Home Blog Page 276

Hyundai Verna vs Skoda Slavia में कौन है ज्यादा दमदार? किसकी कीमत है कम, जानें यहां

0

Hyundai Verna vs Skoda Slavia : बीते दिन ही हुंडई वर्ना ने ग्लोबल NCAP क्रैश ड्राइव टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. इस कार को कंपनी ने 10.96 लाख रुपए (ऑन रोड प्राइस) पर उपलब्ध कराया है. इतना ही नहीं इसमें कई शानदार फीचर्स भी उपलब्ध है जो ग्राहक को फुली सेटिस्फेशन देता है. वहीं, घरेलू बाजार में Hyundai Verna का सीधा मुकाबला 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली Skoda के Slavia से होता है. जिस कारण लोगों में इन दोनों कारों को लेकर कन्फ्यूजन हो रहा है कि आखिर किसे खरीदना अब फायदे का सौदा होगा या किसकी कीमत कम है? आज हम इस लेख में आपको इन दोनों कार के बीच का अंतर बताएंगे.

कितनी है इसकी कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दे कंपनी ने हुंडई वर्ना को 10.90 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर पेश किया है, जबकि इसके टॉप वैरियंट की कीमत 17.38 लाख रुपए रखे गए हैं. कंपनी की ये कार कार वेरिएंट में उपलब्ध है जो क्रमशः – EX, SX, S और SX(O) है. वही सलबिया भी चार वेरिएंट – एक्टिव, एंबिशन, एंबिशन प्लस और स्टाइल में मौजूद है. इस कर की शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपए है जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत 18.72 लाख रुपए रखी गई है. यानी Verna से Slavia के बेस वेरिएंट की कीमत कम है जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत अधिक है.

Hyundai Verna vs Skoda Slavia : इंजन डिटेल

6th जेनरेशन हुंडई वर्ना दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है. इसका पहला पेट्रोल इंजन 1.5 लीटर का है जो 160पीएस की पावर और 253एनएम का टॉर्क पैदा करता है. इसके मोटर को 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड DCT के साथ कनेक्ट किया गया है. जबकि दूसरा इंजन 1.5 लीटर नेचरली स्पिरिटेड इकाई से लैस है जो 115पीएस की पावर और 144एनएम का टॉर्क पैदा करता है. ये इंजन भी 6 स्पीड मैनुअल और डीबीटी गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट है.

ये भी पढे़ : रंग-बिरंगे कलर से ग्राहकों पर जादू चला रही है ये 125cc वाली बाइक, मिलते हैं शानदार फीचर्स, जानें कीमत

वहीं, स्कोडा Slavia को भी दो इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. इसका पहला इंजन 1 लीटर यूनिट का है जो 115ps की पावर और 178nm का टॉर्क पैदा करता है, जबकि दूसरा इंजन 1.5 लीटर का है जो 150ps की पावर और 250nm का टॉर्क पैदा करता है. इस दोनों इंजन बस 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. बता दें, ये कार 18.27 से लेकर 19.47 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. जबकि Hyundai Verna 18.6 से 20.6kmpl का माइलेज देती है.

इन खूबियों से है लैस

आपको बता दे हुंडई वर्ना में 10.25 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 8 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम इन्फोटेनमेंट, और एक 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग, सिंगल पैन सनरूफ, एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. जबकि स्कोडा Slavia में 8 इंच का टच स्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सिंगल पैन सनरूफ आदि की सुविधा दी गई है.

Hyundai Verna vs Skoda Slavia : सेफ्टी फीचर्स

Skoda Slavia में 6 एयर बैग्स, EBD के साथ एबीएस, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल होल्ड एसिस्ट, रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है. जबकि हुंडई वर्ना में 6 एयरबैग के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) आदि की सुविधा दी गई है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

ICC World Cup: हैदराबाद में आज होगी पाकिस्तान और नीदरलैंड की भिड़त, जानें मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन

0

ICC World Cup: आज विश्वकप का दूसरा मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा. यह मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय अनुसार यह मुकाबला 2 बजे दिन में शुरू हो जायेगा. इस मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें बिल्कुल तैयार दिख रही हैं. आपको बता दें पाकिस्तान को इसी मैदान में 2 बार शिकस्त मिल चुकी है. दरअसल वार्मअप मुकाबले में पाकिस्तान को करारी शिकस्त मिली है.

जानें मौसम का हाल

ICC World Cup ,Rajiv Gandhi International stadium
Rajiv Gandhi International stadium

मौसम की बात करे तो हैदराबाद में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. हालाकि थोड़े समय के लिए हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. लेकिन इससे मुकाबले पर कोई असर नही पड़ने की उम्मीद है. हैदराबाद में दोनो ही वार्मअप मुकाबला सफलतापूर्क खेला गया था. इस दौरान बारिश ने बाधा नहीं डाली थी.

ये भी पढे़ :Asian Games: भारत ने बांग्लादेश को दी पटखनी, गोल्ड मेडल के लिए रास्ता हुआ साफ

जानें पिच रिपोर्ट

अगर पिच की बात करे तो यह पिच एक हाई स्कोरिंग पिच है. इस पिच पर 300 से 350 रन आराम से बनाया जा सकता है. इस पिच पर खेले गाए वार्मअप मुकाबले में एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला था. वहीं इस पिच पर तेज गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलती है. गेंदबाज इस पिच पर शुरूआत में विकेट निकलने में सफल रहते हैं.

किसका पलड़ा भारी

इस मुकाबले में सबकी नजर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पर टिकने वाली है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने इस पिच पर वार्मअप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं नीदरलैंड के मुकाबले पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है. अकिस्तान के पास अच्छे पेसर्स के साथ शानदार बल्लेबाज भी शामिल हैं.

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

बाबर आजम(c), फखर जमान, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान(wk), इफ्तिखार-अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, सलमान अली आगा, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर.

नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन

मैक्स ओ’डॉव्ड, स्कॉट एडवर्ड्स, वेस्ले बैरेसी, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे, विक्रमजीत सिंह, साकिब-ज़ुल्फिकार, लोगान वैन बीक, पॉल वैन मीकेरेन, शारिज़ अहमद.

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Telegram पर लगानी है इंस्टा जैसी स्टोरी, तो फॉलो करें ये स्टेप्स

0

Telegram Story Feature: इंस्टाग्राम (Instagram) की तरह स्टोरी लगाने वाले फीचर को टेलीग्राम (Telegram) ने हाल के दिनों में रोल आउट किया है. इस कमाल के फीचर की मदद से अब आप अपने दोस्तों तक टेलीग्राम के माध्यम से स्टोरी शेयर कर सकते हैं. इतना ही नहीं आपके द्वारा लगाई गई स्टोरी ठीक ऊपर के सेक्शन में दिखाई देगी. यहां यहां से यूजर्स टेलीग्राम स्टोरी पर जाकर शेयर भी कर सकते हैं. तो आइए इस फीचर को कैसे यूज करें समझते है?

दरअसल, टेलीग्राम के इस नए फीचर की मदद से आप स्टोरी पर जाकर किसी भी व्यक्ति को प्राइवेट रिप्लाई भी कर सकते हैं. वहीं फास्ट रिप्लाई देने के लिए बगल में दिए गए सेक्शन फास्ट रिप्लाई और रिएक्शन को सेलेक्ट कर जवाब दे सकते हैं. लोगों का मानना है कि, ये फीचर बिलकुल इंस्टाग्राम की तरह है.

ऐसे करें इस्तेमाल

• सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन पर टेलीग्राम एप को ओपन करना होगा.

• अब आपकी स्क्रीन के दाहिने तरफ नीचे कोने में कैमरा आईकॉन पर जाकर टैप करना होगा.

• इसके बाद आपको अपनी गैलरी में जाकर किसी भी फोटो को सेलेक्ट या फिर कैमरे से फोटो कैप्चर कर उसे वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ शटर बटन का इस्तेमाल करते हुए ऐड कर लेना होगा.

• यहां आपको फील्ड में कैप्शन जोड़ने के लिए कहां जायेगा. जिसे आप अपने अनुसार जोड़ सकते है.

• अब आप नीचे की तरफ दिए गए नेक्स्ट के ऑप्शन को सलेक्ट कर लें.

• इसके बाद आपको आपको किन किन लोगों को स्टोरी दिखाना है. वो स्लेक्ट कर लें और Post story के ऑप्शन पर जाकर अपडेट कर दें.

ये भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो की टिकट अब चुटकियों में WhatsApp से होगी बुक,जानें पूरा प्रोसेस

क्या है ऐसा खास इस फीचर में ?

• टेलीग्राम के इस नए फीचर में यूजर को स्टोरी लगाने के लिए फीचर मिल जाता है.

• यहां से यूजर किसी भी इमेज, लोकेशन टैग, टेक्स्ट जैसे तमाम तरह के फीचर का इस्तेमाल कर सकता है.

• यूजर्स अपनी गैलरी में जाकर फोटो सेलेक्ट कर स्टोरी लगा सकते हैं.

• लोग इस ऐप को ओपन करने के बाद इमेज सर्च और सर्च फंक्शन के साथ-साथ GIF का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Instagram पर भी इसी तरह

आज के समय में सोशल मीडिया का सबसे चर्चित अप इंस्टाग्राम पर भी लोग इसी तरह स्टोरी अपलोड करते हैं. यहां लोग स्टोरी की तरह वीडियो रिल्स के माध्यम से अपलोड करते हैं. हालांकि, लोग इस प्लेटफार्म से अच्छी कमाई भी करते हैं.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

दिल्ली मेट्रो की टिकट अब चुटकियों में WhatsApp से होगी बुक,जानें पूरा प्रोसेस

0

DMRC WhatsApp Ticket: आज के समय में दिल्ली मेट्रो लोगों के लिए यात्रा का एक बड़ा माध्यम बन चुका है. यहां से हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए DMRC समय-समय पर कोई न कोई नया फैसला लेता है. खासकर टिकट को लेकर हमेशा बदलाव देखने को मिलता है. जैसे की पहले दिल्ली मेट्रो में टिकट लेने के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, पेटीएम, फोनपे, क्यूआर टिकट की सुविधा शुरू की गई थी. लेकिन अब यह सुविधा व्हाट्सएप के माध्यम से शुरू करने का फैसला लिया गया है.

Delhi Metro
Delhi Metro

दरअसल, इस नई सुविधा को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर व्हाट्सएप ई-टिकट बुकिंग के तौर पर शुरू किया जा रहा है. वहीं अब दिल्ली मेट्रो किया फैसला गुरुग्राम रैपीडो मेट्रो से लेकर दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के एनसीआर के सभी क्षेत्रों में इस टिकट सुविधा को शुरू करने की योजना बना रहा है.

WhatsApp से कर पाएंगे टिकट बुक

• टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9650855800 से जुड़ना होगा.

• इसके बाद आपको अपनी पसंदीदा भाषा इंग्लिश और हिंदी को सेलेक्ट कर लेना होगा.

• अब आप चैटवॉट क्यूआर कोड को आसानी से स्कैन कर व्हाट्सएप टिकट लाइन और कस्टमर सर्विस डेस्क की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं.

• आप ऊपर दिए गए नंबर पर सीधा अपने व्हाट्सएप के माध्यम से हाय भेजकर टिकट के लिए ऑनलाइन जुड़ सकते हैं.

• हालांकि, अब आपको अपने अनुसार सूची में दिए गए पसंदीदा जगह का चयन करना होगा.

• इसके बाद आपको टिकट खरीदने के ऑप्शन और अंतिम यात्रा टिकट के साथ टिकट पुनः प्राप्त करके विकल्प को सेलेक्ट कर लेना होगा.

• यहां आपको कितने टिकट और किस डेस्टिनेशन के लिए टिकट खरीदना है उसे सेलेक्ट करना होगा.

• अब आपका टिकट आसानी से बुक हो जाएगा. इस सुविधा का लाभ आप अपने घर पर बैठे-बैठे आसानी से उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बेहद सस्ते दाम में मिल रहा Techno का Flip Phone, तुरंत देखें कहां चल रहा कमाल का ऑफर..

कब से कब तक शुरू रहेगी ये सुविधा

• इस टिकट बुकिंग की सुविधा सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे के बीच तक शुरू रहेगी.

• हालांकि, एयरपोर्ट लाइन के लिए टिकट की सुविधा 4:00 बजे रात से लेकर 11:00 बजे रात तक शुरू रहेगी.

• अगर आप व्हाट्सएप पर टिकट बुक करते हैं तो उसे रद्द करने के लिए किसी तरह की कोई गुंजाइश नहीं होती है.

• क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से किए गए लेनदेन पर आपको कई तरह के शुल्क देना होता है.

• वहीं यूपीआई के लेनदेन पर किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

रंग-बिरंगे कलर से ग्राहकों पर जादू चला रही है ये 125cc वाली बाइक, मिलते हैं शानदार फीचर्स, जानें कीमत

0

Honda SP 125 : हाल ही में होंडा ने आपको लोकप्रिय और डिमांडिंग बाइक Honda SP 125 को स्पोर्ट्स एडिशन में लॉन्च किया है. कंपनी ने बाइक में नए अपडेट के साथ इसे डिफरेंट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है. इतना ही नहीं इस 125cc वाली बाइक में पूर्ण डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हैडलाइट, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इस बाइक को सबसे खास इसकी कीमत बनाती है. बता दें, इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1 लाख से भी कम है.

रंग-बिरंगे कलर से बनाएगी ग्राहकों को दीवाना

आपको बता दें, कम्पनी ने होंडा एसपी 125 को 7 रंगों में उपलब्ध कराया है. इसमें ब्लैक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक, इंपीरियल रेड मेटैलिक, पर्ल सायरन ब्लू मिलता था लेकिन बाद में इसमें मैट मार्वल ब्लू और मेटैलिक रंग को शामिल किया गया. वहीं, इसे 3 वेरिएंट में पेश किया गया है. वहीं, कीमत की बात करें तो आपको बता दें, कंपनी ने इसे 85,659 रुपए एक्स शोरूम कीमत पर पेश किया है. हालंकि ऑनरोड खरीदने पर इसके कीमत में उतार चढाव देखने को मिल सकता है.

ये भी पढे़ : Hyundai Creta की हड्डी पसली एक करने आ गई Citroen C3 Aircross, कीमत है 10 लाख से भी कम

Honda SP 125 : देगी 60kmpl का माइलेज

आपकी जानकारी के लिए बता दे 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने वाली ये बाइक 123.94 सीसी, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन से लैस है. जो 10.7बीएचपी की पावर और 10.9एनएम का टॉर्क पैदा करता है. इसके मोटर को 5 स्पीड गियर बॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है.

फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस है बाइक

आपको बता दें, बाइक को और भी आकर्षक बनाने के लिए इसमें सिंगल-पॉड हेडलाइट, आकर्षक डिजाइन के लिए बॉडी वर्क और बोल्ड रंगों को शामिल किया गया है. इसके अलावा इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हैडलाइट, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम, रियल टाइम फ्यूल इकोनॉमी, इको इंडिकेटर, डिस्टेंस टू एंपेटी मीटर आदि की सुविधा दी गई है.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

कई गंभीर बीमारियों को साथ लाता है यूरिक एसिड, जानें लक्षण और बचाव के उपाय 

Uric Acid: यूरिक एसिड मानवीय शरीर में पाया जाने वाला एक अम्ल है जो स्वास्थ्य के लिए कई मामलों में लाभकारी माना जाता है. लेकिन कई बार गलत खान-पान के वजह से यूरिक एसिड का शरीर में अत्यधिक उत्पादन होने लगता है ऐसे में हाइपरयूरिकसिमिया नामक बीमारी उत्पन्न हो जाती है.

