Home Blog Page 836

Twitter Update: आज रात 12 बजे से ब्लू टिक हटाने शुरू कर देगा ट्विटर,1 अप्रैल से ये नया नियम होगा लागू,जानें

0

Twitter Update : जब से एलन मस्क ने ट्विटर (Twitter) की कमान संभाली है तब से Twitter में कई बड़े बदलाव हो चुके हैं. हाल ही में ट्विटर चीफ (Elon Musk) ने ऐसे टि्वटर यूजर्स जो अभी तक फ्री में ब्लू टिक सुविधा का लाभ उठा रहे हैं उनको बड़ा झटका देते हुए कहा था कि फ्री ब्लू टिक वाले ही वास्तव में भ्रष्ट हैं बहुत जल्द इन यूजर्स से ब्लू टिक वापस लिया जाएगा.

31 मार्च रात 12 बजे से हटेंगे ब्लू टिक

बता दें कि अभी तक ट्विटर पर यूजर्स को लिगेसी ब्लू चेक वेरिफिकेश मॉडल ब्लू टिक मिलता था. जिसे चेंज करके सब्सक्रिप्शन मॉडल बना दिया गया है. अब कोई भी यूजर 1अप्रैल से फ्री में ब्लूटिक का उपभोग नहीं कर पाएगा. उसको भुगतान करना पड़ेगा.जो लोग अभी तक फ्री ब्लू टिक का लाभ उठा रहे हैं उनके आज रात 12 बजे से ब्लू टिक हटने शुरू हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें : Redmi का ये जबरदस्त फोन अब 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज में हुआ लॉन्च,जानें कीमत और ऑफर्स

Twitter update
image credit (Twitter)

जारी रखने के लिए देने होंगे इतने रूपए

अब कोई भी ट्विटर तय शुल्क को देकर टि्वटर ब्लू सब्सक्रिप्शन सेवा को ले सकता है.भारत में बेव यूजर को ₹650 और मोबाइल में ट्विटर चलाने वाले यूजर को ₹900 महीने का भुगतान करना होगा.

क्या था लिगेसी ब्लू चेक वेरिफिकेश मॉडल

आपको बता दें की ट्विटर का लिगेसी ब्लू चेक (legacy blue checks) वेरिफिकेश मॉडल ऐसी कौन सी है जिसके तहत टि्वटर विशिष्ट व्यक्तियों,अधिकारियों,सरकार,कंपनियों,सामाजिक संगठनों, समाचार संगठनों,पत्रकार, आदि के टि्वटर अकाउंट को यह पूछने के बाद कि आपको टि्वटर ब्लू टिक क्यों दिया जाए और आपके पास टि्वटर ब्लू टिक पाने की योग्यता के लिए क्या सबूत हैं,के बाद वेरीफाई करता था.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Gram Flour hair mask: चाहते हैं लंबे, काले और घने बाल, तो इस तरह करें बेसन का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में नजर आएगा फर्क

Gram Flour hair mask : आज के समय में हर घर में बेसन मौजूद है. इसका इस्तेमाल खाना में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. साथ ही इसका इस्तेमाल स्किन केयर के लिए भी खूब किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों के लिए भी बेसन बहुत फायदेमंद होता है? जी हां, आप अपने बालो में इसका इस्तेमाल कर अपने बाल को काले, घने और लंबा बना सकते हैं.

Gram Flour  hair mask
Gram Flour hair mask

वैसे तो आजकल मार्केट में मिल रहे महंगे महंगे प्रोडक्ट को लोग अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर लेते हैं. हालंकि इन सभी चीजों से बालों पर काफी असर पड़ता है. साथ ही इन्हें लगाने से आपके बाल डैमेज भी हो सकते हैं. ऐसे में आप घर पर बने बेसन के हेयर मास्क से अपने बालों का केयर कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं बेसन का हेयर मास्क बनाने और इसे लगाने के कुछ फायदों के बारे में.

ये भी पढ़ें : Coconut water benefits: गर्मियों में रोजाना पीएं नारियल पानी, अदभुत फायदे जान रह जायेंगे दंग

बेसन हेयर मास्क बनाने की सामग्री

3-4 चम्मच बेसन
2-3 चम्मच दही
1-2 विटामिन ई कैप्सूल
2 चम्मच बादाम का तेल
2 अंडो का सफेद भाग

Gram Flour hair mask : ऐसे तैयार करें हेयर मास्क

अगर आप घर पर इस बेसन को तैयार करना चाहते हैं, तो सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्री आपके पास होनी चाहिए. इसको बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में दही और अंडे को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इसमें बादाम का तेल, विटामिन ई कैप्सूल और बेसन डालकर मिला दें. अब आपका बेसन हेयर मास्क बनकर रेडी है.

Gram Flour hair mask : ऐसे करें इस्तेमाल

तैयार किए गए बेसन के हेयर मास्क को सबसे पहले अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं. कुछ देर तक इसे सूखने के लिए छोड़ दें. अब 30-35 मिनट बाद साफ पानी से धो लें. ऐसा आप हफ्ते में दो बार करें. आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है. Bloggistan इसका दावा नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Coconut water benefits: गर्मियों में रोजाना पीएं नारियल पानी, अदभुत फायदे जान रह जायेंगे दंग

Coconut water benefits: गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी का लेवल ठीक रहना बहुत जरूरी होता है. गर्मी में लोग शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए तरह की चीजों का सेवन करते हैं. लेकिन कई बार आपका शरीर हाइड्रेट नहीं होती है जिसकी वजह से कई समस्या उत्पन्न होने लगती है.ऐसे में गर्मियों में आप खुद को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं. इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो आपका वजन भी कम होगा. साथ ही आपकी स्किन भी ग्लो करेगी. ऐसे में आइए जानते हैं नारियल पानी पीने के तमाम फायदे के बारे में डिटेल से..

Coconut water benefits
Coconut water

Coconut water benefits : शरीर को रखे हाइड्रेट

अगर आप गर्मी के दिनों में रोजाना नारियल पानी पीते हैं तो आपका शरीर हाइड्रेट रहने के साथ साथ एनर्जेटिक भी रहता है. नारियल पानी के सेवन से आप अपनी बॉडी को हीटस्ट्रोक और अन्य संबंधित बीमारियों से बचा सकते हैं. साथ ही यह शरीर को ठंडक पहुंचाती है.

ये भी पढ़ें : Low Blood Sugar : सुगर लेवल हो गया है अचानक से डाउन, तो चिंता की नहीं है कोई बात, इन घरेलू नुस्खों से मिनटों में करें कंट्रोल

Coconut water benefits : पोषक तत्वों से भरपूर

नारियल पानी पीने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. इसमें लो कार्ब्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जिससे आप किसी भी बीमारी से आसानी से लड़ सकते हैं. इसके सेवन से आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे.

पाचन तंत्र रहेगा एकदम फिट

नारियल पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर और मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. अगर आप कब्ज और अपच की समस्या से जुझ रहे हैं तो नारियल पानी का सेवन आपके लिए रामबाण इलाज है.

त्वचा के लिए है कमाल

अगर आप रोजाना नारियल पानी पीते हैं तो आपको स्किन एकदम ग्लोइंग दिखने लगेगी. क्योंकि इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. साथ ही इसके सेवन से पिंपल जैसी समस्या दूर होती है. ऐसे में आप इसे पीने के साथ साथ अपने चेहरे पर भी लगा सकती है.

आपके लिए – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Redmi का ये जबरदस्त फोन अब 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज में हुआ लॉन्च,जानें कीमत और ऑफर्स

0

Redmi : प्रसिद्ध टेक कंपनी Xiaomi ने 30 मार्च को अपने सब ब्रांड रेडमी के Redmi Note 12 5G मॉडल के नए वेरिएंट को भी लॉन्च कर दिया है. रेडमी ने इस स्मार्टफोन को अब 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में पेश किया गया है. आइए आपको रेडमी के इस शानदार फोन की कीमत और ऑफर के बारे में बताते हैं.

स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 12 की अगर डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन में FHD + रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.6-इंच OLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को पेश करती है. स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात करें तो फोन मेंस्नैपड्रैगन 4 Gen 1 5G प्रोसेसर दिया गया है.

ये भी पढ़ें : Oppo ने बड़ी डिस्प्ले के साथ अपना ये धाकड़ स्मार्टफोन किया लॉन्च,देखें फीचर्स और कीमत

Redmi Note 12 5G
Redmi Note 12 5G

रैम

फोन 8GB और 256 GB का इनबिल्ड स्टोरेज दिया गया है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए वन TB तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है.

कैमरा

स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है.फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है. स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

बैटरी

फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. जिसे 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.

कीमत

स्मार्टफोन मिस्टिक ब्लू, फास्टेड ग्रीन, और मैट ब्लैक कलर में आता है. स्मार्ट फोन की कीमत की अगर बात करें तो इसके 8GB रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत 21999 रुपए है. यह स्मार्टफोन 6 अप्रैल से ऑफलाइन स्टोर के अलावा mi.com और अमेजॉन इंडिया से खरीदा जा सकता है.अगर ग्राहक आईसीआईसी बैंक के कार्ड के द्वारा पेमेंट करता है तो उसे ₹1000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

मौका: Redmi के इस 5G फोन पर चल रहा अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट,तुरंत लपक लें मौका,देखें पूरी डिटेल

0

Redmi: अगर आप ऐसे एक 5G फोन को खरीदने तलाश में है जो कि कीमत में सस्ता हो और काम में अच्छा हो तो आपके लिए प्रसिद्ध स्माटफोन ब्रांड xiaomi का Redmi 11 prime 5G एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. अगर अभी आप इसे खरीदते हैं तो आपको इस पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल सकता है. चलिए आपको इस फोन की स्पेसिफिकेशन, कीमत और ऑफर के बारे में डिटेल में बताते हैं.

डिस्प्ले

रेडमी के इस स्मार्टफोन में अगर डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.58 इंच की डिस्प्ले दी गई है जो फुल HD है और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए गोरिल्ला ग्लास दिया गया है.

ये भी पढ़ें : Oppo ने बड़ी डिस्प्ले के साथ अपना ये धाकड़ स्मार्टफोन किया लॉन्च,देखें फीचर्स और कीमत

Redmi
Redmi

प्रोसेसर और रैम

स्मार्ट फोन में अगर प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है. स्मार्ट फोन में अगर रैम की बात की जाए तो इसमें 6 जीबी रैम + 128GB तक इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा

फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर कैमरा और फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है.

बैटरी

स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 5000 mAh की बैटरी दी गई है. जिसे 18 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हासिल है जबकि बॉक्स में 22.2W चार्जर मिलेगा.

कीमत और ऑफर

रेडमी 11 प्राइम 5G के बेस वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत ₹15999 है. लेकिन अगर आप इसे अमेजॉन से खरीदते हैं तो इस पर 16 प्रतिशत की छूट के बाद इसे 13,499 खरीदा जा सकता है. एचडीएफसी बैंक के कार्ड से अगर आप खरीदते हैं तो ₹1000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी आपको मिल जाएगा. सही कंडीशन के फोन को अगर आप एक्सचेंज करते हैं तो उस पर भी ₹12800 का एक्सचेंज ऑफर भी फिलहाल चल रहा है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Railway: ट्रेन में सोते समय अगर कोई करे आपको डिस्टर्ब, तो यहां करें तुरंत शिकायत, होगा एक्शन

0

Railway: भारतीय रेलवे (Indian Railways) के द्वारा प्रतिदिन लाखों यात्री सुरक्षित और किफायती सफर करते हैं. लेकिन कई बार तब यात्री मुसीबत में फंस जाते हैं जब उन्हें रेलवे के यात्रा संबंधी कुछ नियमों का पता नहीं होता है.इसलिए आज हम आपको एक ऐसे नियम के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है तो चलिए पढ़ना कीजिए शुरू.

ये होती थी समस्या

भारतीय रेलवे को लगातार यह शिकायत मिलती है कि ट्रेन में सफर के दौरान दूसरे यात्रियों द्वारा उनके नींद में खलल डाला जाता है. यानी वह डिस्टर्ब होते हैं और उसकी वजह जो सामने आती है वह यह आती है कि आस पास वाला यात्री या तो तेज आवाज में गाने सुन रहा होता है या किसी से बात कर रहा होता है. इसलिए रेलवे ने डिस्टर्ब होने वाले यात्रियों के लिए एक नियम बनाया हुआ है.

ये भी पढ़ें: Business Idea: गांव हो या शहर हर जगह दौड़ेगा ये बिजनेस,लाखों में होगी कमाई, ऐसे करें शुरू

Railways
image sours – google

रेल में रात 10 बजे के बाद इन बातों का रखें ध्यान

  • रेलवे के नियमों के अनुसार किसी यात्री की नींद में खलल ना पड़े या वह डिस्टर्ब ना हो इसके लिए नियम बनाया गया है की तेज आवाज में और ना ही तेज आवाज में किसी से बात करेगा.
  • रेल में सफर के दौरान यात्रियों को नाइट लाइट के अलावा सभी लाइट बंद करनी होंगी.
  • RPF, चेकिंग स्‍टॉफ, इलेक्ट्रीशियन, कैटरिंग स्‍टॉफ और मेंटीनेंस स्‍टॉफ आराम से काम करेंगे.जिससे कोई डिस्टर्ब ना हो.

जवाबदेही होगी तय

अगर किसी यात्री को परेशानी होती है और वोपी शिकायत करता है तो ट्रेन स्‍टॉफ को तुरंत उनके पास जाना होगा और समस्‍या का समाधान करना होगा. अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो ट्रेन स्‍टाफ की इसके प्रति जवाबदेह होगा.

आपके लिए  – भारत से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Oppo ने बड़ी डिस्प्ले के साथ अपना ये धाकड़ स्मार्टफोन किया लॉन्च,देखें फीचर्स और कीमत

0

Oppo: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने अपने एंट्री लेवल के 5G स्मार्टफोन Oppo A1x को चीन में लॉन्च कर दिया है.फोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है.स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है.आइए आपको इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में डिटेल में जानकारी बताते हैं.

स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन में सबसे पहले बात करते हैं डिस्प्ले के बारे में. तो आपको बता दें कि ओप्पो ने अपने फोन में 6.56 इंच की डिस्प्ले HD एलसीडी डिस्प्ले दी है.जबकि स्क्रीन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है.फोन में अगर प्रोसेसर की बात करें तो उसमें 700 चिपसेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर दिया गया है.

ये भी पढ़ें : Redmi का ये जबरदस्त फोन अब 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज में हुआ लॉन्च,जानें कीमत और ऑफर्स

Oppo
Oppo

रैम

स्मार्ट फोन में अगर रैम की बात की जाए तो वैसे 6GB और 8GB रैम के साथ उपलब्ध कराया गया है. जबकि 128GB तक का स्टोरेज दिया गया है. सेफ्टी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट भी दिया गया है.

कैमरा

स्मार्टफोन में 13MP का मैन कैमरा और 2 MP डेथ सेंसर कैमरा है. फोन में फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है.

कीमत

फोन की कीमत की बात की जाए तो ओप्पो के फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 1399 युआन (लगभग 16700 रूपए) रखी गई है. जबकि 8GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1599 युआन ( लगभग 19100 रूपए) रखी गई है.उम्मीद की जा रही है कि जल्द ये स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो सकता है.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

10 हजार से भी कम दाम में 50MP कैमरे वाला
infinix का ये फोन होगा बहुत जल्द लॉन्च,मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

0

प्रसिद्ध स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंफिनिक्स (infinix) ने भारतीय बाजार में एक बार फिर अपने धांसू स्मार्टफोन इंफिनिक्स हॉट 30 (infinix Hot 30) को 30 अप्रैल को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है. उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी का यह फोन एक बेहद कम कीमत में शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन होगा. आइए आपको इसकी स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत के बारे में बताते हैं.

स्पेसिफिकेशन

 स्मार्टफोन में 6.78 की फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी. जिसे 90hz का रिफ्रेश रेट और 500 नीटस पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट हासिल होगा. स्मार्टफोन में अगर रैम की बात करें तो इसमें 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मिलेगा. फोन में 8GB रैम का वर्चुअल सपोर्ट भी दिया जाएगा.प्रोसेसर की बात करें तो फोन में हीलियो G 88 प्रोसेसर उपलब्ध होगा.

ये भी पढ़ें: 10 हजार से भी कम दाम में बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है Lava का ये स्मार्टफोन,देखें पूरी डिटेल

कैमरा

स्मार्टफोन में गूगल डुअल कैमरा सेटअप आने की उम्मीद लगाई जा रही है. जिसमें 50MP का मेन कैमरा और एक AI सेंसर शामिल होगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का कैमरा दिया जाएगा.

Infinix
Infinix Hot 30i

बैटरी और कीमत

फोन में 5000mAh की बैटरी हो सकती है. जिसे 33 W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हासिल होगा. फोन की कीमत के बारे में संभावना जताई जा रही है कि कीमत ₹8999 हो सकती है. जैसे ही फोन लांच होगा जानकारी को अपडेट कर दिया जाएगा.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

10 हजार से भी कम दाम में बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है Lava का ये स्मार्टफोन,देखें पूरी डिटेल

0

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava जल्द ही बजट सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जो शानदार फीचर्स से लैस होगा. ये फोन Lava Blaze 2 के नाम से आएगा और ये येलो ऑरेंज मिक्स कलर वेरिएंट में आएगा. माना जा रहा है कि, Lava Blaze 2 स्मार्टफोन ग्लास बैक डिजाइन के साथ आएगा. आइए जानते हैं इसकी फुल डिटेल्स.

अप्रैल में होगा लॉन्च

माना जा रहा है कि, कंपनी Lava Blaze 2 स्मार्टफोन को अप्रैल के शुरुआत में लॉन्च करेगी. इस फोन को बजट सेगमेंट में लाया जाएगा. लॉन्च के कुछ ही दिन बाद ये स्मार्टफोन बिक्री के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा. हाल ही में Lava Blaze 2 को लेकर इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन जानकारी सामने आई है जिससे पता चलता है कि ये एक बजट फोन होगा.

ये भी पढ़ें: Solar AC Vs Inverter AC: सोलर या इनवर्टर AC में कौन सा है बेहतर,ना हों कंफ्यूज,यहां जानें सब कुछ

Lava Blaze 5G 2
image credit(Google)

संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक जानकारी के अनुसार, Lava Blaze 2 में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलेगी.जो एचडी+ पैनल के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी. इस फोन में यूनिसोक T616 चिपसेट मिल सकता है और ये स्मार्टफोन रियर ग्लास डिजाइन के साथ आएगा.

इतनी हो सकती है कीमत

अभी तक कंपनी Lava Blaze 2 स्मार्टफोन की अधिकारिक लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है. लेकिन मशहूर टिप्सटर मुकुल शर्मा के अनुसार Lava Blaze 2 स्मार्टफोन 2 अप्रैल को लॉन्च होगा और ये फोन 10,000 रुपए से कम की कीमत में आएगा. माना जा रहा है कि, Lava का स्मार्टफोन यूनिसोक चिपसेट से लैस होगा.

आपके लिए  – टेक से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Gold silver Price Today: चांदी फिर हुई 73 हजार के पार,जानें आज का सोने का ताजा भाव

0

Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज जहां सोने के दाम में जहां स्थिरता बनी हुई है.वहीं चांदी के दामों में 300 रुपए का उछाल आया है. आज यानि 31 मार्च के 22 कैरेट सोने के भाव की अगर बात करें तो आज इसका दाम 54850 रुपए प्रति 10 ग्राम है.जो कल 54850 भी रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव आज 59820 रूपए प्रति 10 ग्राम है. जो कल भी 59820 रूपए प्रति 10 ग्राम था.

दिल्ली और लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव आज 54850 रुपए प्रति 10 ग्राम है.जो कल भी 54850 रुपए प्रति 10 ग्राम था. जबकि 24 कैरेट सोने का भाव आज 59820 रुपए प्रति 10 ग्राम है.जो कल भी 59820 रुपए प्रति 10 ग्राम था.यूपी की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव आज 54850 रुपए प्रति 10 ग्राम है जो कल 54850 भी रुपए प्रति 10 ग्राम था.वहीं लखनऊ में 24 कैरेट सोने के भाव आज 59850 रुपए प्रति 10 ग्राम है जो कि कल भी 59850 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

ये भी पढ़ें: Bank News: अगर SBI-ICICI-HDFC बैंक में है आपका खाता,तो जरूर पढ़ लें ये खबर,नहीं तो हो जाएगा नुकसान

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

ये है आज चांदी का भाव

चांदी के भाव की बात करें तो भारत में आज यानि 31 मार्च को 1 किलो चांदी का भाव 73300 रूपए प्रति किलोग्राम है.जो की कल 73000 रुपए प्रति किलोग्राम था.

ना लें बिना हॉलमार्क वाला सोना

सोना खरीदते वक्त बिना हॉल मार्क वाला सोना लेने से परहेज करें. क्योंकि असली सोने की पहचान करने में हॉल मार्क बहुत महत्वपूर्ण होता है. बता दें हॉल मार्क आईएसओ सर्टिफाइड होता है. जब आप 24 कैरेट सोने का कोई आभूषण लें तो उस पर 999,23 कैरेट पर 998 का और 22 कैरेट पर 916 और 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पा 750 हॉलमार्क को जरूर लिखा देखें. सबसे ज्यादा शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है.जिसके कारण वो सबसे महंगा होता है.जबकि 18 कैरेट का सोना सबसे ज्यादा सस्ता होता है.

मिस्ड काल से जानें सोने का भाव

सोने का खुदरा भाव जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. मिस्ड कॉल देने के तुरंत बाद आपको SMS के द्वारा सोने के भाव मिल जाएंगे. जिस दिन सरकारी छुट्टी होगी उस दिन आपको ये जानकारी नहीं मिल पाएगी.

आपके लिए  – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें