खेलICC World Cup: न्यूज़ीलैंड ने जीता टॉस, लिया ये...

ICC World Cup: न्यूज़ीलैंड ने जीता टॉस, लिया ये निर्णय, जानें प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच आज पहला विश्वकप मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीत पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है.

-

होमखेलICC World Cup: न्यूज़ीलैंड ने जीता टॉस, लिया ये निर्णय, जानें प्लेइंग इलेवन

ICC World Cup: न्यूज़ीलैंड ने जीता टॉस, लिया ये निर्णय, जानें प्लेइंग इलेवन

Published Date :

Follow Us On :

ICC World Cup: आज 12 साल बाद भारत में विश्वकप का मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड हो रहा है. दोनो टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड की टीम ने टॉस जीत पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया है. न्यूज़ीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन इस मुकाबले में टीम के साथ नही है.

न्यूज़ीलैंड ने लिया गेंदबाजी का फैसला

टॉस जीत न्यूज़ीलैंड के कप्तान ने ओस को देखते हुए पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया. न्यूज़ीलैंड के कप्तान ने कहा “हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. काफी अच्छी सतह दिख रही है. उम्मीद है कि बाद में बल्लेबाजी करना बेहतर हो जाएगा.” तयौरियों पर बात करते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा “तैयारी बढ़िया रही है. एक सप्ताह पहले दुनिया के विभिन्न हिस्सों से लोग एक साथ आए.” वहीं केन विलियमसन पर बोलते हुए उन्होंने कहा “दुर्भाग्य से केन अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं है. फर्ग्यूसन को थोड़ी परेशानी हुई है। सोढ़ी, केन, साउथी सभी टीम में नही हैं.

ये भी पढे़ :Asian Games: भारत ने बांग्लादेश को दी पटखनी, गोल्ड मेडल के लिए रास्ता हुआ साफ

बटलर ने क्या कहा

ICC World Cup ,Jos Butler
Jos Butler

वहीं इंग्लैंड के कप्तान बटलर ने कहा “हम भी पहले गेंदबाजी ही करते. वास्तव में अच्छा विकेट लग रहा है. तैयारी ठीक हो गई है. घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छी सीरीज रही.” वहीं पिछले विश्वकप को लेकर बटलर ने कहा “चार साल पहले की उपलब्धि पर बहुत गर्व है.” वहीं बटलर ने टीम के बारे में बताते हुए कहा “बेन इस गेम में नही खेलेंगे. उसके कूल्हे में चोट लगी है. एटकिंसन, टॉपले, विली और स्टोक्स सभी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नही हैं.

आपके लिए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Syed Alamdar Hussain Rizvi
Syed Alamdar Hussain Rizvihttps://bloggistan.com/
सय्यद अलमदार हुसैन रिज़वी Bloggistan में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. इन्हें पॉलिटिक्स, स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग चीजों पर लिखना पसंद है. स्पोर्ट्स पर मज़बूत पकड़ है. इन्होंने विभिन्न न्यू मीडिया संस्थानों में कार्य किया है. सय्यद बतौर कंटेंट राइटर Yuva Katta Hindi से भी जुड़े थे. सय्यद को पत्रकारिता में 1 साल का अनुभव है. अभी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अध्यन जारी हैं.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

₹7 लाख के भीतर चाहिए कार….तो खरीदें ये SUV, सेफ्टी में है Maruti Suzuki Swift की बॉस

Tata Punch : देश में माइक्रो एसयूवी कार की काफी...

Indian Railways का ये नया ऐप आपने नहीं किया डाउनलोड,तो इन सुविधाओं से रह जाएंगे वंचित,जानें

Indian Railways: भारतीय रेलवे द्वारा प्रतिदिन करोड़ों यात्री सफर...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you