पदार्थ: बरसात के दिनों में तेल में बनाए जाने वाले चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. अक्सर बरसात के दिनों में पकौड़ी और ज्यादा तेल में तले चीजों का सेवन स्वादिष्ट लगता है. लेकिन ये आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

ICC World Cup: इस खास दिन के लिए अहमदाबाद पहुंचे कप्तान रोहित शर्मा, बंद कमरे में बाबर आज़म से हुई मुलाकात

0

कल यानी 5 अक्टूबर से ICC World Cup का आगाज़ भारत में हो रहा है. भारत करीब 12 साल बाद विश्वकप की मेज़बानी करेगा. वहीं इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. विश्वकप के मुकाबलों से पहले आज यानी 4 अक्टूबर को कप्तान डे के रूप में मनाया जायेगा और रंगारंग कार्यक्रम के साथ विश्वकप का आगाज़ किया जाएगा. यह सभी कार्यक्रम गुजरात के अहमदाबाद में होंगे. इसको लेकर सभी कप्तान अहमदाबाद पहुंच चूकें हैं.

रोहित से मिले बाबर

इसी क्रम में आज भारत के कप्तान रोहित शर्मा भी अहमदाबाद की ज़मीन पर आ चुके हैं. वही कप्तान रोहित आज कप्तान डे पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. वही इसके लिए बाकी देशों के कप्तान भी अहमदाबाद में लैंड कर चुके हैं. इसी क्रम में आज हैदराबाद से पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म भी हैदराबाद से अहमदाबाद पहुंचे. बाबर आज़म ने अहमदाबाद पहुंचते ही रोहित शर्मा से मुलाकात की. रोहित और बाबर के मुलाकात का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. रोहित और बाबर ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मुलाकात की.

ये भी पढे़ :ICC World Cup: रोहित शर्मा हैं विश्वकप के बादशाह, विराट काफी पीछे, देखें आंकड़े

इसी जगह भिड़ेगी दोनो टीम

ICC World Cup , Team India
Team India

आपको बता दें भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को इसी अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा. यह मुकाबला दोनो ही टीमों के लिए बेहद खास होगा. भारत की ज़मीन पर करीब 7 सालों बाद पाकिस्तान की टीम मुकाबला खेलने आई है. वही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म का यह भारत में पहला मुकाबला है. वही इस विश्वकप भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है. पहले भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया वहीं अब भारत की नजर विश्वकप के उपर है.

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

कमजोरी की समस्या को जड़ से खत्म कर देगा ये चमत्कारिक फल, जानें उपयोग का सही तरीका

Problem of Weakness: विटामिन और प्रोटीन की कमी की वजह से शरीर कमजोर हो जाता है. ऐसे में पीड़ित व्यक्ति को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को भी कमजोरी की समस्या हो सकती है. कमजोरी की समस्या से ग्रसित व्यक्ति को अचानक चक्कर और शरीर में कंपन की समस्या होने लगती है. कमजोरी खून की समस्या को दर्शाता है.कमजोरी के कारण कई बार हाथ और पैर में झिनझिनाहट भी होने लगती है.

क्या है लक्षण

• कमजोरी होने के बाद अत्यधिक नींद आने लगती है.
• कई बार अचानक चक्कर भी आने लगता है.
• कमजोरी से ग्रसित व्यक्ति को किसी भी काम को करने से घबरा जाता है.
• कमजोरी होने पर पीड़ित के शरीर में दर्द की समस्या भी होने लगती है.

इन फलों का करें सेवन

यदि आप कमजोर है तो चुकंदर, पपीता, स्ट्रॉबेरी, केला सेब और अंगूर जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं. चुकंदर शरीर में खून की कमी को पूरा करता है. पपीता शरीर में कमी प्रोटीन की मात्रा को पूरा करता. कला को दूध के साथ मिलाकर सेवन से शरीर में विटामिन की मात्रा पूरी होती है.

ये भी पढ़ें: पीरियड पेन से हैं परेशान तो ट्राई करें ये उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत

क्या हो सकते हैं कारण

सही खान-पान का सेवन ना करना कमजोरी (Weakness) का सबसे बड़ा कारण होता है. ऐसे में पीड़ित व्यक्ति को पौष्टिक आहार लेना चाहिए जिससे उसके शरीर में प्रोटीन और विटामिन की मात्रा पूरी हो सके. कई बार लंबे समय तक बिना भोजन के काम करना भी कमजोरी का कारण हो सकता है. पीलिया, टायफायड जैसी अनेक बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति भी कमजोर हो जाता है.

इन चीजों का करें सेवन

कमजोरी (Weakness) की समस्या ने छूटकारा पाने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए. विटामिन और प्रोटीन की पूर्ती के लिए फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए. कमजोरी के दौरान खट्टे पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए. केले को दूध के साथ सेवन करने से प्रोटीन की मात्रा पूरी होती है. चुकंदर के रोजाना सेवन से खून की कमी को पूरा किया जा सकता है.

नोट: लेख में दी गई जानकारी की सटीकता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. लेकिन फिर भी इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हमारा उद्देश्य आपको सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना है. Bloggistan इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Honda Elevate और Tata Nexon में किसे खरीदना होगा बेस्ट, जानें यहां

0

Honda Elevate Vs Tata Nexon : क्या आप भी Honda Elevate और Tata Nexon को लेकर कन्फ्यूज हो रहे हैं? अगर हां तो अब चिंता की कोई बात नहीं है. आज हम आपको इस लेख में आपको इन दोनों कारों (Honda Elevate Vs Tata Nexon) के कीमत, फीचर्स, इंजन आदि के बीच का अंतर बताएंगे.

आपको बता दे Honda Elevate को कंपनी ने चार वेरिएंट में पेश किया है. इसके बेस वेरिएंट की कीमत 11 लाख रुपए है जबकि इसके टॉप मॉडल को खरीदने के लिए आपको 16 लाख रुपये एक्स शोरूम चुकाने होंगे. वहीं, टाटा नेक्सन की शुरुआती कीमत महज 8.10 लाख ही हैं और इसके टॉप वैरियंट की कीमत 15.50 लाख रुपए हैं. बता Nexon Smart, Pure, Creative or Fearless वेरिएंट में आती है.

Honda Elevate Vs Tata Nexon : मिलेंगे पावरफुल इंजन

Honda Elevate को 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है जो 121ps की पावर और 114nm का टॉर्क पैदा करता है. इसके मोटर को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और CVT ऑटोमेटिक के साथ कनेक्ट किया गया है. इसका MT वर्जन 15.31केएमपीएल और CVT वर्जन 16.92केएमपीएल पर माइलेज देती है.

वहीं, टाटा नेक्सन 2023 को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ पेश किया गया है. इसका पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर का है जो 120बीएचपी की पावर और 170एनएम का टॉर्क पैदा करता है, जबकि डीज़ल इंजन 1.5 लीटर का है जो 115bhp की पावर और 260nm का टॉर्क जनरेट करता है. कार के मोटर को 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड एमटी और 7-स्पीड डुएल क्लच ट्रांसमिशन के साथ कनेक्ट किया गया है. वही इसका डीजल यूनिट को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एमटी से कनेक्टेड है.

ये भी पढे़ : 250KM की रेंज और कातिलाना लुक से Revolt RV 400 की खटिया खड़ा करने आई Ola Cruiser, जानें कीमत

इन खूबियों से लैस है ये

नई टाटा नेक्सन में 10.25-इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, 9 स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेसरिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 डिग्री सराउंडिंग कैमरा जैसे सुविधा दी गई है.

वही Honda Elevate में भी 10.25-इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल का प्ले, 7-इंच का सेमी डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, 6 एयरबैग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम,व्हीकल स्टेबिलिटी एसिस्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए गए हैं.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

54 मिनट में चार्ज, 225 km की रेंज इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर दिल हारे बैठे युवा

0

 EV scooter:  इलेक्ट्रिक स्कूटर टू व्हीलर बाजार का नया क्रेज हैं। इनमें हाई ड्राइविंग रेंज वाले स्कूटर अधिक पसंद किए जाते हैं। इसी कड़ी में एक धांसू स्कूटर है Simple One. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 225 km तक चलता है। वहीं, महज 54 मिनट में यह स्कूटर 80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है।

वाहन ट्रैकिंग सिस्टम

Simple One ईवी स्कूटर शुरुआती कीमत 1.45 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस न्यू जेनरेशन स्कूटर में टीएफटी डिस्प्ले में एटीए अपडेट, गो फेंसिंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वाहन ट्रैकिंग सिस्टम समेत अन्य एडंवास फीचर मिलते हैं। स्कूटर में सभी LED लाइटिंग मिलती है। इसमें सामान रखने के लिए 30-लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।

2 सेकंड में पकड़ता है स्पीड

टू व्हीलर निर्माता कंपनी Simple Energy के इस स्कूटर में 7 kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। यह धांसू लुक्स वाला स्कूटर सड़क पर 72 Nm की पीक टॉर्क देता है, जो इसे हाई स्पीड स्कूटर बनाती है। Simple One स्कूटर महज 2.77 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है। यह कंपनी का हाई सेल स्कूटर है।

ये भी पढे़ : 250KM की रेंज और कातिलाना लुक से Revolt RV 400 की खटिया खड़ा करने आई Ola Cruiser, जानें कीमत

मिलता है कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम

यह स्मार्ट स्कूटर है, इसमें स्वैपेबल बैटरी का ऑप्शन भी मिलता है। स्कूटर में राइडर की सेफ्टी के लिए कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। सेंसर से चलने वाला यह सिस्टम दोनों पहियों को कंट्रोल करता है।  Simple One में टेलिस्कोपिक और मोनोशॉक सस्पेंशन हैं, जो गड्ढों में यात्रियों को आरामदायक सफर देते हें। यह स्कूटर बेहद कम्फर्ट राइड देता है।

सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक

Simple One स्कूटर में दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलती है। इसमें अट्रैक्टिव 12-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इस स्कूटर का वजन 134kg का है। इसकी सीट हाइट 775 mm की है। जिससे इससे सड़क पर चलाना और कंट्रोल करना आसान है। बाजार में यह स्कूटर Ola S1 Pro और Ather 450X जैसे दमदार स्कूटरों को टक्कर देता है।

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

flipkart का भरपूर उठाएं फायदा, आधे से भी कम दाम में मिल रहे Samsung के ये फोन, यहां से करें बुक

0

Flipkart Big Billion Days Sale 2023: 8 अक्टूबर 2023 से सैमसंग (Samsung) कंपनी अपने कई मॉडल पर फ्लिपकार्ट बिग बिलीयन डेज सेल (Flipkart Big Billion Days Sale 2023) और अमेजॉन ग्रेट फेस्टिवल इंडिया सेल (Amazon Great Festival India Sale) बम्पर छुट देने वाली है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, सेल शुरू होने से पहले ही 3 अक्टूबर शाम 7:00 बजे सैमसंग कंपनी ने अपनी कई स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है.

Samsung Galaxy S21 FE 5G
Samsung galaxy S21 FE 5G

इस ऑफर में कंपनी कुछ डिवाइस को आदि से भी कम कीमत में सेल कर रही है. जैसे की सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G ग्राहकों को 75,000 रुपए में न मिलकर 30,000 रुपए में खरीदने का मौका मिल रहा है. वहीं इस मॉडल के और भी फोन पर बंपर छूट चल रहा है. आइए जानते है कैसे आप इसका फायदा उठा सकते है.

ये भी पढ़ें: मात्र 10 हजार में मिल रहा OnePlus का ये धांसू कैमरा वाला फोन, फटाफट करें ऑर्डर

Samsung galaxy S21 FE 5G

सैमसंग (Samsung) के इस स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में फरवरी 2023 को लॉन्च किया गया था. लॉन्चिंग कीमत 74,999 रुपए थी लेकिन इस बिग बिलीयन सेल में आप इसे केवल 29,999 रुपए की कीमत पर खरीद सकते हैं.

Samsung galaxy S22 FE 5G

सैमसंग (Samsung) कंपनी अपनी बेहद खास और धांसू कैमरा वाले फोन को इस सेल में आधे से भी कम कीमत में खरीदने का मौका दे रही है. भारत में जब इस फोन को लॉन्च किया गया था तो इसकी कीमत 85,999 रुपए थी. लेकिन इस बंपर छूट में आप इसे 39,999 रुपए की कीमत पर खरीद सकते हैं.

Samsung galaxy F54 5G

इस कमल के फीचर वाले ऐप सीरीज स्मार्टफोन को आप इस बंपर छूट में चल रहे ऑफर का लाभ उठाते हुए 10,000 रुपए डिस्काउंट की कीमत के साथ 29,999 की कीमत में खरीद सकते हैं. वैसे तो इसकी शोरूम कीमत 35,999 रुपए है.

नोट:- ऊपर बताए गए कीमत को लेकर Bloggistan दावा नहीं करता है. यह कीमत जारी हुए एक टीजर से सामने आई है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

दक्षिण भारत घूमने का है मन तो बुक करें IRCTC का ये टूर पैकेज,कन्याकुमारी-रामेश्वरम भी जाने का मिलेगा मौका

0

IRCTC South India Tour Package: दक्षिण भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक तीर्थ स्थलों के लिए जाना जाता है बहुत सारे लोगों का मन होता है कि वह दक्षिण भारत की यात्रा करें अगर आप भी उन लोगों में एक हैं जो दक्षिण भारत की यात्रा करना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए आईआरसीटीसी द्वारा शुरू किया गए एक स्पेशल पैकेज के बारे में बताएंगे. तो चलिए पढ़ना कीजिए शुरू.

इन प्रसिद्ध जगह घूमने का मिलेगा मौका

आईआरसीटीसी ने इस पैकेज का नाम Kanyakumari Rameshwaram Madurai Holiday  Package ( SMH54) रखा है. टूर पैकेज के अंतर्गत पर्यटकों  को रामेश्वरम, मदुरई और कन्याकुमारी घुमाया जाएगा. AC बस के द्वारा इन तीनों प्रसिद्ध जगह की यात्रा करवाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली झलक आई सामने,होटल जैसा है अंदर से लुक

इस तारीख से होगा शुरू

इस टूर पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की ऑफिशल वेबसाइट के द्वारा कर सकते हैं.टूर पैकेज की शुरुआत अक्टूबर 9 अक्टूबर से होगी और पर्यटकों को दो रात तीन दिन का समय लगेगा. पर्यटकों को एक रात रामेश्वरम और एक रात कन्याकुमारी ठहराया जाएगा.

कितना होगा खर्चा

बात करें अगर इस टूर पैकेज में खर्च की तो एक व्यक्ति की बुकिंग राशि 22850 है वहीं अगर दो व्यक्ति एकसाथ बुक करते हैं तो प्रत्येक व्यक्ति को 11450 रुपए देने होंगे और तीन लोगों की बुकिंग करने पर 8360 देने होंगे. अगर 5 साल से 11 साल का बच्चा साथ है तो उसे बेड लेने के लिए 6200 देने होंगे अगर वह बैठ नहीं लेता तो उसे 4150 खर्च करने होंगे.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

पीरियड पेन से हैं परेशान तो ट्राई करें ये उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत

Rid For Periods Cramps: पीरियड क्रैंप महिलाओं में होने वाली एक सामान्य समस्या है. पीरियड के दौरान दर्द का होना आम बात है लेकिन कई बार ये समस्या बड़ा रूप भी ले लेती है जिस कारण पीड़ित महिला को तेज दर्द का सामना करना पड़ता है. महिलाओं को इस समस्या से 4 से 5 दिन तक जूझना पड़ता है. इस दौरान महिलाओं चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, बदनदर्द जैसे होने वाले असहनीय दर्द का भी सामना करना पड़ता है. महिलाओं के शरीर से तेज रक्त स्राव भी होता है जिससे शरीर कमजोर पड़ जाता है. कुछ महिलाओं को इस दौरान उल्टी और चक्कर जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है.

इन चीजों का करें सेवन

• पीरियड के दौरान अदरक के सेवन से ग्राहक मिलता है.
• पीरियड में गले मेथी के सेवन से भी राहत मिलता है.
• सौंफ को पानी में मिलाकर पीने से भी राहत मिलता है.
• पानी में दालचीनी को गर्म कर सेवन करने से राहत मिलता है.
• पीरियड के दौरान चुकंदर के सेवन से खून की कमी पूरी होती है.
• कैमोमाइल चाय का सेवन भी पीरियड कम से राहत दिलाता है.

ये भी पढ़ें: स्कीन पर बन रहे हैं सफेद धब्बे तो इस गंभीर बीमारी के हो सकते हैं लक्षण,जानें बचाव के सही उपाय

हीटिंग पैड का इस्तेमाल

पीरियड (Period) के दौरान हीटिंग पैड का प्रयोग करना चाहिए. इससे दर्द से आराम मिलता है. हीटिंग पैड खुद से भी बनाया जा सकता है. इसके लिए प्लास्टिक के बोतल में हल्का गर्म पानी को भरा जा सकता है. हीटिंग पैड को पेट पर रखने से राहत मिलती है. यह दवाई से भी अत्यधिक कारगर होता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है.

एसेंशियल तेल का प्रयोग

पीरियड (Period) के दौरान थैरेपिस्ट से एसेंशियल तेल की मालिश करवाई जा सकती है. इससे पीरियड पैन और बॉडी पेन से राहत मिलती है. एसेंशियल तेल को पतला करने के लिए बादाम के तेल का भी प्रयोग किया जा सकता है.

नोट: लेख में दी गई जानकारी की सटीकता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. लेकिन फिर भी इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हमारा उद्देश्य आपको सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना है. Bloggistan इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें