बिजनेसICICI Bank ने FD पर अपनी ब्याज दरों में...

ICICI Bank ने FD पर अपनी ब्याज दरों में किया बदलाव,जानें निवेशकों को अब कितना होगा फायदा

-

होमबिजनेसICICI Bank ने FD पर अपनी ब्याज दरों में किया बदलाव,जानें निवेशकों को अब कितना होगा फायदा

ICICI Bank ने FD पर अपनी ब्याज दरों में किया बदलाव,जानें निवेशकों को अब कितना होगा फायदा

Published Date :

Follow Us On :

ICICI Bank: नया वित्तीय वर्ष शुरू होने के बाद लगातार एक के बाद एक बैंक एफडी पर अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर रही हैं. इसी क्रम में अब आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने FD पर दिए जाने वाले इंटरेस्ट रेट में बदलाव कर दिया है.
आईसीआईसीआई बैंक के मुताबिक बढ़ी हुई ये ब्याज दरें 20 मई 2023 से प्रभावी हो गई है. आइए आपको बैंक के बढ़े हुए इंटरेस्ट रेट के बारे में जानकारी विस्तार से बताते हैं.

मिलेगा इतना बढ़ा हुआ ब्याज

ICICI Bank द्वारा एफडी पर ग्राहकों के लिए ब्याज दर 7.25 फीसद तक कर दी गई है.आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कई बार बढ़ोतरी करने के बाद तमाम बैंक एफडी पर ब्याज दर को बढ़ा रही हैं.ICICI Bank ने 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD 4.75 प्रतिशत से लेकर 6.75% की दर से ब्याज दर दे रहा है.

ये भी पढ़ें : Gold Silver Price Today:आपके शहर में कितना महंगा हुआ सोना चांदी,जानें आज का ताजा भाव

ICICI Bank
FD

इतना बढ़ाया गया ब्याज

ICICI Bank अब 7 दिनों से लेकर 29 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.75%,30 दिनों से लेकर 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली FD पर 5.50% प्रतिवर्ष ब्याज दे रही है. निवेशकों को 46 दिनों से 60 दिन वाली FD पर 5.75 प्रतिशत, 61 दिनों से 90 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 6%, 91 दिन से 184 दिन में मैच्योर होने वाली FD 6. 50%,185 दिनों से लेकर 270 दिनों के बीच में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.65%, 271 दिनों से 1 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली FD पर 6.75 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है.

1 साल से ज्यादा मैच्योर FD पर मिलेगी इतनी ब्याज

1 साल से 15 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर 7. 25% ब्याज और 15 महीने से 2 साल की मैच्योर होने वाली FD पर 7% ब्याज और 2 साल 1 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.75% की दर से इंटरेस्ट पेश कर रहा है.

आपके लिए  – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Dushyant Raghav
Dushyant Raghavhttps://bloggistan.com
दुष्यंत राघव Bloggistan में बतौर Chief Sub Editor कार्यरत हैं. ये पिछले 5 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने उमर उजाला, पंजाब केसरी जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. इन्हें राजनीति और टेक पर लिखना पसंद है. दुष्यंत ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से की है.

Latest news

- Advertisement -spot_imgspot_img

Must read

सिंगल चार्ज में 180KM तक चलती है Oben Rorr Electric Bike, फटाफट जानें कीमत

Oben Rorr Electric Bike : बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के...

जानें आपके लिए कितना बेहतर है Vivo S17e स्मार्टफोन, ये खासियत किसी और में नहीं देखने को मिलेगी

कुछ दिनों पहले ही बहुप्रतिक्षित कंपनी विवो के द्वारा...

अन्य खबरेंRELATED
Recommended to you