इन गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं ग्रसित

शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने से हाइपरयूरिकसीमिया नामक बीमारी का सामना करना पड़ता है. यूरिक एसिड से ग्रसित मरीज को मोटापा,उच्च रक्तचाप,और गठिया जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. यूरिक एसिड के बढ़ने से हार्ट और किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है.

डाइट में इन चीजों को करें शामिल

• रोजाना सुबह अखरोट खाने से यूरिक एसिड धीरे-धीरे कम हो सकता है.
• अजवाइन के सेवन से भी यूरिक एसिड को काम किया जा सकता है.
• हाई फाइबर फूड जैसे बीस व्हाट विल और दलिया के सेवन से भी यूरिक एसिड कम होता है.
• विटामिन सी से भरपूर पौष्टिक आहार के सेवन से यूरिक एसिड पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकलता है.

ये भी पढ़ें: जरूरत से ज्यादा किया मीठे का सेवन तो जवानी में ही हो जाएंगे बूढ़े,जानें बचाव के उपाय

इन चीजों का ना करें सेवन

यदि आप यूरिक एसिड से ग्रसित है तो खाने में रेड मीट,आर्गन मीट और कुछ खास तरह की मछलियों के सेवन से बचना चाहिए. शराब का अत्यधिक सेवन यूरिक एसिड को तेजी से बढ़ता है. मीठे पेय पदार्थों के सेवन नहीं करना चाहिए.

यूरिक एसिड का कैसे करें इलाज

यूरिक एसिड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय किया जा सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ उपाय के बारे में जिसकी सहायता से यूरिक एसिड कम किया जा सकता है.

• संतुलित आहार का सेवन
• व्यायाम और योग
• मेडिकल इंस्पेक्शन और दवाइयां
• डेयरी उत्पादों का सेवन

नोट: लेख में दी गई जानकारी की सटीकता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. लेकिन फिर भी इस पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. हमारा उद्देश्य आपको सिर्फ जानकारी उपलब्ध कराना है. Bloggistan इसकी नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Weather Update: दिल्ली के तापमान में आई बड़ी गिरावट,जानें देश में कहां होगी झमाझम बारिश

0

Weather Update:  उत्तर भारत से जहां धीरे-धीरे मानसून की सक्रियता कम होती जा रही है वहीं उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में भारी पड़ने की संभावना बढ़ गई है. पहाड़ी राज्यों में भी ये बारिश दिखने को मिलेगी.यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ जो कि उत्तर पश्चिम भारत में एक्टिव होगा उसके कारण होगी.

दिल्ली के तापमान में गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण दिल्ली में सुबह के वक्त तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. जिससे दिल्ली में ठंडी होगी. पिछले 4 दिनों से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा. फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना अगले 5 दिनों तक नहीं है.

ये भी पढ़ें: Vande Bharat: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली झलक आई सामने,होटल जैसा है अंदर से लुक

यूपी में ये रहेगा मौसम का हाल 

उत्तर प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन दिन में गर्मी अभी भी बरकरार है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

इन राज्यों में होगी आज भारी बारिश

आज अरुणाचल प्रदेश,अंडमान और निकोबार दीप समूह,सिक्किम,उप हिमालय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश देखी जा सकती है. वहीं उत्तरी ओडिशा बिहार झारखंड,छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होगी.पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन अधिकतर जगह मौसम साफ रहेगा.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

बेहद सस्ती कीमत में मिल रही एमोलेड डिस्पले वाली ये SmartWatch,1 बार चार्ज में 7 दिनों की छुट्टी

0

hearfit Armor Smartwatch: अगर आप अपने लिए स्मार्टवॉच खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं तो मार्केट में लॉन्च हुई नई एमोलेड डिस्पले वाली स्मार्टवॉच को देख सकते हैं. दरअसल, हम जिस स्मार्टवॉच की बात कर रहे है वो Hearmo की hearfit Armor Smartwatch है. जिसे कंपनी ने 1000 नीड्स ब्राइटनेस और क्रिस्टल क्लियर 466×466 रिजॉल्यूशन के सपोर्ट के साथ सबसे अधिक भारत मोड और फिटनेस फीचर्स के साथ मार्केट में लॉन्च किया है. तो आइए इसके कीमत और फीचर्स के बारे मे जानते है.

HearFit Armor Smartwatch के फीचर्स

• कंपनी ने इसे 300mAh बैटरी पैक से जोड़ा है.

• ये IP68 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ मार्केट में लॉन्च की गई है.

• इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, बीपी ट्रैकिंग जैसे तमाम तरह के फिटनेस फीचर्स दिए गए हैं.

• इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है. जो 5.2 ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है.

• इस स्मार्टवॉच में कॉलिंग या मैसेज आने पर नोटिफिकेशन प्राप्त होता है.

ये भी पढ़ें: बेहद सस्ते दाम में मिल रहा Techno का Flip Phone, तुरंत देखें कहां चल रहा कमाल का ऑफर..

Hearfit Armor Smartwatch का डिस्प्ले भी धांसू

• कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को स्टाइलिश लुक और बेहतर डिजाइन के साथ मजबूत बॉडी से लैस किया है.

• इसमें 1.45 इंच का 3D कवर्ड सुपर एमोलेड डिस्पले जोड़ा गया है.

• इसमें लगा डिस्प्ले 1000 निट्स की बिग ब्राइटनेस पर चलता है.

Hearfit Armor Smartwatch price

इस धांसू फीचर वाले स्मार्टवॉच की कीमत कंपनी की ओर से 9,999 रखा गया है. लेकिन अभी के समय अमेजॉन पर चल रहे ऑफर में और आप ऑफलाइन 4,999 की कीमत में खरीद सकते हैं. वहीं इसे सिल्वर के दो वेरियन्ट, सिलीकॉन स्ट्रैप और स्ट्रनेल्स स्टील शामिल है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

आपके लिए – टेक के बाद अब देखे ऑटो नगरी में क्या है धमाल

ICC World Cup: विश्वकिप में न्यूज़ीलैंड से हार के बाद क्या बोले बटलर, शिकस्त कबूलते हुए कह डाली बड़ी बात

0

ICC World Cup: आज विश्वकप का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया. इस मुकाबले को न्यूज़ीलैंड ने 9 विकेट से जीत लिया. इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों सब ने शानदार प्रदर्शन किया. न्यूज़ीलैंड के लिए कन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया उन्होंने टीम के लिए 152 रन बनाए. वहीं रविन्द्र ने भी 123 रनो की पारी खेली. वहीं इंग्लैंड की टीम के लिए यह मुकाबला बेहद शर्मनाक रहा. इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने हार के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी.

बटलर ने क्या कहा

इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने कहा “यह हमारे लिए निराशाजनक दिन था, न्यूजीलैंड ने हमे करारी शिकस्त दी, इस हार को सहना कठिन है. यह एक हार है, टूर्नामेंट अभी लंबा है. हमारी टीम में कई खिलाड़ियों ने काफी क्रिकेट खेली है. हमने पहले भी टीमों को इस तरह से हराया है और हम पहले भी ऐसे नतीजों के अंत में रहे हैं. मुझे लगा कि हम बराबरी से काफी पीछे हैं, न्यूजीलैंड ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे आंकलन नहीं किया जा रहा है, क्योंकि हमारा लक्ष्य 330 के आसपास था. यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट था और मुझे लगता है कि दूसरी पारी में यह और भी बेहतर हो गया. उन्हें जो शुरुआत मिली उससे किसी भी तरह का दबाव बनाना कठिन है. हमारे निष्पादन में नैदानिक ​​होने की कमी थी. उनमें से कुछ को आउट करने के लिए सही शॉट नहीं लगाए गए. हम इसे सकारात्मक रखेंगे, हम अपने तरीके से खेलते रहेंगे, बहुत अधिक रक्षात्मक नहीं हो सकते लेकिन हम शॉट चयन और क्रियान्वयन में क्लिनिकल नहीं थे.”

ये भी पढे़ :ICC World Cup: हैदराबाद में आज होगी पाकिस्तान और नीदरलैंड की भिड़त, जानें मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन

न्यूज़ीलैंड की करी तारीफ

वहीं बटलर ने आगे कहा “मुझे लगता है कि उन्होंने कुछ बहुत अच्छे शॉट खेले और उन्हें इसका फायदा मिला. उस पिच पर गलती की गुंजाइश बहुत कम थी. कॉनवे जैसे खिलाड़ी ने कोई बड़ा शॉट नहीं खेला, लेकिन उसने बहुत तेजी से रन बनाए. यही हाल रचिन रवींद्र का भी है. दोनों लोगों ने बहुत अच्छा खेला, शानदार साझेदारी की और हम हार गए. रोशनी में और भी बेहतर तरीके से स्किड हुआ, इसलिए हम गेंदबाजी भी करना चाहते थे. मुझे लगा कि वह अपने पुराने स्वरूप में वापस आ गया है.”

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

ICC World Cup: न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों ने किया इंग्लिश गेंदबाजों को पस्त, इंग्लैंड की हुई शर्मनाक हार

0

ICC World Cup: आज भारत में विश्वकप का आगाज़ हुआ. विश्वकप का पहला मुकाबला न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच हुआ. इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने पहले गेंदबाज़ी कर इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों को खूब परेशान किया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट गवा कर 282 रन बनाए. वही लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 36.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 283 रन बना डाला. न्यूज़ीलैंड ने इस मुकाबले को 1 विकेट से अपने नाम किया.

न्यूज़ीलैंड की शानदार बल्लेबाज़ी

न्यूज़ीलैंड ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली. न्यूज़ीलैंड ने महज़ एक विकेट गवा कर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों का शानदार खेल देखने को मिला न्यूज़ीलैंड की टीम को पहले 20 रन पर ही बड़ा झटका लगा. न्यूज़ीलैंड के दिग्गज ओपनर विल यंग शून्य पर पवेलियन लौट गए. वहीं न्यूजीलैंड के लिए सबसे बेहतरीन पारी डेविड कन्वे ने खेली कन्वे ने 121 गेंदों में 152 रन बनाए. कन्वे का बखूबी साथ दिया रविंद्र ने. उन्होंने बल्लेबाज़ी करते हुए 96 गेंदों में 123 रन बनाए.

ये भी पढे़ :Asian Games: भारत ने बांग्लादेश को दी पटखनी, गोल्ड मेडल के लिए रास्ता हुआ साफ

जीत के बाद क्या बोले कप्तान

जीत के बाद न्यूज़ीलैंड के कप्तान ने कहा “यह एक शानदार प्रदर्शन है. रचिन और डेवोन के बीच शानदार साझेदारी, यह शुरुआत में ही स्थापित हो गई थी. गेंद के साथ उन्हें उस सतह पर 280 तक सीमित करने का शानदार प्रयास, यह कुल स्कोर से कम था. उस प्रयास का श्रेय हमारे गेंदबाजों को जाता है. अभ्यास खेलों के बाद से काफी अच्छा विकास हुआ है. हमने पिछले एक साल में इन परिस्थितियों में खेला है, यह वास्तव में महत्वपूर्ण है. दो तेज गेंदबाजों (हेनरी और बोल्ट) ने शीर्ष पर अच्छा काम किया. हम जानते थे कि वे (इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज) हम पर कड़ा प्रहार करेंगे.”

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें