भारतWeather Update: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश...

Weather Update: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी,जानें देश के मौसम का हाल

-

होमभारतWeather Update: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी,जानें देश के मौसम का हाल

Weather Update: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी,जानें देश के मौसम का हाल

Published Date :

Follow Us On :

Weather Update: मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं बिहार में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.पंजाब,हरियाणा में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.लेकिन उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में बारिश थमने का दौर शुरू हो चुका है.आइए आपको देश के मौसम की जानकारी विस्तार से बताते हैं.

Weather Update
Weather Update

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अब मानसून की कमजोर पड़ना शुरू हो चुका है. आज (12अगस्त) को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं.15 अगस्त के बाद दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

पूर्वी यूपी में ये रहेगा मौसम का हाल

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज से लेकर 14 अगस्त तक बारिश हो सकती है.लेकिन पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में अब मानसून की बरसात देखने को नहीं मिलेगी. प्रदेश में फिर एक बार गर्मी और उमस का दौर शुरू हो गया है. राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है.

ये भी पढ़ें- Vande Bharat: पटना से हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का दूसरा ट्रायल शुरू होगा आज, जानें कितना होगा किराया

असम,सिक्किम में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने मेघालय,बिहार,सिक्किम,अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.वहीं
आज यानी 12 अगस्त को असम और मेघालय में भारी बारिश जारी अलर्ट जारी किया है.मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और त्रिपुरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 3 तीन तक दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है जिनमें प्रमुख रूप से नैनीताल जिला शामिल है. टिहरी,पौड़ी,गढ़वाल, देहरादून में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.वहीं हिमाचल प्रदेश में कल भी बारिश देखने को मिली है.आज और कल भी (13 अगस्त) तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. दोनों राज्यों में कहीं ना कहीं लगातार पहाड़ दरक रहे हैं.दोनों राज्य सरकारों ने फिलहाल उत्तराखंड और हिमाचल की यात्रा ना करने के लिए पर्यटकों से अनुरोध किया है.

आपकेलिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Dushyant Raghav
Dushyant Raghavhttps://bloggistan.com
दुष्यंत राघव Bloggistan में बतौर Chief Sub Editor कार्यरत हैं. ये पिछले 5 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने उमर उजाला, पंजाब केसरी जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. इन्हें राजनीति और टेक पर लिखना पसंद है. दुष्यंत ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से की है.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

मात्र ₹7,999 रुपए में मिल रहा Realme का 50MP कैमरा वाला फोन, यहां से करें ऑर्डर

Realme Festive Days: अमेजॉन फ्लिपकार्ट के बाद रियलमी (Realme)...

Tata Safari Fecelift: टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, जानें क्या होगा खास

टाटा मोटर्स (Tata Motors) लगातार अपने लाइनअप को अपडेट...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you