ऑटोIndependence Day: गाड़ी पर तिरंगा लगाकर चलने वालों की...

Independence Day: गाड़ी पर तिरंगा लगाकर चलने वालों की अब खैर नहीं, ये गलती की तो खानी पड़ जाएगी जेल की हवा

-

होमऑटोIndependence Day: गाड़ी पर तिरंगा लगाकर चलने वालों की अब खैर नहीं, ये गलती की तो खानी पड़ जाएगी जेल की हवा

Independence Day: गाड़ी पर तिरंगा लगाकर चलने वालों की अब खैर नहीं, ये गलती की तो खानी पड़ जाएगी जेल की हवा

Published Date :

Follow Us On :

Independence Day: 15 अगस्त 1947 ये वो दिन है जब देश ने कई सालों की कड़ी लड़ाई और मार्मिक संषर्ष के बाद आजादी का गौरव पल प्राप्त किया था, जो आजादी के 75 साल बाद भी रोमांचक तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है. 15 अगस्त के मौके पर देश के सभी हिस्सों में आयोजन किए जाते हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो देशभक्ति दिखाने के लिए गाड़ियों के शीशों पर झंडे लगा लेते हैं और सड़कों पर घू्मते हैं लेकिन अब ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है. इसकी वजह है कि जब ये मौका निकल जाता है तो लोग झंडे को उतार कर रख देते हैं या फिर फेंक देते हैं, जिसके कारण देश का फ्लैग सड़कों पर या कूड़ेदान में पड़ा मिलता है.

ये है झंडे से जुड़ा नियम

बता दें झंडे से जुड़ा एक नियम बनाया गया है. इसके मुताबिक देश में चुनिंदा लोगों को ही गाड़ी के ऊपर झंड़ा लगाने की अनुमति है. अगर आप उन खास लोगों में शामिल नहीं होते हैं तो आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. दरअसल साल 2002 में झंडे को लेकर एक नियम बनाया गया था, जिसे इंडियन फ्लैग कोड के नाम से जानते हैं. इसमें ये भी बताया गया है कि कौन अपने गाड़ी पर झंडा लगा सकता है और किसके लगाने पर चालान कट सकता है यहां तक जेल भी हो सकती है.

इन लोगों को मिला है ये अधिकार

गाड़ी पर झंडा लगाने का अधिकार कुछ खास लोगों को दिया गया है. इसमें देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कैबिनेट मिनिस्टर ऑफ स्टेट, स्पीकर एंड डेप्यूटी स्पीकर ऑफ लोकसभा, डेप्यूटी स्पीकर ऑफ राज्यसभा, गवर्नर, डेप्यूटी गवर्नर, चीफ मीनिस्टर, स्पीकर ऑफ लेजिसलेटिव असेंबली, चीफ जस्टिस ऑफर इंडिया, जज ऑफ हाई शामिल हैं, इसके अलावा अगर कोई झंड़ा लगाकर गाड़ी पर चलता है तो ये कानून के दायरे में नहीं आता है. ऐसा करने पर पुलिस को आपका चालान काटने का अधिकार इस नियम के तहत दिया गया है.

ये भी पढ़ें : Lamborghini Revuelto : जल्द ही मार्केट में धमाल मचाने आ रही लैंबोर्गिनी की ये धांसू कार, जानें खासियत

कई बार हुए हैं इसमें बदलाव

झंडा फहराने को लेकर कई बार बदलाव किए गए हैं. साल 2004 में लोगों को घरों पर तिरंगा फहराने की अनुमति दी गई थी लेकिन इससे ये पहले ये अधिकार देश के लोगों के पास नहीं था. वहीं साल 2009 से पहले लोगों के पास रात में तिरंगा फहराने का अधिकार नहीं था हालांकि, इस साल इसमें बदलाव कर दिया गया और कहा गया कि रात में झंडा फहरा सकते हैं लेकिन वहां अंधेरा नहीं होना चाहिए.

आपके लिए  – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Yogesh Singh
Yogesh Singhhttps://bloggistan.com/
योगेश सिंह Bloggistan में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। इन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इन्हें टेक, ऑटो, बिजनेस पर लिखना पसंद है। खाली समय में ये क्रिकेट खेलना और उपन्यास पढ़ना पसंद करते हैं। साथ ही नई टेक्नोलॉजी से खुद को अपडेट रखना इनकी दिनचर्या का हिस्सा है।

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

Samsung का 108MP कैमरा वाला ये 5G फोन मिल रहा 11 हजार रुपए छुट पर, देखें ऑफर

सैमसंग (Samsung) का धांसू कैमरे वाला 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट...

₹18,730 की EMI पर घर ले जाएं Mahindra Bolero, घरवाले देखते ही चूम लेंगे माथा

Mahindra Bolero: महिंद्रा बोलेरोआज किसी पहचान की मोहताज नहीं...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you